Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 2 • Dashati / Sukta 8

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 2

Chapter / Prapathak 2 • Dashati / Sukta 8

9 Mantras Loaded
Mantra 2.8.1

यँ रक्षन्ति प्रचेतसो वरुणो मित्रो अर्यमा । न किः स दभ्यते जनः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस यजमान की रक्षा श्रेष्ठ ज्ञान वाले वरुण, मित्र तथा अर्यमा देवता करते हैं, उस यजमान का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. (१)

EN English Translation

No one can dandy the host who is protected by Varuna, Mitra and Aryama Devta with superior knowledge. (1)

Mantra 2.8.2

गव्यो षु णो यथा पुराश्वयोत रथया । वरिवस्या महोनाम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप हमेशा की तरह गौओं का समूह, घोड़ों का समूह और यशदायी धन वैभव देने के लिए पधारिए. (२)

EN English Translation

O Indra! As always, come to give a group of cows, a group of horses and a fruitful wealth. (2)

Mantra 2.8.3

इमास्त इन्द्र पृश्नयो घृतं दुहत आशिरम् । एनामृतस्य पिप्युषीः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप की गौएं बहुत सुंदर रंग वाली हैं. ये सत्य और यज्ञ को बढ़ाने वाली हैं. ये हमारे लिए घी देने वाले दूध को टपकाती हैं (देती हैं). (३)

EN English Translation

O Indra! Your cows are very beautiful in color. They are going to increase truth and sacrifice. They drip (give) the milk that gives us ghee. (3)

Mantra 2.8.4

अया धिया च गव्यया पुरुणामन्पुरुष्टुत । यत्सोमेसोम आभुवः ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप अनेक नामों वाले हैं. अनेक लोग आप की स्तुति करते हैं. आप जहां पधारते हैं, वहां हम गौओं की इच्छा से आप की प्रार्थना करते हैं. (४)

EN English Translation

O Indra! You have many names. Many people praise you. Wherever you come, we pray to you with the will of cows. (4)

Mantra 2.8.5

पावका नः सरस्वती वाजेभिर्वाजिनीवती । यज्ञं वष्टु धियावसुः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

सरस्वती पवित्र करने वाली, पोषण देने वाली व बुद्धि से धन देने वाली हैं. विद्या की वे देवी हमारे यज्ञ को सफल बनाएं. (५)

EN English Translation

Saraswati is the purifier, the nurturer and the giver of wealth with wisdom. May those goddesses of learning make our yajna a success. (5)

Mantra 2.8.6

क इमं नाहुषीष्वा इन्द्रँ सोमस्य तर्पयात् । स नो वसून्या भरात् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

मनुष्यों में ऐसी क्षमता कहां, जो इंद्र को तृप्त कर सकें? वे हमारे यज्ञ में तृप्त हों तथा हमें धन प्रदान करें. (६)

EN English Translation

Where in humans can satisfy Indra? May they be satisfied in our yajna and give us wealth. (6)

Mantra 2.8.7

आ याहि सुषुमा हि त इन्द्र सोमं पिबा इमम् । एदं बर्हिः सदो मम ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप आइए. हम ने आप के लिए सोमरस निकाला है. आप उसे पीजिए. हम ने आप के लिए कुश का आसन बिछाया है. आप उस पर विराजमान होइए. (७)

EN English Translation

O Indra! You come. We have taken out somers for you. You drink it. We have laid the seat of Kush for you. You sit on it. (7)

Mantra 2.8.8

महि त्रीणामवरस्तु द्युक्षं मित्रस्यार्यम्णः । दुराधर्षं वरुणस्य ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र, अर्यमा और वरुण-इन तीनों देवताओं का तेजस्वी संरक्षण हमें मिले ताकि हम शज्रुओं को हरा सकें. (८)

EN English Translation

Indra, Aryama and Varuna - we should get the bright protection of these three gods so that we can defeat the shajurus. (8)

Mantra 2.8.9

त्वावतः पुरूवसो वयमिन्द्र प्रणेतः । स्मसि स्थातर्हरीणाम् ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप बहुत धनवान, श्रेष्ठ कर्म करने वाले व हरि नामक घोड़े वाले हैं. हमारी रक्षा करिए. हम आप के अपने हैं. (९)

EN English Translation

O Indra! You are very rich, who does great deeds and has a horse named Hari. Protect us. We are your own. (9)