Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 20 • Dashati / Sukta 2

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 20

Chapter / Prapathak 20 • Dashati / Sukta 2

10 Mantras Loaded
Mantra 20.2.1

अग्ने विश्वेभिरग्निभिर्जोषि ब्रह्म सहस्कृत । ये देवत्रा य आयुषु तेभिर्नो महया गिरः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप सभी अग्नियों के साथ हमारी प्रार्थनाओं को सुनिए व प्रार्थनाओं की महिमा बढ़ाइए. जो अग्नि स्वरूप हैं, जो मनुष्यों में हैं उन सब से हमारा अनुरोध है. (१)

EN English Translation

O agni! Listen to our prayers with all the agnis and increase the glory of the prayers. We request all those who are in the form of agni, those who are in human beings. (1)

Mantra 20.2.2

प्र स विश्वेभिरग्निभिरग्निः स यस्य वाजिनः । तनये तोके अस्मदा सम्यङ्वाजैः परीवृतः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

यज्ञ की अग्नि शक्तिशाली है. उस में सभी हवि भेंट करते हैं. वे अग्नि अन्य सभी अग्नियों सहित शक्ति से घिर कर हमारे कल्याण हेतु पधारने व हमारे सज्जनों (पुत्रों) का भी कल्याण करने की कृपा करें. (२)

EN English Translation

The agni of yajna is powerful. In that all the havis offer. May those agnis surrounded by power along with all other agnis come for our welfare and also to do the welfare of our gentlemen (sons). (2)

Mantra 20.2.3

त्वं नो अग्ने अग्निभिर्ब्रह्म यज्ञं च वर्धय । त्वं नो देवतातये रायो दानाय चोदय ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप अन्य देवताओं को हमें धनदान करने के लिए प्रेरित करने की कृपा कीजिए. आप अन्य अग्नियों सहित हमारे आत्म ज्ञान व यज्ञ की भी बढ़ोतरी करने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O agni! Please encourage other gods to donate money to us. Please increase our self-knowledge and sacrifice along with other agnis. (3)

Mantra 20.2.4

त्वे सोम प्रथमा वृक्तबर्हिषो महे वाजाय श्रवसे धियन् दधुः । स त्वं नो वीर वीर्याय चोदय ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! प्रमुख यजमान अन्न बल के बारे में आप के लिए श्रेष्ठ बुद्धि धारण करते हैं. आप हम वीरों को (और अधिक) वीरता के लिए प्रोत्साहित करने की कृपा कीजिए. (४)

EN English Translation

O Mon! The main hosts possess the best intelligence for you about the food force. Please encourage us heroes to (more) heroes. (4)

Mantra 20.2.5

अभ्यभि हि श्रवसा ततर्दिथोत्सं न कं चिज्जनपानमक्षितम् । शर्याभिर्न भरमाणो गभस्त्योः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप का रस छनछन कर छलनी से टपकता हुआ द्रोणकलश को उसी तरह लबालब भर देता है, पीने वाले जल को चुल्लू से डालडाल कर जैसे पानी के हौज को पूरा भर देते हैं. (५)

EN English Translation

O Mon! Your juice filters and fills the dronalash dripping from the sieve in the same way, by pouring the drinking water with a chullu, filling the water tank completely. (5)

Mantra 20.2.6

अजीजनो अमृत मर्त्याय अमृतस्य धर्मन्नमृतस्य चारुणः । सदासरो वाजमच्छा सनिष्यदत् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप अमृतमय हैं. आप मनुष्यों के लिए सत्य और मंगलकारी तत्त्व धारण करते हैं. आप ने सूर्य को प्रकट किया, देवगण की सेवा की और सदैव यजमानों को अन्न, धन देने हेतु लालायित रहते हैं. (६)

EN English Translation

O Mon! You are nectar. You possess true and auspicious elements for human beings. You have revealed the sun, served the gods and are always eager to give food and money to the hosts. (6)

Mantra 20.2.7

एन्दुमिन्द्राय सिञ्चत पिबाति सोम्यं मधु । प्र राधाँसि चोदयते महित्वना ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! आप इंद्र को सोमरस से सींचिए. वे मधुर सोम रस को पीते हैं. वे अपने महत्त्व से धनों को आप लोगों (के पास आने) के लिए प्रेरित करते हैं. (७)

EN English Translation

O hosts! You water Indra with someras. They drink sweet som rasa. They inspire the money to come to you people by their importance. (7)

Mantra 20.2.8

उपो हरीणां पतिँ राधः पृञ्चन्तमब्रवम् । नूनँ श्रुधि स्तुवतो अश्व्यस्य ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप अश्वपति व धनपति हैं. हम आप के लिए प्रार्थनाएं बोलते हैं. आप स्तुति करते हुए अश्व्य ऋषि की स्तुति अवश्य ही सुनने की कृपा कीजिए. (८)

EN English Translation

O Indra! You are ashwapati and dhanpati. We speak prayers for you. Please listen to the praise of the inaudible sage while praising you. (8)

Mantra 20.2.9

न ह्याङ्३ग पुरा च न जज्ञे वीरतरस्त्वत् । न की राया नैवथा न भन्दना ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप से वीरतर कोई देव व धनदाता पहले नहीं हुआ है. आप से पहले न ही कोई आप जैसा उपासना योग्य देव हुआ है. (९)

EN English Translation

O Indra! There has never been a god or wealth giver than you before. There has never been a god of worship like you before you. (9)

Mantra 20.2.10

नदं व ओदतीनां नदं योयुवतीनाम् । पतिं वो अघ्न्यानां धेनूनामिषुध्यसि ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! इंद्र युवती उषा को उपजाने वाले हैं, चंद्र किरणों को उत्पन्न करने वाले और गोपालक हैं. वे गाय के दूध को पोषक अन्न के रूप में प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं. इंद्र सब कुछ करने में समर्थ हैं. (१०)

EN English Translation

O hosts! Indra is the one who produces the young woman Usha, the creator of the lunar rays and the gopalak. They wish to get cow's milk as nutritious food. Indra is capable of doing everything. (10)