Popular:
अथर्ववेद

Kanda 10 • Sukta 1

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 10

Kanda 10 • Sukta 1

30 Mantras Loaded
Mantra 10.1.1

यां क॒ल्पय॑न्ति वह॒तौ व॒धूमि॑व वि॒श्वरू॑पां॒ हस्त॑कृतां चिकि॒त्सवः॑ । सारादे॒त्वप॑ नुदाम एनाम् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

कृत्या को बनाने वाले उसे उपहार के साथ प्राप्त होने वाली वधू के समान सजाते हैं. हम उसी कृत्या को भगाते हैं. वह कृत्या हम से दूर चली जाए. (१)

EN English Translation

The makers of krita decorate her like a bride who receives it with gifts. We drive away the same act. Let that act go away from us. (1)

Mantra 10.1.2

शी॑र्ष॒ण्वती॑ न॒स्वती॑ क॒र्णिनी॑ कृत्या॒कृता॒ संभृ॑ता वि॒श्वरू॑पा । सारादे॒त्वप॑ नुदाम एनाम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

सिर, नाक, कान आदि अंगों से युक्त बनाई गई कृत्या अनेक प्रकार की आपत्तियां लाती है. उसे हम भगाते हैं. वह हमारे पास से दूर चली जाए. (२)

EN English Translation

An act made with organs like head, nose, ears etc. brings many types of objections. We drive him away. Let him go away from us. (2)

Mantra 10.1.3

शू॒द्रकृ॑ता॒ राज॑कृता॒ स्त्रीकृ॑ता ब्र॒ह्मभिः॑ कृ॒ता । जा॒या पत्या॑ नु॒त्तेव॑ क॒र्तारं॒ बन्ध्वृ॑च्छतु ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

शूद्र के द्वारा निर्मित, राजा के द्वारा निर्मित, स्त्री के द्वारा निर्मित एवं मंत्रों के द्वारा प्रेरित कृत्या अपने बनाने वाले के समीप उसी प्रकार लौट जाए, जिस प्रकार भाइयों के द्वारा विदा की गई पत्नी अपने पति के समीप लौट जाती है. (३)

EN English Translation

The act made by the Shudra, made by the king, made by the woman and inspired by mantras should return to her creator in the same way as the wife sent off by the brothers returns to her husband. (3)

Mantra 10.1.4

अ॒नया॒हमोष॑ध्या॒ सर्वाः॑ कृ॒त्या अ॑दूदुषम् । यां क्षेत्रे॑ च॒क्रुर्यां गोषु॒ यां वा॑ ते॒ पुरु॑षेषु ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं इस जड़ीबूटी के द्वारा समस्त कृत्याओं को क्षेत्र में गायों पर एवं पुरुषों पर की गई कृत्या को शक्तिहीन कर चुका हूं. (४)

EN English Translation

I have made all the acts done by this herb on cows and men in the area powerless. (4)

Mantra 10.1.5

अ॒घम॑स्त्वघ॒कृते॑ श॒पथः॑ शपथीय॒ते । प्र॒त्यक्प्र॑ति॒प्रहि॑ण्मो॒ यथा॑ कृत्या॒कृतं॒ हन॑त् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

पाप उसे प्राप्त हो, जिस ने पाप किया है. शपथ उसी के पास जाए, जिस ने शपथ की है. मैं कृत्या को इस प्रकार वापस लौटाता हूं कि वह अपने निर्माता का ही विनाश कर दे. (५)

EN English Translation

Sin be received by him who has sinned. The oath should go to the one who has taken the oath. I return Krita in such a way that he destroys his creator. (5)

Mantra 10.1.6

प्र॑ती॒चीन॑ आङ्गिर॒सोऽध्य॑क्षो नः पु॒रोहि॑तः । प्र॒तीचीः॑ कृ॒त्या आ॒कृत्या॒मून्कृ॑त्या॒कृतो॑ जहि ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हमारा पुरोहित पश्चिम देश का रहने वाला एवं हमारे सामने उपस्थित है. पूर्व के निवासियों ने कृत्या का निर्माण किया है. हे पुरोहित! तुम उस को नष्ट करो. (६)

EN English Translation

Our priest hails from the West and is present before us. Residents of the east have built krita. O priest! You destroy that. (6)

Mantra 10.1.7

यस्त्वो॒वाच॒ परे॒हीति॑ प्रति॒कूल॑मुदा॒य्यम् । तं कृ॑त्येऽभि॒निव॑र्तस्व॒ मास्मानि॑च्छो अना॒गसः॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! जिस ने तुझे आदेश दिया कि दूर जा. उस ने हमारे प्रतिकूल आचरण किया है. तू उसी के पास लौट जा तथा हम निरपराधों की इच्छा मत कर. (७)

EN English Translation

O act! Who ordered you to go away. He has behaved against us. Go back to Him and do not desire us innocent. (7)

Mantra 10.1.8

यस्ते॒ परूं॑षि संद॒धौ रथ॑स्येव॒र्भुर्धि॒या । तं ग॑च्छ॒ तत्र॒ तेऽय॑न॒मज्ञा॑तस्ते॒ऽयं जनः॑ ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! बढ़ई जिस प्रकार रथ के अंगों को जोड़ता है, उसी प्रकार जिस ने बुद्धिमत्ता के साथ तेरी हड्डियों को जोड़ा है, तू उसी के समीप लौट जा. तेरा गंतव्य वही है. मैं तेरा अपरिचित हूं. (८)

EN English Translation

O act! Just as the carpenter connects the parts of the chariot, so you return to him who has connected your bones with wisdom. Your destination is the same. I am unfamiliar with you. (8)

Mantra 10.1.9

ये त्वा॑ कृ॒त्वाले॑भि॒रे वि॑द्व॒ला अ॑भिचा॒रिणः॑ । शं॒भ्वी॒दं कृ॑त्या॒दूष॑णं प्रतिव॒र्त्म पु॑नःस॒रं तेन॑ त्वा स्नपयामसि ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! जिस जादूटोना करने वाले ने तुझे प्राप्त किया है, वह मार्ग को दूषित कर के बुझे लौटा सकता है. हम उसी के रक्त से तुझे स्नान कराते हैं. (९)

EN English Translation

O act! The sorcerer who has received you can defile the way and return to the extinguished. We bathe you with his blood. (9)

Mantra 10.1.10

यद्दु॒र्भगां॒ प्रस्न॑पितां मृ॒तव॑त्सामुपेयि॒म । अपै॑तु॒ सर्वं॒ मत्पा॒पं द्रवि॑णं॒ मोप॑ तिष्ठतु ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हम जिस कृत्या को प्राप्त कर के मृतवत्सा गौ की दशा वाले हो गए हैं. अर्थात्‌ हमारी पत्नियां मरे हुए बच्चे को जन्म देती हैं. मुझ से संबंधित समस्त पाप दूर हो जाएं तथा मुझे धन प्राप्त हो. (१०)

EN English Translation

The act that we have attained and become the condition of the dead cow. That is, our wives give birth to a dead child. May all sins related to me be removed and I may get wealth. (10)

Mantra 10.1.11

यत्ते॑ पि॒तृभ्यो॒ दद॑तो य॒ज्ञे वा॒ नाम॑ जगृ॒हुः । सं॑दे॒श्या॒त्सर्व॑स्मात्पा॒पादि॒मा मु॑ञ्चन्तु॒ त्वौष॑धीः ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

यज्ञ में पितरों का भाग देते हुए जो नाम लिया गया था, ये जड़ीबूटियां उस नाम लेने के पाप से तुझे छुड़ाएं. (११)

EN English Translation

May these herbs, which were taken while giving part of the ancestors in the yajna, redeem you from the sin of taking that name. (11)

Mantra 10.1.12

दे॑वैन॒सात्पित्र्या॑न्नामग्रा॒हात्सं॑दे॒श्यादभि॒निष्कृ॑तात् । मु॒ञ्चन्तु॑ त्वा वी॒रुधो॑ वीर्येण॒ ब्रह्म॑णा ऋ॒ग्भिः पय॑स॒ ऋषी॑णाम् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

देवों के प्रति किए गए पाप से, पितरों का नाम लेने के पाप से, अपमानित करने से और अपशब्द कहने के पाप से ये जड़ीबूटियां ब्राह्मणों के मंत्र बल के द्वारा एवं ऋषियों के तपोबल के द्वारा हमें छुड़ाएं. (१२)

EN English Translation

May these herbs rescue us from the sin committed against the gods, from the sin of naming the fathers, from the sin of insulting and abusing us through the mantra strength of the Brahmins and the penance of the sages. (12)

Mantra 10.1.13

यथा॒ वात॑श्च्या॒वय॑ति॒ भूम्या॑ रे॒णुम॒न्तरि॑क्षाच्चा॒भ्रम् । ए॒वा मत्सर्वं॑ दुर्भू॒तं ब्रह्म॑नुत्त॒मपा॑यति ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

वायु जिस प्रकार धरती से धूल को और आकाश में मेघों को उड़ा ले जाती है, उसी प्रकार मंत्रों का बल मेरे सभी पापों को दूर करे. (१३)

EN English Translation

Just as the wind blows dust from the earth and the clouds in the sky, in the same way, the force of mantras removes all my sins. (13)

Mantra 10.1.14

अप॑ क्राम॒ नान॑दती॒ विन॑द्धा गर्द॒भीव॑ । क॒र्तॄन्न॑क्षस्वे॒तो नु॒त्ता ब्रह्म॑णा वी॒र्यावता ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! जिस प्रकार खुली हुई गधी रेंकती हुई भागती है, उसी प्रकार तू हमारे मंत्र बल के कारण अपने निर्माताओं के समीप जा और उन्हें नष्ट कर. (१४)

EN English Translation

O act! Just as an open donkey runs away, so you go near your creators and destroy them because of our mantra force. (14)

Mantra 10.1.15

अ॒यं पन्थाः॑ कृ॒त्य॒ इति॑ त्वा नयामोऽभि॒प्रहि॑तां॒ प्रति॑ त्वा॒ प्र हि॑ण्मः । तेना॒भि या॑हि भञ्ज॒त्यन॑स्वतीव वा॒हिनी॑ वि॒श्वरू॑पा कुरू॒टिनी॑ ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! यह मार्ग है. तू शत्रु के द्वारा हमारे पास भेजी गई है. हम तुझे उसी के पास भेजते हैं. तू बैलगाड़ियों, वाणी एवं अनेक वीरों से युक्त सेना के समान हल्ला करती हुई हमारे शत्रुओं पर आक्रमण कर. हम मंत्र के बल से तुझे लौटाते हैं. (१५)

EN English Translation

This is an act! This is the way. You have been sent to us by the enemy. We send you to him. Attack our enemies like an army of bullock carts, speech and many heroes. We return you with the power of mantras. (15)

Mantra 10.1.16

परा॑क्ते॒ ज्योति॒रप॑थं ते अ॒र्वाग॒न्यत्रा॒स्मदय॑ना कृणुष्व । परे॑णेहि नव॒तिं ना॒व्या॒ अति॑ दु॒र्गाः स्रो॒त्या मा क्ष॑णिष्ठाः॒ परे॑हि ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! तेरी ज्योति शत्रुओं के समीप पहुंचे. तू अपना निवास स्थान हम से दूर किसी अन्य स्थान में बना. तू नाव के द्वारा पार की जा सकने वाली नब्बे दुर्गम नदियों के पार चली जा और हमारी हिंसा मत कर. (१६)

EN English Translation

O act! Your light came close to the enemies. You make your dwelling place away from us in another place. You go across the ninety inaccessible rivers that can be crossed by boat and do not do our violence. (16)

Mantra 10.1.17

वात॑ इव वृ॒क्षान्नि मृ॑णीहि पा॒दय॒ मा गामश्वं॒ पुरु॑ष॒मुच्छि॑ष एषाम् । क॒र्तॄन्नि॒वृत्ये॒तः कृ॑त्येऽप्रजा॒स्त्वाय॑ बोधय ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! वायु जिस प्रकार वृक्षों को उखाड़ देती है, उसी प्रकार तू शत्रुओं को कुचल दे. उन शत्रुओं की गाएं, घोड़े और पुरुष शेष न रहें. तू अपने बनाने वालों के पास जा एवं उन्हें संतानहीन बना. (१७)

EN English Translation

O act! Just as the wind uproots the trees, so crush the enemies. The songs of those enemies, horses and men should not remain. Go to your makers and make them childless. (17)

Mantra 10.1.18

यां ते॑ ब॒र्हिषि॒ यां श्म॑शा॒ने क्षेत्रे॑ कृ॒त्यां व॑ल॒गं वा॑ निच॒ख्नुः । अ॒ग्नौ वा॑ त्वा॒ गार्ह॑पत्येऽभिचे॒रुः पाकं॒ सन्तं॒ धीर॑तरा अना॒गस॑म् ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! जादूटोना करने वालों ने तुझे कुशाओं पर, मरघट में अथवा खेत में गुप्त रूप से बनाया है अथवा उन्होंने गार्हपत्य अग्नि पर पाक कर के तेरा निर्माण किया है. मैं अपराधहीन होने के कारण तुझे शक्तिहीन बनाता हूं. (१८)

EN English Translation

This is an act! The magicians have secretly made you on the cushions, in the dead, or in the field, or they have made you by cooking on the agni. I make you powerless because you are guiltless. (18)

Mantra 10.1.19

उ॒पाहृ॑त॒मनु॑बुद्धं॒ निखा॑तं॒ वैरं॑ त्सा॒र्यन्व॑विदाम॒ कर्त्र॑म् । तदे॑तु॒ यत॒ आभृ॑तं॒ तत्राश्व॑ इव॒ वि व॑र्ततां॒ हन्तु॑ कृत्या॒कृतः॑ प्र॒जाम् ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

कपटपूर्ण वैर को हम उसी के पास लौटाते हैं और वैर के कारण बनाई गई कृत्या को हम उसी के निर्माणकर्ता के पास वापस भेजते हैं. कृत्या घोड़े के समान अपने स्थान पर चली जाए और कृत्या का प्रयोग करने वाले की संतान का विनाश कर दे. (१९)

EN English Translation

We return the fraudulent enmity to him and we send the act created due to enmity back to the creator of the same. The krita should go to its place like a horse and destroy the child of the person who uses the krita. (19)

Mantra 10.1.20

स्वा॑य॒सा अ॒सयः॑ सन्ति नो गृ॒हे वि॒द्मा ते॑ कृत्ये यति॒धा परूं॑षि । उत्ति॑ष्ठै॒व परे॑ही॒तोऽज्ञा॑ते॒ किमि॒हेच्छ॑सि ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! हम तेरी हड्डियों के जोड़ों को जानते हैं. हमारे घरों में अच्छे लोहे से बनी तलवारें हैं. भलाई इसी में है कि तू यहां से शीघ्र ही हमारे शत्रु के समीप चली जा. हम तुझे नहीं जानते. तू यहां क्या चाह रही है? (२०)

EN English Translation

O act! We know the joints of your bones. We have swords made of good iron in our homes. It is good that you go from here to our enemy soon. We don't know you. What do you want here? (20)

Mantra 10.1.21

ग्री॒वास्ते॑ कृत्ये॒ पादौ॒ चापि॑ कर्त्स्यामि॒ निर्द्र॑व । इ॑न्द्रा॒ग्नी अ॒स्मान्र॑क्षतां॒ यौ प्र॒जानां॑ प्र॒जाव॑ती ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! मैं तेरी गरदन और पैर काट डालूंगा. तू यहां से भाग जा. प्रजाओं की रक्षा करने वाले इंद्र और अग्नि हमारी रक्षा करें. (२१)

EN English Translation

O act! I will cut off your neck and legs. You run away from here. May Indra and Agni, who protect the people, protect us. (21)

Mantra 10.1.22

सोमो॒ राजा॑धि॒पा मृ॑डि॒ता च॑ भू॒तस्य॑ नः॒ पत॑यो मृडयन्तु ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

राजा सोम प्राणियों के रक्षक हैं. प्राणियों की रक्षा करने वाले वे हमें सुखी बनाएं. (२२)

EN English Translation

King Som is the protector of creatures. They who protect creatures, make us happy. (22)

Mantra 10.1.23

भ॑वाश॒र्वाव॑स्यतां पाप॒कृते॑ कृत्या॒कृते॑ । दु॒ष्कृते॑ वि॒द्युतं॑ देवहे॒तिम् ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

कृत्या का निर्माण करने वाला पापी है. भव और शर्व उस के विनाश के लिए विद्युत को प्रेषित करें जो देवों का शस्त्र है. (२३)

EN English Translation

The creator of the act is a sinner. Bhava and Sharva should transmit electricity for the destruction of him, which is the weapon of the gods. (23)

Mantra 10.1.24

यद्ये॒यथ॑ द्वि॒पदी॒ चतु॑ष्पदी कृत्या॒कृता॒ संभृ॑ता वि॒श्वरू॑पा । सेतो॒ष्टाप॑दी भू॒त्वा पुनः॒ परे॑हि दुच्छुने ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! तेरा निर्माण करने वालों ने तुझे दो पैरों वाली अथवा चार पैरों वाली बनाया है. यदि तू हमारे समीप आ रही है तो आठ पैरों वाली बन कर यहां से लौट जा. (२४)

EN English Translation

O act! Those who built you have made you two-legged or four-legged. If you are coming near us, then become eight feet and return from here. (24)

Mantra 10.1.25

अ॒भ्यक्ताक्ता॒ स्व॑रंकृता॒ सर्वं॒ भर॑न्ती दुरि॒तं परे॑हि । जा॑नीहि कृत्ये क॒र्तारं॑ दुहि॒तेव॑ पि॒तरं॒ स्वम् ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! तू घी से भीगी हुई, भलीभांति अलंकृत और बुरे कर्म करने वाली है. जिस प्रकार पुत्री अपने पिता को जानती है, उसी प्रकार तू अपने रचयिता को जान अर्थात्‌ उसी के समीप लौट जा. (२५)

EN English Translation

This is an act! You are soaked in ghee, well ornate and do bad deeds. Just as a daughter knows her father, so you know your Creator, that is, return to him. (25)

Mantra 10.1.26

परे॑हि कृत्ये॒ मा ति॑ष्ठो वि॒द्धस्ये॑व प॒दं न॑य । मृ॒गः स मृ॑ग॒युस्त्वं न त्वा॒ निक॑र्तुमर्हति ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! तू यहां से चली जा, यहां ठहर मत. जिस प्रकार सिंह घायल हरिण के स्थान की ओर जाता है, उसी प्रकार तू अपने बनाने वाले के पास चली जा. तेरा बनाने वाला हरिण के समान है और तू सिंह के समान है, अतएव वह तुझे नष्ट नहीं कर सकता. (२६)

EN English Translation

O act! You go out of here, don't stay here. Just as the lion goes to the place of the wounded deer, so go to your Maker. Your maker is like a deer and you are like a lion, so he cannot destroy you. (26)

Mantra 10.1.27

उ॒त ह॑न्ति पूर्वा॒सिनं॑ प्रत्या॒दायाप॑र॒ इष्वा॑ । उ॒त पूर्व॑स्य निघ्न॒तो नि ह॒न्त्यप॑रः॒ प्रति॑ ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

प्रथम बैठे हुए व्यक्ति को दूसरा मनुष्य बाण से मार डालता है. मारने वाले को अन्य मनुष्य मार डालता है. हे कृत्या! तू अपने बनाने वाले के समीप लौट जा. (२७)

EN English Translation

The first sitting person is killed by the second man with an arrow. The killer kills other human beings. O act! Return to your Creator. (27)

Mantra 10.1.28

ए॒तद्धि शृ॒णु मे॒ वचोऽथे॑हि॒ यत॑ ए॒यथ॑ । यस्त्वा॑ च॒कार॒ तं प्रति॑ ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! मेरी यह बात सुन. तू जहां से यहां आई है और जिस ने तेरा निर्माण किया है, तू वहीं जा. (२८)

EN English Translation

O act! Listen to me this. Go where you came from and who created you. (28)

Mantra 10.1.29

अ॑नागोह॒त्या वै भी॒मा कृ॑त्ये॒ मा नो॒ गामश्वं॒ पुरु॑षं वधीः । यत्र॑य॒त्रासि॒ निहि॑ता॒ तत॒स्त्वोत्था॑पयामसि प॒र्णाल्लघी॑यसी भव ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

निरपराध की हत्या करना भयंकर कर्म है. तू हमारी गायों, अश्वो, और पुरुषों की हत्या मत कर. तुझे जहांजहां स्थापित किया गया है, वहांवहां से हम तुझे हटाते हैं. तू पत्ते से भी हलकी हो जा. (२९)

EN English Translation

Killing innocent is a terrible act. Don't kill our cows, horses, and men. Where you have been established, we remove you from there. You become lighter than the leaf. (29)

Mantra 10.1.30

यदि॒ स्थ तम॒सावृ॑ता॒ जाले॑न॒भिहि॑ता इव । सर्वाः॑ सं॒लुप्ये॒तः कृ॒त्याः पुनः॑ क॒र्त्रे प्र हि॑ण्मसि ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्याओ! यदि तुम अंधकार से ढकी हुई और जाल में फंसी हुई के समान विवश हो तो हम तुम सब को यहां से दूर भगाते हैं और तुम्हारे रचयिताओं के पास भेजते हैं. (३०)

EN English Translation

O act! If you are as bound as covered in darkness and trapped in a trap, we drive you away from here and send them to your creators. (30)