Popular:
ऋग्वेद

Mandal 5 • Sukta 76

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 5

Mandal 5 • Sukta 76

5 Mantras Loaded
Mantra 5.76.1

आ भा॑त्य॒ग्निरु॒षसा॒मनी॑क॒मुद्विप्रा॑णां देव॒या वाचो॑ अस्थुः । अ॒र्वाञ्चा॑ नू॒नं र॑थ्ये॒ह या॑तं पीपि॒वांस॑मश्विना घ॒र्ममच्छ॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

सुखदायक अग्नि प्रातःकाल प्रज्वलित होते हैं. मेधावी स्तोताओं की देवसंबंधी स्तुतियां गाई जाती हैं. हे रथस्वामी अश्चिनीकुमारो! तुम इस यज्ञ में मेरे सामने आओ एवं यज्ञ को भली-भांति विस्तृत करो. (१)

EN English Translation

Soothing agnis are ignited in the morning. The divine praises of the meritorious hymns are sung. O Charioteeswami Aschinikumaro! You come before me in this yajna and elaborate the yajna well. (1)

Mantra 5.76.2

न सं॑स्कृ॒तं प्र मि॑मीतो॒ गमि॒ष्ठान्ति॑ नू॒नम॒श्विनोप॑स्तुते॒ह । दिवा॑भिपि॒त्वेऽव॒साग॑मिष्ठा॒ प्रत्यव॑र्तिं दा॒शुषे॒ शम्भ॑विष्ठा ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुम मेरे सुरुचिसंपन्न यज्ञ का नाश मत करो, अपितु स्तुति सुनकर इसके समीप आओ. तुम प्रातःकाल रक्षासाधनों सहित आओ एवं विरोधियों को समाप्त करके हव्यदाताओं को सुखी बनाओ. (२)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Do not destroy my well-intentioned yajna, but come near to it when you hear praise. You come in the morning with defense tools and make the devotees happy by eliminating the opponents. (2)

Mantra 5.76.3

उ॒ता या॑तं संग॒वे प्रा॒तरह्नो॑ म॒ध्यंदि॑न॒ उदि॑ता॒ सूर्य॑स्य । दिवा॒ नक्त॒मव॑सा॒ शंत॑मेन॒ नेदानीं॑ पी॒तिर॒श्विना त॑तान ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुम दोनों ब्रह्ममुहूर्त में, प्रातः, दोपहर के समय, अपराह्णकाल में, रात में, दिन में अथवा किसी भी सुविधाजनक समय में आकर सुख देने वाली रक्षा करो. इस समय अश्चिनीकुमारों के अतिरिक्त कोई सोमरस नहीं पी सकता. (३)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Both of you come to brahmamuhurta, in the morning, in the afternoon, in the unseasonal period, at night, in the day or at any convenient time. At this time, no somras can drink other than the ashchinikumaras. (3)

Mantra 5.76.4

इ॒दं हि वां॑ प्र॒दिवि॒ स्थान॒मोक॑ इ॒मे गृ॒हा अ॑श्विने॒दं दु॑रो॒णम् । आ नो॑ दि॒वो बृ॑ह॒तः पर्व॑ता॒दाद्भ्यो या॑त॒मिष॒मूर्जं॒ वह॑न्ता ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! यह यज्ञवेदी का प्राचीन स्थान तुम्हारा घर है. हे अश्विनीकुमारो! यह घर एवं निवास स्थान तुम्हारा ही है. तुम हमारे लिए अंतरिक्षचारी बादल से जल लेकर आओ. (४)

EN English Translation

O aschinikumaro! This ancient place of yajnavedi is your home. O Ashwinikumaro! This house and place of residence is yours. You bring us water from the spacechary cloud. (4)

Mantra 5.76.5

सम॒श्विनो॒रव॑सा॒ नूत॑नेन मयो॒भुवा॑ सु॒प्रणी॑ती गमेम । आ नो॑ र॒यिं व॑हत॒मोत वी॒राना विश्वा॑न्यमृता॒ सौभ॑गानि ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हम अश्चिनीकुमारों की रक्षा एवं शोभन आगमन को प्राप्त करें. हे मरणरहितो! तुम हमें सब संपत्ति, संतान तथा सभी प्रकार का सौभाग्य दो. (५)

EN English Translation

Let us protect the Aschinikumaras and achieve the shobhan arrival. Oh, without death! You give us all property, children and all kinds of good fortune. (5)