Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 8 • Dashati / Sukta 2

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 8

Chapter / Prapathak 8 • Dashati / Sukta 2

12 Mantras Loaded
Mantra 8.2.1

अयं त इन्द्र सोमो निपूतो अधि बर्हिषि । एहीमस्य द्रवा पिब ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हम ने आप के लिए छान कर सोमरस तैयार किया है. यज्ञ की वेदी पर बिछे हुए कुश के आसन पर उसे प्रतिष्ठित किया है. आप जल्दी ही उस के निकट पधारिए. उस सोमरस को पीने की कृपा कीजिए. (१)

EN English Translation

O Indra! We have prepared somers by filtering for you. It has been distinguished on the seat of Kush lying on the altar of yajna. You get close to him soon. Please drink that someras. (1)

Mantra 8.2.2

शाचिगो शाचिपूजनायँ रणाय ते सुतः । आखण्डल प्र हूयसे ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप सामर्थ्यवान व प्रकाशमान किरणों वाले हैं. आप शक्तिमान, पूजनीय और शत्रुओं का मानमर्दन करने वाले हैं. हम ने आप की तृप्ति के लिए यह सोमरस तैयार किया है. आप पधारिए. इस सोमरस को ग्रहण कीजिए. (२)

EN English Translation

O Indra! You are powerful and light-witted. You are powerful, revered and respectful of enemies. We have prepared this somers for your satisfaction. You come. Accept this someras. (2)

Mantra 8.2.3

यस्ते श‍ृङ्गवृषो णपात्प्रणपात्कुण्डपाय्यः । न्यस्मिं दध्र आ मनः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! शृंगवृष ऋषि के पुत्र सूर्य को आप ने धुरी पर स्थापित किया है. कुंडपायी यज्ञ, जिस में कुंडियों से सोमरस पिया जाता है, में मन लगाने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O Indra! You have installed The Sun, the son of Sage Shringavrish, on the axis. Please put your mind in the Kundpayi Yajna, in which someras is drunk from the kundis. (3)

Mantra 8.2.4

आ तू न इन्द्र क्षुमन्तं चित्रं ग्राभँ सं गृभाय । महाहस्ति दक्षिणेन ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप बड़ेबड़े हाथों वाले हैं. आप दाएं हाथ में हमारे लिए यशस्वी, विलक्षण और उपयुक्त धन धारण कीजिए. आप हमें उस धन को प्रदान करने की कृपा कीजिए. (४)

EN English Translation

O Indra! You are big-handed. You hold in the right hand a successful, extraordinary and suitable wealth for us. Please give us that money. (4)

Mantra 8.2.5

विद्मा हि त्वा तुविकूर्मिं तुविदेष्णं तुवीमघम् । तुविमात्रमवोभिः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप बहुत शक्तिमान व बहुत देने योग्य संपत्ति वाले हैं. आप बहुत धनवान व विशाल आकृति वाले हैं. हम जानते हैं कि आप के पास संरक्षण के बहुत सारे साधन हैं. (५)

EN English Translation

O Indra! You are very powerful and have a very giving property. You are very rich and huge in shape. We know you have a lot of means of protection. (5)

Mantra 8.2.6

न हि त्वा शूर देवा न मर्तासो दित्सन्तम् । भीमं न गां वारयन्ते ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप पराक्रमी हैं. आप दाता हैं. जैसे भारी भरकम भयंकर बैल को कोई नहीं हटा सकता है, वैसे ही कया देव, क्या मनुष्य कोई भी आप को नहीं डिगा सकता. (६)

EN English Translation

O Indra! You are mighty. You are the giver. Just as no one can remove a heavy fierce bull, so can no one, God, can anyone deter you? (6)

Mantra 8.2.7

अभि त्वा वृषभा सुते सुतँ सृजामि पीतये । तृम्पा व्यश्नुही मदम् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप बलशाली हैं. हम आप के पीने के लिए अच्छी तरह छान कर सोमरस तैयार करते हैं. आप उस मदमस्त बना देने वाले सोमरस को पी कर तृप्त होइए. (७)

EN English Translation

O Indra! You are strong. We prepare someras by filtering well for your drinking. You be satisfied by drinking that madly sommeras. (7)

Mantra 8.2.8

मा त्वा मूरा अविष्यवो मोपहस्वान आ दभन् । मा कीं ब्रह्मद्विषं वनः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप ब्राह्मणों से द्वेष रखने वालों की सेवा स्वीकार मत कीजिए. मूर्ख मनुष्य व दूसरों की हंसी उड़ाने वालों पर अपनी कृपा मत कीजिए. ये लोग आप पर किसी तरह अपना प्रभाव न जमा पाएं. (८)

EN English Translation

O Indra! Don't accept the service of those who hate Brahmins. Don't be kind to foolish people and those who make fun of others. These people can not make any impact on you. (8)

Mantra 8.2.9

इह त्वा गोपरीणसं महे मन्दन्तु राधसे । सरो गौरो यथा पिब ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! यजमान आप से बहुत धन पाना चाहते हैं. वे गाय के दूध में मिले सोमरस से आप को तृप्त करना चाहते हैं. हिरण जैसे तालाब में जल पीता है, वैसे ही आप इस यज्ञ में (पधार कर) सोमरस पीजिए. (९)

EN English Translation

O Indra! The host wants to get a lot of money from you. They want to satisfy you with somers found in cow's milk. Just like a deer drinks water in a pond, you should drink someras in this yagna. (9)

Mantra 8.2.10

इदम् वसो सुतमन्धः पिबा सुपूर्णमुदरम् । अनाभयिन्ररिमा ते ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप सर्वव्यापक हैं. आप पेट भर कर इस सोमरस को पीजिए. हम आप जैसे निर्भय को सोमरस समर्पित करते हैं. (१०)

EN English Translation

O Indra! You are omnipresent. You fill your stomach and drink this somerus. We dedicate Someras to a fearless one like you. (10)

Mantra 8.2.11

नृभिर्धौतः सुतो अश्नैरव्या वारैः परिपूतः । अश्वो न निक्तो नदीषु ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! नदी के पानी में धो कर जैसे घोड़े को साफ करते हैं, वैसे ही पानी में पत्थरों से कूट कर इस सोमरस को साफ किया है. पत्थरों से कूट कर इस का रस निचोड़ा है. भेड़ के बालों की छलनी से छानछान कर इसे साफ किया है. (११)

EN English Translation

O Indra! Just as you clean the horse by washing it in the water of the river, in the same way, this someras has been cleaned by crushing it with stones in the water. The juice of this is squeezed by crushing it with stones. It has been cleaned by filtering the sheep's hair with a sieve. (11)

Mantra 8.2.12

तं ते यवं यथा गोभिः स्वादुमकर्म श्रीणन्तः । इन्द्र त्वास्मिन्त्सधमादे ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! जौ से जिस प्रकार पुरोडाश (भोग) बनाया जाता है, उसी प्रकार सोम रस में गाय का दूध मिला कर उसे हम ने तैयार किया है. वह सोमरस स्वादिष्ट है. हम उसी सोमरस को पीने के लिए यज्ञ में आप को आमंत्रित करते हैं. (१२)

EN English Translation

O Indra! Just as purodash (bhog) is made from barley, we have prepared it by mixing cow's milk in Som rasa. That somers is delicious. We invite you to the yagna to drink the same Somerasa. (12)