Chapter / Prapathak 10 • Dashati / Sukta 3
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 10 • Dashati / Sukta 3
अभि सोमास आयवः पवन्ते मद्यं मदम् । समुद्रस्याधि विष्टपे मनीषिणो मत्सरासो मदच्युतः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप आनंददायी एवं स्फूर्तिदायी हैं. यजमान आनंद तथा स्फूर्ति पाने के लिए द्रोणकलश के ऊपर रखी हुई छलनी से आप को छाननते हैं. (१)
EN English Translation
O Mon! You are enjoyable and energetic. The host filters you with a sieve placed on top of the dronalash to get pleasure and energy. (1)
तरत्समुद्रं पवमान ऊर्मिणा राजा देव ऋतं बृहत् । अर्षा मित्रस्य वरुणस्य धर्मणा प्र हिन्वान ऋतं बृहत् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप पवित्र, लहरदार, विशाल व राजा हैं. आप को मित्र और वरुण देव के पीने के लिए यज्ञ में स्थापित किया जाता है. (२)
EN English Translation
O Mon! You are holy, wavy, vast and king. You are established in the yagna for the drinking of friend and Varun Dev. (2)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप दिव्य, राजा, मनोहर व विलक्षण हैं. आप समुद्र जैसे हैं. (३)
EN English Translation
O Mon! You are divine, king, beautiful and extraordinary. You are like the sea. (3)
तिस्रो वाच ईरयति प्र वह्निरृतस्य धीतिं ब्रह्मणो मनीषाम् । गावो यन्ति गोपतिं पृच्छमानाः सोमं यन्ति मतयो वावशानाः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! यजमान ऋक्, यजु और साम रूप तीन वाणियों से आप का गुणगान करते हैं. ब्राह्मण और मनीषी उसी प्रकार आप को खोजते (पूछते हुए) आते हैं, जिस प्रकार गाएं बैल के पास जाती हैं. (४)
EN English Translation
O Mon! The host praises you with the three words of the form of Rik, Yaju and Saam. Brahmins and mystics come looking for you in the same way as cows go to the bull. (4)
सोमं गावो धेनवो वावशानाः सोमं विप्रा मतिभिः पृच्छमानाः । सोमः सुत ऋच्यते पूयमानः सोमे अर्कास्त्रिष्टुभः सं नवन्ते ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! दुधारू गाएं आप को चाहती हैं. ब्राह्मण पूछते हुए सोम को चाहते हैं. सुत (यजमान) पवित्र सोम को चाहते हैं. यजमान त्रिष्टुप् छंद में रची गई प्रार्थनाओं से सोम की उपासना करते हैं. (५)
EN English Translation
O Mon! Milch cows want you to. Brahmins want Som, asking. Sut (host) wants the holy Soma. The hosts worship Soma with the prayers composed in the Trishtup verse. (5)
एवा नः सोम परिषिच्यमान आ पवस्व पूयमानः स्वस्ति । इन्द्रमा विश बृहता मदेन वर्धया वाचं जनया पुरन्धिम् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप हमारे हित हेतु परिष्कृत होने की कृपा कीजिए. आप पवित्र होइए. आप हमारा कल्याण कीजिए. आप हमे श्रेष्ठ बुद्धि दीजिए. आप हमारी प्रार्थना स्वीकारिए. आप इंद्र को तृप्त कीजिए. (६)
EN English Translation
O Mon! Please be sophisticated for our benefit. You be holy. You do us welfare. You give us the best wisdom. You accept our prayer. You satisfy Indra. (6)