Kanda 8 • Sukta 9
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 8 • Sukta 9
कुत॒स्तौ जा॒तौ क॑त॒मः सो अर्धः॒ कस्मा॑ल्लो॒कात्क॑त॒मस्याः॑ पृथि॒व्याः । व॒त्सौ वि॒राजः॑ सलि॒लादुदै॑तां॒ तौ त्वा॑ पृच्छामि कत॒रेण॑ दु॒ग्धा ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
विराट् के दोनों वत्स कहां से उत्पन्न हुए? उन में से एक किसी लोक से उत्पन्न हुआ. उन में से पृथ्वी से कौन सा वत्स उत्पन्न हुआ? विराट् के दोनों वत्स जल से निकले. मैं तुम से पूछता हूं कि तुम ने इन्हें किस प्रकार समझा है. (१)
EN English Translation
Where did virat's two vatsa originate? One of them originated from some folk. Which of them originated from the earth? Both of Virat's vats came out of the water. I ask you how you have understood them. (1)
यो अक्र॑न्दयत्सलि॒लं म॑हि॒त्वा योनिं॑ कृ॒त्वा त्रि॒भुजं॒ शया॑नः । व॒त्सः का॑म॒दुघो॑ वि॒राजः॒ स गुहा॑ चक्रे त॒न्वः परा॒चैः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस ने जल को महत्त्व देते हुए, क्रंदन किया और जल को त्रिभुज बना कर सोता रहा. विराट् का यह वत्स अभिलाषा पूर्ण करने वाला है. उस ने दूसरों के शरीर को अपनी गुफा बनाया है. (२)
EN English Translation
Who gave importance to water, cried and slept by making water a triangle. This vatsa desire of Virat is going to fulfill. He has made the bodies of others his cave. (2)
यानि॒ त्रीणि॑ बृ॒हन्ति॒ येषां॑ चतु॒र्थं वि॑यु॒नक्ति॒ वाच॑म् । ब्र॒ह्मैन॑द्विद्या॒त्तप॑सा विप॒श्चिद्यस्मि॒न्नेकं॑ यु॒ज्यते॒ यस्मि॒न्नेक॑म् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
इन में से तीन बृहती एवं महत्त्वपूर्ण हैं तथा चौथी वाणी है. विद्वान् ब्रह्मा ने इस वाणी को तपस्या के द्वारा जाना. एकाकी रहने वाला ही इन में से एक को जान सकता है. (३)
EN English Translation
Three of these are great and important and the fourth is speech. The scholar Brahma came to know this speech through penance. Only a lonely person can know one of them. (3)
बृ॑ह॒तः परि॒ सामा॑नि ष॒ष्ठात्पञ्चाधि॒ निर्मि॑ता । बृ॒हद्बृ॑ह॒त्या निर्मि॑तं॒ कुतोऽधि॑ बृह॒ती मि॒ता ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
बृहती से पांच सोम निर्मित हुए. इन में छठे से पांच का निर्माण हुआ. अर्थात् ब्रह्म से पांच तत््व-पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश की उत्पत्ति हुई. बृहत् बृहती से उत्पन्न हुआ तो बृहती निर्मित कैसे हुई? (४)
EN English Translation
Five Somas were made from Brihati. Of these, six to five were built. That is, five elements - earth, water, fast, air and sky - originated from Brahman. If it was born of great britai, how was brihati created? (4)
बृ॑ह॒ती परि॒ मात्रा॑या मा॒तुर्मात्राधि॒ निर्मि॑ता । मा॒या ह॑ जज्ञे मा॒याया॑ मा॒याया॒ मात॑ली॒ परि॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
बृहती मात्राओं अर्थात् पंचतन्मात्राओं से बढ़ कर है, क्योंकि पंच तन्मात्राएं अपनी माता प्रकृति से जन्मती हैं. ये माया से ही उत्पन्न हुई. इस प्रकार मातली माया से महान है. (५)
EN English Translation
The greater quantities i.e. panchatanmatras, because the five tanmatras are born from their mother nature. It originated from Maya. Thus Matli is greater than Maya. (5)
वै॑श्वान॒रस्य॑ प्रति॒मोपरि॒ द्यौर्याव॒द्रोद॑सी विबबा॒धे अ॒ग्निः । ततः॑ ष॒ष्ठादामुतो॑ यन्ति॒ स्तोमा॒ उदि॒तो य॑न्त्य॒भि ष॒ष्ठमह्नः॑ ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
यह द्यौ वैश्वानर अग्नि पर ही स्थित है. धरती और आकाश जहां तक हैं, वहीं तक अग्नि देव बाधा पहुंचा सकते हैं. दिन के छठे भाग से स्तोत उत्पन्न हुआ. उस छठे भाग से ये आते हैं. (६)
EN English Translation
It is located on the Dyau Vaishnavar agni. As far as the earth and sky are, agni god can obstruct. Stota originated from the sixth part of the day. They come from that sixth part. (6)
षट्त्वा॑ पृच्छाम॒ ऋष॑यः कश्यपे॒मे त्वं हि यु॒क्तं यु॑यु॒क्षे योग्यं॑ च । वि॒राज॑माहु॒र्ब्रह्म॑णः पि॒तरं॒ तां नो॒ वि धे॑हि यति॒धा सखि॑भ्यः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे कश्यप ऋषि! आप युक्त और योग्य को संयुक्त करते हैं. हम छः ऋषि तुम से पूछते हैं कि विराट् को ब्रह्म का पिता क्यों कहा जाता है. इन सखाओं को उस ब्रह्म का उपदेश करो. (७)
EN English Translation
O Sage Kashyap! You combine containing and qualified. We six sages ask you why Virat is called the father of Brahman. Preach that Brahman to these sakhas. (7)
यां प्रच्यु॑ता॒मनु॑ य॒ज्ञाः प्र॒च्यव॑न्त उप॒तिष्ठ॑न्त उप॒तिष्ठ॑मानाम् । यस्या॑ व्र॒ते प्र॑स॒वे य॒क्षमेज॑ति॒ सा वि॒राडृ॑षयः पर॒मे व्यो॑मन् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस के अनुपस्थित होने पर यज्ञ नहीं होते तथा जिस के उपस्थित होने पर यज्ञ का अनुष्ठान होता है, जिस से संबंधित व्रत होने पर यज्ञ प्राप्त होता है, उसी विराट् के परम व्योम में होने की बात कही जाती है. (८)
EN English Translation
The one who is absent does not perform the yajna and the one who is present is the ritual of yajna, the one who receives the yajna when the related fast is received, the same Virat is said to be in the supreme vyom. (8)
अ॑प्रा॒णैति॑ प्रा॒णेन॑ प्राण॒तीनां॑ वि॒राट् स्व॒राज॑म॒भ्यति प॒श्चात् । विश्वं॑ मृ॒शन्ती॑म॒भिरू॑पां वि॒राजं॒ पश्य॑न्ति॒ त्वे न॒ त्वे प॑श्यन्त्येनाम् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ऋषियो! प्राण वायु से हीन विराट् प्राण वायु का सेवन करने वाली प्रजाओं के प्राण के रूप में प्रवेश करता है. इस के पश्चात वह स्वराज को प्राप्त होता है. अनुरूप एवं जीवित विश्व में विराट् को देखा जाता है तथा नहीं भी देखा जाता. (९)
EN English Translation
O sages! The prana enters as the life of the people who consume the air. After this, he attains Swaraj. Virat is seen and not seen in the corresponding and living world. (9)
को वि॒राजो॑ मिथुन॒त्वं प्र वे॑द॒ क ऋ॒तून्क उ॒ कल्प॑मस्याः । क्रमा॒न्को अ॑स्याः कति॒धा विदु॑ग्धा॒न्को अ॑स्या॒ धाम॑ कति॒धा व्युष्टीः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
प्रजापति विराट् के मिथुन को जानते हैं. ऋलुओं और कल्पों के जानने वाले भी वे ही हैं. प्रजापति ही इस के क्रमों को जानते हैं कि वे कितने हैं तथा वे ही इस के स्थानों की संख्या जानते हैं. (१०)
EN English Translation
Prajapati knows Virat's Gemini. They are also the ones who know the realities and kalpas. Prajapati knows the sequence of this, how many they are and he knows the number of places it has. (10)
इ॒यमे॒व सा या प्र॑थ॒मा व्यौच्छ॑दा॒स्वित॑रासु चरति॒ प्रवि॑ष्टा । म॒हान्तो॑ अस्यां महि॒मानो॑ अ॒न्तर्व॒धूर्जि॑गाय नव॒गज्जनि॑त्री ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
वह विराट् ही है, जो सब से पहले उषा के रूप में उत्पन्न हुआ था तथा उसी ने सृष्टि का अंधकार मिटाया था. विराट् से संबंधित उषा ही समस्त उषाओं में प्रवेश कर के प्रकाश करती है. सोम, सूर्य, अग्नि आदि सभी देव विराट् के अधीन हैं. विराट् रूप उषा ही सूर्य की पत्नी है. (११)
EN English Translation
She is the one who was born as Usha first of all and she wiped out the darkness of creation. Usha related to Virat enters all the ushas and lights it. All the gods like Soma, Surya, Agni etc. are under Virat. Virat Roop Usha is the wife of Surya. (11)
छन्दः॑पक्षे उ॒षसा॒ पेपि॑शाने समा॒नं योनि॒मनु॒ सं च॑रेते । सूर्य॑पत्नी॒ सं च॑रतः प्रजान॒ती के॑तु॒मती॑ अ॒जरे॒ भूरि॑रेतसा ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
वृद्धावस्था को प्राप्त न होने वाले छंद पक्षी उषा रूपी विराट् के प्रकट होते ही समान कारण का अनुसरण करते हैं. सूर्य की पत्नी उषा ज्योति के वीर्य को जानती है. (१२)
EN English Translation
Verses that do not attain old age follow the same reason as soon as the bird appears in the form of Usha. Surya's wife Usha knows Jyoti's semen. (12)
ऋ॒तस्य॒ पन्था॒मनु॑ ति॒स्र आगु॒स्त्रयो॑ घ॒र्मा अनु॒ रेत॒ आगुः॑ । प्र॒जामेका॒ जिन्व॒त्यूर्ज॒मेका॑ रा॒ष्ट्रमेका॑ रक्षति देवयू॒नाम् ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य, चंद्र एवं अग्नि-ये तीनों सत्यों के मार्ग पर चलते एवं शक्ति के अनुसार अपने धर्म का पालन करते हैं. इन तीन में से एक की शक्ति ऋत्विजों को प्राप्त करती है. दूसरी शक्ति बल की वृद्धि करती है और तीसरी शक्ति राष्ट्र की रक्षा करती है. (१३)
EN English Translation
Sun, Moon and Agni - these three follow the path of truth and follow their dharma according to power. The power of one of these three attains the Ritvijas. The second power increases the force and the third power protects the nation. (13)
अ॒ग्नीषोमा॑वदधु॒र्या तु॒रीयासी॑द्य॒ज्ञस्य॑ प॒क्षावृष॑यः क॒ल्पय॑न्तः । गा॑य॒त्रीं त्रि॒ष्टुभं॒ जग॑तीमनु॒ष्टुभं॑ बृहद॒र्कीं यज॑मानाय॒ स्वरा॒भर॑न्तीम् ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि तथा सोम ने एवं यज्ञ की कल्पना करते हुए ऋषियों ने उस शक्ति को धारण किया जो चौथी थी. इस के पश्चात उस के गायत्री, त्रिष्टुप्, जगती, अनुष्टप् और अर्की नामक पद्य बनाए गए. (१४)
EN English Translation
Agni and Soma and while imagining the yajna, the sages assumed the power which was the fourth. After this, verses named Gayatri, Trishtup, Jagati, Anushtap and Arki were made. (14)
पञ्च॒ व्युष्टी॒रनु॒ पञ्च॒ दोहा॒ गां पञ्च॑नाम्नीमृ॒तवोऽनु॒ पञ्च॑ । पञ्च॒ दिशः॑ पञ्चद॒शेन॒ क्लृप्तास्ता एक॑मूर्ध्नीर॒भि लो॒कमेक॑म् ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
पांच शक्तियों के अनुकूल पांच दोहन, पांच गाएं एवं पांच ऋतुएं बनाई गई. पांच दिशाएं इन पंद्रह अर्थात् पांच दोहनों, पांच गायों और पांच ऋतुओं के द्वारा समर्थ हुई. ये योगी के लिए एक लोक के रूप में बनीं. (१५)
EN English Translation
Five harnesses, five cows and five seasons were made to suit the five powers. The five directions were supported by these fifteen i.e. five harnesses, five cows and five seasons. She became a folk for Yogi. (15)
षड्जाता भू॒ता प्र॑थम॒जर्तस्य॒ षडु॒ सामा॑नि षड॒हं व॑हन्ति । ष॑ड्यो॒गं सीर॒मनु॒ साम॑साम॒ षडा॑हु॒र्द्यावा॑पृथि॒वीः षडु॒र्वीः ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
ऋतु अर्थात् सत्य से पहलेपहल छः ने जन्म लिया. छः साम दिन के छः विभागों को वहन करते हैं. छः साम पृथ्वी का अनुगमन करते हैं. धरती, आकाश एवं छः मास ये सब उष्णता से संबंधित हैं. (१६)
EN English Translation
Before the season i.e. truth, the first six were born. Six sams carry six departments of the day. Six sams follow the earth. Earth, sky and six months are all related to heat. (16)
षडा॑हुः शी॒तान्षडु॑ मा॒स उ॒ष्णानृ॒तुं नो॒ ब्रूत॑ यत॒मोऽति॑रिक्तः । स॒प्त सु॑प॒र्णाः क॒वयो॒ नि षे॑दुः स॒प्त च्छन्दां॒स्यनु॑ स॒प्त दी॒क्षाः ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
छः मास शीत ऋतु के और छः मास ग्रीष्म ऋतु के कहे गए हैं. हमें सत्य बताओ कि उन के अतिरिक्त कीन है. विद्वान् लोग सात सुंदर पर्णो, सात छंदों और सात दीक्षाओं को जानते हैं. (१७)
EN English Translation
Six months are said to be of winter season and six months of summer season. Tell us the truth that there is an addition to them. Scholars know the seven beautiful leaves, seven verses and seven initiations. (17)
स॒प्त होमाः॑ स॒मिधो॑ ह स॒प्त मधू॑नि स॒प्तर्तवो॑ ह स॒प्त । स॒प्ताज्या॑नि॒ परि॑ भू॒तमा॑य॒न्ताः स॑प्तगृ॒ध्रा इति॑ शुश्रुमा व॒यम् ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
सात होमों की सात समिधाएं, सात मधु और सात ऋतुएं हैं. पुरुष को सात प्रकार के घृत प्राप्त होते हैं. हम ने ऐसा भी सुना है कि इसी प्रकार गृध्र भी सात हैं. (१८)
EN English Translation
There are seven samidhas, seven honey and seven seasons of seven homas. Men get seven types of ghee. We have also heard that similarly there are seven donkeys. (18)
स॒प्त छन्दां॑सि चतुरुत्त॒राण्य॒न्यो अ॒न्यस्मि॒न्नध्यार्पि॑तानि । क॒थं स्तोमाः॒ प्रति॑ तिष्ठन्ति॒ तेषु॒ तानि॒ स्तोमे॑षु क॒थमार्पि॑तानि ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
सात छंद और चार उत्तर अर्थात् वेद परस्पर संबंधित हैं. ये दोनों प्रकार के सात एकदूसरे में स्थित हैं. स्तोम उन में किस प्रकार स्थित रहते हैं तथा वे स्तोत्रों में किस प्रकार समाहित हैं? (१९)
EN English Translation
Seven verses and four answers i.e. Vedas are interrelated. These two types of seven are located in each other. How are the Stoms located in them and how are they contained in the psalms? (19)
क॒थं गा॑य॒त्री त्रि॒वृतं॒ व्याप क॒थं त्रि॒ष्टुप्प॑ञ्चद॒शेन॑ कल्पते । त्र॑यस्त्रिं॒शेन॒ जग॑ती क॒थम॑नु॒ष्टुप्क॒थमे॑कविं॒शः ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
विवृत में गायत्री किस प्रकार व्याप्त तथा त्रिष्टुप् पंद्रह वर्णो से किस प्रकार निर्मित होता है. जगती छंद तैंतीस वर्णो से किस प्रकार बनता है और अनुष्टुप् में इक्कीस वर्ण किस प्रकार होते है. (२०)
EN English Translation
How Gayatri is spread in the open and how is it made up of fifteen characters. How is jagati verse made up of thirty-three characters and how are twenty-one characters in anushtup? (20)
अ॒ष्ट जा॒ता भू॒ता प्र॑थम॒जर्तस्या॒ष्टेन्द्र॒र्त्विजो॒ दैव्या॒ ये । अ॒ष्टयो॑नि॒रदि॑तिर॒ष्टपु॑त्राष्ट॒मीं रात्रि॑म॒भि ह॒व्यमे॑ति ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
ऋतु से सर्वप्रथम आठ भूत अर्थात् तत्त्व उत्पन्न हुए. हे इंद्र! वे आठों दिव्य ऋत्विजू हैं. आठ योनियों और आठ पुत्रों वाली अदिति अष्टमी तिथि की रात में हव्य ग्रहण करती हैं. (२१)
EN English Translation
The first eight ghosts i.e. elements were born from the season. O Indra! They are the eight divine rithiju. Aditi, with eight yonis and eight sons, takes havya on the night of Ashtami tithi. (21)
इ॒त्थं श्रेयो॒ मन्य॑माने॒दमाग॑मं यु॒ष्माकं॑ स॒ख्ये अ॒हम॑स्मि॒ शेवा॑ । स॑मा॒नज॑न्मा॒ क्रतु॑रस्ति॒ वः शि॒वः स वः॒ सर्वाः॒ सं च॑रति प्रजा॒नन् ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
इस प्रकार तुम्हारा समान जन्मा मैं तुम्हारी मित्रता प्राप्त कर के सुखी हूं और अपने को श्रेयस्कर मानता हूं. कल्याण करने वाला यज्ञ ही तुम सब को जानता हुआ सर्वत्र संचरण करता है. (२२)
EN English Translation
In this way, born like you, I am happy to get your friendship and consider myself better. The yajna that does welfare knows all of you and transmits everywhere. (22)
अ॒ष्टेन्द्र॑स्य॒ षड्य॒मस्य॒ ऋषी॑णां स॒प्त स॑प्त॒धा । अ॒पो म॑नु॒ष्या॒नोष॑धी॒स्ताँ उ॒ पञ्चानु॑ सेचिरे ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र की आठ, यम की छः और ऋषियों की सतहत्तर जड़ीबूटियां हैं. (२३)
EN English Translation
Indra has eight herbs, Yama has six and sages have seventy-seven herbs. (23)
केव॒लीन्द्रा॑य दुदु॒हे हि गृ॒ष्टिर्वशं॑ पी॒यूषं॑ प्रथ॒मं दुहा॑ना । अथा॑तर्पयच्च॒तुर॑श्चतु॒र्धा दे॒वान्म॑नु॒ष्याँ॒ असु॑रानु॒त ऋषी॑न् ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
इन जड़ीबूटियों को और मनुष्यों को पांच जल सींचते हैं. पहली बार बच्चा देने वाली गाय ने इंद्र के लिए अमृतरूपी दूध दिया. उसी दूध से इंद्र ने देवों, मनुष्यों, ऋषियों एवं असुरों ¬इन चारों को तृप्त किया. (२४)
EN English Translation
These herbs and humans irrigate five waters. The cow, which gave the child for the first time, gave nectar milk for Indra. With the same milk, Indra satisfied the gods, humans, sages and asuras. (24)
को नु गौः क ए॑कऋ॒षिः किमु॒ धाम॒ का आ॒शिषः॑ । य॒क्षं पृ॑थि॒व्यामे॑क॒वृदे॑क॒र्तुः क॑त॒मो नु सः ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
वह गाय कौन सी है? एक ऋषि कौन है. उन का स्थान वया है और आशीर्वाद क्या है. पृथ्वी पर एक वृत्त और एक ऋतु ही पूजनीय है. वह कीन सी है? (२५)
EN English Translation
Which cow is that? Who is a sage? Their place is vaya and what is the blessings. Only a circle and a season are revered on earth. Is he a keen? (25)
ए॒को गौरेक॑ एकऋ॒षिरेकं॒ धामै॑क॒धाशिषः॑ । य॒क्षं पृ॑थि॒व्यामे॑क॒वृदे॑क॒र्तुर्नाति॑ रिच्यते ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
वह धेनु एक ही है. वह ऋषि भी अकेला ही है. वे धाम और आशीर्वाद भी एक ही प्रकार के हैं. पृथ्वी पर एक वृत और एक ऋतु ही पूजनीय है. इन से बढ़ कर कोई भी नहीं है. (२६)
EN English Translation
He is the same. That sage is also alone. Those dhams and blessings are also of the same type. Only a circle and a season are revered on earth. There is no one more than these. (26)