Chapter / Prapathak 2 • Dashati / Sukta 12
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 2 • Dashati / Sukta 12
अतीहि मन्युषाविणँ सुषुवाँसमुपेरय । अस्य रातौ सुतं पिब ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! जो यजमान क्रोधित हो कर सोमरस निचोड़े, आप उसे स्वीकार मत कीजिए. जो अच्छे विधिविधान से सोमरस निचोड़े, आप उसी के यज्ञ में सोमरस ग्रहण कीजिए. (१)
EN English Translation
O Indra! Do not accept the host who gets angry and squeezes somerus. Those who squeeze someras with good law, you should take someras in his yajna. (1)
कदु प्रचेतसे महे वचो देवाय शस्यते । तदिध्यस्य वर्धनम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप महान हैं. आप की कृपा से हमारी मामूली प्रार्थना भी प्रशंसा पाती है. हमारी ये प्रार्थनाएं भी आप का गुणगान करती हैं. अतः यजमान पर आप की कृपा होती है. (२)
EN English Translation
O Indra! You are great. By your grace, even our modest prayers get praise. These prayers of ours also praise you. Therefore, you are pleased with the host. (2)
उक्थं च न शस्यमानं नागो रयिरा चिकेत । न गायत्रं गीयमानम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
स्तुति न करने वाले इंद्र के शत्रु हैं. इंद्र यजमानों द्वारा पढ़े गए स्तोत्रों को अच्छी तरह जानते हैं. इंद्र पुरोहित के गाए गए साम को भी जानते व समझते हैं. हम इंद्र की स्तुति करते हैं. (३)
EN English Translation
Those who do not praise are enemies of Indra. Indra knows the hymns read by the hosts very well. Indra also knows and understands the saam sung by Purohit. We praise Indra. (3)
इन्द्र उक्थेभिर्मन्दिष्ठो वाजानां च वाजपतिः । हरिवान्त्सुतानाँ सखा ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप शक्तिशालियों में सब से ज्यादा शक्तिशाली हैं. आप हरि नामक घोड़े वाले हैं. आप प्रार्थनाओं से बहुत प्रसन्न होते हैं. आप सोमरस से मित्र के समान स्नेह रखने की कृपा करें. (४)
EN English Translation
O Indra! You are the most powerful of the powerful. You are a horse named Hari. You are very happy with prayers. Please have affection for Someras like a friend. (4)
आ याह्युप नः सुतं वाजेभिर्मा हृणीयथाः । महाँ इव युवजानिः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! जिस प्रकार युवा स्त्री (पत्नी) वाला पुरुष किसी दूसरी स्त्री पर नजर नहीं डालता, उसी प्रकार आप भी औरों की हवि पर नजर मत डालिए (मत ललचाइए). आप हमारे ही सोम यज्ञ में पधार कर हवि ग्रहण करने की कृपा करें. (५)
EN English Translation
O Indra! Just as a man with a young woman (wife) does not look at another woman, so don't look at the desires of others (don't tempt). Please come to our own Soma Yagya and accept Havi. (5)
कदा वसो स्तोत्रँ हर्यत आ अव श्मशा रुधद्वाः । दीर्घँ सुतम् वाताप्याय ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप सब ओर व्यापक हैं. बनाई गई नहर में जल रोकने की तरह हम सोमरस तैयार कर के आप को भेंट करने के लिए कब रोके. (६)
EN English Translation
O Indra! You are comprehensive all around. Like stopping water in the canal built, when did we prepare somers and stop to offer it to you. (6)
ब्राह्मणादिन्द्र राधसः पिबा सोममृतूँ रनु । तवेदँ सख्यमस्तृतम् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! ब्राह्मण यजमान से सोमरस पीजिए. आप मौसम के अनुसार सोमरस पीजिए. आप का और हमारा अटूट नाता है. (७)
EN English Translation
O Indra! Drink somers from the Brahmin host. Drink somers according to the season. You and we have an unbreakable bond. (7)
वयं घा ते अपि स्मसि स्तोतार इन्द्र गिर्वणः । त्वं नो जिन्व सोमपाः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम आप के प्रशंसक व पूजक हैं. आप सोम पान करने वाले हैं. आप हमें संतुष्टि (तृप्ति) प्रदान कीजिए. (८)
EN English Translation
O Indra! We are your fans and worshippers. You are going to drink som. You give us satisfaction. (8)
एन्द्र पृक्षु कासु चिन्नृम्णं तनूषु धेहि नः । सत्राजिदुग्र पौँस्यम् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप बहुत शक्तिमान हैं. आप हमारे अंगों में शक्ति दीजिए, हमें ऐसी शक्ति दीजिए जिस से हम अपने सारे शत्रुओं को एक साथ जीत सकें. (९)
EN English Translation
O Indra! You are very powerful. You give strength to our organs, give us such power that we can conquer all our enemies together. (9)
एवा ह्यसि वीरयुरेवा शूर उत स्थिरः । एवा ते राध्यं मनः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप वीर व अडिग हैं. आप वीर शत्रुओं का भी नाश कर सकते हैं. आप धैर्यवान हैं. आप का मन स्तुतियों से आराधना करने योग्य है. (१०)
EN English Translation
O Indra! You are brave and firm. You can also destroy brave enemies. You are patient. Your mind is worthy of worship with praises. (10)