Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 11

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 11

Chapter / Prapathak 11

30 Mantras Loaded
Mantra 11.1.1

प्र त आश्विनीः पवमान धेनवो दिव्या असृग्रन्पयसा धरीमणि । प्रान्तरिक्षात्स्थाविरीस्ते असृक्षत ये त्वा मृजन्त्यृषिषाण वेधसः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र हैं और आप की दुधारू गाएं दिव्य हैं. उन के दूध की धाराएं वेगपूर्वक द्रोणकलश में पहुंचती हैं. ऋषि शुद्ध सोमरस का सेवन करते हैं. अंतरिक्ष से उस की धाराओं को बरतन में पहुंचाते हैं. (१)

EN English Translation

O Mon! You are holy and your milch songs are divine. The streams of their milk reach the dronalash rapidly. Sages consume pure somersa. Deliver its streams from space to the kitchenware. (1)

Mantra 11.2.1

आशुरर्ष बृहन्मते परि प्रियेण धाम्ना । यत्र देवा इति ब्रुवन् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप मतिमान (विद्वान्‌) और देवों के प्रिय हैं. आप अपनी रसधार के साथ शीघ्र आइए. इस यज्ञ में इंद्र आदि देवता हैं. अतः आप इस यज्ञ में अवश्य आइए. (१)

EN English Translation

O Mon! You are dear to matiman (scholar) and devas. You come quickly with your rasdhar. Indra etc. are gods in this yajna. Therefore, you must come to this yajna. (1)

Mantra 11.3.1

जनस्य गोपा अजनिष्ट जागृविरग्निः सुदक्षः सुविताय नव्यसे । घृतप्रतीको बृहता दिविस्पृषा द्युमद्वि भाति भरतेभ्यः शुचिः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप प्रजा के रक्षक, जाग्रत करने वाले व कुशलता प्रदान करने वाले हैं. आप यजमान को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रकट होते हैं. आप घी की आहुति से प्रज्वलित होते हैं. आप विराट्‌ (असीम) आकाश तक अपनी पहुंच रखते हैं. आप पवित्र व क्षमतावान हैं. आप स्वर्गलोक को स्पर्श करते हैं तथा यजमानों के कल्याण के लिए प्रकाशित होते हैं. (१)

EN English Translation

O agni! You are the protector, awakener and skill giver of the people. You appear to guide the host on the path of progress. You are ignited by the offering of ghee. You have access to the vast (limitless) sky. You are pure and capable. You touch heaven and are illuminated for the welfare of hosts. (1)

Mantra 11.4.1

पवस्व दक्षसाधनो देवेभ्यः पीतये हरे । मरुद्भ्यो वायवे मदः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप दक्ष, साधन संपन्न, उल्लास बढ़ाने वाले व बलवर्द्धक हैं. आप देवताओं के पीने के लिए बढ़ोतरी पाते हैं. आप मरुद्गणों के लिए प्रवाहित होइए. आप वायु के लिए प्रवाहित होइए. (१)

EN English Translation

O Mon! You are skilled, resourceful, cheerful and strong. You find hikes to the drinking of the gods. You flow to the deserts. You flow for air. (1)

Mantra 11.5.1

पिबा सोममिन्द्र मदन्तु त्वा यं ते सुषाव हर्यश्वाद्रिः । सोतुर्बाहुभ्याँ सुयतो नार्वा ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! यजमान अपने दोनों हाथों से पत्थरों से कूटकूट कर सोमरस निकालते हैं. आप उस सोमरस को पी कर आनंदित हों. आप इसे पीजिए. आप अश्चों के स्वामी हैं. आप हमें भी अश्च जैसा बल प्रदान कीजिए. (१)

EN English Translation

O Indra! The host removes somerasa by crushing with stones with both his hands. May you enjoy drinking that somersa. You drink it. You are the master of ashchas. You give us the same strength as ashach. (1)

Mantra 11.6.1

परि प्रिया दिवः कविर्वयाँसि नप्त्योर्हितः । स्वानैर्याति कविक्रतुः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप प्रिय, कवि, हितकारी हैं और लकड़ी की वेदी पर प्रतिष्ठित हैं. आप दीर्घायु दाता हैं. यज्ञ में आप का दिव्य रस अध्वर्यु (पुरोहित) की कृपा से प्राप्त होता है. (१)

EN English Translation

O Mon! You are dear, poet, benefactor and distinguished at the wooden altar. You are a long-term giver. In the yajna, your divine juice is obtained by the grace of Adhwaryu (priest). (1)

Mantra 11.7.1

अग्निं वो वृधन्तमध्वराणां पुरूतमम् । अच्छा नप्त्रे सहस्वते ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! अग्नि अकूत शक्ति के भंडार हैं. वह बढ़ोतरी करने वाले व श्रेष्ठतम हैं. आप सभी अग्नि के निकट पहुंचिए. (१)

EN English Translation

O hosts! Agni is a storehouse of immense power. He is the grower and the best. You all get close to the agni. (1)

Mantra 11.1.2

उभयतः पवमानस्य रश्मयो ध्रुवस्य सतः परि यन्ति केतवः । यदी पवित्रे अधि मृज्यते हरिः सत्ता नि योनौ कलशेषु सीदति ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! स्थिर स्वभाव वाले आप को जब छाना जाता है तो आप की किरणें चारों ओर फैलती हैं. हरा सोमरस छलनी में छाना जाता है तो वह द्रोणकलश में रहता है. सोम स्थिर रहने के इच्छुक हैं. (२)

EN English Translation

O Mon! When you are filtered with a stable nature, your rays spread all around. If the green somrus is filtered in the sieve, then it lives in Dronalash. Som is keen to remain stable. (2)

Mantra 11.2.2

परिष्कृण्वन्ननिष्कृतं जनाय यातयन्निषः । वृष्टिं दिवः परि स्रव ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप अशुद्ध स्थान को शुद्ध करने की कृपा कीजिए. आप यजमान के भरणपोषण हेतु अन्न आदि के लिए वर्षा करने की कृपा कीजिए. (२)

EN English Translation

O Mon! Please cleanse the unclean place. Please shower for food etc. to feed the host. (2)

Mantra 11.3.2

त्वामग्ने अङ्गिरसो गुहा हितमन्वविन्दञ्छिश्रियाणं वनेवने । स जायसे मथ्यमानः सहो महत्वामाहुः सहसस्पुत्रमङ्गिरः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! अंगिरस ऋषि ने आप को खोजा. उस से पहले आप छिपे हुए थे. आप वृक्ष और वनस्पति में छिप कर (गुप्त रूप में) रहते हैं. आप को इसीलिए अंगिर (क्षमतावान) कहा जाता है. आप को सामर्थ्य का पुत्र माना जाता है. आप को अरणि मंथन से प्रकट किया जाता है. (२)

EN English Translation

O agni! Sage Angiras discovered you. Before that you were hiding. You live (in secret) hidden in trees and vegetation. That is why you are called Angir (capable). You are considered the son of power. You are revealed by arani manthan. (2)

Mantra 11.4.2

सं देवैः शोभते वृषा कविर्योनावधि प्रियः । पवमानो अदाभ्यः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप कवि, प्रिय, बलवान व देवताओं के बीच शोभायमान होते हैं. आप परिष्कृत हो कर प्रवाहित होइए. (२)

EN English Translation

O Mon! You are a poet, beloved, strong and beautiful among the gods. You get refined and flow. (2)

Mantra 11.5.2

यस्ते मदो युज्यश्चारुरस्ति येन वृत्राणि हर्यश्व हँसि । स त्वामिन्द्र प्रभूवसो ममत्तु ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप अश्वों के स्वामी व ऐश्वर्यशाली हैं. आप सोमरस पी कर प्रसन्न होइए. आप अपने सुंदर घोड़ों को रथ में जोतिए. आप प्रसन्न हो कर हमारे शत्रुओं का नाश कीजिए. हे इंद्र! आप हमें भी मदमस्त व प्रभावशाली बनाइए. (२)

EN English Translation

O Indra! You are the swami of horses and the glorious. Please be happy to drink somers. You plough your beautiful horses in the chariot. Please destroy our enemies. O Indra! You also make us crazy and effective. (2)

Mantra 11.6.2

स सूनुर्मातरा शुचिर्जातो जाते अरोचयत् । महान्मही ऋतावृधा ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप सुपुत्र हैं. पृथ्वी आप की माता व अंतरिक्ष आप के पिता हैं. आप अपने मातापिता को सुशोभित करते है और ऋत्‌ (सत्य) से बढ़ोतरी पाते हैं. (२)

EN English Translation

O Mon! You are a son. Earth is your mother and space is your father. You adorn your parents and grow from the truth. (2)

Mantra 11.7.2

अयं यथा न आभुवत्त्वष्टा रूपेव तक्ष्या । अस्य क्रत्वा यशस्वतः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! त्वष्टा (बढ़ई) जैसे लकड़ी को रूप (आकार) प्रदान करते हैं, तदवत (उसी प्रकार) अग्नि हमें यश और स्वरूप प्रदान करते हैं. (२)

EN English Translation

O hosts! Just as tvashta (carpenter) gives form (shape) to wood, tadavat (similarly) agni gives us fame and form. (2)

Mantra 11.1.3

विश्वा धामानि विश्वचक्ष ऋभ्वसः प्रभोष्टे सतः परि यन्ति केतवः । व्यानशी पवसे सोम धर्मणा पतिर्विश्वस्य भुवनस्य राजसि ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप सर्वद्रष्टा व शक्तिशाली हैं. आप की बड़ीबड़ी किरणें सब ओर व्यापने वाली व प्रकाश फैलाने वाली हैं. आप पवित्र व विश्वपति हैं. आप भुवन में सुशोभित होते हैं. (३)

EN English Translation

O Mon! You are omnipresent and powerful. Your big rays are widespread and spreading light all over. You are pure and faithful. You are adorned in bhuvan. (3)

Mantra 11.2.3

अयँ स यो दिवस्परि रघुयामा पवित्र आ । सिन्धोरूर्मा व्यक्षरत् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप स्वर्गलोक से ऊपर मंथर गति वाले होते हैं. आप को जब छलनी से छाना जाता है तो आप बहुत वेगवान हो कर द्रोणकलश में आ जाते हैं. (३)

EN English Translation

O Mon! You are slow-moving above heaven. When you are filtered with a sieve, you become very fast and come to Dronakalsh. (3)

Mantra 11.3.3

यज्ञस्य केतुं प्रथमं पुरोहितमग्निं नरस्त्रिषधस्थे समिन्धते । इन्द्रेण देवैः सरथँ स बर्हिषि सीदन्नि होता यजथाय सुक्रतुः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप देवताओं के साथ रथ पर विराजते हैं. आप के रथ पर यज्ञ की पताका फहराती है. यजमान घर, मन और यज्ञ इन तीन स्थानों पर (विशेष रूप से) आप को प्रकट करते हैं. आप श्रेष्ठ कामों में लगे रहते हैं. यज्ञ करने वाले यजमान के लिए आप यज्ञ स्थान में प्रतिष्ठित होते हैं. (३)

EN English Translation

O agni! You sit on the chariot with the gods. The flag of yajna hoists on your chariot. The host house, mind and yajna reveal to you (especially) at these three places. You are engaged in the best works. For the yajna host, you are revered in the yajna place. (3)

Mantra 11.4.3

पवमान धिया हितो३ऽभि योनिं कनिक्रदत् । धर्मणा वायुमारुहः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! बुद्धिपूर्वक आप की प्रतिष्ठा की जाती है. आप हितकारी हैं और आवाज करते हुए द्रोणकलश में प्रवेश करते हैं. आप वायु के साथ कलश में स्थापित होइए. (३)

EN English Translation

O Mon! You are intellectually distinguished. You are benevolent and enter Dronakalsh by making a sound. You install in the urn with air. (3)

Mantra 11.5.3

बोधा सु मे मघवन्वाचमेमां यां ते वसिष्ठो अर्चति प्रशस्तिम् । इमा ब्रह्म सधमादे जुषस्व ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप धन के स्वामी हैं. आप यजमान की इस वाणी को सुनिए. वसिष्ठ ऋषि प्रशस्ति गान कर के आप की अर्चना कर रहे हैं. आप उन की प्रार्थना, ब्रह्माणी और हवि को स्वीकारिए. (३)

EN English Translation

O Indra! You are the master of wealth. Listen to this voice of the host. Vasishtha Rishi is worshiping you by singing the praise. You accept their prayers, Brahmani and Havi. (3)

Mantra 11.6.3

प्रप्र क्षयाय पन्यसे जनाय जुष्टो अद्रुहः । वीत्यर्ष पनिष्टये ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप उपासना के योग्य हैं. यजमान आप की स्थिरता का प्रयास करते हैं. जो मनुष्य द्वेष रहित हैं और जो आप का गुणगान करते हैं, उन को आप पोषक आहार के रूप में प्राप्त होते हैं. (३)

EN English Translation

O Mon! You are worthy of worship. Hosts try to stabilize you. Those who are devoid of malice and who praise you, they get you as a nutritious diet. (3)

Mantra 11.7.3

अयं विश्वा अभि श्रियोऽग्निर्देवेषु पत्यते । आ वाजैरुप नो गमत् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप सभी सुख व देवताओं को भी संरक्षण प्रदान करते हैं. आप अन्नबल के साथ हमारे समीप पधारने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O agni! You also provide protection to all happiness and gods. Please come to us with food. (3)

Mantra 11.1.4

पवमानो अजीजनद्दिवश्चित्रं न तन्यतुम् । ज्योतिर्वैश्वानरं बृहत् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र हैं. सोम स्वर्गलोक में बिजली जैसा विशाल वैश्वानर नामक तेज उपजाते हैं. (४)

EN English Translation

O Mon! You are holy. Som grows a huge electricity-like fast called Vaishwanar in Swarglok. (4)

Mantra 11.2.4

सुत एति पवित्र आ त्विषिं दधान ओजसा । विचक्षाणो विरोचयन् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! परिष्कृत किए जाते, प्रकाश फैलाते, सब को देखते व ओज धारण करते हुए, आप वेग से छलनी में छन जाते हैं. (४)

EN English Translation

O Mon! Being refined, spreading light, seeing and wearing oz, you are rapidly filtered into the sieve. (4)

Mantra 11.3.4

अयं वां मित्रावरुणा सुतः सोम ऋतावृधा । ममेदिह श्रुतँ हवम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र! हे वरुण! आप यज्ञ की बढ़ोतरी करते हैं. विधिवत परिष्कृत किया सोमरस आप दोनों देवों के सेवन के लिए प्रस्तुत है. आप दोनों हमारे इस निवेदन को सुनने की कृपा कीजिए. (४)

EN English Translation

Hey friend! O Varuna! You increase the yajna. Duly refined Somerus is presented to you for the consumption of both gods. Please both of you to listen to our request. (4)

Mantra 11.4.4

तवाहँ सोम रारण सख्य इन्दो दिवेदिवे । पुरूणि बभ्रो नि चरन्ति मामव परिधीँ रति ताँइहि ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप प्रकाशमान हैं. हम प्रतिदिन आप से मित्रता करने के लिए इच्छुक रहते हैं. आप उन सभी का नाश कीजिए, जो हमें सताते हैं. (४)

EN English Translation

O Mon! You are shining. We are willing to befriend you every day. You destroy all those who persecute us. (4)

Mantra 11.5.4

विश्वाः पृतना अभिभूतरं नरः सजूस्ततक्षुरिन्द्रं जजनुश्च राजसे । क्रत्वे वरे स्थेमन्यामुरीमुतोग्रमोजिष्ठं तरसं तरस्विनम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! सभी आप का महत्त्व स्वीकारते हैं. सब आप की उपासना करते हैं. आप ने अपने बल से दुश्मनों का नाश किया. आप ने अपने श्रेष्ठ कर्मो से उच्चा पदवी पाई. आप की महिमा गाने वाले की सामर्थ्य शक्ति बढ़ती है. आप बहुत जल्दी कार्य करते हैं. आप जल्दी हमारी इच्छा पूरी करिए. (४)

EN English Translation

O Indra! Everyone accepts the importance of you. Everyone worships you. You destroyed the enemies with your force. You got a high status by your best deeds. The power power of the person who sings your glory increases. You act very quickly. You fulfill our wish quickly. (4)

Mantra 11.6.4

त्वँ ह्या३ँङ्ग दैव्या पवमान जनिमानि द्युमत्तमः । अमृतत्वाय घोषयन् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप दिव्य, पवित्र और उत्तम हैं. आप की अमरता की घोषणा करते हुए यजमान उपासना करते हैं. (४)

EN English Translation

O Mon! You are divine, holy and exquisite. The host worships while declaring your immortality. (4)

Mantra 11.7.4

इममिन्द्र सुतं पिब ज्येष्ठममर्त्यं मदम् । शुक्रस्य त्वाभ्यक्षरन्धारा ऋतस्य सादने ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! यज्ञ में सोमरस की मददायी बड़ीबड़ी चमकीली धाराएं झर रही हैं. आप यज्ञ सदन में पधारिए और सोमरस को पीजिए. (४)

EN English Translation

O Indra! In the yajna, large bright streams are flowing to the mad of Someras. You come to the Yagya Sadan and drink someras. (4)

Mantra 11.1.5

पवमान रसस्तव मदो राजन्नदुच्छुनः । वि वारमव्यमर्षति ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र व मदकारी हैं. आप का रस राक्षसों के लिए वर्जित है. आप का रस भेड़ के बालों से बनी छलनी में छन कर द्रोणकलश तक पहुंचता है. (५)

EN English Translation

O Mon! You are holy and drunkard. Your juice is forbidden to monsters. Your juice reaches dronalash by filtering it in a sieve made of sheep's hair. (5)

Mantra 11.2.5

आविवासन्परावतो अथो अर्वावतः सुतः । इन्द्राय सिच्यते मधु ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! छानने के बाद आप का रस दूर और पास के देवताओं को भेंट किया जाता है. इंद्र के लिए मधुर सोमरस का सिंचन किया जाता है. (५)

EN English Translation

O Mon! After filtering, your juice is offered away and to the nearby gods. Madhur Someras is irrigated for Indra. (5)