Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 13 • Dashati / Sukta 3

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 13

Chapter / Prapathak 13 • Dashati / Sukta 3

12 Mantras Loaded
Mantra 13.3.1

इमँ स्तोममर्हते जातवेदसे रथमिव सं महेमा मनीषया । भद्रा हि नः प्रमतिरस्य सँसद्यग्ने सख्ये मा रिषामा वयं तव ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप स्तुति के योग्य, सर्वज्ञाता व सर्वद्रष्टा हैं. हम अपनी श्रद्धा आप तक पहुंचाने के लिए अपनी प्रार्थनाओं को रथ की तरह प्रयोग में लाते हैं. आप की उपासना से हमारी बुद्धि तीव्र होती है. आप की मित्रता हमें कष्ट से मुक्ति दिलाने में समर्थ है. (१)

EN English Translation

O agni! You are worthy of praise, omniscience and omniscient. We use our prayers as chariots to convey our reverence to you. Worshiping you intensifies our intellect. Your friendship is capable of liberating us from suffering. (1)

Mantra 13.3.2

भरामेध्मं कृणवामा हवीँषि ते चितयन्तः पर्वणापर्वणा वयम् । जीवातवे प्रतरँ साधया धियोऽग्ने सख्ये म रिषामा वयं तव ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! हम पवित्र पर्व पर आप को समिधाओं से प्रदीप्त करते हैं. हवि प्रदान करते हैं. आप का चिंतन करते हैं. आप हमारी बुद्धि तीव्र करिए. हम आप की कृपा से अपना यज्ञ सफल बनाएं और कष्टों से मुक्त रहें. (२)

EN English Translation

O agni! We illuminate you with samidhas on the holy festival. Havi provide. Let's think of you. You sharpen our intellects. Let us make our yajna successful by your grace and stay free from sufferings. (2)

Mantra 13.3.3

शकेम त्वा समिधँ साधया धियस्त्वे देवा हविरदन्त्याहुतम् । त्वमादित्याँ आ वह तान्ह्यू३श्मस्यग्ने सख्ये मा रिषामा वयं तव ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! हम समिधाओं से आप को प्रज्वलित करते हैं. हम देवताओं को हवि प्रदान करते हैं. आप उस हवि को ग्रहण करने के लिए देवताओं को बुलाने की कृपा कीजिए. हम उन्हें आमंत्रित करने के इच्छुक हैं. आप अपनी मित्रता से हमारे सारे कष्टों को दूर करने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O agni! We ignite you with samidhas. We give havi to the gods. Please call the gods to receive that havi. We are keen to invite them. Please remove all our sufferings with your friendship. (3)

Mantra 13.3.4

प्रति वाँ सूर उदिते मित्रं गृणीषे वरुणम् । अर्यमणँ रिशादसम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र! हे वरुण! हम सूर्योदय के अवसर पर आप दोनों देवों और दूसरे सभी देवताओं की उपासना करते हैं. आप शत्रुनाशक हैं. (४)

EN English Translation

Hey friend! O Varuna! We worship both of you gods and all other gods on the occasion of sunrise. You are an enemy destroyer. (4)

Mantra 13.3.5

राया हिरण्यया मतिरियमवृकाय शवसे । इयं विप्रामेधसातये ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र! हे वरुण! ये ब्राह्मण यजमान श्रेष्ठ बुद्धि के लिए आप की उपासना करते हैं. हम आप से स्वर्ण चाहते हैं. हम कल्याण की कामना से आप की उपासना करते हैं. (५)

EN English Translation

Hey friend! O Varuna! These Brahmin hosts worship you for superior intelligence. We want gold from you. We worship you with the wish of welfare. (5)

Mantra 13.3.6

ते स्याम देव वरुण ते मित्र सूरिभिः सह । इषँ स्वश्च धीमहि ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र! हे वरुण! हम विद्वानों (ऋत्विजो) के साथ संपत्तिवान हों. आप की कृपा से हम अन्न और स्वर्ण पा कर ऐश्वर्य युक्त हों. (६)

EN English Translation

Hey friend! O Varuna! Let us be wealthy with scholars (Ritvijo). By your grace, we should get food and gold and be rich in opulence. (6)

Mantra 13.3.7

भिन्धि विश्वा अप द्विषः परि बाधो जही मृधः । वसु स्पार्हं तदा भर ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप सभी दुष्टों का नाश करिए. आप हमारे उत्तम कार्यो में बाधक शत्रुओं का नाश कीजिए. आप हमें मनोवांछित धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (७)

EN English Translation

O Indra! You destroy all the wicked. You destroy the enemies that hinder our good work. Please give us the desired money. (7)

Mantra 13.3.8

यस्य ते विश्वमानुषग्भूरेर्दत्तस्य वेदति । वसु स्पार्हं तदा भर ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप प्रचुर धन देते हैं. यह हम जानते हैं. आप हमें भरपूर धन देने की कृपा कीजिए. (८)

EN English Translation

O Indra! You give abundant money. That's what we know. Please give us a lot of money. (8)

Mantra 13.3.9

यद्वीडाविन्द्र यत्स्थिरे यत्पर्शाने पराभृतम् । वसु स्पार्हं तदा भर ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप हमें वह सारा धन देने की कृपा कीजिए, जिसे आप ने शत्रुओं से जीता है तथा जिसे आप सब से छिपा कर (दूसरों को दिए बिना ही) सुरक्षित और अभेद्य जगह पर रखे हुए हैं. (९)

EN English Translation

O Indra! Please give us all the money that you have won from enemies and which you are hiding from everyone (without giving it to others) in a safe and impenetrable place. (9)

Mantra 13.3.10

यज्ञस्य हि स्थ ऋत्विजा सस्नी वाजेषु कर्मसु । इन्द्राग्नी तस्य बोधतम् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हे अग्नि! आप यज्ञ के ऋत्विजू हैं. यज्ञ के कामों में आप की पवित्रता बनी रहती है. आप हमारी प्रार्थनाओं पर ध्यान देने की कृपा कीजिए. (१०)

EN English Translation

O Indra! O agni! You are the ritviju of yajna. Your purity remains in the works of yajna. Please pay attention to our prayers. (10)

Mantra 13.3.11

तोशासा रथयावाना वृत्रहणापराजिता । इन्द्राग्नी तस्य बोधतम् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हे अग्नि! आप दुश्मनों से अपराजित, रथ से यात्रा करने वाले व दुष्टों के नाशक हैं. आप हमारी स्तुतियों पर ध्यान देने की कृपा कीजिए. (११)

EN English Translation

O Indra! O agni! You are undefeated by enemies, journey by chariot and destroyer of the wicked. Please pay attention to our praises. (11)

Mantra 13.3.12

इदं वां मदिरं मध्वधुक्षन्नद्रिभिर्नरः । इन्द्राग्नी तस्य बोधतम् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हे अग्नि! यजमानों ने आप के लिए मददायी मधुर सोमरस तैयार किया है. आप हमारी स्तुतियों पर ध्यान देने की कृपा कीजिए. (१२)

EN English Translation

O Indra! O agni! The hosts have prepared a sweet sommy for you. Please pay attention to our praises. (12)