Chapter / Prapathak 26 • Dashati / Sukta 3
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 26 • Dashati / Sukta 3
उप नो हरिभिः सुतं याहि मदानां पते । उप नो हरिभिः सुतम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप सोम के स्वामी हैं. आप के घोड़े मनोहर हैं. आप उन घोड़ों के द्वारा इस यज्ञ में अवश्य ही पधारने की कृपा कीजिए. (१)
EN English Translation
O Indra! You are the master of Mon. Your horses are alluring. Please join this yajna through those horses. (1)
द्विता यो वृत्रहन्तमो विद इन्द्रः शतक्रतुः । उप नो हरिभिः सुतम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप सैकड़ों कर्म करने वाले हैं. आप वृत्रहंता हैं. आप अपने घोड़ों से इस यज्ञ में अवश्य ही पधारने की कृपा करें. (२)
EN English Translation
O Indra! You are going to do hundreds of deeds. You are a great man. Please please come to this yagna with your horses. (2)
त्वँ हि वृत्रहन्नेषां पाता सोमानामसि । उप नो हरिभिः सुतम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप वृत्रहंता एवं सोमरस पीने के इच्छुक हैं. आप अपने घोड़ों से हमारे यज्ञ में पधारने की कृपा कीजिए. (३)
EN English Translation
O Indra! You are willing to drink Britrahanta and Someras. Please come to our yagna with your horses. (3)
प्र वो महे महेवृधे भरध्वं प्रचेतसे प्र सुमतिं कृणुध्वम् । विशः पूर्वीः प्र चर चर्षणिप्राः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! मनुष्य अपने धन की बढ़ोतरी के लिए आप को सोमरस समर्पित करते हैं. किंतु ऐसी श्रेष्ठ प्रार्थनाओं से आप की उपासना करते हैं. आप प्रजापालक हैं. आप हवि देने वाले यजमानों के पास पधारने की कृपा कीजिए. (४)
EN English Translation
O Indra! Human beings dedicate somers to you for the increase of their wealth. But worship you with such excellent prayers. You are a prajapalak. Please come to the hosts who give you. (4)
उरुव्यचसे महिने सुवृक्तिमिन्द्राय ब्रह्म जनयन्त विप्राः । तस्य व्रतानि न मिनन्ति धीराः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप विशाल और महान हैं. यजमान आप की स्तुति व हवि अर्पित करते हैं. धीर पुरुष इंद्र के ब्रतों को डगमगाने नहीं देते हैं. (५)
EN English Translation
O Indra! You are huge and great. The host praises and worships you. Patient men do not allow Indra's bratas to waver. (5)
इन्द्रं वाणीरनुत्तमन्युमेव सत्रा राजानं दधिरे सहध्यै । हर्यश्वाय बर्हया समापीन् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप सब के राजा हैं. आप के गुस्से के आगे कोई नहीं टिक सकता. आप की उपासना करने से शत्रु हारते हैं. हम अपने बंधुबांधवों को भी उन की उपासना के लिए प्रेरित करते हैं. (६)
EN English Translation
O Indra! You are the king of all. No one can stand in front of your anger. By worshiping you, enemies lose. We also inspire our brothers and sisters to worship them. (6)
यदिन्द्र यावतस्त्वमेतावदहमीशीय । स्तोतारमिद्दधिषे रदावसो न पापत्वाय रँसिषम् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम भी आप के समान धनपति होने की इच्छा रखते हैं. आप हम यजमानों को पोषक धन दीजिए. आप पापियों को धन मत दीजिए. हम उपासक आप से यही प्रार्थना करते हैं. (७)
EN English Translation
O Indra! We also aspire to be as rich as you. You give us hosts a nutritious money. Don't give money to sinners. This is what we worshippers pray to you. (7)
शिक्षेयमिन्महयते दिवेदिवे राय आ कुहचिद्विदे । न हि त्वदन्यन्मघवन्न आप्यं वस्यो अस्ति पिता च न ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम कहीं भी रहें पर आप के लिए यज्ञ करने के लिए समय व धन निकालते हैं. आप के अलावा हमारा कोई घनिष्ठ नहीं है, कोई पिता के समान सहायक भी (पालक) नहीं है. (८)
EN English Translation
O Indra! Wherever we live, we take out time and money to perform yagna for you. Apart from you, we have no close, no father-like assistant (foster). (8)
श्रुधी हवं विपिपानस्याद्रेर्बोधा विप्रस्यार्चतो मनीषाम् । कृष्वा दुवाँस्यन्तमा सचेमा ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप हमारे आमंत्रण को ध्यान से सुनने की कृपा कीजिए. आप ब्राह्मणों व मनीषियों की प्रार्थना पर ध्यान दीजिए. आप हमें समान चित्त वाला मान कर हमारे अनुरोध पर ध्यान देने की कृपा कीजिए. (९)
EN English Translation
O Indra! Please listen carefully to our invitation. You pay attention to the prayers of Brahmins and mystics. Please consider us to be equal minded and heed our request. (9)
न ते गिरो अपि मृष्ये तुरस्य न सुष्टुतिमसुर्यस्य विद्वान् । सदा ते नाम स्वयशो विवक्मि ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम आप का नाम (यश) बढ़ाने वाली प्रार्थनाएं करते हैं (स्तोत्र गाते हैं). आप विद्वान् हैं. आप की शूरवीरता को हम जानते हैं. हम आप की उपासना करना नहीं छोड़ सकते. (१०)
EN English Translation
O Indra! We pray to enhance your name (fame) (sing hymns). You are a scholar. We know your bravery. We can't stop worshiping you. (10)
भूरि हि ते सवना मानुषेषु भूरि मनीषी हवते त्वामित् । मारे अस्मन्मघवञ्ज्योक्कः ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! मनुष्य आप के लिए सोमयज्ञ करते रहे हैं. मनीषी आप के लिए हवन भी करते रहे हैं. यज्ञ करने वालों को आप अपनेआप से कभी दूर मत कीजिए. (११)
EN English Translation
O Indra! Human beings have been doing somayagya for you. Manishi has also been performing havan for you. Never take those who perform yajna away from yourself. (11)