Kanda 13 • Sukta 2
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 13 • Sukta 2
उद॑स्य के॒तवो॑ दि॒वि शु॒क्रा भ्राज॑न्त ईरते । आ॑दि॒त्यस्य॑ नृ॒चक्ष॑सो॒ महि॑व्रतस्य मी॒ढुषः॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
महान कर्म करने वाले, सेचन करने वाले और समर्थ एवं साक्षी रूप सूर्य की निर्मल रश्मियां आकाश में चमकती हैं और सूर्य को ऊपर उठाती हैं. (१)
EN English Translation
The pure rays of the sun, who do great deeds, those who do good deeds and are capable and witness, shine in the sky and lift the sun up. (1)
दि॒शां प्र॒ज्ञानां॑ स्व॒रय॑न्तम॒र्चिषा॑ सुप॒क्षमा॒शुं प॒तय॑न्तमर्ण॒वे । स्तवा॑म॒ सूर्यं॒ भुव॑नस्य गो॒पां यो र॒श्मिभि॒र्दिश॑ आ॒भाति॒ सर्वाः॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हम ज्ञानमयी दिशाओं में अपने तेज से शब्द भरने वाले, सुंदर पंखों वाले, अपनी रश्मियों से प्रकाश देने वाले तथा लोकों के रक्षक सूर्य की स्तुति करते हैं. (२)
EN English Translation
We praise the sun, who fills words with its glory in the directions of knowledge, with beautiful wings, who gives light with our rays and the protector of the worlds. (2)
यत्प्राङ्प्र॒त्यङ्स्व॒धया॒ यासि॒ शीभं॒ नाना॑रूपे॒ अह॑नी॒ कर्षि॑ मा॒यया॑ । तदा॑दित्य॒ महि॒ तत्ते॒ महि॒ श्रवो॒ यदेको॒ विश्वं॒ परि॒ भूम॒ जाय॑से ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! तुम अन्नमय स्वधा अर्थात् हवियों के साथ पूर्व और पश्चिम दिशाओं को गमन करते हो. तुम अपने तेज से दिवस और रात्रि को भिन्नभिन्न रूपों वाला बनाते हो. हे सूर्य देव! यह तुम्हारी बहुत बड़ी महिमा है, जो तुम अकेले पूरे संसार को प्रभावित करते हो. (३)
EN English Translation
O Sun God! You travel in the east and west directions with annamaya swadha i.e. havis. You make day and night different with your radiance. O Sun God! This is your great glory, which you alone affect the whole world. (3)
वि॑प॒श्चितं॑ त॒रणिं॒ भ्राज॑मानं॒ वह॑न्ति॒ यं ह॒रितः॑ स॒प्त ब॒ह्वीः । स्रु॒ताद्यमत्त्रि॒र्दिव॑मुन्नि॒नाय॒ तं त्वा॑ पश्यन्ति परि॒यान्त॑मा॒जिम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
सात तेजस्वी किरणें सूर्य के प्रकाश को प्रभावशाली बनाती हैं. ज्ञानीजन इस का महत्त्व जानते हैं. ये सूर्य द्युलोक पर चढ़ कर अपना तेज सर्वत्र फैलाते हैं. (४)
EN English Translation
Seven stunning rays make sunlight effective. The wise know the importance of this. These suns climb on the world and spread their brightness everywhere. (4)
मा त्वा॑ दभन्परि॒यान्त॑मा॒जिं स्व॒स्ति दु॒र्गाँ अति॑ याहि॒ शीभ॑म् । दिवं॑ च सूर्य पृथि॒वीं च॑ दे॒वीम॑होरा॒त्रे वि॒मिमा॑नो॒ यदेषि॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! तुम आकाश और पृथ्वी पर दिन तथा रात्रि का निर्माण करते हुए विचरण करते हो. तुम दुर्गम स्थलों का शीघ्र और सुखपूर्वक उल्लंघन करो. चारों ओर घूमने वाले तुम को शत्रु वश में न कर सकें. (५)
EN English Translation
O Sun God! You roam the sky and the earth, creating day and night. You should quickly and happily violate inaccessible places. Those who roam around can not control you by the enemy. (5)
स्व॒स्ति ते॑ सूर्य च॒रसे॒ रथा॑य॒ येनो॒भावन्तौ॑ परि॒यासि॑ स॒द्यः । यं ते॒ वह॑न्ति ह॒रितो॒ वहि॑ष्ठाः श॒तमश्वा॒ यदि॑ वा स॒प्त ब॒ह्वीः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! तुम्हारा रथ सब का कल्याण करने वाला है. उस रथ के द्वारा तुम उदय से अस्त तक विचरण करते हो. सात किरणों और अनंत प्रकाश तुम्हारे प्रभाव की वृद्धि कर रहे हैं. (६)
EN English Translation
O Sun God! Your chariot is going to benefit everyone. Through that chariot, you move from rise to sunset. Seven rays and infinite light are the enhancement of your effect. (6)
सु॒खं सू॑र्य॒ रथ॑मंशु॒मन्तं॑ स्यो॒नं सु॒वह्नि॒मधि॑ तिष्ठ वा॒जिन॑म् । यं ते॒ वह॑न्ति ह॒रितो॒ वहि॑ष्ठाः श॒तमश्वा॒ यदि॑ वा स॒प्त ब॒ह्वीः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! तुम अपने उस रथ पर बैठो जो अग्नि के समान ज्योति वाला तथा वेग से चलने वाला है. तुम ने प्रकाश करने वाले सौ अथवा अधिक सात घोड़ों को अपने रथ में जोड़ा है. (७)
EN English Translation
O Sun God! Sit on your chariot which is as bright as agni and moving at a fast pace. You have added a hundred or more seven lighting horses to your chariot. (7)
स॒प्त सूर्यो॑ ह॒रितो॒ यात॑वे॒ रथे॒ हिर॑ण्यत्वचसो बृह॒तीर॑युक्त । अमो॑चि शु॒क्रो रज॑सः प॒रस्ता॑द्वि॒धूय॑ दे॒वस्तमो॒ दिव॒मारु॑हत् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य अपनी माया के लिए अपने रथ में सुनहरी त्वचा वाले तथा हरे रंग के सात घोड़ों को जोड़ते हैं. वे अंधकार का विनाश करते हुए उन घोड़ों को छोड़ कर अपने लोक में चले जाते हैं. (८)
EN English Translation
The sun adds seven horses with golden skin and green color to his chariot for his maya. They leave those horses and go to their world, destroying darkness. (8)
उत्के॒तुना॑ बृह॒ता दे॒व आग॒न्नपा॑वृ॒क्तमो॒ऽभि ज्योति॑रश्रैत् । दि॒व्यः सु॑प॒र्णः स वी॒रो व्यख्य॒ददि॑तेः पु॒त्रो भुव॑नानि॒ विश्वा॑ ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य देव महान प्रकाश के साथ उदय को प्राप्त हुए हैं. उन्होंने अंधकार को दूर कर के तेज का आश्रय लिया है. अदिति के वीर पुत्र आदित्य अर्थात् सूर्य दिव्य प्रकाश वाले हैं. उन्होंने ही भुवनों को प्रकाशित किया है. (९)
EN English Translation
The Sun God has attained the rise with great light. They have taken shelter from the glory by removing darkness. Aditi's brave son Aditya i.e. Sun is the one with divine light. He is the one who has published bhuvanas. (9)
उ॒द्यन्र॒श्मीना त॑नुषे॒ विश्वा॑ रु॒पाणि॑ पुष्यसि । उ॒भा स॑मु॒द्रौ क्रतु॑ना॒ वि भा॑सि॒ सर्वां॑ल्लो॒कान्प॑रि॒भूर्भ्राज॑मानः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! तुम उदय होने के बाद अपनी किरणों का विस्तार करते हो. तुम्हारे उदय होने पर सागर पर्यंत धरती पर यज्ञ कर्म आरंभ होते हैं. तुम गति करते हुए दोनों सागरों तथा समस्त लोकों को प्रकाशित करते हो. (१०)
EN English Translation
O Sun God! You expand your rays after you rise. When you rise, yajna karma starts on earth till the ocean. You move and illuminate both the oceans and all the worlds. (10)
पूर्वाप॒रं च॑रतो मा॒ययै॒तौ शिशू॒ क्रीड॑न्तौ॒ परि॑ यातोऽर्ण॒वम् । विश्वा॒न्यो भुव॑ना वि॒चष्टे॑ हैर॒ण्यैर॒न्यं ह॒रितो॑ वहन्ति ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य और चंद्र दोनों बालकों के समान क्रीड़ा करते हुए अपनी शक्ति से ही आगेपीछे चलते हैं और भ्रमण करते हुए सागर तक पहुंच जाते हैं. इन दोनों में एक अर्थात् चंद्र सभी भुवनों को प्रकाशित करता है और दूसरा अर्थात सूर्य सभी ऋतुओं का निर्माण करता हुआ सभी को नवीनता प्रदान करता है. (११)
EN English Translation
Both the sun and the moon play like children and walk ahead with their power and travel to the ocean. In both of these, one i.e. the moon illuminates all the bhuvanas and the other means the sun creates all the seasons and gives newness to everyone. (11)
दि॒वि त्वात्त्रि॑रधारय॒त्सूर्या॒ मासा॑य॒ कर्त॑वे । स ए॑षि॒ सुधृ॑त॒स्तप॒न्विश्वा॑ भू॒ताव॒चाक॑शत् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! दैहिक, देविक और भौतिक तीनों तापों से मुक्त होने वाले अत्रि ऋषि ने तुम्हें महीनों को बनाने के लिए आकाश में स्थापित किया है. तुम वहीं रहो और तपते हुए आकर सभी प्राणियों को प्रकाशित करते रहो. (१२)
EN English Translation
O Sun God! Atri Rishi, who is freed from the three heats of physical, divine and physical, has set you in the sky to make months. You stay there and come and keep illuminating all beings. (12)
उ॒भावन्तौ॒ सम॑र्षसि व॒त्सः सं॑मा॒तरा॑विव । न॒न्वे॒तदि॒तः पु॒रा ब्रह्म॑ दे॒वा अ॒मी वि॑दुः ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
बालक जिस प्रकार कुशलतापूर्वक अपने पिता और माता के पास सरलता से पहुंच जाता है, उसी प्रकार तुम दोनों सागरों के समीप पहुंच जाते हो. यह निश्चय है कि इस से पहले ही देवगण ब्रह्म को जानते हैं. (१३)
EN English Translation
Just as the child skillfully reaches his father and mother easily, in the same way you both reach near the oceans. It is certain that even before this, devgans know Brahma. (13)
यत्स॑मु॒द्रमनु॑ श्रि॒तं तत्सि॑षासति॒ सूर्यः॑ । अध्वा॑स्य॒ वित॑तो म॒हान्पूर्व॒श्चाप॑रश्च॒ यः ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
समुद्र में जो भी रत्न आदि हैं उन्हें सूर्य देव प्राप्त करते हैं. सूर्य का पूर्व से पश्चिम तक का मार्ग विशाल है. (१४)
EN English Translation
All the gems etc. in the sea are received by the Sun God. The sun's path from east to west is vast. (14)
तं समा॑प्नोति जू॒तिभि॒स्ततो॒ नाप॑ चिकित्सति । तेना॒मृत॑स्य भ॒क्षं दे॒वानां॒ नाव॑ रुन्धते ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! तुम शीघ्र चलने वाले अश्वो की सहायता से उस मार्ग को शीघ्र प्राप्त कर लेते हो. तुम अपना मन इधरउधर नहीं होने देते, इस कारण तुम को अमृत अन्न का भाग नियमित रूप से प्राप्त होता है. (१५)
EN English Translation
O Sun God! You get that path quickly with the help of a fast-moving horse. You do not allow your mind to go around, because of this, you get the share of nectar food regularly. (15)
उदु॒ त्यं जा॒तवे॑दसं दे॒वं व॑हन्ति के॒तवः॑ । दृशे विश्वा॑य॒ सूर्य॑म् ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य देव की किरणें विश्व को प्रभावित करने के लिए निकलती हैं. सभी को जानने वाले सूर्य के दर्शन सब जन कर सकें, इस हेतु उन की रश्मियां ऊपर उठती हैं. (१६)
EN English Translation
The rays of the Sun God come out to influence the world. Everyone who knows everyone can see the sun, so that their rays rise up. (16)
अप॒ त्ये ता॒यवो॑ यथा॒ नक्ष॑त्रा यन्त्य॒क्तुभिः॑ । सूरा॑य वि॒श्वच॑क्षसे ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
रात्रि की समाप्ति पर जिस प्रकार चोर भाग जाता है, उसी प्रकार सूर्य को देख कर रात्रि के साथसाथ सब तारे भाग जाते हैं. (१७)
EN English Translation
Just as the thief runs away at the end of the night, in the same way, seeing the sun, all the stars run away along with the night. (17)
अदृ॑श्रन्नस्य के॒तवो॒ वि र॒श्मयो॒ जनाँ॒ अनु॑ । भ्राज॑न्तो अ॒ग्नयो॑ यथा ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य देव की किरणें अग्नि के समान चमकती हैं और सभी को प्रकाश देती हैं. (१८)
EN English Translation
The rays of the Sun God shine like agni and give light to everyone. (18)
त॒रणि॑र्वि॒श्वद॑र्शतो ज्योति॒ष्कृद॑सि सूर्य । विश्व॒मा भा॑सि रोचन ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! तुम नौका के समान सब के तारक, सब को देखने वाले, ज्योति प्रदान करने वाले तथा सब को प्रकाशमय करने वाले हो. (१९)
EN English Translation
O Sun God! You are like a boat, you are the one who sees everyone, gives light and illuminates everyone. (19)
प्र॒त्यङ्दे॒वानां॒ विशः॑ प्र॒त्यङ्ङुदे॑षि॒ मानु॑षीः । प्र॒त्यङ्विश्वं॒ स्वर्दृ॒शे ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! तुम सभी मानवी और दिव्य प्रजाओं के सामने प्रकट होते हो. तुम सभी को देखने के लिए प्रत्यक्ष रूप से उदय होते हो. (२०)
EN English Translation
O Sun God! You appear before all human and divine subjects. You rise directly to see everyone. (20)
येना॑ पावक॒ चक्ष॑सा भुर॒ण्यन्तं॒ जनाँ॒ अनु॑ । त्वं व॑रुण॒ पश्य॑सि ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पाप नाशक सूर्य! जिस दृष्टि से तुम सब का भरणपोषण करने वाले मनुष्य को देखते हो, उसी दृष्टि से हमें भी देखो. (२१)
EN English Translation
O sin-destroying sun! Just as you see a man who sustains all of you, look at us in the same way. (21)
वि द्यामे॑षि॒ रज॑स्पृ॒थ्वह॒र्मिमा॑नो अ॒क्तुभिः॑ । पश्य॒ञ्जन्मा॑नि सूर्य ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! तुम सभी जीवों को कृपा दृष्टि से देखते हुए तथा रात्रि और दिन का निर्माण करते हुए इन आकाश, पृथ्वी और अंतरिक्ष में अनेक प्रकार से भ्रमण करते हो. (२२)
EN English Translation
O Sun God! You travel in many ways in these sky, earth and space, looking at all beings with grace and creating night and day. (22)
स॒प्त त्वा॑ ह॒रितो॒ रथे॒ वह॑न्ति देव सूर्य । शो॒चिष्के॑शं विचक्ष॒णम् ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! तेजस्वी रश्मियों वाले रथ से जुड़े हुए हरे रंग के सात घोड़े तुम को वहन करते हैं. (२३)
EN English Translation
O Sun God! The seven green horses attached to the chariot with stunning rays carry you. (23)
अयु॑क्त स॒प्त शु॒न्ध्युवः॒ सूरो॒ रथ॑स्य न॒प्त्यः । ताभि॑र्याति॒ स्वयु॑क्तिभिः ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य सब को पवित्र करने वाले सात घोड़ों को अपने रथ में जोड़ते हैं तथा उन के सहारे अपनी युक्तियों से गमन करते हैं. (२४)
EN English Translation
The sun adds the seven horses that sanctify everyone to its chariot and moves with their tips with the help of them. (24)
रोहि॑तो दिव॒मारु॑ह॒त्तप॑सा तप॒स्वी । स योनि॒मैति॒ स उ॑ जायते॒ पुनः॒ स दे॒वाना॒मधि॑पतिर्बभूव ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य अपने तेज के सहारे स्वर्ग पर चठ़ते हैं. इस प्रकार उदय को प्राप्त होते हुए सूर्य अन्य सभी देवों के स्वामी हो गए हैं. (२५)
EN English Translation
The sun shines on heaven with the help of its brightness. Thus, while attaining the rise, the Sun has become the swami of all other gods. (25)
यो वि॒श्वच॑र्षणिरु॒त वि॒श्वतो॑मुखो॒ यो वि॒श्वत॑स्पाणिरु॒त वि॒श्वत॑स्पृथः । सं बा॒हुभ्यां॑ भरति॒ सं पत॑त्त्रै॒र्द्यावा॑पृथि॒वी ज॒नय॑न्दे॒व एकः॑ ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
अनेक सुखों वाले, सब को देखने वाले और सभी ओर किरणें फैलाने वाले सूर्य अपनी नीचे की ओर आती हुई किरणों के द्वारा आकाश और पृथ्वी को प्रकट करते हुए अपनी भुजाओं से सब का भरणपोषण करते हैं. (२६)
EN English Translation
The sun, which has many pleasures, sees all and spreads rays all around, reveals the sky and the earth through its downward rays and nourishes everyone with its arms. (26)
एक॑पा॒द्द्विप॑दो॒ भूयो॒ वि च॑क्र॒मे द्विपा॒त्त्रिपा॑दम॒भ्येति प॒श्चात् । द्विपा॑द्ध॒ षट्प॑दो॒ भूयो॒ वि च॑क्रमे॒ त एक॑पदस्त॒न्वं समा॑सते ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य देव एक चरण वाले होने पर भी अनेक चरणों वालों से आगे बढ़ जाते हैं. अनेक चरणों वाले अनेक प्राणी इस एक चरण वाले सूर्य के आश्रय में रहते हैं. (२७)
EN English Translation
Even if the Sun God is of one stage, he goes ahead of those with many stages. Many animals with many stages live in the shelter of this one-step sun. (27)
अत॑न्द्रो या॒स्यन्ह॒रितो॒ यदास्था॒द्द्वे रू॒पे कृ॑णुते॒ रोच॑मानः । के॑तु॒मानु॒द्यन्त्सह॑मानो॒ रजां॑सि॒ विश्वा॑ आदित्य प्र॒वतो॒ वि भा॑सि ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
अज्ञान से रहित सूर्य चलते हुए जब विश्राम करते हैं, तब अपने दो रूप बनाते हैं. हे सूर्य देव! तुम उदय हो कर सभी लोकों को वश में करते हुए उन्हें प्रकाशित करते हो. (२८)
EN English Translation
When the sun without ignorance rests while moving, then it creates its own two forms. O Sun God! You rise and subdue all the worlds and illuminate them. (28)
बण्म॒हाँ अ॑सि सूर्य॒ बडा॑दित्य म॒हाँ अ॑सि । म॒हांस्ते॑ मह॒तो म॑हि॒मा त्वमा॑दित्य म॒हाँ अ॑सि ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! यह सत्य है कि तुम महान हो और तुम्हारी महिमा भी महती है. (२९)
EN English Translation
O Sun God! It is true that you are great and your glory also matters. (29)
रोच॑से दि॒वि रोच॑से अ॒न्तरि॑क्षे॒ पत॑ङ्ग पृथि॒व्यां रो॑चसे॒ रोच॑से अ॒प्स्वन्तः । उ॒भा स॑मु॒द्रौ रुच्या॒ व्यापिथ दे॒वो दे॑वासि महि॒षः स्व॒र्जित् ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य देव! तुम स्वर्ग में, अंतरिक्ष में, पृथ्वी पर तथा जल में दमकते हो. तुम अपने तेज से पूर्व और पश्चिम सागरों को व्याप्त कर लेते हो. (३०)
EN English Translation
O Sun God! You shine in heaven, in space, on earth and in water. You pervade the east and west seas with your glory. (30)