Chapter / Prapathak 8 • Dashati / Sukta 3
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 8 • Dashati / Sukta 3
इदँ ह्यन्वोजसा सुतँ राधानां पते । पिबा त्वा३स्य गिर्वणः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप धनपति, उपासना के योग्य व बलशाली हैं. आप नियमपूर्वक संस्कार किए गए इस सोमरस को शीघ्र ग्रहण कीजिए. (१)
EN English Translation
O Indra! You are rich, worthy of worship and strong. You should accept this properly performed sommers soon. (1)
यस्ते अनु स्वधामसत्सुते नि यच्छ तन्वम् । स त्वा ममत्तु सोम्यम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप सोम के योग्य हैं. यह सोमरस आप के लिए तृप्तिदायी हो. यह सोमरस अन्न स्वरूप है. आप इस सोमरस में सशरीर पधारिए. (२)
EN English Translation
O Indra! You deserve Mon. May this somerasa be satiating for you. This someras is the form of food. You come to this somerasa physically. (2)
प्र ते अश्नोतु कुक्ष्योः प्रेन्द्र ब्रह्मणा शिरः । प्र बाहू शूर राधसा ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप शक्तिमान हैं. विशुद्ध सोम प्रार्थनाओं से आप के सिर, दोनों भुजाओं व कांखों तक पहुंचे. हम आप से धन चाहते हैं. (३)
EN English Translation
O Indra! You are powerful. With pure Som prayers, reach your head, both arms and armpits. We want money from you. (3)
आ त्वेता नि षीदतेन्द्रमभि प्र गायत । सखाय स्तोमवाहसः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! आप इंद्र को प्रसन्न करने के लिए शीघ्र आइए, बैठिए. उन के लिए प्रार्थना व उपासना कीजिए. (४)
EN English Translation
O hosts! You come quickly to please Indra, sit down. Pray and worship for them. (4)
पुरूतमं पुरूणामीशानं वार्याणाम् । इन्द्रँ सोमे सचा सुते ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! आप इकट्ठे होइए. इंद्र शत्रुओं को हराने की सामर्थ्य रखते हैं. वे ऐश्वर्य के स्वामी हैं. आप सभी उन की उपासना कीजिए. (५)
EN English Translation
O hosts! You gather. Indra has the ability to defeat enemies. He is the master of opulence. All of you worship them. (5)
स घा नो योग आ भुवत्स राये स पुरन्ध्या । गमद्वाजेभिरा स नः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप हमें वीर बनाइए और निखारिए. आप हमें समृद्धि प्रदान कीजिए. आप हमें ज्ञान व पोषकता प्रदान कीजिए. आप हमारे समीप पधारने की कृपा कीजिए. (६)
EN English Translation
O Indra! You make us heroic and refine us. You give us prosperity. You give us knowledge and nutrition. Please come close to us. (6)
योगेयोगे तवस्तरं वाजेवाजे हवामहे । सखाय इन्द्रमूतये ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! हम पर बारबार कामों में अपनी रक्षा के लिए अपने मित्र इंद्र का आह्वान करते हैं. (७)
EN English Translation
O hosts! We repeatedly invoke our friend Indra to protect ourselves in our deeds. (7)
अनु प्रत्नस्यौकसो हुवे तुविप्रतिं नरम् । यं ते पूर्वं पिता हुवे ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र स्वर्गवासी हैं. वे बहुत लोगों की मदद करते हैं. हमारे पिता (पूर्वजों) ने उन का आह्वान किया था. हम भी उन का आह्वान करते हैं. (८)
EN English Translation
Indra is a resident of heaven. They help a lot of people. Our father (ancestors) had called for them. We also call upon them. (8)
आ घा गमद्यदि श्रवत्सहस्रिणीभिरूतिभिः । वाजेभिरुप नो हवम् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! हमें आशा है कि इंद्र हमारी प्रार्थना से प्रसन्न होंगे. वे अपनी रक्षा और वैभव के साथ हमारे पास अवश्य पधारेंगे. (९)
EN English Translation
O hosts! We hope Indra is pleased with our prayers. They will definitely come to us with their protection and splendour. (9)
इन्द्र सुतेषु सोमेषु क्रतुं पुनीष उक्थ्यम् । विदे वृधस्य दक्षस्य महाँ हि षः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप के पुत्र आप के लिए सोमरस परिष्कृत करते हैं. आप महान हैं. आप उन के यज्ञों तथा उन के स्तोत्रों की बढ़ोतरी करते हैं. (१०)
EN English Translation
O Indra! The sons of you refine somerus for you. You are great. You increase their sacrifices and their hymns. (10)
स प्रथमे व्योमनि देवानाँ सदने वृधः । सुपारः सुश्रवस्तमः समप्सुजित् ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! इंद्र प्रथम देवता हैं. वे आकाश में देवताओं के आवास में निवास करते हैं. वे भलीभांति हमारी रक्षा करते हैं. वे हमें यश प्रदान करते हैं. वे असुर विजेता हैं. हम उन का आह्वान करते हैं. (११)
EN English Translation
O hosts! Indra is the first deity. They reside in the abode of the gods in the sky. They protect us well. They give us laurels. They are asura winners. We call upon them. (11)
तमु हुवे वाजसातय इन्द्रं भराय शुष्मिणम् । भवा नः सुम्ने अन्तमः सखा वृधे ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम अन्नप्राप्ति के लिए आप का आह्णान करते हैं. हम अपने भरणपोषण के लिए आप का आह्वान करते हैं. हम सुमन (अच्छे मन वाले) व आप के सखा बनें. आप हमारी बढ़ोतरी में हमारा सहयोग करने की कृपा कीजिए. (१२)
EN English Translation
O Indra! We call upon you to get food. We call on you for your sustenance. Let us be Suman (good-minded) and your friends. Please help us in our growth. (12)