Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 26 • Dashati / Sukta 4

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 26

Chapter / Prapathak 26 • Dashati / Sukta 4

12 Mantras Loaded
Mantra 26.4.1

प्रो ष्वस्मै पुरोरथमिन्द्राय शूषमर्चत । अभीके चिदु लोककृत्सङ्गे समत्सु वृत्रह । अस्माकं बोधि चोदिता नभन्तामन्यकेषां ज्याका अधि धन्वसु ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! आप इंद्र के रथ के सामने उपासना करिए. आप शक्ति की उपासना कीजिए. इंद्र संसार के पालक, वृत्रहंता व प्रेरक हैं. हमारी हार्दिक इच्छा है कि हमारे शत्रुओं के धनुष की प्रत्यंचा टूट जाए. (१)

EN English Translation

O hosts! You worship in front of Indra's chariot. You worship Shakti. Indra is the guardian, greater and motivator of the world. It is our heartfelt wish that the bow of our enemies should be broken. (1)

Mantra 26.4.2

त्वँ सिन्धूँरवासृजोऽधराचो अहन्नहिम् । अशत्रुरिन्द्र जज्ञिषे विश्वं पुष्यसि वार्यम् । तं त्वा परि ष्वजामहे नभन्तामन्यकेषां ज्याका अधि धन्वसु ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप मेघों को भेदते हैं. आप नदियों के बहाव में आने वाली रुकावटों को दूर करते हैं. हम आप को हवि भेंट करते हुए प्रसन्न होते हैं. हमारी इच्छा है कि हमारे शत्रुओं के धनुष की प्रत्यंचा टूट जाए. (२)

EN English Translation

O Indra! You penetrate the clouds. You remove the obstacles in the flow of rivers. We are happy to present you with havi. We wish that the bow of our enemies should be broken. (2)

Mantra 26.4.3

वि षु विश्वा अरातयोऽर्यो नशन्त नो धियः । अस्तासि शत्रवे वधं यो न इन्द्र जिघाँसति । या ते रातिर्ददिवसु नभन्तामन्यकेषां ज्याका अधि धन्वसु ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हम पर आक्रमण करने वाले को आप स्वयं अपने शस्त्रों से मार डालते हैं. हमारी बुद्धि को आप प्रेरणा दीजिए. आप हमें धनादि दान कीजिए. हमारी हार्दिक इच्छा है कि हमारे शत्रुओं के धनुष की प्रत्यंचा टूट जाए. (३)

EN English Translation

O Indra! You kill the one who attacks us with your own weapons. Inspire our intellect. You donate money to us. It is our heartfelt wish that the bow of our enemies should be broken. (3)

Mantra 26.4.4

रेवाँ इद्रेवत स्तोता स्यात्त्वावतो मघोनः । प्रेदु हरिवः सुतस्य ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप धनवान हैं. आप के उपासक भी धनवान हो जाते हैं. आप के उपासकों को सब प्रकार का धन प्राप्त होता है. (४)

EN English Translation

O Indra! You are rich. Your worshippers also become rich. Your worshippers get all kinds of money. (4)

Mantra 26.4.5

उक्थं च न शस्यमानं नागो रयिरा चिकेत । न गायत्रं गीयमानम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप वाणी से स्तुति न करने वाले अज्ञानी के भी मन की भावना जानते हैं. स्तुति करने वालों के मन की भावना को भी जानते हैं. आप गाया जाता हुआ साम गायन भी जानते हैं. (५)

EN English Translation

O Indra! You know the feeling of the mind of the ignorant who does not praise with speech. They also know the feeling of the mind of those who praise. You also know the singing of sang. (5)

Mantra 26.4.6

मा न इन्द्र पीयत्नवे मा शर्धते परा दाः । शिक्षा शचीवः शचीभिः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप हमें दुष्टों और अपमान करने वालों के भरोसे मत छोड़िए. आप पवित्र शिक्षा के द्वारा शची की तरह पवित्र धन प्रदान कीजिए. (६)

EN English Translation

O Indra! Don't leave us to the wicked and the abusers. You provide holy wealth like shachi through holy education. (6)

Mantra 26.4.7

एन्द्र याहि हरिभिरुप कण्वस्य सुष्टुतिम् । दिवो अमुष्य शासतो दिवं यय दिवावसो ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप घोड़ों के द्वारा पधारिए. आप कण्व की स्तुति सुनिए. हे स्वर्गलोकवासी! हम आप के राज में सुखी हैं. (७)

EN English Translation

O Indra! You come by horses. You listen to the praise of Kanva. O inhabitants of heaven! We are happy under your rule. (7)

Mantra 26.4.8

अत्रा वि नेमिरेषामुरां न धूनुते वृकः । दिवो अमुष्य शासतो दिवं यय दिवावसो ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! सोम को कूटने वाले पत्थर भी मानो बोलते हुए आप को बुला रहे हैं. हे स्वर्गलोकवासी! हम आप के राज में सुखी हैं. (८)

EN English Translation

O Indra! The stones that crush Som are also calling you while speaking. O inhabitants of heaven! We are happy under your rule. (8)

Mantra 26.4.9

आ त्वा ग्रावा वदनीह सोमी घोषेण वक्षतु । दिवो अमुष्य शासतो दिवं यय दिवावसो ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! कूटने वाला पत्थर आवाज करता हुआ सोमरस निकाल रहा है. उस से निकलने वाली सोम की धारा वैसे ही कांप रही है, जैसे भेड़िए के डर से भेड़ कांपती है. हम स्वर्गलोकवासी इंद्र के राज में सुखी हैं. आप पधारिए. (९)

EN English Translation

O Mon! The crushing stone is making a sound and taking out somersas. The stream of Som emanating from it is trembling just as a sheep trembles for fear of a wolf. We, the people of heaven, are happy under the rule of Indra. You come. (9)

Mantra 26.4.10

पवस्व सोम मन्दयन्निन्द्राय मधुमत्तमः ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र हैं. आप मदमाते हुए इंद्र के लिए श्रेष्ठ रस झरने की कृपा कीजिए. (१०)

EN English Translation

O Mon! You are holy. Please offer the best rasa waterfall for Indra. (10)

Mantra 26.4.11

ते सुतासो विपश्चितः शुक्रा वायुमसृक्षत ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप प्रकाशमान व बुद्धिवर्दधक हैं. आप को वायु देव के लिए परिष्कृत किया जाता है. (११)

EN English Translation

O Mon! You are enlightening and intelligent. You are refined to the vayu dev. (11)

Mantra 26.4.12

असृग्रं देववीतये वाजयन्तो रथा इव ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप को अन्न धन के इच्छुक यजमान ऐसे तैयार करते हैं, जैसे रथ को तैयार किया जाता है. (१२)

EN English Translation

O Mon! You are prepared by the hosts who want food and wealth, just as the chariot is prepared. (12)