Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 25 • Dashati / Sukta 2

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 25

Chapter / Prapathak 25 • Dashati / Sukta 2

12 Mantras Loaded
Mantra 25.2.1

प्रति ष्या सूनरी जनी व्युच्छन्ती परि स्वसुः । दिवो अदर्शि दुहिता ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

उषा सूर्य की बेटी हैं. वे श्रेष्ठ नारी हैं. वे अपना प्रकाश चारों ओर फैलाती हुई जाती हैं. दिन के न दिखाई देने पर वे अपना प्रकाश फैलाती हैं. (१)

EN English Translation

Usha is the daughter of Surya. They are the best women. They spread their light all around. They spread their light when the day is not visible. (1)

Mantra 25.2.2

अश्वेव चित्रारुषी माता गवामृतावरी । सखा भूदश्विनोरुषाः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

उषा रश्मियों की मां हैं. वे रशमियां अदभुत और चमकीली हैं. वे अश्विनीकुमारों की मित्र हैं. (२)

EN English Translation

Usha is the mother of rashmis. Those rashmis are amazing and bright. She is a friend of Ashwinikumars. (2)

Mantra 25.2.3

उत सखास्यश्विनोरुत माता गवामसि । उतोषो वस्व ईशिषे ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

उषा उपासना के योग्य हैं. वे रश्मियों की मां हैं और अश्विनीकुमारों की मित्र हैं. (३)

EN English Translation

Usha is worthy of worship. She is the mother of Rashmis and a friend of Ashwinikumars. (3)

Mantra 25.2.4

एषो उषा अपूर्व्य व्युच्छति प्रिया दिवः । स्तुषे वामश्विना बृहत् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनी! उषा अपूर्व, प्रिय व दिन लाती हैं. हम विशाल स्तोत्रों से उन की उपासना करते हैं. (४)

EN English Translation

O Ashwini! Usha brings unique, dear and day. We worship him with huge hymns. (4)

Mantra 25.2.5

या दस्रा सिन्धुमातरा मनोतरा रयीणाम् । धिया देवा वसुविदा ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! आप बुद्धिमानों के धनदाता हैं. आप नदियों को पैदा करने वाले, मनोहर व धनवान हैं. (५)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! You are the richest of the wise. You are the creator of rivers, beautiful and rich. (5)

Mantra 25.2.6

वच्यन्ते वां ककुहासो जूर्णायामधि विष्टपि । यद्वाँ रथो विभिष्पतात् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

जब आप दोनों अश्विनीकुमारों का रथ पक्षी की भांति उड़ कर ऊपर जाता है तब आप दोनों के लिए स्वर्ग में भी स्तोत्र पढ़े जाते हैं. (६)

EN English Translation

When the chariot of both of you Ashwinikumars flies up like a bird, then stotras are also read in heaven for both of you. (6)

Mantra 25.2.7

उषस्तच्चित्रमा भरास्मभ्यं वाजिनीवति । येन तोकं च तनयं च धामहे ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उषा! आप धनवती और यज्ञ कार्य भी आरंभ करने वाली हैं. आप अद्भुत वैभव दीजिए, जिस से हम संतान और अपने मित्रों का भरणपोषण करने में समर्थ हो सकें. (७)

EN English Translation

O Usha! You are also going to start Dhanvati and Yagya work. May you give wonderful glory, so that we can be able to feed children and our friends. (7)

Mantra 25.2.8

उषो अद्येह गोमत्यश्वावति विभावरि । रेवदस्मे व्युच्छ सूनृतावति ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उषा! आप गोवती व अश्ववती हैं. आप रात्रि के बाद दिन लाने वाली हैं. आप हमें पुत्र और धन दीजिए. (८)

EN English Translation

O Usha! You are Govati and Ashwavati. You are going to bring day after night. You give us sons and money. (8)

Mantra 25.2.9

युङ्क्ष्वा हि वाजिनीवत्यश्वाँ अद्यारुणाँ उषः । अथा नो विश्वा सौभगान्या वह ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उषा! आप यज्ञ कार्य आरंभ कराने वाली व धनवती हैं. आप अपने रथ में लाल घोड़ों को जोतिए. हमें संसार में सौभाग्यवान बनाने की कृपा कीजिए. (९)

EN English Translation

O Usha! You are the one who started the yajna work and are wealthy. You plough red horses in your chariot. Please make us fortunate in the world. (9)

Mantra 25.2.10

अश्विना वर्तिरस्मदा गोमद्दस्रा हिरण्यवत् । अर्वाग्रथँ समनसा नि यच्छतम् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! आप शत्रुओं का नाश करने वाले हैं. आप हमें गोवान बनाइए. आप अपने सुनहरे रथ को मन से हमारे यज्ञ में लाने की कृपा कीजिए. (१०)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! You are going to destroy enemies. You make us Goans. Please bring your golden chariot to our yagna with your heart. (10)

Mantra 25.2.11

एह देवा मयोभुवा दस्रा हिरण्यवर्त्तनी । उषर्बुधो वहन्तु सोमपीतये ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

उषा के साथ उद्बुद्ध (जाग्रत) सुनहरी किरणें, इन सुखमय अश्चिनीकुमारों को सोमपान करने के लिए हमारे यज्ञ में लाने की कृपा करें. (११)

EN English Translation

May the golden rays, the golden rays, along with Usha, please bring these happy Ashwini Kumars to our yagna to sompan. (11)

Mantra 25.2.12

यावित्था श्लोकमा दिवो ज्योतिर्जनाय चक्रथुः । आ न ऊर्जं वहतमश्विना युवम् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! आप स्वर्गलोक से यज्ञ के लिए ज्योति ला कर लोगों का हित करने की कृपा कीजिए. आप दोनों हमें अन्रवान व ऊर्जावान बनाने की कृपा कीजिए. (१२)

EN English Translation

O Ashchini Kumaro! Please bring light for yajna from heaven and do good to the people. Please both of you to make us energetic and energetic. (12)