Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 20 • Dashati / Sukta 1

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 20

Chapter / Prapathak 20 • Dashati / Sukta 1

14 Mantras Loaded
Mantra 20.1.1

अभि प्र गोपतिं गिरेन्द्रमर्च यथा विदे । मूनुँ सत्यस्य सत्पतिम् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! इंद्र सत्यपति, सत्य के स्वामी, गोपति व पर्वतपति हैं. वे यथाशक्ति आराधकों का संरक्षण करते हैं. आप इंद्र की अर्चना कीजिए. (१)

EN English Translation

O hosts! Indra is Satyapati, swami of truth, Gopati and Parvatpati. They protect the worshipers as much as possible. You worship Indra. (1)

Mantra 20.1.2

आ हरयः ससृज्रिरेऽरुषीरधि बर्हिषि । यत्राभि संनवामहे ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र के घोड़े उन को घास के उन आसनों पर प्रतिष्ठापित करें, जिन पर हम यज्ञ में उन्हें स्थापित कर के उन की उपासना करते हैं. (२)

EN English Translation

May Indra's horses install him on the grass asanas on which we install him in the yajna and worship him. (2)

Mantra 20.1.3

इन्द्राय गाव आशिरं दुदुह्रे वज्रिणे मधु । यत्सीमुपह्वरे विदत् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

पास ही यज्ञ में जब इंद्र मधुर सोमरस का पान करते हैं, उस समय वज्रपाणि इंद्र के लिए गाएं मीठा दूध देती हैं. (३)

EN English Translation

In the nearby yagna, when Indra drinks the sweet Someras, at that time Vajrapani gives sweet milk to Indra. (3)

Mantra 20.1.4

आ नो विश्वासु हव्यमिन्द्रँ समत्सु भूषत । उप ब्रह्माणि सवनानि वृत्रहन्परमज्या ऋचीषम ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हमारे यज्ञ आप की शोभा बढ़ाते हैं. आप के लिए गाई गई हमारी प्रार्थनाएं आप की शोभा बढ़ाती हैं. हम युद्धों में अपनी सहायता के लिए आप को याद करते हैं. आप वृत्रनाशक हैं. आप हमें मनपसंद धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (४)

EN English Translation

O Indra! Our yajna graces you. Our prayers sung for you grace you. We miss you for your assistance in wars. You are a chronicle. Please give us the money we want. (4)

Mantra 20.1.5

त्वं दाता प्रथमो राधसामस्यसि सत्य ईशानकृत् । तुविद्युम्नस्य युज्या वृणीमहे पुत्रस्य शवसो महः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप पहले दाता हैं. आप धनदाता और सत्य के स्वामी हैं. हम आप की प्रकाशशीलता से जुड़ने एवं आप से बलवान और उत्तम संतान की कामना करते हैं. (५)

EN English Translation

O Indra! You are the first donor. You are the giver of wealth and the master of truth. We connect with your light and wish you a strong and good child. (5)

Mantra 20.1.6

प्रत्नं पीयूषं पूर्व्यं यदुक्थ्यं महो गाहद्दिव आ निरधुक्षत । इन्द्रमभि जायमानँ समस्वरन् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

अमृत तुल्य सोमरस अपूर्व और सर्वश्रेष्ठ है. यह स्वर्गलोक से प्रकट हुआ. इंद्र के सामने यजमान मंत्र गागा कर सोम की स्तुति करते हैं. (६)

EN English Translation

Amrit-like Someras is unique and the best. It appeared from heaven. In front of Indra, the host praises Som by singing the mantra. (6)

Mantra 20.1.7

आदीं के चित्पश्यमानास आप्यं वसुरुचो दिव्या अभ्यनूषत । दिवो न वारँ सविता व्यूर्णुते ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

तत्पश्चात वसुरुच देवगण सोम का दर्शन करते हैं. अंधेरे को दूर करने वाले सूर्य के उगने से पहले पूजनीय सोम की स्तुति की जाती है. यह स्तुति ऐसे की जाती है, जैसे आदरणीय भाई की की जाती है. (७)

EN English Translation

After that, Vasuruch Devgan sees Soma. The revered Soma is praised before the sun that removes darkness rises. This praise is done as if the respected brother is done. (7)

Mantra 20.1.8

अध यदिमे पवमान रोदसी इमा च विश्वा भुवनाभि मज्मना । यूथे न निष्ठा वृषभो वि राजसि ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप परिष्कृत व पवित्र हैं. गायों के झुंड में बैल के समान आप स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक के बीच सुशोभित होते हैं. (८)

EN English Translation

O Mon! You are sophisticated and holy. Like a bull in a herd of cows, you are adorned between heaven and earth. (8)

Mantra 20.1.9

इममू षु त्वमस्माकँ सनिं गायत्रं नव्याँसम् । अग्ने देवेषु प्र वोचः ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! हमारे साम मंत्र गायक (पुरोहित) भलीभांति और भाव भरे साम मंत्र गाते हैं. आप हमारी उन प्रार्थनाओं को निर्धारित देवताओं के पास पहुंचाने की कृपा कीजिए. (९)

EN English Translation

O agni! Our sama mantra singers (priests) sing well and emotional saam mantras. Please convey those prayers of ours to the prescribed deities. (9)

Mantra 20.1.10

विभक्तासि चित्रभानो सिन्धोरूर्मा उपाक आ । सद्यो दाशुषे क्षरसि ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप समुद्र की लहरों की तरह हवि देने वाले को उत्तम फल देते हैं. आप धनदाता और लपटों से सुशोभित हैं. (१०)

EN English Translation

O agni! You give the best results to the one who gives havi like the waves of the sea. You are rich and beautified with flames. (10)

Mantra 20.1.11

आ नो भज परमेष्वा वाजेषु मध्यमेषु । शिक्षा वस्वो अन्तमस्य ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

आप हमें ज्येष्ठ, मध्यम, कनिष्ठ आदि सभी प्रकार की धनसंपत्ति व शिक्षा धन दीजिए. हम आप को आमंत्रित करते हुए भजते हैं. (११)

EN English Translation

You give us all kinds of wealth and education money like senior, middle, junior etc. We invite you. (11)

Mantra 20.1.12

अहमिद्धि पितुष्परि मेधामृतस्य जग्रह । अहँ सूर्य इवाजनि ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हम जब पिता जैसे आप की श्रेष्ठ बुद्धि पाते हैं, तो हमें ऐसा लगता है मानो हम सूर्य जैसे हो गए हों. (१२)

EN English Translation

O Indra! When we find the superior wisdom of you like the Father, we feel as if we have become like the sun. (12)

Mantra 20.1.13

अहं प्रत्नेन जन्मना गिरः शुम्भामि कण्ववत् । येनेन्द्रः शुष्ममिद्दधे ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हम कण्व ऋषि की भांति प्रयत्नपूर्वक रचे गए पुरातन वेदवाणी से मंत्रपाठ कर के इंद्र की छवि बढ़ाते हैं. उन्हीं के प्रभाव से वे हम पर कृपालु होते हैं. (१३)

EN English Translation

We increase the image of Indra by reciting mantras from the ancient Vedvani created effortfully like Kanva Rishi. With their influence, they are kind to us. (13)

Mantra 20.1.14

ये त्वामिन्द्र न तुष्टुवुरृषयो ये च तुष्टुवुः । ममेद्वर्धस्व सुष्टुतः ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप को प्रसन्न करने वाले और संतुष्ट ऋषियों में हमारी प्रार्थनाओं की प्रशंसा होती है. उन के प्रभाव से आप संतुष्ट होइए, बढ़ोतरी पाइए. (१४)

EN English Translation

O Indra! Our prayers are admired among the sages who please and satisfy you. Be satisfied with their effect, get an increase. (14)