Kanda 19 • Sukta 2
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 19 • Sukta 2
शं त॒ आपो॑ हैमव॒तीः शमु॑ ते सन्तू॒त्स्याः । शं ते॑ सनिष्य॒दा आपः॒ शमु॑ ते सन्तु व॒र्ष्याः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमान! हिमवान पर्वत से आए हुए जल, झरनों के जल तथा सदा बहने वाले जल तेरे लिए सुख करने वाले हों. वर्षा के जल भी तेरा कल्याण करने वाले हों. मैं आप देवों के उद्देश्य से घृत, क्षीर आदि से युक्त हवि की अग्ने में आहुति देता हूं. (१)
EN English Translation
O host! May the water coming from the Himwan Mountains, the water of the springs and the water flowing all the time be pleasing to you. May the rain water also be beneficial for you. I sacrifice in the agni of havi with hatred, ksheer, etc. for the purpose of you gods. (1)
शं त॒ आपो॑ धन्व॒न्याः॒ शं ते॑ सन्त्वनू॒प्याः॑ । शं ते॑ खनि॒त्रिमा॒ आपः॒ शं याः कु॒म्भेभि॒राभृ॑ताः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमान! मरुस्थल के जल तथा जल वाले प्रदेश के जल तेरे लिए कल्याणकारी हों. कुएं, तालाब आदि के जल तुझे सुख देने वाले बनें. घड़ों के द्वारा लाए गए जल भी तेरा कल्याण करें. (२)
EN English Translation
O host! May the waters of the desert and the waters of the waters of the region be welfare for you. May the water of wells, ponds etc. give you happiness. May the water brought by the pitchers also benefit you. (2)
अ॑न॒भ्रयः॒ खन॑माना॒ विप्रा॑ गम्भी॒रे अ॒पसः॑ । भि॒षग्भ्यो॑ भि॒षक्त॑रा॒ आपो॒ अच्छा॑ वदामसि ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
खोदने के साधनों में कुदाल आदि से रहित एवं लकड़ी, हाथों और पैरों से खोदने में समर्थ एवं असाध्य कमो को भी मंत्र के बल से सिद्ध करने वाले हम मेधावी ब्राह्मण वैद्यों से बढ़ कर वैद्य हैं. हम जलों की वंदना करते हैं. (३)
EN English Translation
In the means of digging, we are more vaidyas than meritorious Brahmin vaidyas who are without spades etc. and are able to dig with wood, hands and feet and also prove the impossible people with the strength of mantras. We worship the waters. (3)
अ॒पामह॑ दि॒व्याना॑म॒पां स्रो॑त॒स्यानाम् । अ॒पामह॑ प्र॒णेज॒नेऽश्वा॑ भवथ वा॒जिनः॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ऋत्विजो! तुम आकाश से बरसने वाले, नदियों में बहने वाले तथा अन्य प्रकार के जलों और तेज दौड़ने वाले घोड़ों के समान इस जल शक्ति वाले यज्ञ कर्म में शीघ्रता करने वाले बनो. (४)
EN English Translation
O Ritvijo! Be the one who rains from the sky, flows in rivers and as quick in this water-powered yagya karma like other types of water and fast running horses. (4)
ता अ॒पः शि॒वा अ॒पोऽय॑क्ष्मं॒कर॑णीर॒पः । यथै॒व तृ॑प्यते॒ मय॒स्तास्त॒ आ द॑त्त भेष॒जीः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ऋत्विजो! प्रसिद्ध, कल्याण करने वाले तथा यक्ष्मा आदि रोगों से छुटकारा दिलाने वाले ओषधि रूप जलों को मेरे सुख की वृद्धि के लिए यहां ले आओ. (५)
EN English Translation
O Ritvijo! Bring the famous, welfare and medicinal form waters, which relieve diseases like tuberculosis, here for the increase of my happiness. (5)