Chapter / Prapathak 11 • Dashati / Sukta 6
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 11 • Dashati / Sukta 6
परि प्रिया दिवः कविर्वयाँसि नप्त्योर्हितः । स्वानैर्याति कविक्रतुः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप प्रिय, कवि, हितकारी हैं और लकड़ी की वेदी पर प्रतिष्ठित हैं. आप दीर्घायु दाता हैं. यज्ञ में आप का दिव्य रस अध्वर्यु (पुरोहित) की कृपा से प्राप्त होता है. (१)
EN English Translation
O Mon! You are dear, poet, benefactor and distinguished at the wooden altar. You are a long-term giver. In the yajna, your divine juice is obtained by the grace of Adhwaryu (priest). (1)
स सूनुर्मातरा शुचिर्जातो जाते अरोचयत् । महान्मही ऋतावृधा ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप सुपुत्र हैं. पृथ्वी आप की माता व अंतरिक्ष आप के पिता हैं. आप अपने मातापिता को सुशोभित करते है और ऋत् (सत्य) से बढ़ोतरी पाते हैं. (२)
EN English Translation
O Mon! You are a son. Earth is your mother and space is your father. You adorn your parents and grow from the truth. (2)
प्रप्र क्षयाय पन्यसे जनाय जुष्टो अद्रुहः । वीत्यर्ष पनिष्टये ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप उपासना के योग्य हैं. यजमान आप की स्थिरता का प्रयास करते हैं. जो मनुष्य द्वेष रहित हैं और जो आप का गुणगान करते हैं, उन को आप पोषक आहार के रूप में प्राप्त होते हैं. (३)
EN English Translation
O Mon! You are worthy of worship. Hosts try to stabilize you. Those who are devoid of malice and who praise you, they get you as a nutritious diet. (3)
त्वँ ह्या३ँङ्ग दैव्या पवमान जनिमानि द्युमत्तमः । अमृतत्वाय घोषयन् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप दिव्य, पवित्र और उत्तम हैं. आप की अमरता की घोषणा करते हुए यजमान उपासना करते हैं. (४)
EN English Translation
O Mon! You are divine, holy and exquisite. The host worships while declaring your immortality. (4)
येना नवग्वो दध्यङ्ङपोर्णुते येन विप्रास आपिरे । देवानाँ सुम्ने अमृतस्य चारुणो येन श्रवाँस्याशत ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य! आप की किरणें नई हैं. सोमरस भी नए कामों में लगाते हैं, जिस से (सोम से) ब्राह्मणगण प्रचुर धन पाते हैं, जिस से यजमानों को अन्न मिलता है. सोम अच्छे मन वाले हैं सुंदर सोम से देवों को भी अमृत प्राप्त होता है. (५)
EN English Translation
O sun! Your rays are new. Someras also engages in new works, from which Brahmins (from Soma) get abundant wealth, from which the hosts get food. Soma is good-minded, devs also get nectar from beautiful Som. (5)
सोमः पुनान ऊर्मिणाव्यं वारं वि धावति । अग्रे वाचः पवमानः कनिक्रदत् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप पवित्र, लहरदार व अग्रगामी हैं. यजमान वाणी से आप को और पवित्र बनाते हैं. आप दौड़ते और आवाज करते हुए द्रोणकलश में जाते हैं. (६)
EN English Translation
O Mon! You are holy, wavy and forward-looking. The host makes you more pure with speech. You go to Dronakalash while running and making a sound. (6)
धीभिर्मृजन्ति वाजिनं वने क्रीडन्तमत्यविम् । अभि त्रिपृष्ठं मतयः समस्वरन् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
यजमान बलवान सोमरस को बुद्धिपूर्वक परिष्कृत करते हैं. सोम वन में क्रीड़ा करते हैं. समान स्वर में (एक साथ) बुद्धिपूर्वक प्रार्थना गा कर यजमान तीन बरतनों में रखे सोमरस की उपासना करते हैं. (७)
EN English Translation
The host intelligently refines the mighty Somersa. Som plays in the forest. By singing prayers wisely in the same tone (together), the host worships Someras kept in three vessels. (7)
असर्जि कलशाँ अभि मीढ्वान्त्सप्तिर्न वाजयुः । पुनानो वाचं जनयन्नसिष्यदत् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप पोषक हैं और जल में मिल कर रहते हैं. युद्ध में जाते हुए घोड़े जैसे आवाज करते हैं, वैसे ही सोम आवाज करते हुए तेजी से द्रोणकलश में जाते हैं. (८)
EN English Translation
O Mon! You are nutritious and live together in water. Just as horses make a sound while going to war, Soma goes to Dronakalsh faster, making a sound. (8)
सोमः पवते जनिता मतीनां जनिता दिवो जनिता पृथिव्याः । जनिताग्नेर्जनिता सूर्यस्य जनितेन्द्रस्य जनितोत विष्णोः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम स्वर्गलोक, पृथ्वीलोक, अग्नि, सूर्य, इंद्र व विष्णु के जनक हैं. सोम को परिष्कृत किया जा रहा है. (९)
EN English Translation
Soma is the father of Swarglok, Prithvilok, Agni, Surya, Indra and Vishnu. Som is being refined. (9)
ब्रह्मा देवानां पदवीः कवीनां ऋषिर्विप्राणां महिषोमृगाणाम् । श्येनो गृध्राणाँ स्वधितिर्वनानाँ सोमः पवित्रमत्येति रेभन् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम ब्रह्मज्ञानी, देवताओं, कवियों, ऋषियों, पशुओं, मृगों, बाज, गृध्रों व वनस्पतियों में व्याप्त हैं. सोम आवाज करता हुआ द्रोणकलश में जाता है. (१०)
EN English Translation
Som is a brahmagyani, apostles, gods, poets, sages, animals, antelopes, eagles, donkeys and flora. Som goes to Dronakalash making a sound. (10)
प्रावीविपद्वाच ऊर्मिं न सिन्धुर्गिर स्तोमान्पवमानो मनीषाः । अन्तः पश्यन्वृजनेमावराण्या तिष्ठति वृषभो गोषु जानन् ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप की आवाज समुद्र की लहरों की भांति कर्णप्रिय है. आप अंतर्यामी व अंतर्दष्टि वाले हैं. आप की क्षमता असीम है तथा वह कभी समाप्त नहीं होती है. बैल जैसे गायों के पास जाता है, वैसे ही आप द्रोणकलश में जाते हैं. (११)
EN English Translation
O Mon! Your voice is as aural as the waves of the sea. You are introverted and intuitive. Your ability is limitless and it never ends. Just like a bull goes to cows, you go to Dronakalsh. (11)