Chapter / Prapathak 13 • Dashati / Sukta 4
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 13 • Dashati / Sukta 4
इन्द्रायेन्दो मरुत्वते पवस्व मधुमत्तमः । अर्कस्य योनिमासदम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप मददायी, मधुरतम और पवित्र हैं. आप मरुदगणों के साथ आने वाले इंद्र के लिए झरने की कृपा कीजिए. (१)
EN English Translation
O Mon! You are the sweetest, sweetest and the holiest. Please offer a waterfall for Indra, who comes with the Marudaganas. (1)
तं त्वा विप्रा वचोविदः परिष्कृण्वन्ति धर्णसिम् । सं त्वा मृजन्त्यायवः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप संसार के धारक व वाणी के ज्ञाता हैं. याजक आप को भलीभांति परिष्कृत कर रहे हैं. (२)
EN English Translation
O Mon! You are the holder of the world and the knower of speech. The priests are refining you well. (2)
रसं ते मित्रो अर्यमा पिबन्तु वरुणः कवे । पवमानस्य मरुतः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप विद्वान् हैं. मित्र, वरुण, अर्यमा और मरुद्गण आप के रस को पीने की कृपा करें. (३)
EN English Translation
O Mon! You are a scholar. Friends, Varuna, Aryama and Marudagana please drink your juice. (3)
मृज्यमानः सुहस्त्य समुद्रे वाचमिन्वसि । रयिं पिशङ्गं बहुलं पुरुस्पृहं पवमानाभ्यर्षसि ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! अच्छे हाथों से परिष्कृत किया जाता हुआ सोमरस आवाज करते हुए द्रोणकलश में जाता है. आप का रंग सुनहरा है. आप अनेक लोगों द्वारा चाहे जाते हैं. आप हमें इच्छित धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (४)
EN English Translation
O Mon! Somers, refined with good hands, goes to Dronakalsh making a sound. Your color is golden. You are loved by many people. Please give us the money you want. (4)
पुनानो वरे पवमनो अव्यये वृषो अचिक्रदद्वने । देवानाँ सोम पवमान निष्कृतं गोभिरञ्जानो अर्षसि ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप पवित्र व स्फूर्तिदायी हैं. यजमानों द्वारा परिष्कृत किया गया सोमरस जल में बहुत जल्दी घुल जाता है. आप को देवताओं के लिए पवित्र किया जाता है. देवों के ही लिए सोमरस में गाय का दूध मिलाया जाता है. आप को (उन्हीं के लिए) पवित्र कलश में प्रतिष्ठित किया जाता है. (५)
EN English Translation
O Mon! You are pure and energetic. Somers, refined by hosts, dissolves very quickly in water. You are sanctified to the gods. Cow's milk is added to someras only for devas. You are revered in the holy kalash (for them). (5)
एतमु त्यं दश क्षिपो मृजन्ति सिन्धुमातरम् । समादित्येभिरख्यत ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! समुद्र आप की माता है. दसों अंगुलियों से परिष्कृत किया हुआ सोमरस देवताओं को चढ़ाया जाता है. (६)
EN English Translation
O Mon! The sea is your mother. Someras, refined with ten fingers, is offered to the gods. (6)
समिन्द्रेणोत वायुना सुत एति पवित्र आ । सँ सूर्यस्य रश्मिभिः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप सूर्य की किरणों द्वारा चमकाए जाते हैं. आप पवित्र एवं सुपात्र में रखे जाते हैं. आप इंद्र और वायु को भेंट किए जाते हैं. (७)
EN English Translation
O Mon! You are shined by the sun's rays. You are kept in the sacred and worthy. You are gifted to Indra and Vayu. (7)
स नो भगाय वायवे पूष्णे पवस्व मधुमान् । चारुर्मित्रे वरुणे च ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप पवित्र, मधुर व सुंदर हैं. आप को भग, वायु, पूषा, मित्र और वरुण के लिए परिष्कृत किया जाता है. (८)
EN English Translation
O Mon! You are pure, sweet and beautiful. You are refined for Bhaga, Vayu, Pusha, Mitra and Varuna. (8)