Popular:
अथर्ववेद

Kanda 5 • Sukta 25

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 5

Kanda 5 • Sukta 25

13 Mantras Loaded
Mantra 5.25.1

पर्व॑ताद्दि॒वो योने॒रङ्गा॑दङ्गात्स॒माभृ॑तम् । शेपो॒ गर्भ॑स्य रेतो॒धाः सरौ॑ प॒र्णमि॒वा द॑धत् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

पर्वत की ओषधि, स्वर्ग के पुण्य और अंगों की शक्ति से पुष्ट वीर्य धारण करने वाला पुरुष जल में पत्ते के समान गर्भाधान करता है. (१)

EN English Translation

A man who holds semen strengthened by the medicinal of the mountain, the virtue of heaven and the power of the organs insemination like a leaf in water. (1)

Mantra 5.25.2

यथे॒यं पृ॑थि॒वी म॒ही भू॒तानां॒ गर्भ॑माद॒धे । ए॒वा द॑धामि ते॒ गर्भं॒ तस्मै॒ त्वामव॑से हुवे ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार विशाल पृथ्वी सभी भूतों अर्थात्‌ प्राणियों का गर्भ धारण करती हैं, उसी प्रकार मैं तेरा गर्भ धारण करती हूं और उस की रक्षा के निमित्त तुझे बुलाती हूं. (२)

EN English Translation

Just as the vast earth conceives all ghosts, that is, creatures, so I conceive you and call you to protect it. (2)

Mantra 5.25.3

गर्भं॑ धेहि सिनीवालि॒ गर्भं॑ धेहि सरस्वति । गर्भं॑ ते अ॒श्विनो॒भा ध॑त्तां॒ पुष्क॑रस्रजा ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सिनीवाली एवं सरस्वती! मेरे गर्भ को पुष्ट बनाओ. फूलों की माला धारण करने वाले अश्विनीकुमार मेरे गर्भ की रक्षा करें. (३)

EN English Translation

O Siniwali and Saraswati! Make my womb strong. May Ashwinikumar, who wears a garland of flowers, protect my womb. (3)

Mantra 5.25.4

गर्भं॑ ते मि॒त्रावरु॑णौ॒ गर्भं॑ दे॒वो बृह॒स्पतिः॑ । गर्भं॑ त॒ इन्द्र॑श्चा॒ग्निश्च॒ गर्भं॑ धा॒ता द॑धातु ते ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

मित्र, वरुण, बृहस्पति देव, इंद्र, अग्नि और धाता देव तेरे गर्भ को पुष्ट करें. (४)

EN English Translation

Friends, Varuna, Brihaspati Dev, Indra, Agni and Dhata Dev strengthen your womb. (4)

Mantra 5.25.5

विष्णु॒र्योनिं॑ कल्पयतु॒ त्वष्टा॑ रू॒पाणि॑ पिंशतु । आ सि॑ञ्चतु प्र॒जाप॑तिर्धा॒ता गर्भं॑ दधातु ते ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

विष्णु तेरी योनि की कल्पना करें, त्वष्टा तेरे रूप की रचना करें, प्रजापति तेरा सिंचन करें और धाता तेरे गर्भ को पुष्ट करें. (५)

EN English Translation

Vishnu, imagine your vagina, tvashta create your form, Prajapati cleanse you and dhata strengthen your womb. (5)

Mantra 5.25.6

यद्वेद॒ राजा॒ वरु॑णो॒ यद्वा॑ दे॒वी सर॑स्वती । यदिन्द्रो॑ वृत्र॒हा वेद॒ तद्ग॑र्भ॒कर॑णं पिब ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

राजा वरुण, देवी सरस्वती एवं वृत्र नाशक इंद्र जिस गर्भपोषक वस्तु को जानते हैं, उसे तू पी ले. (६)

EN English Translation

You should drink the umbilical object that King Varuna, Goddess Saraswati and Vritra Destroyer Indra know. (6)

Mantra 5.25.7

गर्भो॑ अ॒स्योष॑धीनां॒ गर्भो॒ वन॒स्पती॑नाम् । गर्भो॒ विश्व॑स्य भू॒तस्य॒ सो अ॑ग्ने॒ गर्भ॒मेह धाः॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! तुम ओषधियों के, वनस्पतियों के तथा सभी प्राणियों के गर्भ हो. अतएव तुम मेरे गर्भ को पुष्ट करो. (७)

EN English Translation

O agni! You are the womb of medicines, plants and all beings. So you strengthen my womb. (7)

Mantra 5.25.8

अधि॑ स्कन्द वी॒रय॑स्व॒ गर्भ॒मा धे॑हि॒ योन्या॑म् । वृषा॑सि वृष्ण्यावन्प्र॒जायै॒ त्वा न॑यामसि ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वृषणों अथवा अंडकोषों वाले! तू वर्षण अर्थात्‌ सेचन करता है. तू योनि में गर्भ स्थापित कर. तू ऊपर हो कर चलता हुआ वीरता का प्रदर्शन कर. हम तुझे प्रजा के निमित्त ग्रहण करते हैं. (८)

EN English Translation

O testes or testicles! You do the precipitation i.e. the sale. You install the womb in the vagina. You walk up and display bravery. We receive you for the sake of the people. (8)

Mantra 5.25.9

वि जि॑हीष्व बार्हत्सामे॒ गर्भ॑स्ते॒ योनि॒मा श॑याम् । अदु॑ष्टे दे॒वाः पु॒त्रं सो॑म॒पा उ॑भया॒विन॑म् ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सांत्वनामयी साध्वी! तू विशेष गति वाली हो. मैं तुझ में गर्भाधान करता हूं. सोमपान करने वाले देवों ने इस लोक में और परलोक में रक्षा करने वाला पुत्र प्रदान किया है. (९)

EN English Translation

O solace sadhvi! You are of special speed. I conceive in you. The gods who drink soma have provided a protector son in this world and in the hereafter. (9)

Mantra 5.25.10

धातः॒ श्रेष्ठे॑न रू॒पेणा॒स्या नार्या॑ गवी॒न्योः । पुमां॑सं पु॒त्रमा धे॑हि दश॒मे मा॒सि सूत॑वे ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे धाता! इस नारी की आंतों से निकले मूत्र को मूत्राशय में ले जाने वाली जो नालियां दोनों पसलियों की ओर स्थित हैं, उन में स्थित पुत्र गर्भ को पुष्ट करो, जिस से यह दसवें मास में प्रसव कर सके. (१०)

EN English Translation

O dhata! The son located in the drains that carry the urine from the intestines of this woman into the bladder, which are located towards both ribs, should strengthen the womb, so that she can deliver in the tenth month. (10)

Mantra 5.25.11

त्वष्टः॒ श्रेष्ठे॑न रू॒पेणा॒स्या नार्या॑ गवी॒न्योः । पुमां॑सं पु॒त्रमा धे॑हि दश॒मे मा॒सि सूत॑वे ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे त्वष्टा! इस नारी की आंतों से निकले मूत्र को मूत्राशय में ले जाने वाली जो नाड़ियां दोनों पसलियों की ओर स्थित हैं, उन में स्थित पुत्र गर्भ को पुष्ट करो. जिस से यह दसवें मास में प्रसव कर सके. (११)

EN English Translation

O tvashta! Strengthen the son's womb located in the veins that carry the urine from the intestines of this woman into the bladder, which are located towards both ribs. So that it can deliver in the tenth month. (11)

Mantra 5.25.12

सवि॑तः॒ श्रेष्ठे॑न रू॒पेणा॒स्या नार्या॑ गवी॒न्योः । पुमां॑सं पु॒त्रमा धे॑हि दश॒मे मा॒सि सूत॑वे ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सविता! इस नारी की आंतों से निकले मूत्र को मूत्राशय में ले जाने वाली जो नालियां दोनों पसलियों की ओर स्थित हैं, उन में स्थित पुत्र गर्भ को पुष्ट करो, जिस से यह दसवें मास में प्रसव कर सके. (१२)

EN English Translation

O Savita! The son located in the drains that carry the urine from the intestines of this woman into the bladder, which are located towards both ribs, should strengthen the womb, so that she can deliver in the tenth month. (12)

Mantra 5.25.13

प्रजा॑पते॒ श्रेष्ठे॑न रू॒पेणा॒स्या नार्या॑ गवी॒न्योः । पुमां॑सं पु॒त्रमा धे॑हि दश॒मे मा॒सि सूत॑वे ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे प्रजापति! इस नारी की आंतों से निकले मूत्र को मूत्राशय तक ले जाने वाली जो नाड़ियां दोनों पसलियों की ओर स्थित हैं, उन में स्थित पुत्र गर्भ को पुष्ट करो, जिस से यह दसवें मास में प्रसव कर सके. (१३)

EN English Translation

O Prajapati! The son located in the veins that carry the urine from the intestines of this woman to the bladder, which are located towards both ribs, should strengthen the womb, so that she can deliver in the tenth month. (13)