Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 13 • Dashati / Sukta 6

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 13

Chapter / Prapathak 13 • Dashati / Sukta 6

14 Mantras Loaded
Mantra 13.6.1

परि स्वानो गिरिष्ठाः पवित्रे सोमो अक्षरत् । मदेषु सर्वधा असि ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पर्वतवासी, पवित्र, प्रसन्रतादायी और प्रसन्रतादायकों में सर्वश्रेष्ठ हैं. आप का रस धारा रूप में झर रहा है. (१)

EN English Translation

O Mon! You are the best mountaineer, holy, admiring and admirers. Your juice stream is springing in form. (1)

Mantra 13.6.2

त्वं विप्रस्त्वं कविर्मधु प्र जातमन्धसः । मदेषु सर्वधा असि ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप ब्राह्मण, कवि (विद्वान) व आप अन्न से पैदा होने वाले पोषक तत्त्वों को देते हैं. आप प्रसन्नता देने वालों में सर्वश्रेष्ठ हैं. (२)

EN English Translation

O Mon! You brahmins, poets (scholars) and you give the nutrients produced from food. You are the best of the happy ones. (2)

Mantra 13.6.3

त्वे विश्वे सजोषसो देवासः पीतिमाशत । मदेषु सर्वधा असि ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! सभी देवता आप को पीने के इच्छुक रहते हैं. प्रसन्नता देने वालों में आप सर्वश्रेष्ठ हैं. (३)

EN English Translation

O Mon! All gods are willing to drink to you. You are the best of the happy ones. (3)

Mantra 13.6.4

स सुन्वे यो वसूनां यो रायामानेता य इडानाम् । सोमो यः सुक्षितीनाम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप हमें अच्छी संतान, गाएं और ऐश्वर्य देते हैं. आप सुंदर पृथ्वी पर सुशोभित हैं. (४)

EN English Translation

O Mon! You give us good children, songs and opulence. You are beautifully adorned on earth. (4)

Mantra 13.6.5

यस्य त इन्द्रः पिबाद्यस्य मरुतो यस्य वार्यमणा भगः । आ येन मित्रावरुणा करामह एन्द्रमवसे महे ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप के दिव्य रस को मरुत्‌, इंद्र अर्यमा, भग आदि पीते हैं. आप सुरक्षा हेतु जैसे मित्र और वरुण को बुलाते हैं, उसी प्रकार हम इंद्र को बुलाते हैं. (५)

EN English Translation

O Mon! You drink your divine juice marut, indra aryama, bhaga etc. Just like you call friend and Varun for safety, we call Indra. (5)

Mantra 13.6.6

तं वः सखायो मदाय पुनानमभि गायत । शिशुं न हव्यैः स्वदयन्त गूर्तिभिः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! आप मद के लिए पिए जाने वाले सोमरस के गुण गाइए. वे हमारे सखा हैं. मां जैसे बच्चे की शोभा बढ़ाती है, वैसे ही आप हवि और स्तोत्र से सोम की शोभा बढ़ाइए. (६)

EN English Translation

O hosts! Sing the virtues of somers you drink for the item. They are our friends. Just as the mother adorns the child, so you should adorn Soma with havi and stotra. (6)

Mantra 13.6.7

सं वत्स इव मातृभिरिन्दुर्हिन्वानो अज्यते । देवावीर्मदो मतिभिः परिष्कृतः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप दिव्य व मददायी हैं. आप को बुद्धि द्वारा परिष्कृत किया गया है. माता जैसे पुत्र को जल से परिष्कृत करती है, उसी तरह जल से आप को परिष्कृत किया गया है. (७)

EN English Translation

O Mon! You are divine and compassionate. You have been refined by intelligence. Just as a mother refines the son with water, in the same way you have been refined with water. (7)

Mantra 13.6.8

अयं दक्षाय साधनोऽयँ शर्धाय वीतये । अयं देवेभ्यो मधुमत्तरः सुतः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप मधुर हैं. आप को देवताओं के लिए विधिवत परिष्कृत किया गया है. शक्तिदायी साधन के रूप में आप को पिया जाता है. (८)

EN English Translation

O Mon! You are sweet. You have been duly refined to the gods. You are drunk as a powerful instrument. (8)

Mantra 13.6.9

सोमाः पवन्त इन्दवोऽस्मभ्यं गातुवित्तमाः । मित्राः सुवाना अरेपसः स्वाध्यः स्वर्विदः ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र व मित्र की तरह हैं. आप हमें श्रेष्ठ उद्देश्यों की ओर प्रेरित करते हैं. आप आत्मज्ञाता और प्रकाशमान हैं. आप उपासना के योग्य हैं. (९)

EN English Translation

O Mon! You are like a holy and friend. You inspire us towards the best objectives. You are self-conscious and enlightening. You are worthy of worship. (9)

Mantra 13.6.10

ते पूतासो विपश्चितः सोमासो दध्याशिरः । सूरासो न दर्शतासो जिगत्नवो ध्रुवा घृते ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र हैं, सूर्य जैसे प्रकाशमान हैं. आप विलक्षण व दही मिश्रित हैं. आप ध्रुव (स्थिर) हैं. आप जल धारा से मिश्रित हो कर शुद्ध होते हैं. (१०)

EN English Translation

O Mon! You are holy, shining like the sun. You are fantastic and yogurt mixed. You are pole (stationary). You are purified by mixing with the water stream. (10)

Mantra 13.6.11

सुष्वाणासो व्यद्रिभिश्चिताना गोरधि त्वचि । इषमस्मभ्यमभितः समस्वरन्वसुविदः ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप धनदाता हैं. आप हमें श्रेष्ठ धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. आप पृथ्वी के ऊपर निवास करते हैं. अनेक पत्थरों से कूट कर आप का रस निचोड़ा जाता है. (११)

EN English Translation

O Mon! You are a money giver. Please give us the best money. You live above the earth. Your juice is squeezed by crushing with many stones. (11)

Mantra 13.6.12

अया पवा पवस्वैना वसूनि माँश्चत्व इन्दो सरसि प्र धन्व । ब्रघ्नश्चिद्यस्य वातो न जूतिं पुरुमेधाश्चित्तकवे नरं धात् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप हमें पवित्र धाराओं से सराबोर करिए. आप हमें धन से परिपूर्ण कीजिए. आप के रस के सेवन से सूर्य भी वायु की तरह हलके और गतिशील हो जाते हैं. इंद्र सोमरस पी कर हमें नेतृत्व शक्ति प्रदान करते हैं, अच्छी संतान प्रदान करते हैं. (१२)

EN English Translation

O Mon! You drench us with holy streams. You fill us with money. By consuming your juice, the sun also becomes light and dynamic like air. Indra gives us leadership power by drinking somers, gives us good children. (12)

Mantra 13.6.13

उत न एना पवया पवस्वाधि श्रुते श्रवाय्यस्य तीर्थे । षष्टिँ सहस्रा नैगुतो वसूनि वृक्षं न पक्वं धूनवद्रणाय ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप उपासना के योग्य हैं. आप हमारे यज्ञतीर्थ में पवित्र धाराओं से झरिए. पेड़ों से जैसे पके फल मिलते हैं, वैसे ही शत्रुनाश हेतु आप हमें सहस्रगुना धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (१३)

EN English Translation

O Mon! You are worthy of worship. You bow down to the holy streams in our Yajnatirtha. Just as ripe fruits are obtained from trees, please give us thousands of money to destroy enemies. (13)

Mantra 13.6.14

महीमे अस्य वृष नाम शूषे माँश्चत्वे वा पृशने वा वधत्रे । अस्वापयन्निगुतः स्नेहयच्चापामित्राँ अपाचितो अचेतः ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप महिमाशाली हैं और सुख बरसाते हैं. आप दुष्टों को हराते व शत्रु को हम से दूर करते हैं. आप उन सभी शत्रुओं को बलहीन बनाते हैं, नष्ट करते हैं, जो युद्ध में हमें हानि पहुंचाने वाले हैं. (१४)

EN English Translation

O Mon! You are glorious and shower happiness. You defeat the wicked and drive the enemy away from us. You weaken, destroy all those enemies who are going to harm us in war. (14)