Mandal 5 • Sukta 79
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 5 • Sukta 79
म॒हे नो॑ अ॒द्य बो॑ध॒योषो॑ रा॒ये दि॒वित्म॑ती । यथा॑ चिन्नो॒ अबो॑धयः स॒त्यश्र॑वसि वा॒य्ये सुजा॑ते॒ अश्व॑सूनृते ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे दीप्तिशालिनी, शोभन जन्म वाली, स्तुति सुनकर अश्च प्रदान करने वाली एवं सत्य यश वाली उषादेवी! हमें अधिक धन पाने के लिए, जैसे पहले जगाया था, वैसे ही जागृत करो. (१)
EN English Translation
O Deepthishalini, ushadevi of shobhan birth, who gives ass and gives her true success by listening to praise! To get us more wealth, wake up as you did before. (1)
या सु॑नी॒थे शौ॑चद्र॒थे व्यौच्छो॑ दुहितर्दिवः । सा व्यु॑च्छ॒ सही॑यसि स॒त्यश्र॑वसि वा॒य्ये सुजा॑ते॒ अश्व॑सूनृते ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्वर्ग की पुत्री उषा! तुमने शुचद्रथ के पुत्र सुनीथि का अंधकार भगाया था. हे शक्तिशालिनी, शोभन जन्म वाली एवं अश्वप्रद स्तुतियुक्त उषा! तुम सत्यश्रवा का अंधकार मिटाओ. (२)
EN English Translation
O daughter of heaven Usha! You drove away the darkness of Sunethi, son of Shuchadratha. O Shaktishalini, Usha with a beautiful birth and reverential praise! You remove the darkness of the truth. (2)
सा नो॑ अ॒द्याभ॒रद्व॑सु॒र्व्यु॑च्छा दुहितर्दिवः । यो व्यौच्छः॒ सही॑यसि स॒त्यश्र॑वसि वा॒य्ये सुजा॑ते॒ अश्व॑सूनृते ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्वर्ग की पुत्री एवं धन लाने वाली उषादेवी! तुम हमारा अंधकार समाप्त करो. हे शक्तिशालिनी, शोभन जन्म वाली एवं अश्चप्रद स्तुतिवाली उषा! तुमने वस्यपुत्र सत्यश्रवा का अंधकार मिटाया था. (३)
EN English Translation
O daughter of heaven and Ushadevi who brings wealth! You end our darkness. O Shaktishalini, Usha, who is born and blessed with amazing praise! You removed the darkness of The Vasyaputra Satyasrava. (3)
अ॒भि ये त्वा॑ विभावरि॒ स्तोमै॑र्गृ॒णन्ति॒ वह्न॑यः । म॒घैर्म॑घोनि सु॒श्रियो॒ दाम॑न्वन्तः सुरा॒तयः॒ सुजा॑ते॒ अश्व॑सूनृते ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे प्रकाशवाली एवं धनस्वामिनी उषा! जो ऋत्विज् स्तुतियों द्वारा तुम्हारी प्रार्थना करते हैं, वे संपत्तिशाली एवं ऐश्वर्यसंपन्न होते हैं. हे शोभन-जन्म वाली एवं अश्चप्रद स्तुति वाली उषा! लोग दानशील बनने को तुम्हें याद करते हैं. (४)
EN English Translation
O light and wealthy Usha! Those who pray to you through the hymns are rich and glorious. O usha with a wonderful and wonderful praise! People miss you for being charitable. (4)
यच्चि॒द्धि ते॑ ग॒णा इ॒मे छ॒दय॑न्ति म॒घत्त॑ये । परि॑ चि॒द्वष्ट॑यो दधु॒र्दद॑तो॒ राधो॒ अह्र॑यं॒ सुजा॑ते॒ अश्व॑सूनृते ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे उषा! तुम्हारे जो भक्त धनप्राप्ति के लिए तुम्हारी प्रार्थना कर रहे हैं, वे सब क्षयरहित हव्य देने के लिए हमारे अनुकूल बने हैं. हे शोभन जन्म वाली उषा! लोग अश्च पाने के लिए तुम्हारी स्तुति करते हैं. (५)
EN English Translation
Oh, Usha! All your devotees who are praying to you for wealth have become friendly to us to give us a caries-free greeting. O Shobhan born Usha! People praise you for getting ass. (5)
ऐषु॑ धा वी॒रव॒द्यश॒ उषो॑ मघोनि सू॒रिषु॑ । ये नो॒ राधां॒स्यह्र॑या म॒घवा॑नो॒ अरा॑सत॒ सुजा॑ते॒ अश्व॑सूनृते ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे धनस्वामिनी उषा! इन यजमान स्तोताओं को वीर संतान के साथ अन्न दो. वे धनस्वामी बनकर अक्षय धन देंगे. हे शोभन जन्म वाली उषा! लोग अश्च पाने के लिए तुम्हारी स्तुति करते हैं. (६)
EN English Translation
O dhanswamini usha! Give food to these host hymns with the brave offspring. They will give renewable money by becoming wealthy owners. O Shobhan born Usha! People praise you for getting ass. (6)
तेभ्यो॑ द्यु॒म्नं बृ॒हद्यश॒ उषो॑ मघो॒न्या व॑ह । ये नो॒ राधां॒स्यश्व्या॑ ग॒व्या भज॑न्त सू॒रयः॒ सुजा॑ते॒ अश्व॑सूनृते ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे धनस्वामिनी उषा! उस यजमान के लिए उत्तम धन एवं पर्याप्त अन्न दो जो हमें घोड़ों और गायों के साथ धन देता है. हे शोभन जन्म वाली उषा! लोग घोड़ा पाने के लिए तुम्हारी स्तुति करते हैं. (७)
EN English Translation
O dhanswamini usha! Give us good money and enough food for the host who gives us wealth with horses and cows. O Shobhan born Usha! People praise you for getting a horse. (7)
उ॒त नो॒ गोम॑ती॒रिष॒ आ व॑हा दुहितर्दिवः । सा॒कं सूर्य॑स्य र॒श्मिभिः॑ शु॒क्रैः शोच॑द्भिर॒र्चिभिः॒ सुजा॑ते॒ अश्व॑सूनृते ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्वर्गपुत्री उषा! तुम हमारे लिए सूर्य किरणों एवं अग्नि की उज्ज्वल लपटों के साथ गाएं और धन दो. हे शोभन-जन्म वाली उषा! लोग अश्व पाने के लिए तुम्हारी स्तुति करते हैं. (८)
EN English Translation
O daughter of heaven Usha! Sing and give us wealth with the sun's rays and the bright flames of agni. O Shobhan-born Usha! People praise you for getting the horse. (8)
व्यु॑च्छा दुहितर्दिवो॒ मा चि॒रं त॑नुथा॒ अपः॑ । नेत्त्वा॑ स्ते॒नं यथा॑ रि॒पुं तपा॑ति॒ सूरो॑ अ॒र्चिषा॒ सुजा॑ते॒ अश्व॑सूनृते ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्वर्गपुत्री उषा! तुम प्रकाश फैलाओ. हमारे यज्ञकर्म में आने में विलंब मत करो. राजा जिस प्रकार अपने शत्रु एवं चोर को दुःखी करता है, उसी प्रकार सूर्य तुम्हें ताप न दे. हे शोभन जन्म वाली उषा! लोग अश्व पाने के लिए तुम्हारी स्तुति करते हैं. (९)
EN English Translation
O daughter of heaven Usha! You spread the light. Don't delay in coming to our yajnakarma. Just as the king grieves his enemy and his thief, so let the sun not heat you. O Shobhan born Usha! People praise you for getting the horse. (9)
ए॒ताव॒द्वेदु॑ष॒स्त्वं भूयो॑ वा॒ दातु॑मर्हसि । या स्तो॒तृभ्यो॑ विभावर्यु॒च्छन्ती॒ न प्र॒मीय॑से॒ सुजा॑ते॒ अश्व॑सूनृते ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे उषा! तुम हमें प्रार्थित या अप्रार्थित सभी प्रकार का धन दे सकती हो. हे दीप्तिवाली उषा! तुम स्तोताओं के लिए अंधकार मिटाती हो एवं उनकी हिंसा नहीं करतीं. हे शोभन जन्म वाली उषा! लोग अश्च पाने के लिए तुम्हारी स्तुति करते हैं. (१०)
EN English Translation
Oh, Usha! You can give us all kinds of money you have requested or unsolicited. O radiant Usha! You remove darkness for the Psalms and do not violence against them. O Shobhan born Usha! People praise you for getting ass. (10)