Popular:
अथर्ववेद

Kanda 1 • Sukta 17

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 1

Kanda 1 • Sukta 17

4 Mantras Loaded
Mantra 1.17.1

अ॒मूर्या यन्ति॑ यो॒षितो॑ हि॒रा लोहि॑तवाससः । अ॒भ्रात॑र इव जा॒मय॒स्तिष्ठ॑न्तु ह॒तव॑र्चसः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

स्त्रियों की लाल रक्त प्रवाहिनी जो नाड़ियां रोग के कारण सदा प्रवाहित होती रहती हैं, वे रोग नष्ट हो जाने के कारण इस प्रकार रुक जाएं, जिस प्रकार बिना भाइयों वाली बहनें ससुराल न जा कर अपने पिता के घर में ही रुक जाती हैं. (१)

EN English Translation

The red blood flow of women, which always flows due to the disease, should stop due to the destruction of the disease, just as sisters without brothers do not go to their in-laws and stay in their father's house. (1)

Mantra 1.17.2

तिष्ठा॑वरे॒ तिष्ठ॑ पर उ॒त त्वं ति॑ष्ठ मध्यमे । क॑निष्ठि॒का च॒ तिष्ठ॑ति तिष्ठा॒दिद्ध॒मनि॑र्म॒ही ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे शरीर के निचले भाग में वर्तमान नाड़ी! हे शरीर के ऊपरी भाग में स्थित नाड़ी! हे शरीर के मध्य भाग में वर्तमान नाड़ी! तू भी स्थिर हो जा. रुधिर का प्रवाह बंद करने के लिए छोटी और बड़ी सभी नाड़ियां स्थिर हो जाएं. (२)

EN English Translation

O current pulse in the lower part of the body! O pulse located in the upper part of the body! O current pulse in the central part of the body! You also settle down. To stop the flow of blood, all the small and big nadis should be stabilized. (2)

Mantra 1.17.3

श॒तस्य॑ ध॒मनी॑नां स॒हस्र॑स्य हि॒राणा॑म् । अस्थु॒रिन्म॑ध्य॒मा इ॒माः सा॒कमन्ता॑ अरंसत ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हृदय संबंधी सैकड़ों धमनियां, हजारों शिराएं एवं उन की मध्यवर्ती रक्तवाहिनी नाड़ियां इस मंत्र के प्रभाव से खून बहाना बंद कर दें. शेष नाड़ियां पूर्ववत रक्त प्रवाह चालू रखें. (३)

EN English Translation

Hundreds of arteries related to the heart, thousands of veins and their intermediate blood vessels should stop bleeding under the influence of this mantra. Keep the remaining veins running as undone. (3)

Mantra 1.17.4

परि॑ वः॒ सिक॑तावती ध॒नूर्बृ॑ह॒त्य॑क्रमीत् । तिष्ठ॑ते॒लय॑ता॒ सु क॑म् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पथरी रोग उत्पन करने वाली नाड़ी! हे धनु और बृहती नाड़ी! तुम रुधिर प्रवाह के सभी मार्गो को चारों ओर से घेर कर फैली हुई हो. तुम रक्त स्राव रहित बनो तथा इस जन का सुख बढ़ाओ. (४)

EN English Translation

O nerve that causes stone disease! O Sagittarius and brihati nadi! You surround all the routes of blood flow and spread it. You become bloodless and increase the happiness of this person. (4)

卐 HinduText AI