Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 15 • Dashati / Sukta 1

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 15

Chapter / Prapathak 15 • Dashati / Sukta 1

12 Mantras Loaded
Mantra 15.1.1

शिशुं जज्ञानँ हर्यतं मृजन्ति शुम्भन्ति विप्रं मरुतो गणेन । कविर्गीर्भिः काव्येना कविः सन्त्सोमः पवित्रमत्येति रेभन् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप ब्राह्मण हैं. आप बच्चे की तरह सब के मन को खिला देते हैं. मरुद्गण आप को परिमार्जित करते हैं. कवि काव्यों से आप की स्तुति करते हैं. आप आवाज करते हुए पवित्र हो जाते हैं. (१)

EN English Translation

O Mon! You are a Brahmin. You feed everyone's mind like a child. Deserts refine you. Poets praise you with poems. You become holy while making a sound. (1)

Mantra 15.1.2

ऋषिमना य ऋषिकृत्स्वर्षाः सहस्रनीथः पदवीः कवीनाम् । तृतीयं धाम महिषः सिषासन्त्सोमो विराजमनु राजति ष्टुप् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप ऋषियों जैसे मन वाले और उन जैसा गुण प्रदान करने वाले हैं. आप तीसरे धाम के राजा इंद्र को और तेजस्वी बनाने वाले हैं. आप कवियों की पदवी और सहस्रकर्मा हैं. (२)

EN English Translation

O Mon! You are like sages with a mind and a quality like them. You are going to make Indra, the king of the third dham, more stunning. You are the title of poet and sahasrakarma. (2)

Mantra 15.1.3

चमूषच्छ्येनः शकुनो विभृत्वा गोविन्दुर्द्रप्स आयुधानि बिभ्रत् । अपामूर्मिँ सचमानः समुद्रं तुरीयं धाम महिषो विवक्ति ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप अस्त्रशस्त्रधारी हैं व गायों के दूध में मिलाए जाते हैं. आप की लहरें समुद्र की लहरों के समान और राजा हैं. आप तुरीय धाम (मोक्ष धाम) में विराजते व सुशोभित होते हैं. (३)

EN English Translation

O Mon! You are a weapon and are mixed with cow's milk. The waves of you are similar to the waves of the sea and the king. You sit and adorn in turiya dham (moksha dham). (3)

Mantra 15.1.4

एते सोमा अभि प्रियमिन्द्रस्य काममक्षरन् । वर्धन्तो अस्य वीर्यम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

ये सोम इंद्र को प्रिय हैं. सोम कामनाओं की वर्षा करते हैं. ये उन के (इंद्र के) वीर्य को बढ़ाने वाले हैं. (४)

EN English Translation

These are dear to Som Indra. Som showers wishes. These are going to increase his (Indra's) semen. (4)

Mantra 15.1.5

पुनानासश्चमूषदो गच्छन्तो वायुमश्विना । ते नो धत्त सुवीर्यम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र हैं. आप वायु और अश्वििनीकुमारों के साथ जाइए, जिस से हम श्रेष्ठ वीर्य धारण कर सकें. (५)

EN English Translation

O Mon! You are holy. You go with vayu and ashwinikumaras, so that we can have the best semen. (5)

Mantra 15.1.6

इन्द्रस्य सोम राधसे पुनानो हार्दि चोदय । देवानां योनिमासदम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र हैं. आप इंद्र की आराधना हेतु हमें हार्दिक प्रेरणा देने की कृपा कीजिए. हम देव योनि के अनुकूल कार्य (यज्ञ) कर सकें. (६)

EN English Translation

O Mon! You are holy. Please give us a warm inspiration to worship Indra. We can do work (yajna) according to dev yoni. (6)

Mantra 15.1.7

मृजन्ति त्वा देश क्षिपो हिन्वन्ति सप्त धीतयः । अनु विप्रा अमादिषुः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! यजमान की दसों अंगुलियां आप को परिमार्जित करती हैं. सात पुरोहित आप को तृप्ति प्रदान करते हैं. हम ब्राह्मण आप का अनुगमन करते हैं. (७)

EN English Translation

O Mon! The host's ten fingers scrape you. Seven priests give you satisfaction. We Brahmins follow you. (7)

Mantra 15.1.8

देवेभ्यस्त्वा मदाय कँ सृजानमति मेष्यः । स गोभिर्वासयामसि ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप मददायी, सुखदायी व सुख सिरजने (पैदा करने) वाले हैं. देवताओं को भेंट करने के लिए हम आप को गाय के दूध में मिलाते हैं. (८)

EN English Translation

O Mon! You are the one who is intoxicating, happy and happy. To offer to the gods, we mix you in cow's milk. (8)

Mantra 15.1.9

पुनानः कलशेष्वा वस्त्राण्यरुषो हरिः । परि गव्यान्यव्यत ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप हरी कांति वाले हैं. आप पवित्र हैं. आप कलश में रहते हैं. आप को चारों ओर से गाय का दूध घेर लेता है. (९)

EN English Translation

O Mon! You are a green one. You are holy. You live in the urn. Cow's milk surrounds you. (9)

Mantra 15.1.10

मघोन आ पवस्व नो जहि विश्वा अप द्विषः । इन्दो सखायमा विश ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र हैं. आप हमें धनवान बनाइए. आप द्वेषियों का नाश कीजिए. इंद्र आप के सखा हैं. आप उन के साथ एकाकार हो जाइए. (१०)

EN English Translation

O Mon! You are holy. You make us rich. You destroy the malice. Indra is your friend. You unite with them. (10)

Mantra 15.1.11

नृचक्षसं त्वा वयमिन्द्रपीतँ स्वर्विदम् । भक्षीमहि प्रजामिषम् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप आत्मज्ञाता व मनुष्यों के चक्षु हैं. इंद्र आप को पीते हैं. आप हमें संतान और ज्ञान प्रदान करने की कृपा कीजिए. (११)

EN English Translation

O Mon! You are self-conscious and the eye of human beings. Indra drinks you. Please give us children and knowledge. (11)

Mantra 15.1.12

वृष्टिं दिवः परि स्रव द्युम्नं पृथिव्या अधि । सहो नः सोम पृत्सु धाः ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक पर दिव्यता की वर्षा करने की कृपा कीजिए. आप अन्नधन दीजिए. हम शत्रुओं को सह न सकें, ऐसी क्षमता दीजिए. (१२)

EN English Translation

O Mon! Please shower divinity on heaven and earth. You give food. Give us such capability so that we cannot tolerate enemies. (12)