Mandal 7 • Sukta 16
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 7 • Sukta 16
ए॒ना वो॑ अ॒ग्निं नम॑सो॒र्जो नपा॑त॒मा हु॑वे । प्रि॒यं चेति॑ष्ठमर॒तिं स्व॑ध्व॒रं विश्व॑स्य दू॒तम॒मृत॑म् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमान! मैं शक्तिपुत्र, प्रियः अतिशय ज्ञानशील, गतिशील, शोभनयज्ञ वाले, सबके दूत और मरणरहित अग्नि को इस स्तुति द्वारा तुम्हारे कल्याण के लिए बुलाता हूं. (१)
EN English Translation
O host! I call the son of power, dear: the most knowledgeable, the dynamic, the godly, the dominionist, the messenger of all, and the agni without death, for your welfare through this praise. (1)
स यो॑जते अरु॒षा वि॒श्वभो॑जसा॒ स दु॑द्रव॒त्स्वा॑हुतः । सु॒ब्रह्मा॑ य॒ज्ञः सु॒शमी॒ वसू॑नां दे॒वं राधो॒ जना॑नाम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
प्रकाशयुक्त एवं सबके पालक अग्नि अपने रथ में घोड़ों को जोतते हैं एवं शीघ्रता से देवों के पास जाते हैं. हे भली प्रकार बुलाए गए एवं शोभनस्तुति वाले अग्नि! तुम यज्ञरूप एवं शोभनकर्म वाले हो. वसिष्ठगोत्रीय ऋषि का हवि अग्नि के पास जाए. (२)
EN English Translation
The lighted and the guardian of all, the agni, ploughs the horses in their chariots and quickly goes to the gods. O agnis of well-called and adorned! You are a yajnarup and a shobhankarma. The havan of Vasishthagotriya rishi should go to the agni. (2)
उद॑स्य शो॒चिर॑स्थादा॒जुह्वा॑नस्य मी॒ळ्हुषः॑ । उद्धू॒मासो॑ अरु॒षासो॑ दिवि॒स्पृशः॒ सम॒ग्निमि॑न्धते॒ नरः॑ ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
बुलाए गए एवं अभिलाषापूरक अग्नि का तेज ऊपर उठता है. शोभन एवं आकाश को छूने वाले धुएं उठ रहे हैं. लोग अग्ने को प्रज्वलित कर रहे हैं. (३)
EN English Translation
The call and the desireful agni rises up. Shobhan and the smoke that touches the sky are rising. People are igniting to agne. (3)
तं त्वा॑ दू॒तं कृ॑ण्महे य॒शस्त॑मं दे॒वाँ आ वी॒तये॑ वह । विश्वा॑ सूनो सहसो मर्त॒भोज॑ना॒ रास्व॒ तद्यत्त्वेम॑हे ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बलपुत्र एवं अतिशय यश वाले अग्नि! हम तुम्हें दूत बनाते हैं. तुम हव्य भक्षण के लिए देवों को बुलाओ. जब हम तुम्हारी याचना करते हैं, तभी हमें मानवों का भोग दो. (४)
EN English Translation
O son of strength and a agni of great success! We make you the messenger. You call the gods for havya devouring. Only when we beg of you, give us the enjoyment of human beings. (4)
त्वम॑ग्ने गृ॒हप॑ति॒स्त्वं होता॑ नो अध्व॒रे । त्वं पोता॑ विश्ववार॒ प्रचे॑ता॒ यक्षि॒ वेषि॑ च॒ वार्य॑म् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सर्वप्रिय अग्नि! तुम हमारे यज्ञ में गृहपति हो. तुम ही होता, पोता और विशिष्ट ज्ञान वाले हो. तुम उत्तम हव्य का यजन एवं भक्षण करो. (५)
EN English Translation
O beloved agni! You are the housekeeper in our yajna. You would be the only one, the grandson and the one with specific knowledge. You should eat and eat the best of the good. (5)
कृ॒धि रत्नं॒ यज॑मानाय सुक्रतो॒ त्वं हि र॑त्न॒धा असि॑ । आ न॑ ऋ॒ते शि॑शीहि॒ विश्व॑मृ॒त्विजं॑ सु॒शंसो॒ यश्च॒ दक्ष॑ते ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शोभन कर्म वाले अग्नि! तुम यजमान को रत्न दो, क्योंकि तुम रत्न देने वाले हो. हमारे यज्ञ में सब ऋत्विजों को कुशल बनाओ एवं बढ़ने वाले होता को बढ़ाओ. (६)
EN English Translation
O agni of good deeds! You give the jewel to the host, because you are the one to give the gemstone. Make all the ritvijas skilled in our yajna and increase the growing phenomenon. (6)
त्वे अ॑ग्ने स्वाहुत प्रि॒यासः॑ सन्तु सू॒रयः॑ । य॒न्तारो॒ ये म॒घवा॑नो॒ जना॑नामू॒र्वान्दय॑न्त॒ गोना॑म् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे भली प्रकार बुलाए गए अग्नि! तुम्हारे स्तोता सबके प्रिय बनें. जो धनसंपन्नदाता मानवों एवं गायों का दान करते हैं, वे भी प्रिय बनें. (७)
EN English Translation
O well-called agni! Be your hymns everyone's beloved. Those who donate money to humans and cows, also be dear. (7)
येषा॒मिळा॑ घृ॒तह॑स्ता दुरो॒ण आँ अपि॑ प्रा॒ता नि॒षीद॑ति । ताँस्त्रा॑यस्व सहस्य द्रु॒हो नि॒दो यच्छा॑ नः॒ शर्म॑ दीर्घ॒श्रुत् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बलपुत्र अग्नि! उन घरों को द्रोह और निंदा करने वालों से बचाओ, जिन में हाथों में घी लिए हुए अन्नरूपिणी देवी पूर्णरूप से बैठती हैं. हमें बहुत समय तक सुनने योग्य सुख दो. (८)
EN English Translation
O son of strength, agni! Protect the houses from the detestables and blasphemers in which Goddess Annarupini sits fully with ghee in her hands. Give us a lot of hearingable pleasures for a long time. (8)
स म॒न्द्रया॑ च जि॒ह्वया॒ वह्नि॑रा॒सा वि॒दुष्ट॑रः । अग्ने॑ र॒यिं म॒घव॑द्भ्यो न॒ आ व॑ह ह॒व्यदा॑तिं च सूदय ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे हव्यवहन करने वाले एवं अतिशय विद्वान् अग्नि! अपनी प्रसन्न करने वाली एवं मुख में रहने वाली जीभ के द्वारा हम हव्यधारकों को धन दो एवं हव्य देने वाले को यज्ञकमों में लगाओ. (९)
EN English Translation
O jealous and very learned agni! With our pleasing and tongue that lives in our mouth, we give money to the hawaidhars and put the one who gives the havan in the yagnakamas. (9)
ये राधां॑सि॒ दद॒त्यश्व्या॑ म॒घा कामे॑न॒ श्रव॑सो म॒हः । ताँ अंह॑सः पिपृहि प॒र्तृभि॒ष्ट्वं श॒तं पू॒र्भिर्य॑विष्ठ्य ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अतिशय युवा अग्नि! जो यजमान विशाल यश की कामना से सिद्ध करने वाले एवं अश्वरूप हव्य देते हैं, उन्हें पाप से बचाओ एवं रक्षासाधनरूपी सौ नगरियों द्वारा उनका पालन करो. (१०)
EN English Translation
O very young agni! Those who prove the host with the desire for great glory and give ashwarup havya, save them from sin and follow them by a hundred cities of rakshasadhana. (10)
दे॒वो वो॑ द्रविणो॒दाः पू॒र्णां वि॑वष्ट्या॒सिच॑म् । उद्वा॑ सि॒ञ्चध्व॒मुप॑ वा पृणध्व॒मादिद्वो॑ दे॒व ओ॑हते ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमान! धन देने वाले अग्नि देव तुम्हारे हव्य से भरे हुए खुच की इच्छा करते हैं. तुम सोमरस से पात्र भरो और सोमरस का दान करो. इसके बाद अग्नि देव तुम्हें धारण करेंगे. (११)
EN English Translation
O host! Agni Dev, who gives money, wishes for a khuch full of your desire. Fill the vessel with Somerus and donate Someras. After this, Agni Dev will wear you. (11)
तं होता॑रमध्व॒रस्य॒ प्रचे॑तसं॒ वह्निं॑ दे॒वा अ॑कृण्वत । दधा॑ति॒ रत्नं॑ विध॒ते सु॒वीर्य॑म॒ग्निर्जना॑य दा॒शुषे॑ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
देवों ने उत्तम बुद्धि अग्नि को यज्ञ वहन करने वाला एवं बुलाने वाला बनाया है. अग्नि सेवा करने वाले एवं हव्य देने वाले व्यक्ति को शोभन वीर्य वाला धन दें. (१२)
EN English Translation
The gods have made the agni the best of wisdom to bear yajna and call. Give money with a lot of semen to the person who does the agni service and gives the havan. (12)