Kanda 5 • Sukta 23
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 5 • Sukta 23
ओते॑ मे॒ द्यावा॑पृथि॒वी ओता॑ दे॒वी सर॑स्वती । ओतौ॑ म॒ इन्द्र॑श्चा॒ग्निश्च॒ क्रिमिं॑ जम्भयता॒मिति॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
द्यावा पृथ्वी, सरस्वती देवी, इंद्र और अग्नि मुझ में ओतप्रोत हैं. वे कृमियों का विनाश करें. (१)
EN English Translation
Dyava Prithvi, Saraswati Devi, Indra and Agni are imbued in me. Let them destroy the worms. (1)
अ॒स्येन्द्र॑ कुमा॒रस्य॒ क्रिमी॑न्धनपते जहि । ह॒ता विश्वा॒ अरा॑तय उ॒ग्रेण॒ वच॑सा॒ मम॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे धन के स्वामी इंद्र! इस बालक के शत्रु रूप कृमियों का विनाश करो. इन्हें मेरे उग्र वचनों के साथ पूरी तरह नष्ट करो. (२)
EN English Translation
O Swami of Wealth Indra! Destroy the enemy form of this child, the worms. Destroy them completely with My fiery words. (2)
यो अ॒क्ष्यौ॑ परि॒सर्प॑ति॒ यो नासे॑ परि॒सर्प॑ति । द॒तां यो मद्यं॒ गच्छ॑ति॒ तं क्रिमिं॑ जम्भयामसि ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
जो कृमि आंखों में घूमते हैं जो नाखूनों में चलतेफिरते हैं तथा जो दांतों के मध्य निवास करते हैं, उन कृमियों को हम नष्ट करते हैं. (३)
EN English Translation
We destroy the worms that move in the eyes, which move in the nails and those who live between the teeth. (3)
सरू॑पौ॒ द्वौ विरू॑पौ॒ द्वौ कृ॒ष्णौ द्वौ रोहि॑तौ॒ द्वौ । ब॒भ्रुश्च॑ ब॒भ्रुक॑र्णश्च॒ गृध्रः॒ कोक॑श्च॒ ते ह॒ताः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
दो समान रूप वाले, दो भिन्न रूप वाले, दो काले, दो लाल रंग के, एक खाकी रंग वाला, एक खाकी रंग के कान वाला, एक गिद्ध और कोक-हम इन सभी कृमियों को मंत्र की शक्ति से नष्ट करते हैं. (४)
EN English Translation
Two identical, two different forms, two black, two red, one khaki-colored, one khaki-eared, one vulture and coke — we destroy all these worms with the power of mantras. (4)
ये क्रिम॑यः शिति॒कक्षा॒ ये कृ॒ष्णाः शि॑ति॒बाह॑वः । ये के च॑ वि॒श्वरू॑पा॒स्तान्क्रिमी॑न् जम्भयामसि ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
जो कृमि तीखी कोख वाले हैं, जो काले हैं, जो तीखी भुजाओं वाले एवं जो अनेक रूपों वाले हैं, उन सब को हम मंत्र की शक्ति से नष्ट करते हैं. (५)
EN English Translation
We destroy all the worms that are sharp-eyed, those who are black, those who have sharp arms and those who are of many forms, with the power of mantras. (5)
उत्पु॒रस्ता॒त्सूर्य॑ एति वि॒श्वदृ॑ष्टो अदृष्ट॒हा । दृ॒ष्टांश्च॒ घ्नन्न॒दृष्टां॑श्च॒ सर्वां॑श्च प्रमृ॒णन्क्रिमी॑न् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
सभी को दिखाई देने वाले सूर्य अदृश्य कृमियों को नष्ट करते हैं. वे दृश्य और अदृश्य कृमियों को नष्ट करते हुए पूर्व दिशा से उदय हो रहे हैं. (६)
EN English Translation
The sun visible to all destroys invisible worms. They are rising from the east, destroying visible and invisible worms. (6)
येवा॑षासः॒ कष्क॑षास एज॒त्काः शि॑पवित्नु॒काः । दृ॒ष्टश्च॑ ह॒न्यतां॒ क्रिमि॑रु॒तादृष्ट॑श्च हन्यताम् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम शीघ्र गमन करने वाले, कष्ट देने वाले, कंपित करने वाले, तीक्ष्ण कृमि, दिखाई देने वाले अथवा दिखाई न देने वाले सभी कृमियों को नष्ट करो. (७)
EN English Translation
O Indra! Destroy all worms that move quickly, torment, torment, to stagger, to sharp worms, to be visible or not visible. (7)
ह॒तो येवा॑षः॒ क्रिमी॑णां ह॒तो न॑दनि॒मोत । सर्वा॒न्नि म॑ष्म॒षाक॑रं दृ॒षदा॒ खल्वाँ॑ इव ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
तीव्रगामी कृमि मेरी मंत्र शक्ति से नष्ट हो गए. नदमिना नाम के कीड़ों को मैं ने इस प्रकार पीस डाला है, जिस प्रकार चने पत्थरों से पीसे जाते हैं. (८)
EN English Translation
The fast-moving worms were destroyed by my mantra power. I have grinded insects named Nadmina in such a way that gram is brewed with stones. (8)
त्रि॑शी॒र्षाणं॑ त्रिक॒कुदं॒ क्रिमिं॑ सा॒रङ्ग॒मर्जु॑नम् । शृ॒णाम्य॑स्य पृ॒ष्टीरपि॑ वृश्चामि॒ यच्छिरः॑ ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं तीन सिरों वाले, तीन ककुदों वाले, चितकबरे रंग वाले और श्वैत वर्ण वाले कृमियों को मंत्र की शक्ति से नष्ट करता हुआ, उन की पसलियों और सिरों को कुचलता हूं. (९)
EN English Translation
I crush the ribs and ends of three-headed, three-shaped, mottled and white-colored worms with the power of the mantra. (9)
अ॑त्रि॒वद्वः॑ क्रिमयो हन्मि कण्व॒वज्ज॑मदग्नि॒वत् । अ॒गस्त्य॑स्य॒ ब्रह्म॑णा॒ सं पि॑नष्म्य॒हं क्रिमी॑न् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं अत्रि ऋषि, कण्व ऋषि और जमदग्नि ऋषि के समान मंत्र बल से कृमियों का विनाश करता हूं. हे कृमियो! मैं अगस्त्य ऋषि के समान मंत्र शक्ति से तुम्हें मारता हूं. (१०)
EN English Translation
I destroy worms with the same mantra force as Atri Rishi, Kanva Rishi and Jamadagni Rishi. O worms! I kill you with the same mantra power as Agastya Rishi. (10)
ह॒तो राजा॒ क्रिमी॑णामु॒तैषां॑ स्थ॒पति॑र्ह॒तः । ह॒तो ह॒तमा॑ता॒ क्रिमि॑र्ह॒तभ्रा॑ता ह॒तस्व॑सा ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हमारे मंत्रों और ओषधि की शक्ति से कृमियों के राजा और मंत्री नष्ट हो गए हैं. माता, भाई और बहनों सहित कृमियों का पूरा कुटुंब नष्ट हो गया है. (११)
EN English Translation
The kings and ministers of worms have been destroyed by the power of our mantras and medicines. The entire family of worms, including mothers, brothers and sisters, has been destroyed. (11)
ह॒तासो॑ अस्य वे॒शसो॑ ह॒तासः॒ परि॑वेशसः । अथो॒ ये क्षु॑ल्ल॒का इ॑व॒ सर्वे॒ ते क्रिम॑यो ह॒ताः ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
इन कृमियों के बैठने के स्थान नष्ट हो गए और इन के आसपास के स्थान भी नष्ट हो गए. जो कृमि बीज रूप में थे, वे भी नष्ट हो गए. (१२)
EN English Translation
The seating places of these worms were destroyed and the places around them were also destroyed. The worms which were in seed form were also destroyed. (12)
सर्वे॑षां च॒ क्रिमी॑णां॒ सर्वा॑सां च क्रि॒मीना॑म् । भि॒नद्म्यश्म॑ना॒ शिरो॒ दहा॑म्य॒ग्निना॒ मुख॑म् ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं सभी नर कृमियों और मादा कृमियों को पत्थर से नष्ट करता हूं एवं उन का मुंह अग्नि से नष्ट करता हूं. (१३)
EN English Translation
I destroy all male worms and female worms with stone and destroy their mouths with agni. (13)