Popular:
अथर्ववेद

Kanda 4 • Sukta 3

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 4

Kanda 4 • Sukta 3

7 Mantras Loaded
Mantra 4.3.1

उदि॒तस्त्रयो॑ अक्रमन्व्या॒घ्रः पुरु॑षो॒ वृकः॑ । हिरु॒ग्घि यन्ति॒ सिन्ध॑वो॒ हिरु॑ग्दे॒वो वन॒स्पति॒र्हिरु॑ङ्नमन्तु॒ शत्र॑वः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

बाघ, चोर मनुष्य और भेड़िए—ये तीन इस स्थान से भाग कर दूर चले जाएं. जिस प्रकार सरिताएं गूढ़ रूप में बहती हैं, उसी प्रकार बाघ आदि भी दिखाई न दें. वनस्पतियों के अधिष्ठाता देव जिस प्रकार वनस्पतियों में छिपे रहते हैं, उसी प्रकार बाघ आदि भी लुप्त हो जाएं. बाघ आदि के जो शत्रु हैं, वे उन्हें दूर भगा दें. (१)

EN English Translation

Tigers, thieves, humans and wolves — these three should run away from this place. Just as the rivers flow in a mysterious form, so should tigers etc. also not be seen. Just as the god of the plants is hidden in the flora, so should the tiger etc. disappear. Let the enemies of tigers etc. drive them away. (1)

Mantra 4.3.2

परे॑णैतु प॒था वृकः॑ पर॒मेणो॒त तस्क॑रः । परे॑ण द॒त्वती॒ रज्जुः॒ परे॑णाघा॒युर॑र्षतु ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

जंगली हिंसक पशु भेड़िया हमारे चलनेफिरने के मार्ग से दूर चला जाए. चोर भेड़िए से भी अधिक दूर चला जाए. दांतों वाले, रस्सी के आकार वाले एवं दूसरे की हिंसा करने वाले सांप के अतिरिक्त अन्य हिंसक प्राणी भी हमारे संचरण मार्ग से दूर चले जाएं. (२)

EN English Translation

Let the wild violent animal wolf move away from our walking path. The thief should go farther than the wolf. Apart from snakes with teeth, rope-shaped and violence of others, other violent creatures should also move away from our transmission route. (2)

Mantra 4.3.3

अ॒क्ष्यौ॑ च ते॒ मुखं॑ च ते॒ व्याघ्र॑ जम्भयामसि । आत्सर्वा॑न्विंश॒तिं न॒खान् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे बाघ! मैं तेरी दोनों आंखों और मुख को नष्ट करता हूं. इस के अतिरिक्त मैं तेरे चारों पैरों के बीस नाखूनों को भी नष्ट करता हूं. (३)

EN English Translation

O tiger! I destroy both your eyes and mouth. In addition to this, I also destroy twenty nails of your four feet. (3)

Mantra 4.3.4

व्या॒घ्रं द॒त्वतां॑ व॒यं प्र॑थ॒मं ज॑म्भयामसि । आदु॑ ष्टे॒नमथो॒ अहिं॑ यातु॒धान॒मथो॒ वृक॑म् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हम दांतों से हिंसा करने वाले पशुओं में सब से पहले बाघ का नाश करते हैं. इस के पश्चात हम चोर, सर्प, यक्ष, राक्षस आदि तथा भेड़िए का नाश करते हैं. (४)

EN English Translation

We destroy the tiger first of the animals that commit violence with teeth. After this, we destroy thieves, snakes, yakshas, demons etc. and wolves. (4)

Mantra 4.3.5

यो अ॒द्य स्ते॒न आय॑ति॒ स संपि॑ष्टो॒ अपा॑यति । प॒थाम॑पध्वं॒सेनै॒त्विन्द्रो॒ वज्रे॑ण हन्तु॒ तम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

आज जो चोर आता है, वह हमारे द्वारा कुटपिट कर दूर भागे. वह मार्गो में से कष्टदायक मार्ग से जाए और इंद्र अपने वज्र से उस की हिंसा करें. (५)

EN English Translation

The thief who comes today, he ran away from us. He should go through the painful path through the path and Indra should violence him with his thunderbolt. (5)

Mantra 4.3.6

मू॒र्णा मृ॒गस्य॒ दन्ता॒ अपि॑शीर्णा उ पृ॒ष्टयः॑ । नि॒म्रुक्ते॑ गो॒धा भ॑वतु नी॒चाय॑च्छश॒युर्मृ॒गः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

बाघ आदि हिंसक पशुओं के दांत भोथरे अर्थात्‌ खाने में असमर्थ हो जाएं. उन के सींग और पसलियों की हड़्डियां भी पैनी न रहें. हे पथिक! वह तेरे मार्ग में दिखाई न दे और सोने वाले दुष्ट पशु भी पिछले मार्ग से दूर चले जाएं. (६)

EN English Translation

The teeth of violent animals like tigers etc. become unable to eat. Their horns and ribs should also not be sharp. O pathak! Let it not be seen in your way, and let the wicked animals sleeping also go away from the previous path. (6)

Mantra 4.3.7

यत्सं॒यमो॒ न वि य॑मो॒ वि य॑मो॒ यन्न सं॒यमः॑ । इ॑न्द्र॒जाः सो॑म॒जा आ॑थर्व॒णम॑सि व्याघ्र॒जम्भ॑नम् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

जहां मंत्र के सामर्थ्य से इंद्र और सोम से संबंधित संयमन कभी विपरीत प्रभाव नहीं डालता. हे क्रियाकलाप! तू अथर्वा महर्षि द्वारा दिया हुआ है, इसलिए तू बाघ आदि दुष्ट प्राणियों का हिंसक बन. (७)

EN English Translation

Where the restraint related to Indra and Soma with the power of the mantra never has the opposite effect. O activity! You are given by Atharva Maharishi, so you become violent of evil creatures like tigers etc. (7)