Chapter / Prapathak 21 • Dashati / Sukta 4
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 21 • Dashati / Sukta 4
विशोविशो वो अतिथिं वाजयन्तः पुरुप्रियम् । अग्निं वो दुर्यं वच स्तुषे शूषस्य मन्मभिः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप मेहमान की तरह सत्कार के योग्य एवं सभी को प्रिय हैं. आप को सभी हवि प्रदान करते हैं. हम मन से और यज्ञवेदी में आप को स्थापित कर के आप की बारबार स्तुति करते हैं. (१)
EN English Translation
O agni! You deserve hospitality like a guest and are dear to all. Provide you with all the havi. We praise you again and again by installing you in the mind and in the yagyavedi. (1)
यं जनासो हविष्मन्तो मित्रं न सर्पिरासुतिम् । प्रशँसन्ति प्रशस्तिभिः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हम हविदाता आप के मित्र हैं. आप बहुत पूजनीय हैं. हम वैदिक प्रशस्तियों से आप की प्रशंसा करते हैं. (२)
EN English Translation
O agni! We are your friends. You are very revered. We admire you from Vedic testimonies. (2)
पन्याँसं जातवेदसं यो देवतात्युद्यता । हव्यान्यैरयद्दिवि ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप सारे ज्ञानों से परिपूर्ण हैं. आप हवि को स्वर्गलोक में पहुंचाते हैं. हम आप की स्तुति करते हैं. (३)
EN English Translation
O agni! You are full of all knowledge. You bring Havi to heaven. We praise you. (3)
समिद्धमग्निँ समिधा गिरा गृणे शुचिं पावकं पुरो अध्वरे ध्रुवम् । विप्रँ होतारं पुरुवारमद्रुहं कविँ सुम्नैरीमहे जातवेदसम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप पवित्र हैं. आप समिधाओं से प्रकट होते हैं. आप स्थिर व यज्ञ में अग्रस्थानी हैं. ब्राह्मण, होता, सर्वज्ञाता, विद्वान् आदि सभी को आप धन देते हैं. हम बहुत अच्छे मन से आप की उपासना करते हैं. (४)
EN English Translation
O agni! You are holy. You appear from the reviews. You are stable and forerunner in yajna. You give money to brahmins, hotas, omniscients, scholars, etc. We worship you with a very good heart. (4)
त्वां दूतमग्ने अमृतं युगेयुगे हव्यवाहं दधिरे पायुमीड्यम् । देवासश्च मर्त्तासश्च जागृविं विभुं विश्पतिं नमसा नि षेदिरे ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप अमर हैं. हम युगों से आप को अपना दूत मानते हैं. आप हविवाहक हैं. आप देवताओं और मनुष्यों दोनों को जाग्रत करते हैं. आप संसार व धन के स्वामी हैं. हम आप को नमन एवं आप की स्तुति करते हैं. (५)
EN English Translation
O agni! You are immortal. We have considered you as our messenger for ages. You are a marriage. You awaken both gods and human beings. You are the master of the world and wealth. We salute you and praise you. (5)
विभूषन्नग्न उभयाँ अनु व्रता दूतो देवानाँ रजसी समीयसे । यत्ते धीतिँ सुमतिमावृणीमहेऽध स्मा नस्त्रिवरूथः शिवो भव ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप देव और मनुष्य दोनों की शोभा बढ़ाते हैं. आप व्रतप्रिय, देवों के दूत, हविवाहक व तीनों लोकों में भ्रमणशील हैं. हम आप की स्तुति करते हैं. हम आप से सुख चाहते हैं. आप कल्याणकारी होइए. (६)
EN English Translation
O agni! You grace both God and man. You are a devotee, an angel of gods, a marriager and a traveler in all three worlds. We praise you. We want happiness from you. You be a benefactor. (6)
उप त्वा जामयो गिरो देदिशतीर्हविष्कृतः । वायोरनीके अस्थिरन् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हमारी स्तुतियां बहनों के समान आप का गुण गाती हैं. हम वायु की सहायता से आप को प्रज्वलित करते हैं. हम यज्ञ स्थान में आप की स्थापना करते हैं. (७)
EN English Translation
O agni! Our praises sing your praises like sisters. We ignite you with the help of air. We establish you in the yajna place. (7)
यस्य त्रिधात्ववृतं बर्हिस्तस्थावसन्दिनम् । आपश्चिन्नि दधा पदम् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप में जल भी विद्यमान हैं. आप के चारों ओर यज्ञकुंड के पास कुश के आसन बिछे हैं. हम आप की उपासना करते हैं. (८)
EN English Translation
O agni! Water is also present in you. Kush's asanas are laid near the Yagyakund around you. We worship you. (8)
पदं देवस्य मीढुषोऽनाधृष्टाभिरूतिभिः । भद्रा सूर्य इवोपदृक् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप प्रकाशवान, सराहनीय, शत्रुहीन और धैर्यशाली हैं. आप का दर्शन करना सूर्य के दर्शन के समान कल्याणकारी है. (९)
EN English Translation
O agni! You are light, admirable, enemyless and patient. Seeing you is as beneficial as seeing the sun. (9)