Chapter / Prapathak 10 • Dashati / Sukta 6
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 10 • Dashati / Sukta 6
प्र मँहिष्ठाय गायत ऋताव्ने बृहते शुक्रशोचिषे । उपस्तुतासो अग्नये ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! आप महान यज्ञ करने वाले हैं. आप अग्नि की उपासना कीजिए. अग्नि महान व तेजस्वी हैं. (१)
EN English Translation
O hosts! You are going to perform a great sacrifice. You worship agni. Agni is great and magnificent. (1)
आ वँसते मघवा वीरवद्यशः समिद्धो द्युम्न्याहुतः । कुविन्नो अस्य सुमतिर्भवीयस्यच्छा वाजेभिरागमत् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप वीर, यशवान व उत्तम बुद्धि वाले हैं. आप पीढ़ी दर पीढ़ी धन और यश प्रदान करते हैं. आप हम पर कृपा कीजिए. हमें अन्नबल प्रदान कीजिए. (२)
EN English Translation
O agni! You are brave, successful and with good intellect. You provide wealth and fame from generation to generation. You please impress us. Give us food power. (2)
तं ते मदं गृणीमसि वृषणं पृक्षु सासहिम् । उ लोककृत्नुमद्रिवो हरिश्रियम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप साहसी, बलशाली एवं इच्छापूरक हैं. आप लोक का भला चाहने वाले व अश्चों से सुशोभित होते हैं. सोमरस पीते ही आप प्रसन्न हो जाते हैं. हम आप के स्वरूप की प्रशंसा करते हैं. (३)
EN English Translation
O Indra! You are courageous, strong and willful. You are adorned with people who want the good of the people and are adorned with ashchas. You become happy as soon as you drink someras. We appreciate your appearance. (3)
येन ज्योतीँष्यायवे मनवे च विवेदिथ । मन्दानो अस्य बर्हिषो वि राजसि ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप मनुष्य को दीर्घायु बनाते हैं व मानव के हितकारी हैं. आप ने मनुष्यों के लिए ही कई वस्तुएं प्रकाशित की हैं. आप आइए प्रसन्न होइए. आप कुश के आसन पर विराजने की कृपा कीजिए. (४)
EN English Translation
O Indra! You make man longevity and are beneficial to human beings. You have published many things for humans. You come and be happy. Please sit on the seat of Kush. (4)
तदद्या चित्त उक्थिनोऽनु ष्टुवन्ति पूर्वथा । वृषपत्नीरपो जया दिवेदिवे ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! पूर्व से ही आप के यजमान आप की गाथा (यश) गाते हैं. अब भी आप के यश को गाते हैं. आप असुरों पर विजय पाने में हमारी सहायता कीजिए. हम प्रतिदिन आप की स्तुति करते हैं. (५)
EN English Translation
O Indra! From the past, your hosts sing your gatha (yash). Even now you sing to the glory. You help us conquer the Asuras. We praise you every day. (5)
श्रुधी हवं तिरश्च्या इन्द्र यस्त्वा सपर्यति । सुवीर्यस्य गोमतो रायस्पूर्धि महाँ असि ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप महान व तिरश्चि ऋषि प्रार्थना करने में लगे हुए हैं. आप उन की प्रार्थना सुनने की कृपा कीजिए. आप हमें श्रेष्ठ वीर्यवान व धनवान बनाइए. (६)
EN English Translation
O Indra! You great and tiruschi rishis are engaged in praying. Please listen to their prayers. You make us the best semen and rich. (6)
यस्त इन्द्र नवीयसीं गिरं मन्द्रामजीजनत् । चिकित्विन्मनसं धियं प्रत्नामृतस्य पिप्युषीम् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! जो यजमान नईनई प्रार्थनाओं से आप की उपासना करते हैं, उन्हें श्रेष्ठ बुद्धि मिलती है. आप उन पर अमृत बरसाते हैं व मन को पवित्र बनाने वाली सोच प्रदान करते हैं. (७)
EN English Translation
O Indra! Those hosts who worship you with new prayers get the best wisdom. You shower nectar on them and provide a thought that makes the mind pure. (7)
तमु ष्टवाम यं गिर इन्द्रमुक्थानि वावृधुः । पुरूण्यस्य नौँस्या सिषासन्तो वनामहे ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! बहुत सी प्रार्थनाओं से हम ने आप की उपासना की है और कर रहे हैं. हम स्तोत्रों और मंत्रों से आप का यशगान करते हैं. आप पराक्रमी हैं. हम पूरी निष्ठा के साथ आप की उपासना करते हैं. (८)
EN English Translation
O Indra! With many prayers, we have worshiped you and are doing it. We praise you with hymns and mantras. You are mighty. We worship you with full devotion. (8)