Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 13 • Dashati / Sukta 7

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 13

Chapter / Prapathak 13 • Dashati / Sukta 7

9 Mantras Loaded
Mantra 13.7.1

अग्ने त्वं नो अन्तम उत त्राता शिवो भुवो वरूथ्यः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप हमारे समीप रहिए. आप हमारा त्राण (रक्षा) कीजिए. आप हमारे लिए कल्याणकारी होने की कृपा कीजिए. (१)

EN English Translation

O agni! You stay close to us. You protect us. Please be a benefactor for us. (1)

Mantra 13.7.2

वसुरग्निर्वसुश्रवा अच्छा नक्षि द्युमत्तमो रयिं दाः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप सब से धनी और सब के शरणदाता हैं. आप आसानी से हमारे पास पधारिए. आप दयुमान (तेजस्वी) होइए व हमें धन दीजिए. (२)

EN English Translation

O agni! You are the richest and the refuge of all. You come to us easily. You be dyuman (tejashwi) and give us money. (2)

Mantra 13.7.3

तं त्वा शोचिष्ठ दीदिवः सुम्नाय नूनमीमहे सखिभ्यः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप दिव्य और प्रकाशमान हैं. हम मित्रों के कल्याण के लिए अच्छे मन से निश्चित रूप से आप की उपासना करते हैं. (३)

EN English Translation

O agni! You are divine and luminous. We definitely worship you with a good heart for the welfare of friends. (3)

Mantra 13.7.4

इमा नु कं भुवना सीषधेमेन्द्रश्च विश्वे च देवाः ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! सभी देव तथा सभी भुवन (लोक) हमारे लिए सुखदायी (कल्याणदायी) हों. (४)

EN English Translation

O Indra! May all gods and all bhuvans (people) be happy (welfare) for us. (4)

Mantra 13.7.5

यज्ञं च नस्तन्वं च प्रजां चादित्यैरिन्द्रः सह सीषधातु ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप आदित्यों समेत हम पर कृपा कीजिए. आप हमारा यज्ञ सफल बनाइए. आप हमारे शरीर को स्वस्थ बनाइए. आप हमारी संतति को सफल बनाइए. (५)

EN English Translation

O Indra! Please thank us, including you Adityas. You make our yajna a success. You make our body healthy. You make our progeny successful. (5)

Mantra 13.7.6

आदित्यैरिन्द्रः सगणो मरुद्भिरस्मभ्यं भेषजा करत् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

आदित्यों, मरुद्गणों एवं अन्य सहयोगियों के साथ इंद्र हमारे वास्ते भेषज (रोग चिकित्सा) तैयार करने की कृपा करें. (६)

EN English Translation

May Indra, along with adityas, marudaganas and other associates, please prepare a pharmacist (disease therapy) for us. (6)

Mantra 13.7.7

प्र व इन्द्राय वृत्रहन्तमाय विप्राय गाथं गायत यं जुजोषते ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उपासको! इंद्र वृत्रहंता, विद्वान्‌ और ब्राह्मण हैं. आप उन के लिए स्तुतियां गाइए. वे उन स्तुतियों को सुन कर प्रसन्न होते हैं. (७)

EN English Translation

O worshiper! Indra is a Greater, a scholar and a Brahmin. Sing praises to them. They are happy to hear those eulogies. (7)

Mantra 13.7.8

अर्चन्त्यर्कं मरुतः स्वर्का आ स्तोभति श्रुतो युवा स इन्द्रः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

साधक सम्माननीय व प्रशंसा के योग्य इंद्र को भजते हैं. बलिष्ठ एवं प्रसिद्ध इंद्र उन को अपना संरक्षण प्रदान करते हैं. (८)

EN English Translation

Seekers worship Indra, respectable and worthy of praise. The strong and famous Indra gives them his protection. (8)

Mantra 13.7.9

उप प्रक्षे मधुमति क्षियन्तः पुष्येम रयिं धीमहे त इन्द्र ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप के संरक्षण में रहने वाले हम याजक बलिष्ठ हों और धान्य से युक्त हों. (९)

EN English Translation

O Indra! We priests living under your protection should be strong and full of grain. (9)