Popular:
अथर्ववेद

Kanda 5 • Sukta 31

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 5

Kanda 5 • Sukta 31

12 Mantras Loaded
Mantra 5.31.1

यां ते॑ च॒क्रुरा॒मे पात्रे॒ यां च॒क्रुर्मि॒श्रधा॑न्ये । आ॒मे मां॒से कृ॒त्यां यां च॒क्रुः पुनः॒ प्रति॑ हरामि॒ ताम् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! अभिचार करने वाले ने मिट्टी के कच्चे पात्र में चावल, जौ, गेहूं, उपवाक, तिल एवं कांगनी के मिले हुए अन्नों में अथवा मुरगे आदि के मांसों में तुझे स्थित किया है. मैं तुझे उसी की ओर लौटाता हूं, जिस ने अभिचार कर के तुझे भेजा है. (१)

EN English Translation

O act! The person who meditates has placed you in the raw vessel of soil in the grains mixed with rice, barley, wheat, upwak, sesame and kangni or in the meat of murga etc. I return you to him who sent you. (1)

Mantra 5.31.2

यां ते॑ च॒क्रुः कृ॑क॒वाका॑व॒जे वा॒ यां कु॑री॒रिणि॑ । अव्यां॑ ते कृ॒त्यां यां च॒क्रुः पुनः॒ प्रति॑ हरामि॒ ताम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! अभिचारकर्ता ने तुझे मुरगे अथवा बकरे के मांस में अथवा पेड़ पर स्थित किया है. मैं तुझे उसी की ओर लौटाता हूं, जिस ने तुझे अभिचार कर के भेजा है. (२)

EN English Translation

O act! The agent has placed you in the flesh of a chicken or a goat or on a tree. I return you to him who sent you. (2)

Mantra 5.31.3

यां ते॑ च॒क्रुरेक॑शफे पशू॒नामु॑भ॒याद॑ति । ग॑र्द॒भे कृ॒त्यां यां च॒क्रुः पुनः॒ प्रति॑ हरामि॒ ताम् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! अभिचारकर्ता ने तुझे एक शाफ अर्थात्‌ टाप वाले और दोनों ओर दांतों वाले (घोड़े या गधे) पशु पर स्थित किया है. हम तुझे उसी की ओर लौटाते हैं, जिस ने अभिचार कर के तुझे भेजा है. (३)

EN English Translation

O act! The agent has placed you on a schaaf i.e. topped and toothed (horse or donkey) animal on either side. We return you to him who sent you. (3)

Mantra 5.31.4

यां ते॑ च॒क्रुर॑मू॒लायां॑ वल॒गं वा॑ नरा॒च्याम् । क्षेत्रे॑ ते कृ॒त्यां यां च॒क्रुः पुनः॒ प्रति॑ हरामि॒ ताम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! अभिचारकर्ता ने तुझे मनुष्यों द्वारा पूजित खाने के पदार्थ में ढक कर खेत में स्थित किया है. हम तुझे उसी की ओर लौटाते हैं, जिस ने अभिचार कर के तुझे भेजा है. (४)

EN English Translation

O act! The Agent has covered you in food items worshipped by humans and placed you in the field. We return you to him who sent you. (4)

Mantra 5.31.5

यां ते॑ च॒क्रुर्गार्ह॑पत्ये पूर्वा॒ग्नावु॒त दु॒श्चितः॑ । शाला॑यां कृ॒त्यां यां च॒क्रुः पुनः॒ प्रति॑ हरामि॒ ताम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! अभिचार करने वाले ने तुझे गार्हपत्य अग्नि में अथवा यज्ञशाला में स्थित किया है. हम तुझे उसी की ओर लौटाते हैं, जिस ने अभिचार कर के तुझे भेजा है. (५)

EN English Translation

O act! The one who practices abhichar has placed you in the agni of garhapatya or in the yagyashala. We return you to him who sent you. (5)

Mantra 5.31.6

यां ते॑ च॒क्रुः स॒भायां॒ यां च॒क्रुर॑धि॒देव॑ने । अ॒क्षेषु॑ कृ॒त्यां यां च॒क्रुः पुनः॒ प्रति॑ हरामि॒ ताम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! अभिचार करने वाले ने तुझे सभा में अथवा जुआ खेलने के पासों में स्थित किया है. हम तुझे उसी की ओर लौटाते हैं, जिस ने अभिचार कर के तुझे भेजा है. (६)

EN English Translation

O act! The one who practiced has located you in the meeting or in the nearest of gambling. We return you to him who sent you. (6)

Mantra 5.31.7

यां ते॑ च॒क्रुः सेना॑यां॒ यां च॒क्रुरि॑ष्वायु॒धे । दु॑न्दु॒भौ कृ॒त्यां यां च॒क्रुः पुनः॒ प्रति॑ हरामि॒ ताम् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! अभिचार करने वाले ने तुझे सेना में, बाण पर अथवा दुदुंभि पर स्थित किया है. हम तुझे उसी की ओर लौटाते हैं, जिस ने अभिचार कर के तुझे भेजा है. (७)

EN English Translation

O act! The one who commits the act has placed you in the army, on the arrow or on the dudumbhi. We return you to him who sent you. (7)

Mantra 5.31.8

यां ते॑ कृ॒त्यां कूपे॑ऽवद॒धुः श्म॑शा॒ने वा॑ निच॒ख्नुः । सद्म॑नि कृ॒त्यां यां च॒क्रुः पुनः॒ प्रति॑ हरामि॒ ताम् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! अभिचार करने वाले ने तुझे कुएं में, श्मशान में अथवा घर में स्थित किया है. हम तुझे उसी की और लौटाते हैं, जिस ने अभिचार कर के तुझे भेजा है. (८)

EN English Translation

O act! The one who meditates has placed you in the well, in the crematorium or in the house. We return you to him who sent you. (8)

Mantra 5.31.9

यां ते॑ च॒क्रुः पु॑रुषा॒स्थे अ॒ग्नौ संक॑सुके च॒ याम् । म्रो॒कं नि॑र्दा॒हं क्र॒व्यादं॒ पुनः॒ प्रति॑ हरामि॒ ताम् ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! अभिचार करने वाले मांसभक्षी ने तुझे पुरुष की हड्डी पर अथवा प्रकाशित अग्नि पर स्थित किया है. हम तुझे उसी की ओर लौटाते हैं, जिस ने अभिचार कर के तुझे भेजा है. (९)

EN English Translation

O act! The man-eating eater has placed you on the male bone or on the illuminated agni. We return you to him who sent you. (9)

Mantra 5.31.10

अप॑थे॒ना ज॑भारैणां॒ तां प॒थेतः प्र हि॑ण्मसि । अधी॑रो मर्या॒धीरे॑भ्यः॒ सं ज॑भा॒राचि॑त्त्या ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस अज्ञानी अभिचारकर्ता ने कृत्या को बुरे मार्ग से हम मर्यादा में रहने वालों पर भेजा है, हम कृत्या को उसी मार्ग से अभिचार करने वालों की ओर लौटाते हैं. (१०)

EN English Translation

The ignorant agent who has sent the act to those who live in dignity through the evil way, we return the act to those who are engaged in the same way. (10)

Mantra 5.31.11

यश्च॒कार॒ न श॒शाक॒ कर्तुं॑ श॒श्रे पाद॑म॒ङ्गुरि॑म् । च॒कार॑ भ॒द्रम॒स्मभ्य॑मभ॒गो भग॑वद्भ्यः ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस ने हमारे ऊपर कृत्या का अभिचार किया है, वह हमारी उंगली अथवा पैर को नष्ट नहीं कर सका है. वह अपनी अभिसंधि में सफल न हो और हम भाग्यशालियों का अमंगल न कर सके. (११)

EN English Translation

He who has acted on us has not been able to destroy our finger or foot. He should not succeed in his convention and we could not insult the lucky. (11)

Mantra 5.31.12

कृ॑त्या॒कृतं वल॒गिनं॑ मू॒लिनं॑ शपथे॒य्य॑म् । इन्द्र॒स्तं ह॑न्तु मह॒ता व॒धेना॒ग्निर्वि॑ध्यत्व॒स्तया॑ ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

शत्रुता रखने वाले जिस अभिचारकर्ता ने छिप कर हम पर कृत्या भेजने का दुष्कर्म किया है, इंद्र उसे अपने विशाल शस्त्र से नष्ट कर दें और अग्नि देव उसे अपनी ज्वालाओं से जला दें. (१२)

EN English Translation

The hostile agent who has secretly committed the misdeed of sending an act on us, Indra should destroy him with his huge weapon and agni dev should burn him with his flames. (12)