Kanda 3
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 3
ह॑स्तिवर्च॒सं प्र॑थतां बृ॒हद्यशो॒ अदि॑त्या॒ यत्त॒न्वः॑ संब॒भूव॑ । तत्स॑र्वे॒ सम॑दु॒र्मह्य॑मे॒तद्विश्वे॑ दे॒वा अदि॑तिः स॒जोषाः॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हम में हाथी के समान अपराजेय एवं प्रसिद्ध बल हो. देवमाता अदिति के शरीर से जो महान एवं प्रसिद्ध तेज उत्पन्न हुआ है, सभी देव, अदिति के साथ मिल कर मुझे वह तेज और यश प्रदान करें. (१)
EN English Translation
We have an unbeatable and famous force like an elephant. May all the great and famous radiance that has been born from the body of Devmata Aditi, along with All Dev, Aditi, give me that glory and fame. (1)
येन॑ वे॒हद्ब॒भूवि॑थ ना॒शया॑मसि॒ तत्त्वत् । इ॒दं तद॒न्यत्र॒ त्वदप॑ दू॒रे नि द॑ध्मसि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्त्री! जिस पाप से जनित रोग के कारण तू बांझ हुई है, उस पाप को हम तुझ से दूर करते हैं. यह पाप रोग तुझे दुबारा न हो जाए, इसलिए हम इसे दूर देश में पहुंचाते हैं. (१)
EN English Translation
O woman! We remove from you the sin that you have become infertile due to the disease caused by it. This sin disease should not happen to you again, so we take it to a distant country. (1)
पय॑स्वती॒रोष॑धयः॒ पय॑स्वन्माम॒कं वचः॑ । अथो॒ पय॑स्वतीना॒मा भ॑रे॒ऽहं स॑हस्र॒शः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
मेरे जौ, गेहूं आदि अन्न सारयुक्त हों तथा मेरा वचन भी सारयुक्त हो. मैं उन सार वाली फसलों से उत्पन्न धान्य को अनेक प्रकार से प्राप्त करूं. (१)
EN English Translation
Let my barley, wheat, etc. be mixed with food and my word should also be abstract. I should get the grain produced from those essence crops in many ways. (1)
उ॑त्तु॒दस्त्वोत्तु॑दतु॒ मा धृ॑थाः॒ शय॑ने॒ स्वे । इषुः॒ काम॑स्य॒ या भी॒मा तया॑ विध्यामि त्वा हृ॒दि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे नारी! उत्तुद नाम के देव अत्यधिक व्यथित करने वाले हैं. वे तुझे कामार्ता करें. मदन विकारों से व्यथित हो कर तू अपने पलंग पर सोना पसंद मत कर. कामदेव का जो भयानक बाण है, उस से मैं तेरे हृदय को ताड़ित करता हूं. (१)
EN English Translation
O woman! The god named Uttuda is very distressing. Let them kill you. Madan, you do not like to sleep on your bed due to disorders. I chastise your heart with the terrible arrow of Cupid. (1)
ये॒स्यां स्थ प्राच्यां॑ दि॒शि हे॒तयो॒ नाम॑ दे॒वास्तेषां॑ वो अ॒ग्निरि॑षवः । ते नो॑ मृडत॒ ते नो ऽधि॑ ब्रूत॒ तेभ्यो॑ वो॒ नम॒स्तेभ्यो॑ वः॒ स्वाहा॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे दान आदि गुण युक्त गंधर्वो! तुम हमारे निवास स्थान से पूर्व दिशा में हमारे विरोधियों को मारने वाले बनो. तुम्हारे अग्नि तुल्य बाण उन पूर्व दिशा के निवासियों से हमारी रक्षा करने में समर्थ हों. वे हमें सुखी करें. तुम्हारे बाण सर्प, बिच्छू आदि शत्रुओं को हम से दूर रखें. तुम हमें अपना कहो. हम तुम्हें नमस्कार करते और आहुति देते हैं. (१)
EN English Translation
O Gandharva with charity etc. qualities! You become the one to kill our opponents in the east direction from our place of residence. May your agni-like arrows be able to protect us from those inhabitants of the east direction. May they make us happy. Keep your arrows, snakes, scorpions, etc. enemies away from us. You call us yours. We greet you and sacrifice. (1)
प्राची॒ दिग॒ग्निरधि॑पतिरसि॒तो र॑क्षि॒तादि॒त्या इष॑वः । तेभ्यो॒ नमोऽधि॑पतिभ्यो॒ नमो॑ रक्षि॒तृभ्यो॒ नम॒ इषु॑भ्यो॒ नम॑ एभ्यो अस्तु । यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मस्तं वो॒ जम्भे॑ दध्मः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
पूर्व दिशा हम पर कृपा करे. अग्नि इस दिशा के अधिपति हैं. काले रंग के सांप उस में रक्षा करने के लिए स्थित हैं. अदिति के पुत्र धाता, अर्यमा आदि इस दिशा के आयुध हैं. इस के अधिपति अग्नि, रक्षक काले सांप, धाता अर्यमा आदि आयुधों को मेरा नमस्कार प्रसन्न करने वाला हो. जो शत्रु हमें बाधा पहुंचाता है अथवा हम जिस से द्वेष रखते हैं. हे अग्नि आदि देवो! उसे हम तुम्हारे भोजन के लिए तुम्हारी दाढ़ के नीचे रखते हैं. (१)
EN English Translation
Please give us the east direction. Agni is the overswami of this direction. Black snakes are located in it to protect. Aditi's sons Dhata, Aryama etc. are the weapons of this direction. May my greetings be pleasing to the overswami Agni, protector black snake, dhata aryama etc. The enemy that hinders us or the one we hate. O God of agni! We keep it under your molars for your food. (1)
एकै॑कयै॒षा सृष्ट्या॒ सं ब॑भूव॒ यत्र॒ गा असृ॑जन्त भूत॒कृतो॑ वि॒श्वरू॑पाः । यत्र॑ वि॒जाय॑ते य॒मिन्य॑प॒र्तुः सा प॒शून्क्षि॑णाति रिफ॒ती रुश॑ती ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
विधाता के द्वारा बनाई गई यह सृष्टि क्रमशः एकएक कर के उत्पन्न हुई. यहां पृथ्वी आदि तत्त्वों के निर्माता ऋषियों ने अनेक रंगों वाली गायों, मानुषियों और घोड़ियों को उत्पन्न किया. उत्पत्ति वाली इस सृष्टि में यदि कोई गाय आदि निकृष्ट रज और वीर्य से उत्पन्न जुड़वां संतान को जन्म देती है, वह यजमान के गाय आदि पशुओं का भक्षण करती हुई और चोर, बाघ आदि के द्वारा हिंसा करती हुई विनाश करती है. (१)
EN English Translation
This creation created by Vidhata was created one by one. Here the sages, who created elements like earth, produced cows, humans and horses of many colors. In this creation of origin, if a cow gives birth to twin children born from inferior raja and semen, it destroys the host\'s animals like cows, etc. by eating them and committing violence by thieves, tigers, etc. (1)
यद्राजा॑नो वि॒भज॑न्त इष्टापू॒र्तस्य॑ षोड॒शं य॒मस्या॒मी स॑भा॒सदः॑ । अवि॒स्तस्मा॒त्प्र मु॑ञ्चति द॒त्तः शि॑ति॒पात्स्व॒धा ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
दक्षिण दिशा के आकाश में दिखाई देने वाले यमराज के सभासद दुष्टों को दंड दें और धर्मात्माओं का पालन करने में युक्त हों. श्रुतिओं में बताए गए यज्ञ आदि और स्मृतियों में बताए गए वापी, कूप, सरोवर आदि कर्मो के जो सोलह पाप होते हैं, उन्हें यमराज के सभासद पुण्य से पृथक् करते हैं. उस पाप से यज्ञ में बलि के रूप में दी गई यह सफेद पैरों वाली भेड़ हमें मुक्त करे. यह भेड़ यमराज के सभासदों के लिए अग्नि हो. (१)
EN English Translation
The members of Yamraj, who appear in the sky of the south direction, should punish the wicked and be able to follow the righteous. The sixteen sins of vapi, koop, sarovar etc. mentioned in the yajna etc. and memories mentioned in the shrutis, are separated from the virtue by the members of Yamraj. May this white-footed sheep, given as a sacrifice in the yajna, free us from that sin. May this sheep be agni for Yamraj's corporators. (1)
सहृ॑दयं सांमन॒स्यमवि॑द्वेषं कृणोमि वः । अ॒न्यो अ॒न्यम॒भि ह॑र्यत व॒त्सं जा॒तमि॑वा॒घ्न्या ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे विवाद करने वाले पुरुषो! मैं तुम्हारे लिए सौमनस्य कर्म करता हूं जो विद्वेष रहित एवं परस्पर प्रेम कराने वाला है. जिस प्रकार गाय अपने बछड़े से प्रेम करती है. उसी प्रकार तुम भी परस्पर प्रेम करो. (१)
EN English Translation
O men who dispute! I do harmonious deeds for you which is free from hatred and mutual love. Just as a cow loves its calf. In the same way, you also love each other. (1)
वि दे॒वा ज॒रसा॑वृत॒न्वि त्वम॑ग्ने॒ अरा॑त्या । व्यहं सर्वे॑ण पा॒प्मना॒ वि यक्ष्मे॑ण॒ समायु॑षा ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अश्चिनीकुमारो! तुम इस बालक को आयु की हानि करने वाली वृद्धावस्था से दूर रखो. हे अग्नि! तुम इसे दान न देने के स्वभाव से और शत्रुओं से दूर रखो. मैं इसे रोग आदि दुःखों को उत्पन्न करने वाले पापों तथा यक्ष्मा रोग से पृथक् कर के चिर जीवन से संयुक्त करता हूं. (१)
EN English Translation
O Ashchini Kumaro! You keep this child away from age-threatening old age. O agni! You keep it away from the nature of not giving donations and from enemies. I combine it with the sins that cause diseases and sorrows and the eternal life separated from tuberculosis. (1)
अ॒ग्निर्नः॒ शत्रू॒न्प्रत्ये॑तु वि॒द्वान्प्र॑ति॒दह॑न्न॒भिश॑स्ति॒मरा॑तिम् । स सेनां॑ मोहयतु॒ परे॑षां॒ निर्ह॑स्तांश्च कृणवज्जा॒तवे॑दाः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हिंसक शत्रुओं की सेना को मोहित कर के जातवेद अर्थात् अग्नि शस्त्रास्त्र उठाने में असमर्थ बना दे. देवासुर संग्राम में देव सेना का प्रतिनिधित्व करने वाले अग्नि देव शत्रुओं के अंगों को भस्म करते हुए आगे बढ़ें. (१)
EN English Translation
Fascinate the army of violent enemies and make it unable to lift the Jatveda i.e. agni weapon. Agni Dev, who represents the Devas army in the Devasur war, proceed, devouring the organs of the enemies. (1)
अ॒ग्निर्नो॑ दू॒तः प्र॒त्येतु॑ वि॒द्वान्प्र॑ति॒दह॑न्न॒भिश॑स्ति॒मरा॑तिम् । स चि॒त्तानि॑ मोहयतु॒ परे॑षां॒ निर्ह॑स्तांश्च कृणवज्जा॒तवे॑दाः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
सब कुछ जानने वाले और देवदूत अग्नि हमारे शत्रुओं को जला डालें और सामने की ओर से आते हुए हिंसक शत्रुओं के मन को किंकर्तव्यविमूऴ कर दें. जातवेद अग्नि उन्हें इस योग्य न रखें कि वे हाथ से शस्त्र उठा सकें. (१)
EN English Translation
May the agni of the angels, who know everything, burn our enemies and make the minds of violent enemies coming from the front. Jatveda Agni should not keep them worthy that they can take up arms by hand. (1)
अचि॑क्रदत्स्व॒पा इ॒ह भु॑व॒दग्ने॒ व्य॑चस्व॒ रोद॑सी उरू॒ची । यु॒ञ्जन्तु॑ त्वा म॒रुतो॑ वि॒श्ववे॑दस॒ आमुं न॑य॒ नम॑सा रा॒तह॑व्यम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! अपने राज्य से च्युत हुआ यह राजा पुनः राज्य पाने के लिए तुम्हारी प्रार्थना कर रहा है. तुम्हारी कृपा से यह अपने राज्य में प्रजाओं का पालक बने. हे व्यापनशील अग्नि! इस के निमित्त तुम धरती और आकाश में व्याप्त हो जाओ. विश्वे देव और उनचास मरुत् तुम्हारी सहायता करें. तुम्हें नमस्कार करने वाले एवं हवि देने वाले इस राजा को इस का राज्य पुनः प्राप्त कराओ. (१)
EN English Translation
O agni! This king, who has been removed from his kingdom, is praying to you to get the kingdom again. By your grace, he should become the guardian of the people in his kingdom. O incandescent agni! For this reason, you pervad the earth and the sky. May Vishwa Dev and forty-nine dead help you. Restore his kingdom to this king who greets you and gives you havi. (1)
आ त्वा॑ गन्रा॒ष्ट्रं स॒ह वर्च॒सोदि॑हि॒ प्राङ्वि॒शां पति॑रेक॒राट्त्वं वि रा॑ज । सर्वा॑स्त्वा राजन्प्र॒दिशो॑ ह्वयन्तूप॒सद्यो॑ नम॒स्यो॑ भवे॒ह ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे राजन्! आप का राज्य आप को पुनः प्राप्त हो गया. इस कारण आप तेज के साथ पुनः प्रसिद्ध हों तथा प्रजापालक और शत्रु विनाशक बनें. सभी दिशाओं के देव और उन में निवास करने वाले प्रजाजन आप को अपना स्वामी स्वीकार करें. आप के राज्य के सभी निवासी आप की सेवा करें और आप का अभिवादन करें. (१)
EN English Translation
O king! The kingdom of you reclaimed you. For this reason, you should become famous again with glory and become a democrat and enemy destroyer. God of all directions and the people living in him should accept you as their master. All residents of your state serve you and greet you. (1)
आयम॑गन्पर्णम॒णिर्ब॒ली बले॑न प्रमृ॒णन्त्स॒पत्ना॑न् । ओजो॑ दे॒वानां॒ पय॒ ओष॑धीनां॒ वर्च॑सा मा जिन्व॒त्वप्र॑यावन् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
अपनी शक्ति की अधिकता से शत्रुओं को नष्ट करने वाली तथा सभी ओषधियों की सार रूप तथा श्रेष्ठ फल देने वाली यह पर्णमणि मुझे प्राप्त हो. हे देवो! ओज रूप यह पर्णमणि मुझे अपने तेज से तेजस्वी बनाए. (१)
EN English Translation
May I get this parnamani, which destroys enemies with the excess of my power and gives the essence and best results of all medicines. O God! This oz form makes me stunning with its sharpness. (1)
पुमा॑न्पुं॒सः परि॑जातोऽश्व॒त्थः ख॑दि॒रादधि॑ । स ह॑न्तु॒ शत्रू॑न्माम॒कान्यान॒हं द्वेष्मि॒ ये च॒ माम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
अत्यंत शक्ति संपन्न वृक्ष पीपल से तथा गायत्री के सार से उत्पन्न सहयोग से निर्मित अश्वत्थ मणि धारण करने पर मेरे उन शत्रुओं का विनाश करें, जिन से मैं द्वेष करता हूं और जो मुझ से द्वेष करते हैं. (१)
EN English Translation
When I wear ashwattha mani made from the very powerful tree Peepal and with the support generated from the essence of Gayatri, destroy my enemies whom I hate and who hate me. (1)
ह॑रि॒णस्य॑ रघु॒ष्यदोऽधि॑ शी॒र्षणि॑ भेष॒जम् । स क्षे॑त्रि॒यं वि॒षाण॑या विषू॒चीन॑मनीनशत् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
तेज दौड़ने वाले काले हरिण के सिर में जो सींग रूपी रोग निवारक ओषधि है, वह मातापिता से आए हुए क्षय, कुष्ठ, मिरगी आदि का पूर्णतया नाश करे. (१)
EN English Translation
The horn-like disease-preventive medicine in the head of a fast-running black deer should completely destroy decay, leprosy, epilepsy etc. from the parents. (1)
आ या॑तु मि॒त्र ऋ॒तुभिः॒ कल्प॑मानः संवे॒शय॑न्पृथि॒वीमु॒स्रिया॑भिः । अथा॒स्मभ्यं॒ वरु॑णो वा॒युर॒ग्निर्बृ॒हद्रा॒ष्ट्रं सं॑वे॒श्यं॑ दधातु ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
मृत्यु से रक्षा करने में समर्थ और मित्रवत् सब के उपकारी मित्र देवता अर्थात् सूर्य वसंत आदि ऋतुओं के द्वारा हमारी आयु को दीर्घ करने में समर्थ हों. वे अपनी किरणों से पृथ्वी को व्याप्त करें. सूर्य देव के आगमन के पश्चात वरुण, वायु और अग्नि हमें शासन करने योग्य विशाल राज्य प्रदान कराएं (१)
EN English Translation
Capable of protecting us from death and friendly, may the benevolent friend of all be able to prolong our life through the seasons of sun, spring, etc. They spread the earth with their rays. After the arrival of Sun God, Varuna, Vayu and Agni give us a vast kingdom capable of ruling (1)
क॒र्शफ॑स्य विश॒फस्य॒ द्यौः पि॒ता पृ॑थि॒वी मा॒ता । यथा॑भिच॒क्र दे॒वास्तथाप॑ कृणुता॒ पुनः॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
जो नाखून और खुर वाले बाघ आदि पशु हैं, जो बिना खुर वाले सर्प आदि जंतु हैं तथा जो फटे हुए खुर वाले गाय, बैल, भैंस आदि पशु हैं उन का पिता द्युलोक है और माता पृथ्वी है. हे देवो! इन विघ्नकारी पशुओं और जीवजंतु.ओं को आप ने जिस प्रकार हमारे अभिमुख किया है, उसी प्रकार इन्हें हम से अलग करो. (१)
EN English Translation
Those who are animals like tigers with nails and hoofs, which are snakes etc. animals without hoofs and those who are animals like cows, bulls, buffaloes etc. with torn hoofs, their father is Dyulok and mother is earth. O God! Separate these disturbing animals and animals from us the way you have oriented them from us. (1)
प्र॑थ॒मा ह॒ व्यु॑वास॒ सा धे॒नुर॑भवद्य॒मे । सा नः॒ पय॑स्वती दुहा॒मुत्त॑रामुत्तरां॒ समा॑म् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
सृष्टि के आदि में उत्पन्न एकाष्टका उषा ने अंधकार दूर कर दिया था. यह हमारे पूर्वजों के लिए दूध देने वाली हुई थी. यह हमारे लिए भी दूध देने वाली हो और अभिमत फल प्रदान करे. (१)
EN English Translation
Usha, the ekatka born in the beginning of creation, had removed the darkness. It was a milk giver for our ancestors. It should also be milk-giving for us and provide opinionated fruits. (1)
मु॒ञ्चामि॑ त्वा ह॒विषा॒ जीव॑नाय॒ कम॑ज्ञातय॒क्ष्मादु॒त रा॑जय॒क्ष्मात् । ग्राहि॑र्ज॒ग्राह॒ यद्ये॒तदे॑नं॒ तस्या॑ इन्द्राग्नी॒ प्र मु॑मुक्तमेनम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे व्याधिग्रस्त मनुष्य! मैं हवि के अन्न द्वारा तुझे उस यक्ष्मा रोग से मुक्त करता हूं जो मेरे जाने बिना ही तेरे शरीर में प्रवेश कर गया है. राजा सोम को जिस राजयक्ष्मा ने गृहीत किया था, दीर्घ जीवन के लिए उस से भी मैं तुझे मुक्त करता हू. हे इंद्र और अग्नि! जिस पिशाचिनी ने इस बालक को पकड़ लिया है, आप दोनों उस से इस बालक को छुड़ाइए. (१)
EN English Translation
O diseased man! I free you from the tuberculosis disease that has entered your body without my knowledge. I also free you from the king who accepted King Soma for a long life. O Indra and Agni! The vampire who has caught this child, you both rescue this child from him. (1)
इ॒हैव ध्रु॒वां नि मि॑नोमि॒ शालां॒ क्षेमे॑ तिष्ठाति घृ॒तमु॒क्षमा॑णा । तां त्वा॑ शाले॒ सर्व॑वीराः सु॒वीरा॒ अरि॑ष्टवीरा॒ उप॒ सं च॑रेम ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं इसी प्रदेश में खंभों आदि के कारण स्थिर रहने वाली शाला बनाता हूं. वह शाला मुझे अभिमत फल देती हुई कुशलतापूर्वक स्थिर रहे. हे शाला! मैं अनेक पुत्रपौत्रों, शोभन गुणों वाली संतान एवं रोग आदि बाधाओं से हीन परिवार वाला हो कर तुझ में निवास करूं. (१)
EN English Translation
I build a stable school in this state due to pillars etc. That school remained stable efficiently, giving me the desired results. O school! I should live in you as a family without many sons and grandsons, children with beautiful qualities and diseases etc. (1)
यद॒दः सं॑प्रय॒तीरहा॒वन॑दता ह॒ते । तस्मा॒दा न॒द्यो॒ नाम॑ स्थ॒ ता वो॒ नामा॑नि सिन्धवः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे जल! मेघों के द्वारा ताड़ित हो कर इधरउधर गमन करने और नाद करने के कारण तुम्हारा नाम नदी हुआ है. हे बहने वाले जल! तुम्हारे उदक आदि अन्य नाम भी इसी प्रकार सार्थक हैं. (१)
EN English Translation
O water! You have been named river because of being chastised by the clouds and moving around and making noises. O flowing water! Other names like your udak etc. are also meaningful in the same way. (1)
सं वो॑ गो॒ष्ठेन॑ सु॒षदा॒ सं र॒य्या सं सुभू॑त्या । अह॑र्जातस्य॒ यन्नाम॒ तेना॑ वः॒ सं सृ॑जामसि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे गायो! मैं तुम्हें सुखपूर्ण गोशाला से युक्त करता हूं तथा तुम्हें आहार रूपी धन प्रदान करता हूं. मैं तुम्हें पुत्र, पौत्र आदि संतान से युक्त करता हूं. (१)
EN English Translation
O sing! I equip you with a happy cowshed and give you food and wealth. I ecompanies you with sons, grandsons, etc. children. (1)
इन्द्र॑म॒हं व॒णिजं॑ चोदयामि॒ स न॒ ऐतु॑ पुरए॒ता नो॑ अस्तु । नु॒दन्नरा॑तिं परिप॒न्थिनं॑ मृ॒गं स ईशा॑नो धन॒दा अ॑स्तु॒ मह्य॑म् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ करने वाला मैं इंद्र को वाणिज्य करने वाला समझ कर स्तुति करता हूं. वे इंद्र यहां आएं और मेरे सम्मुख हों. इंद्र मेरे वाणिज्य में बाधा पहुंचाने वाले शत्रुओं तथा मार्ग रोकने वाले चोरों और बाघों की हिंसा करते हुए अग्रसर हों तथा मुझ व्यापारी को धन देने वाले बनें. (१)
EN English Translation
I praise Indra, who performs yajna, as a commerce doer. That Indra should come here and face me. Indra should go ahead with the violence of enemies who obstruct my commerce and thieves and tigers who block the way and become a money giver to me businessman. (1)
प्रा॒तर॒ग्निं प्रा॒तरिन्द्रं॑ हवामहे प्रा॒तर्मि॒त्रावरु॑णा प्रा॒तर॒श्विना॑ । प्रा॒तर्भगं॑ पू॒षणं॒ ब्रह्म॑ण॒स्पतिं॑ प्रा॒तः सोम॑मु॒त रु॒द्रं ह॑वामहे ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हम शक्ति और बुद्धि प्राप्त करने के निमित्त प्रातःकाल अग्नि, इंद्र, मित्र, वरुण, भग, उषा, बृहस्पति, सोम और रुद्र का आह्वान करते हैं. (१)
EN English Translation
We invoke Agni, Indra, Mitra, Varuna, Bhaga, Usha, Brihaspati, Soma and Rudra in the morning to get power and wisdom. (1)
सीरा॑ युञ्जन्ति क॒वयो॑ यु॒गा वि त॑न्वते॒ पृथ॑क् । धीरा॑ दे॒वेषु॑ सुम्न॒यौ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
बुद्धिमान लोग बैलों को हल में जोतते हैं. देवों को सुखकर अन्न प्राप्ति की इच्छा से वे बैलों के कंधों पर जुआ रखते हैं. (१)
EN English Translation
Wise people plough bulls into ploughs. With the desire to get food by pleasing the gods, they gamble on the shoulders of bulls. (1)
इ॒मां ख॑ना॒म्योष॑धिं वी॒रुधां॒ बल॑वत्तमाम् । यया॑ स॒पत्नीं॒ बाध॑ते॒ यया॑ संवि॒न्दते॒ पति॑म् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
पाठा नाम की इस लता रूपी जड़ीबूटी को मैं खोदता हूं जो सभी जड़ीबूटियों से अधिक बलवान है. इस जड़ीबूटी के द्वारा सीत को बाधा पहुंचती है तथा इसे धारण करने वाली स्त्री पति को प्राप्त करती है. (१)
EN English Translation
I dig up this vine-like herb called Patha, which is stronger. Seet is hindered by this herb and it is beneficial to wear it. A woman who wears patha finds her husband. (1)
संशि॑तं म इ॒दं ब्रह्म॒ संशि॑तं वी॒र्यं बल॑म् । संशि॑तं क्ष॒त्रम॒जर॑मस्तु जि॒ष्णुर्येषा॑मस्मि पु॒रोहि॑तः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
मेरा ब्राह्मणत्व जाति से पतित करने वाले दोष का विनाश करने में प्रबल हो. मंत्र के प्रभाव से उत्पन्न मेरी शक्ति और मेरा शारीरिक बल अमोघ अर्थात् कभी असफल न होने वाला बने. मैं जिस का पुरोहित हूं, वह क्षत्रिय जाति जय प्राप्त करने वाली तथा वृद्धावस्था से रहित बने. (१)
EN English Translation
May my Brahmanism prevail in destroying the defects that degenerate from the jati. My strength and my physical strength generated by the influence of the mantra should be unfathomable. The Kshatriya jati, to whom I am a priest, should be victorious and devoid of old age. (1)
अ॒यं ते॒ योनि॑रृ॒त्वियो॒ यतो॑ जा॒तो अरो॑चथाः । तं जा॒नन्न॑ग्न॒ आ रो॒हाथा॑ नो वर्धया र॒यिम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि देव! यह अरणि अथवा यजमान तेरी उत्पत्ति का कारण बने. जिस से उत्पन्न हो कर तुम दीप्त होते हो, अपने उस उत्पत्ति कारण को जानते हुए उस में प्रवेश करो. इस के पश्चात तुम हमारे धन की वृद्धि करो. (१)
EN English Translation
O God of Agni! May this arani or host be the cause of your creation. From which you are born and you are illuminated, enter into it knowing the cause of your origin. After this, you increase our wealth. (1)