Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 12

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 12

Chapter / Prapathak 12

30 Mantras Loaded
Mantra 12.1.1

गोवित्पवस्व वसुविद्धिरण्यविद्रेतोधा इन्दो भुवनेष्वर्पितः । त्वँ सुवीरो असि सोम विश्ववित्तं त्वा नर उप गिरेम आसते ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप गौ दूध मिश्रित, पवित्र, सर्वज्ञाता, श्रेष्ठ पथ पर जाने वाले व सभी लोकों में व्याप्त हैं. सभी उपासक आप की उपासना करते हैं. (१)

EN English Translation

O Mon! You are mixed with cow milk, pure, omniscient, going on the best path and pervading all the worlds. All worshipers worship you. (1)

Mantra 12.2.1

प्र कविर्देववीतयेऽव्या वारेभिरव्यत । साह्वान्विश्वा अभि स्पृधः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप कवि हैं. आप को देवताओं के लिए परिष्कृत किया जाता है. आप सभी शत्रुओं से स्पर्धा करने वाले हैं. (१)

EN English Translation

O Mon! You are a poet. You are refined to the gods. You are going to compete with all enemies. (1)

Mantra 12.3.1

तव श्रियो वर्ष्यस्येव विद्युतोग्नेश्चिकित्र उषसामिवेतयः । यदोषधीरभिसृष्टो वनानि च परि स्वयं चिनुषे अन्नमासनि ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! जब हम अन्न और वनस्पतियों को आप के मुंह में डालते हैं, उस समय आप की लपटें वर्षा के समय चमकने वाली बिजली और उषा के प्रकाश की तरह दृष्टिगोचर होती हैं. (१)

EN English Translation

O agni! When we put food and vegetation in your mouth, at that time your flames are visible like the light of lightning and usha shining at the time of rain. (1)

Mantra 12.4.1

अर्षा सोम द्युमत्तमोऽभि द्रोणानि रोरुवत् । सीदन्योनौ योनेष्वा ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप वन में विराजमान रहते हैं. आप दयुतिमान हैं. आप आवाज करते हुए द्रोणकलश में जाते हैं. (१)

EN English Translation

O Mon! You sit in the forest. You are the gaming. You go to Dronakalsh while making a sound. (1)

Mantra 12.5.1

इन्द्रो मदाय वावृधे शवसे वृत्रहा नृभिः । तमिन्महत्स्वाजिषूतिमर्भे हवामहे स वाजेषु प्र नोऽविषत् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप मददाता व वृत्रनाशक हैं. आप अपने रक्षा साधनों से हमें बलवान बना सकते हैं. हम आप से उन रक्षा साधनों सहित युद्धों में अपनी रक्षा करने का अनुरोध करते हैं. आप हमारी रक्षा करने की कृपा कीजिए. (१)

EN English Translation

O Indra! You are a helper and a chronicler. You can make us strong with your defence tools. We request you to defend yourself in wars, including those defence instruments. Please protect us. (1)

Mantra 12.6.1

असाव्यँशुर्मदायाप्सु दक्षो गिरिष्ठाः । श्येनो न योनिमासदत् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप दक्ष, पर्वतवासी व प्रचुर (अधिक) वैभवदाता हैं. आप जल में मिश्रित हो जाते हैं. आप बाज पक्षी की भांति वेग से बरतन में प्रवेश करते हैं. (१)

EN English Translation

O Mon! You are skilled, mountainous and abundant (more) splendor. You get mixed up in water. You enter the vessel with velocity like a hawk bird. (1)

Mantra 12.7.1

आ ते अग्न इधीमहि द्युमन्तं देवाजरम् । युद्ध स्या ते पनीयसी समिद्दीदयति द्यवीषँ स्तोतृभ्य आ भर ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप अजर हैं. हम समिधाओं से आप को प्रदीप्त करते हैं. आप के प्रकाश से स्वर्गलोक ह्युतिमान होता है. आप यजमानों को भरपूर धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (१)

EN English Translation

O agni! You are ajar. We illuminate you with committees. Heaven is illuminated by your light. Please provide plenty of money to the hosts. (1)

Mantra 12.1.2

त्वं नृचक्षा असि सोम विश्वतः पवमान वृषभ ता वि धावसि । स नः पवस्व वसुमद्धिरण्यवद्वयँ स्याम भुवनेषु जीवसे ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र, स्फूर्तिदायी, सर्वव्यापक व सर्वज्ञाता हैं. आप दोड़ते हुए हमारे पास पधारिए. आप हमें धनवान बनाइए. आप की कृपा से हम सभी लोकों में श्रेष्ठ जीवन जीएं. (२)

EN English Translation

O Mon! You are pure, energetic, omnipresent and omniscient. You come to us running. You make us rich. By your grace, let us live a superior life in all the worlds. (2)

Mantra 12.2.2

स हि ष्मा जरितृभ्य आ वाजं गोमन्तमिन्वति । पवमानः सहस्रिणम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप सहस्रों पवित्र धाराओं से झरते हैं. आप उपासकों को गोवान और धनवान बनाते हैं. (२)

EN English Translation

O Mon! You spring from thousands of holy streams. You make worshippers goan and wealthy. (2)

Mantra 12.3.2

वातोपजूत इषितो वशाँ अनु तृषु यदन्ना वेविषद्वितिष्ठसे । आ ते यतन्ते रथ्यो३ यथा पृथक्षर्धाँस्यग्ने अजरस्य धक्षतः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! हवा से हिलने पर आप वनस्पतियों के पीछे जा कर उसे चारों ओर से आवृत्त कर (घेर) लेते हैं, उस समय आप को बढ़ते हुए देख कर ऐसा लगता है—मानो रथ पर चढ़ कर कोई शूरवीर सब कुछ नष्ट (शत्रुओं का) करने के लिए आगे बढ़ रहा हो. (२)

EN English Translation

O agni! When you move from the wind, you go behind the vegetation and surround it from all sides, at that time seeing you growing, it seems as if a knight is moving forward to destroy everything (of the enemies) by climbing on the chariot. (2)

Mantra 12.4.2

अप्सा इन्द्राय वायवे वरुणाय मरुद्भ्यः । सोमा अर्षन्तु विष्णवे ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप इंद्र, वायु, वरुण, मरुद्गणों, विष्णु के लिए जल में मिश्रित होने की कृपा कीजिए. (२)

EN English Translation

O Mon! Please be mixed with water for Indra, Vayu, Varuna, Marudganas, Vishnu. (2)

Mantra 12.5.2

असि हि वीर सेन्योऽसि भूरि पराददिः । असि दभ्रस्य चिद्वृधो यजमानाय शिक्षसि सुन्वते भूरि ते वसु ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप वीर सैनिक हैं. आप शत्रुओं की समृद्धि (वैभव) का नाश कीजिए. आप धनदाता हैं. आप यजमानों को वैभव प्रदान करने की कृपा कीजिए. (२)

EN English Translation

O Indra! You are a brave soldier. You destroy the prosperity (splendour) of enemies. You are a money giver. Please give glory to the hosts. (2)

Mantra 12.6.2

शुभ्रमन्धो देववातमप्सु धौतं नृभिः सुतम् । स्वदन्ति गावः पयोभिः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप शुभ्र हैं और यजमानों द्वारा निचोड़े जाते हैं. आप को श्रेष्ठ जल में मिलाया जाता है. गाएं अपने दूध को सोमरस में मिलाती हैं. अपने दूध से वे गाएं इस को और अधिक स्वादमय बना देती हैं. (२)

EN English Translation

O Mon! You are white and squeezed by hosts. You are mixed in the best water. Cows mix their milk in somers. Those cows with their milk make it more flavorful. (2)

Mantra 12.7.2

आ ते अग्न ऋचा हविः शुक्रस्य ज्योतिषस्पते । सुश्चन्द्र दस्म विश्पते हव्यवाट्तुभ्यँ हूयत इषँ स्तोतृभ्य आ भर ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप विश्वपालक, शत्रुनाशक, प्रकाशक, हविवाहक व आनंदवर्दधक हैं. यजमान स्तुतियां पढ़ते हुए आप को आहुति प्रदान करते हैं. आप यजमानों को भरपूर धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (२)

EN English Translation

O agni! You are a globalist, destroyer, publisher, husband and anandvardhak. The hosts offer sacrifices to you while reciting praises. Please provide plenty of money to the hosts. (2)

Mantra 12.1.3

ईशान इमा भुवनानि ईयसे युजान इन्दो हरितः सुपर्ण्यः । तास्ते क्षरन्तु मधुमद्घृतं पयस्तव व्रते सोम तिष्ठन्तु कृष्टयः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप सभी लोकों के ईश्वर, हरे, सर्वत्र व्याप्त एवं मधुरता युक्त हैं. आप के रस की धार निरंतर झरे. आप की कृपा से यजमान अपने व्रत (संकल्पो) को पूरा करने में लगे रहें. (३)

EN English Translation

O Mon! You are the God of all the worlds, green, everywhere and sweet. The edge of your juice is constantly jarred. By your grace, the host should be engaged in fulfilling his fast (resolutions). (3)

Mantra 12.2.3

परि विश्वानि चेतसा मृज्यसे पवसे मती । स नः सोम श्रवो विदः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप सर्वज्ञाता हैं. आप विश्व को चेतनामय बनाते हैं. आप को बुद्धिपूर्वक परिष्कृत किया जाता है. आप हमारी स्तुतियों को सुनने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O Mon! You are omniscient. You make the world conscious. You are intelligently refined. Please listen to our praises. (3)

Mantra 12.3.3

मेधाकारं विदथस्य प्रसाधनमग्निँ होतारं परिभूतरं मतिम् । त्वामर्भस्य हविषः समानमित्तवां महो वृणते नान्यं त्वत् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप बुद्धि को बढ़ाते हैं. आप यज्ञ के प्रसाधन (शृंगार) हैं. आप विशाल आकार के हैं. हम होता हवि स्वीकार करने के लिए एक स्वर से आप के अलावा किसी और का आह्वान नहीं कर रहे हैं. (३)

EN English Translation

O agni! You increase intelligence. You are the toiletries of the yajna. You are of huge size. We would accept Havi to invoke none other than you by one voice. (3)

Mantra 12.4.3

इषं तोकाय नो दधदस्मभ्यँ सोम विश्वतः । आ पवस्व सहस्रिणम् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप हमारे लिए सभी प्रकार के वैभव सभी ओर से प्रदान कीजिए. आप हजारों धाराओं से झरने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O Mon! You provide all kinds of splendour for us from all sides. Please shower thousands of streams. (3)

Mantra 12.5.3

यदुदीरत आजयो धृष्णवे धीयते धनाम् । युङ्क्ष्वा मदच्युता हरी कं हनः कं वसौ दधोऽस्मां इन्द्र वसौ दधः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप की कृपा से अपार समृद्धि मिलती है. आप अपने रथ में घोड़े जोत कर, किस को मारना है और किस को नहीं, यह सोचते हुए हमें धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O Indra! Your grace brings immense prosperity. Please give us money by ploughing horses in your chariot, thinking who to kill and who not. (3)

Mantra 12.6.3

आदीमश्वं न हेतारमशूशुभन्नमृताय । मधो रसँ सधमादे ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! घोड़े जैसे फुर्तीले आप को यजमान (होता) यज्ञस्थल पर प्रतिष्ठापित करते हैं. यजमान आप से अमरता की चाह रखते हैं. (३)

EN English Translation

O Mon! Agile like a horse, the host (hota) installs you at the yagya sthal. The host wants immortality from you. (3)

Mantra 12.7.3

ओभे सुश्चन्द्र विश्पते दर्वी श्रीणीष आसनि । उतो न उत्पुपूर्या उक्थेषु शवसस्पत इषँ स्तोतृभ्य आ भर ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप प्रजापालक, शक्तिमान और प्रकाशित हैं. आहुति देते समय मुख्य पात्र आप के मुख तक पहुंच जाते हैं. उपासक हवि भेंट कर के आप को प्रसन्न करना चाहते हैं. आप यजमानों को भरपूर वैभव प्रदान करने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O agni! You are prajapalak, shaktimaan and prakash. While offering sacrifices, the main characters reach your mouth. The worshippers want to please you by offering havi. Please give full glory to the hosts. (3)

Mantra 12.1.4

पवमानस्य विश्ववित्प्र ते सर्गा असृक्षत । सूर्यस्येव न रश्मयः ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र व सर्वज्ञाता हैं. सूर्य की तरह आप की किरणें (रशिभियां) स्वर्ग से फैल रही हैं. (४)

EN English Translation

O Mon! You are holy and omniscient. Like the sun, your rays are spreading from heaven. (4)

Mantra 12.2.4

अभ्यर्ष बृहद्यशो मघवद्भ्यो ध्रुवँ रयिम् । इषँ स्तोतृभ्य आ भर ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप विशाल व यशस्वी हैं. आप स्तोताओं को अन्नरवान और धनवान बनाने की कृपा कीजिए. (४)

EN English Translation

O Mon! You are huge and successful. Please make the psalmists rich and rich. (4)

Mantra 12.3.4

पुरूरुणा चिद्ध्यस्त्यवो नूनं वां वरुण । मित्र वँसि वाँ सुमतिम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सूर्य! हे वरुण! आप पर्याप्त साधनों वाले हैं. आप अपनी सुमति हमें प्राप्त कराने की कृपा कीजिए. हम आप के मित्र हो जाएं. (४)

EN English Translation

O sun! O Varuna! You have enough means. Please please get us your consent. Let us be your friends. (4)

Mantra 12.4.4

सोम उ ष्वाणः सोतृभिरधि ष्णुभिरवीनाम् । अश्वयेव हरिता याति धारया मन्द्रया याति धारया ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! यजमान आप को निचोड़ कर परिष्कृत करते हैं. आप घोड़े की तरह गतिशील धारा से द्रोणकलश में जाते हैं. आप मंद गति से द्रोणकलश में जाते हैं. (४)

EN English Translation

O Mon! Hosts squeeze and refine you. You go from a moving stream like a horse to Dronakalsh. You go to Dronalash at a slow pace. (4)

Mantra 12.5.4

स्वादोरित्था विषूवतो मध्वः पिबन्ति गौर्यः । या इन्द्रेण सयावरीर्वृष्णा मदन्ति शोभसे वस्वीरनु स्वराज्यम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! सूर्य की किरणें सुस्वादु और मीठे सोमरस को पीती हैं. सूर्य की ये किरणें आप के पास सुशोभित होती हैं अर्थात्‌ अपने ही राज्य में निवास करती हैं. (४)

EN English Translation

O Indra! The sun's rays drink the luscious and sweet somers. These rays of the sun adorn you, that is, reside in your own kingdom. (4)

Mantra 12.6.4

अभि द्युभ्नं बृहद्यश इषस्पते दीदिहि देव देवयुम् । वि कोशं मध्यमं युव ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप वन की उपज (वनस्पति) के स्वामी हैं. आप हमें ऐसा वैभव प्रदान करने की कृपा कीजिए, जिसे पाने के लिए देवगण भी इच्छुक हों. आप यज्ञशाला के बीचोबीच श्रेष्ठ स्थान पर प्रतिष्ठित होने की कृपा कीजिए. (४)

EN English Translation

O Mon! You are the owner of the forest produce (vegetation). Please give us such glory, which the Gods are also willing to get. Please be revered at the highest place in the middle of the Yagyashala. (4)

Mantra 12.7.4

इन्द्राय साम गायत विप्राय बृहते बृहत् । ब्रह्माकृते विपश्चिते पनस्यवे ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे साम गायक ब्राह्मणो! इंद्र प्रशंसा के योग्य हैं. आप उन के लिए विस्तृत साममंत्र गाइए. इंद्र ज्ञानसाधक व उस के विस्तारक हैं. (४)

EN English Translation

O Saam singer Brahmins! Indra deserves praise. You sing elaborate samantras for them. Indra is a knowledge seeker and an extension of it. (4)

Mantra 12.1.5

केतुं कृण्वं दिवस्परि विश्वा रूपाभ्यर्षसि । समुद्रः सोम पिन्वसे ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप सर्वव्यापक और स्वर्गलोक के ऊपर किरणों के रूप में व्याप्त हैं. आप बरसात के रूप में पानी बरसा कर हमें संपन्नता देते हैं. (५)

EN English Translation

O Mon! You are omnipresent and pervaded as rays over paradise. You give us prosperity by showering water in the form of rain. (5)

Mantra 12.2.5

त्वँ राजेव सुव्रतो गिरः सोमाविवेशिथ । पुनानो वह्ने अद्भुत ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप राजा के समान, अच्छे व्रत संकल्प वाले, विलक्षण व पवित्र मन वाले हैं. यजमान की वाणी को आप सुनने और स्वीकारने की कृपा कीजिए. (५)

EN English Translation

O Mon! You are like a king, with good fasting, extraordinary and holy mind. Please listen and accept the voice of the host. (5)