Popular:
ऋग्वेद

Mandal 9 • Sukta 101

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 9

Mandal 9 • Sukta 101

16 Mantras Loaded
Mantra 9.101.1

पु॒रोजि॑ती वो॒ अन्ध॑सः सु॒ताय॑ मादयि॒त्नवे॑ । अप॒ श्वानं॑ श्नथिष्टन॒ सखा॑यो दीर्घजि॒ह्व्य॑म् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र स्तोताओ! सामने स्थित एवं भक्षण करने योग्य सोम के निचुड़े हुए एवं अत्यंत नशीले रस को पीने के लिए आए लंबी जीभ वाले कुत्तों को रोको. (१)

EN English Translation

This friend, Stotao! Stop the dogs with long tongues who came to drink the unruly and intoxicating juice of the front and eatable mon. (1)

Mantra 9.101.2

यो धार॑या पाव॒कया॑ परिप्र॒स्यन्द॑ते सु॒तः । इन्दु॒रश्वो॒ न कृत्व्यः॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

निचुड़े हुए और यज्ञकर्म में श्रेष्ठ सोम अपनी पवित्र धारा से चारों ओर इसी प्रकार जाते हैं, जिस प्रकार घोड़ा दौड़ता है. (२)

EN English Translation

The unruly and superior Som in the yagnakarma goes around from his holy stream in the same way as the horse runs. (2)

Mantra 9.101.3

तं दु॒रोष॑म॒भी नरः॒ सोमं॑ वि॒श्वाच्या॑ धि॒या । य॒ज्ञं हि॑न्व॒न्त्यद्रि॑भिः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

ऋत्विज्‌ लोग इस अहिंसनीय एवं यज्ञयोग्य सोम को समस्त अभिलाषाओं से पूर्ण बुद्धि के सहारे पत्थरों की सहायता से निचोड़ते हैं. (३)

EN English Translation

The ritwija people squeeze this non-violent and sacrificial monstrosity with the help of stones with the help of full intellect from all desires. (3)

Mantra 9.101.4

सु॒तासो॒ मधु॑मत्तमाः॒ सोमा॒ इन्द्रा॑य म॒न्दिनः॑ । प॒वित्र॑वन्तो अक्षरन्दे॒वान्ग॑च्छन्तु वो॒ मदाः॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

अत्यंत नशीले, मधुर एवं निचुड़े हुए सोम दशापवित्र में वर्तमान होकर इंद्र के निमित्त पात्रों में छनते हैं. हे सोम! तुम्हारा मादक रस देवों के पास जावे. (४)

EN English Translation

The very intoxicating, sweet and dull Soma is present in dasapavittra and is filtered into characters for Indra's sake. Hey Mon! Go to the gods with your intoxicating juices. (4)

Mantra 9.101.5

इन्दु॒रिन्द्रा॑य पवत॒ इति॑ दे॒वासो॑ अब्रुवन् । वा॒चस्पति॑र्मखस्यते॒ विश्व॒स्येशा॑न॒ ओज॑सा ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

देवों ने ऐसा कहा है कि सोम इंद्र के लिए टपकते हैं. स्तुतियों के पालक एवं शक्ति द्वारा संसार के स्वामी सोम स्तुतियों द्वारा पूजा की इच्छा करते हैं. (५)

EN English Translation

The devas have said that soo drips for Indra. The lord of the world desires to worship by som stutis by the guardians and shakti of the hymns. (5)

Mantra 9.101.6

स॒हस्र॑धारः पवते समु॒द्रो वा॑चमीङ्ख॒यः । सोमः॒ पती॑ रयी॒णां सखेन्द्र॑स्य दि॒वेदि॑वे ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

रस के आधार, स्तुतियों की प्रेरणा देने वाले, धन के स्वामी एवं इंद्र के मित्र सोम हजारों धाराओं वाले बनकर टपकते हैं. (६)

EN English Translation

Soma, the master of wealth and indra's friend, the base of the juice, the inspiration of the praises, drips as thousands of streams. (6)

Mantra 9.101.7

अ॒यं पू॒षा र॒यिर्भगः॒ सोमः॑ पुना॒नो अ॑र्षति । पति॒र्विश्व॑स्य॒ भूम॑नो॒ व्य॑ख्य॒द्रोद॑सी उ॒भे ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

सबके पोषक, सेवा करने योग्य व धन के कारण सोम शुद्ध होकर कलश में जाते हैं. सब प्राणियों के स्वामी सोम अपने तेज से द्यावा-पृथिवी को प्रकाशित करते हैं. (७)

EN English Translation

Due to everyone's nourishment, serviceable and wealth, Som purely goes to the kalash. The lord of all beings, Som, illuminates the dyava-prithvivi with his fast. (7)

Mantra 9.101.8

समु॑ प्रि॒या अ॑नूषत॒ गावो॒ मदा॑य॒ घृष्व॑यः । सोमा॑सः कृण्वते प॒थः पव॑मानास॒ इन्द॑वः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

प्यारे एवं अत्यंत दीप्त स्तुतिवचन सोम की प्रशंसा करते हैं. शुद्ध होते हुए सोम अपने छनने के लिए मार्ग बनाते हैं. (८)

EN English Translation

The beloved and extremely bright praises praises of The Word Mon. Being pure, mon makes way for your filtering. (8)

Mantra 9.101.9

य ओजि॑ष्ठ॒स्तमा भ॑र॒ पव॑मान श्र॒वाय्य॑म् । यः पञ्च॑ चर्ष॒णीर॒भि र॒यिं येन॒ वना॑महै ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! तुम अपना परम ओजस्वी एवं प्रशंसनीय रस टपकाओ. पांच जनों के समीप रहने वाले तुम्हारे रस द्वारा हम धन प्राप्त करें. (९)

EN English Translation

Hey Mon! You pour out your most flamboyant and admirable juice. Let us get wealth by your juices living near the five people. (9)

Mantra 9.101.10

सोमाः॑ पवन्त॒ इन्द॑वो॒ऽस्मभ्यं॑ गातु॒वित्त॑माः । मि॒त्राः सु॑वा॒ना अ॑रे॒पसः॑ स्वा॒ध्यः॑ स्व॒र्विदः॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

अत्यंत मार्गदर्शक, दीप्तिशाली, देवों के मित्र, पापरहित, उत्तम ध्यान वाले एवं सब कुछ जानने वाले सोम निचुड़ते हुए हमारे पास आ रहे हैं. (१०)

EN English Translation

The most guide, the brightest, the friends of the gods, the sinless, the best-meditated and the knower of everything, the Mons are coming to us, relaxing. (10)

Mantra 9.101.11

सु॒ष्वा॒णासो॒ व्यद्रि॑भि॒श्चिता॑ना॒ गोरधि॑ त्व॒चि । इष॑म॒स्मभ्य॑म॒भितः॒ सम॑स्वरन्वसु॒विदः॑ ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

गाय के चमड़े पर ज्ञात होते हुए, पत्थरों की सहायता से भली प्रकार निचोड़े गए एवं धन प्राप्त कराने वाले सोम चारों ओर से भली-भांति शब्द कर रहे हैं. (११)

EN English Translation

Known on cow's leather, Som, who was squeezed well with the help of stones and received money, is saying good words from all sides. (11)

Mantra 9.101.12

ए॒ते पू॒ता वि॑प॒श्चितः॒ सोमा॑सो॒ दध्या॑शिरः । सूर्या॑सो॒ न द॑र्श॒तासो॑ जिग॒त्नवो॑ ध्रु॒वा घृ॒ते ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

दशापवित्र की सहायता से शुद्ध किए गए, मेधावी, दही से मिश्रित, जल में चलने वाले एवं स्थिर सोम पात्रो में सूर्य के समान दिखाई देते हैं. (१२)

EN English Translation

Purified with the help of Dashapavitra, meritorious, mixed with curd, walked in water and look like the sun in the still som pots. (12)

Mantra 9.101.13

प्र सु॑न्वा॒नस्यान्ध॑सो॒ मर्तो॒ न वृ॑त॒ तद्वचः॑ । अप॒ श्वान॑मरा॒धसं॑ ह॒ता म॒खं न भृग॑वः ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

निचोड़े जाते हुए एवं उपभोग योग्य सोम का प्रसिद्ध शब्द यज्ञविघ्नकर्ता कुत्ते को दूर करे. हे स्तोताओ! भृगुवंशी लोगों ने जैसे पहले भग को मारा था, उसी प्रकार तुम उस यज्ञकर्म के बाधक कुत्ते को मारो. (१३)

EN English Translation

The famous word of the yama, squeezed and consumed, removes the sacrificial dog. This stotao! Just as the Bhriguvanshis killed the Bhaga before, so you kill the dog that hinders that yajnakarma. (13)

Mantra 9.101.14

आ जा॒मिरत्के॑ अव्यत भु॒जे न पु॒त्र ओ॒ण्योः॑ । सर॑ज्जा॒रो न योष॑णां व॒रो न योनि॑मा॒सद॑म् ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

देवों के मित्र सोम दशापवित्र से इस प्रकार मिल जाते हैं, जिस प्रकार रक्षक माता-पिता की भुजाओं में पुत्र आ जाता है. जार पुरुष जिस प्रकार स्त्री को पाने के लिए दौड़ता है, उसी प्रकार सोम द्रोणकलश की ओर जाते है. (१४)

EN English Translation

The friends of the gods meet the Som Dashapavittra in such a way that the son comes into the arms of the protector's parents. Just as the jar man runs to get the woman, so so som goes towards Dronakalash. (14)

Mantra 9.101.15

स वी॒रो द॑क्ष॒साध॑नो॒ वि यस्त॒स्तम्भ॒ रोद॑सी । हरिः॑ प॒वित्रे॑ अव्यत वे॒धा न योनि॑मा॒सद॑म् ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

शक्ति के साधन वे सोम वीर हैं एवं अपने तेज से द्यावा-पृथिवी को ढकते हैं. यज्ञ करने वाला यजमान जिस प्रकार अपने घर में बैठता है, उसी प्रकार हरे रंग वाले सोम अपने कलश में बैठते हैं. (१५)

EN English Translation

By means of power, they are so heroic and cover the dyava-prithvi with their fast. Just as the yajman performing the yajna sits in his house, the green-colored Som sits in his kalash. (15)

Mantra 9.101.16

अव्यो॒ वारे॑भिः पवते॒ सोमो॒ गव्ये॒ अधि॑ त्व॒चि । कनि॑क्रद॒द्वृषा॒ हरि॒रिन्द्र॑स्या॒भ्ये॑ति निष्कृ॒तम् ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

सोम भेड़ के बालों से बने दशापवित्र से छनते हैं. अभिलाषापूरक एवं हरे रंग वाले सोम शब्द करते हुए इंद्र के उत्तम स्थान को जाते हैं. (१६)

EN English Translation

Mon sifts from dashapavithra made of sheep's hair. Wishful and green coloured mons go to the best place of Indra by doing the word 'Som'. (16)

卐 HinduText AI