Popular:
अथर्ववेद

Kanda 1 • Sukta 22

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 1

Kanda 1 • Sukta 22

4 Mantras Loaded
Mantra 1.22.1

अनु॒ सूर्य॒मुद॑यतां हृद्द्यो॒तो ह॑रि॒मा च॑ ते । गो रोहि॑तस्य॒ वर्णे॑न॒ तेन॑ त्वा॒ परि॑ दध्मसि ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे रोग ग्रसित पुरुष! तेरे हृदय को संताप पहुंचाने वाला हृदय रोग एवं कामला आदि रोग से उत्पन्न तेरे शरीर का पीलापन सूर्य की ओर चला जाए. हे रोगी! गाय के लाल वर्ण से पहचाने जाने वाले के रूप में मैं तुझे स्वस्थ कराता हूं. (१)

EN English Translation

O diseased man! Let the yellowness of your body, which causes anger to your heart, go towards the sun, caused by heart disease and diseases like libido. O patient! As someone who is identified with the red color of the cow, I make you healthy. (1)

Mantra 1.22.2

परि॑ त्वा॒ रोहि॑तै॒र्वर्णै॑र्दीर्घायु॒त्वाय॑ दध्मसि । यथा॒यम॑र॒पा अस॒दथो॒ अह॑रितो॒ भुव॑त् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे व्याधिग्रस्त पुरुष! तेरी दीर्घायु के लिए हम तुझे गाय के समान लाल रंग से ढकते हैं. यह पुरुष पापरहित हो कर कामला आदि रोगों के कारण होने वाले शरीर के पीले रंग से छूट जाए. (२)

EN English Translation

O diseased man! For your longevity, we cover you with red color like a cow. This man should be free from the yellow color of the body caused by diseases like Kabala etc. (2)

Mantra 1.22.3

या रोहि॑णीर्देव॒त्या॑३ गावो॒ या उ॒त रोहि॑णीः । रू॒पंरू॑पं॒ वयो॑वय॒स्ताभि॑ष्ट्वा॒ परि॑ दध्मसि ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

देवों की जो लाल रंग की कामधेनु आदि गाएं एवं मनुष्यों की जो लाल रंग की गाएं हैँ, इन दोनों प्रकार के लाल रंग के रूप और यौवन को ले कर, हे रोगी पुरुष! हम तुझे ढकते हैं. (३)

EN English Translation

The red colored Kamdhenu etc. of the gods and the red songs of humans, taking both these types of red color form and youth, O patient man! We cover you. (3)

Mantra 1.22.4

सुके॑षु ते हरि॒माणं॑ रोप॒णाका॑सु दध्मसि । अथो॒ हारि॑द्रवेषु ते हरि॒माणं॒ नि द॑ध्मसि ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे रोगी पुरुष! हम तेरे शरीर में रहने वाले रोग से उत्पन्न हरे रंग को स्रोतों में तथा रोपणक नामक पक्षियों में स्थापित करते हैं. हम तेरे हलदी के समान पीले रंग को गोपीतनक नामक पीले रंग के पक्षियों में स्थापित करते हैं. (४)

EN English Translation

O sick man! We establish the green color produced by the disease living in your body in the sources and in the birds called planters. We establish yellow color like your haldi in yellow birds called Gopitanak. (4)

卐 HinduText AI