Kanda 16 • Sukta 2
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 16 • Sukta 2
हि हिन्दी अनुवाद
मैं दूषित चर्मरोग से मुक्त रहूं. मेरी वाणी शक्तिशालिनी तथा मधुयुक्त हो. (१)
EN English Translation
I should be free from contaminated skin diseases. My speech is powerful and sweet. (1)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ओषधियो! तुम मधुरस से पूर्ण रहो. मेरी वाणी भी मधुररस से पूर्ण हो. (२)
EN English Translation
O o o ladies! May you be full of sweetness. May my speech also be full of sweetness. (2)
हि हिन्दी अनुवाद
मेरे कान कल्याण करने वाली बातें सुनें. मैं मंगलपूर्ण एवं प्रशंसाभरी बातें सुनूं. (३)
EN English Translation
Listen to things that benefit my ears. Let me listen to pleasant and praiseworthy things. (3)
सु॒श्रुतौ॒कर्णौ॑ भद्र॒श्रुतौ॒ कर्णौ॑ भ॒द्रं श्लोकं॑ श्रूयासम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
मेरे कान भलीभांति तथा निकट से सुनना कभी न छीढ़ें. मेरे नेत्र गरुड़ के समान हों तथा सदैव देखने की शक्ति से सम्पन्न रहें. (४)
EN English Translation
Never let my ears smell good and closely listening. May my eyes be like garuda and always be full of the power to see. (4)
सुश्रु॑तिश्च॒मोप॑श्रुतिश्च॒ मा हा॑सिष्टां॒ सौप॑र्णं॒ चक्षु॒रज॑स्रं॒ ज्योतिः॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
मेरे कान ठीक से सुनना और पास से सुनना न छोड़ें. मेरी आंखें गरुड़ की देखने की शक्ति से पूर्ण रहें. (५)
EN English Translation
Don't stop listening to my ears properly and listening closely. May my eyes be full of Garuda's ability to see. (5)
ऋषी॑णांप्रस्त॒रोऽसि॒ नमो॑ऽस्तु॒ दैवा॑य प्रस्त॒राय॑ ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
तू ऋषियों का पाषाण है. तुझ देवरूप पाषाण को मैं नमस्कार करता हूं. (६)
EN English Translation
You are the stone of sages. I salute your god-form stone. (6)