Popular:
अथर्ववेद

Kanda 5 • Sukta 4

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 5

Kanda 5 • Sukta 4

10 Mantras Loaded
Mantra 5.4.1

यो गि॒रिष्वजा॑यथा वी॒रुधां॒ बल॑वत्तमः । कुष्ठेहि॑ तक्मनाशन त॒क्मानं॑ ना॒शय॑न्नि॒तः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पर्वतों में उत्पन्न होने वाली तथा शक्तिशाली ओषधि कुष्ठ! तू कोढ़ नामक कठिन रोग का नाश करने वाली है. तू हमें कष्ट देने वाले रोग को नष्ट करती हुई यहां आ. (१)

EN English Translation

O leprosy born in the mountains and powerful! You are going to destroy a difficult disease called leprosy. Come here, destroying the disease that plagues us.

Mantra 5.4.2

सु॑पर्ण॒सुव॑ने गि॒रौ जा॒तं हि॒मव॑त॒स्परि॑ । धनै॑र॒भि श्रु॒त्वा य॑न्ति वि॒दुर्हि त॑क्म॒नाश॑नम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

गरुड़ को उत्पन्न करने वाले हिमवंत पर्वत के ऊपर उत्पन्न होने वाली इस ओषधि के विषय में हम ने लोगों से सुना और अन्न ले कर वहां गए. इस प्रकार हम ने इस ओषधि को प्राप्त किया. (२)

EN English Translation

We heard about this medicine originating on the Himwant mountain, which produces Garuda, and went there with food. Thus we received this medicine. (2)

Mantra 5.4.3

अ॑श्व॒त्थो दे॑व॒सद॑नस्तृ॒तीय॑स्यामि॒तो दि॒वि । तत्रा॒मृत॑स्य॒ चक्ष॑णं दे॒वाः कुष्ठ॑मवन्वत ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

यहां तीसरे देव स्थान में अश्वत्थ अर्थात्‌ पीपल विराजमान है. यहां देवों ने अमृत के समान गुण वाले कूठ को जाना. (३)

EN English Translation

Here Ashwattha i.e. Peepal is seated in the third dev place. Here the devas came to know the kooth with the same quality as nectar. (3)

Mantra 5.4.4

हि॑र॒ण्ययी॒ नौर॑चर॒द्धिर॑ण्यबन्धना दि॒वि । तत्रा॒मृत॑स्य॒ पुष्पं॑ दे॒वाः कुष्ठ॑मवन्वत ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

देवों ने सोने के रस्से से बंधी हुई स्वर्ग की नौका के द्वारा अमृत के पुष्प के समान कूठ को प्राप्त किया. (४)

EN English Translation

The devas received the kooth like a flower of nectar through a boat of heaven tied with gold rope. (4)

Mantra 5.4.5

हि॑र॒ण्ययाः॒ पन्था॑न आस॒न्नरि॑त्राणि हिर॒ण्यया॑ । नावो॑ हिर॒ण्ययी॑रास॒न्याभिः॒ कुष्ठं॑ नि॒राव॑हन् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

सोने के बने हुए मार्ग से स्वर्ण की नाव के द्वारा कूठ को लाया गया. उन नावों की पतवारें भी सोने की थीं. (५)

EN English Translation

Kooth was brought by a gold boat through a path made of gold. The hulls of those boats were also gold. (5)

Mantra 5.4.6

इ॒मं मे॑ कुष्ठ॒ पूरु॑षं॒ तमा व॑ह॒ तं निष्कु॑रु । तमु॑ मे अग॒दं कृ॑धि ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कूठ! मेरे इस पुरुष को अपने समीप ले कर और इस रोग से छुटकारा दिला कर स्वस्थ बनाओ. (६)

EN English Translation

Oh my god! Make this man of mine healthy by taking him close to you and getting rid of this disease. (6)

Mantra 5.4.7

दे॒वेभ्यो॒ अधि॑ जा॒तोऽसि॒ सोम॑स्यासि॒ सखा॑ हि॒तः । स प्रा॒णाय॑ व्या॒नाय॒ चक्षु॑षे मे अ॒स्मै मृ॑ड ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कूठ! तुम देवों के समीप उत्पन्न हुए हो तथा सोम के हितकारक मित्र हो. तुम मेरे इस पुरुष के प्राण, व्यान एवं नेत्रों को सुख देने वाले बनो. (७)

EN English Translation

Oh my god! You have been born near the gods and are the beneficial friends of Soma. You be the giver of happiness to the life, vision and eyes of this man of mine. (7)

Mantra 5.4.8

उद॑ङ्जा॒तो हि॒मव॑तः॒ स प्रा॒च्यां नी॑यसे॒ जन॑म् । तत्र॒ कुष्ठ॑स्य॒ नामा॑न्युत्त॒मानि॒ वि भे॑जिरे ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

कूठ हिमालय पर्वत के उत्तरभाग में उत्पन्न हुआ है एवं मनुष्यों के द्वारा पूर्व दिशा में लाया गया है. वहां उस के उत्तम नामों का विभाजन हुआ. (८)

EN English Translation

Kooth originated in the northern part of the Himalayan mountains and has been brought in the east direction by humans. There his best names were divided. (8)

Mantra 5.4.9

उ॑त्त॒मो नाम॑ कुष्ठास्युत्त॒मो नाम॑ ते पि॒ता । यक्ष्मं॑ च॒ सर्वं॑ ना॒शय॑ त॒क्मानं॑ चार॒सं कृ॑धि ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कूठ! तुम्हारी प्रसिद्धि उत्तम है तथा तुम्हारे पिता भी उत्तम थे. तुम सभी प्रकार के राजयक्ष्मा रोगों का नाश करो तथा कुष्ठ रोग को हम से दूर भगाओ. (९)

EN English Translation

Oh my god! Your fame is good and your father was also good. You destroy all kinds of rajayaksma diseases and drive leprosy away from us. (9)

Mantra 5.4.10

शी॑र्षाम॒यमु॑पह॒त्याम॒क्ष्योस्त॒न्वो॒रपः॑ । कुष्ठ॒स्तत्सर्वं॒ निष्क॑र॒द्दैवं॑ समह॒ वृष्ण्य॑म् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

सिर संबंधी रोग, नेत्र संबंधी व्याधियां एवं रोग उत्पन्न करने वाले पाप को कूठ ने दैवी बल पा कर इन सब को नष्ट कर दिया. (१०)

EN English Translation

Kooth destroyed all these by getting divine strength from head diseases, eye diseases and diseases. (10)