Chapter / Prapathak 22
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 22
अभि त्वा पूर्वपीतय इन्द्र स्तोमेभिरायवः । समीचीनास ऋभवः समस्वरन्रुद्रा गृणन्त पूर्व्यम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! यजमान चाहते हैं कि आप सब से पहले सोमरस पीजिए. यजमान वैदिक मंत्रों से आप की स्तुति कर रहे हैं. आप उचित दृष्टि वाले हैं. रुद्र और ऋभुगण आप की गणना सर्वप्रथम करते हैं. वे भी आप ही की स्तुति करते हैं. (१)
EN English Translation
O Indra! The host wants you to drink somers first. The host is praising you with Vedic mantras. You are with proper vision. Rudra and Ribhugan calculate you first. They also praise you. (1)
इमं मे वरुण श्रुधी हवमद्या च मृडय । त्वामवस्युरा चके ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे वरुण! आप हमारी इन स्तुतियों पर कान (ध्यान) दीजिए. आप हमें सुख दीजिए. हम आप से अपनी रक्षा की प्रार्थना करते हैं. (१)
EN English Translation
O Varuna! You pay attention to these praises of ours. You give us happiness. We pray to you to protect us. (1)
उत नो गोषणिं धियमश्वसां वाजसामुत । नृवत्कृणुह्यूतये ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पूषा! आप हमारी बुद्धि की रक्षा कीजिए. हमारी बुद्धि हमें गोधन, अश्वधन व धन प्राप्त कराती है. (१)
EN English Translation
O Pusha! You protect our intellect. Our intellect gives us wealth, horsepower and wealth. (1)
मा भेम मा श्रमिष्मोग्रस्य सख्ये तव । महत्ते वृष्णो अभिचक्ष्यं कृतं पश्येम तुर्वशं यदुम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम आप के मित्र हैं, इस कारण हम कभी भी श्रम से थके नहीं, कभी भी किसी से डरे नहीं. आप महान हैं. आप की कृपा सराहनीय है. तुर्वश और यदु दोनों ही प्रसन्न दिखाई देते हैं. (१)
EN English Translation
O Indra! We are your friends, that is why we have never been tired of labor, never afraid of anyone. You are great. Your grace is commendable. Both Turvash and Yadu appear happy. (1)
अस्येदिन्द्रो वावृधे वृष्ण्यँ शवो मदे सुतस्य विष्णवि । अद्या तमस्य महिमानमायवोऽनु ष्टुवन्ति पूर्वथा ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप सोमरस पी कर प्रसन्न होते हैं. आप यजमान का वीर्य और शक्ति दोनों बढ़ाते हैं. आप महिमावान हैं. यजमान आप की उसी महिमा का बखान करते हैं. (२)
EN English Translation
O Indra! You are happy to drink somerasa. You increase both the semen and power of the host. You are glorious. The hosts extol the same glory of you. (2)
कया त्वं न ऊत्याभि प्र मन्दसे वृषन् । कया स्तोतृभ्य आ भर ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप किन साधनों से हमारी रक्षा करते हैं? आप हमें किस प्रकार बहुत प्रसन्नता देते हैं? आप कैसे यजमानों (स्तोताओं) की इच्छापूर्ति करते हैं? (२)
EN English Translation
O Indra! By what means do you protect us? How do you make us very happy? How do you fulfill the wishes of the hosts?¦ (2)
शशमानस्य वा नरः स्वेदस्य सत्यशवसः । विदा कामस्य वेनतः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मरुद्गण! सत्य हमारा बल है. हम यज्ञ करते हुए पसीने से तर हो गए हैं. आप ऐसे उपासकों की मनोकामनाएं पूरी करने की कृपा कीजिए. (२)
EN English Translation
O Desertion! Truth is our force. We have become sweaty while performing yagna. Please fulfill the wishes of such worshippers. (2)
सव्यामनु स्फिग्यं वावसे वृष्ना न दानो अस्य रोषति । मध्वा सम्पृक्ताः सारघेण धेनवस्तूयमेहि द्रवा पिब ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप क्षमतावान हैं. आप बाएं हाथ से ही (आसानी से) सब को शरण दे देते हैं. अत्यंत क्रूर भी आप का कुछ बिगाड़ नहीं सकते. मीठे दूध वाली गायों के समान सुखदायी आप की स्तुति हम करते हैं. आप उन्हीं के समान सुखद हैं. आप जितनी जल्दी हो सके हमारे यज्ञ स्थान पर पधारिए व सोमपान करिए. (२)
EN English Translation
O Indra! You are capable. You give shelter to everyone (easily) with the left hand. Even the most cruel can't do anything to you. We praise you as pleasant as sweet milk cows. You are as pleasant as them. You come to our yajna place as soon as possible and drink soma. (2)
प्र वामर्चन्त्युक्थिनो नीथाविदो जरितारः । इन्द्राग्नी इष आ वृणे ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हे अग्नि! यजमान आप की अर्चना करते हैं. सामगायक आप के गुण गा रहे हैं. अन्न धन हेतु हम भी आप को आमंत्रित करते हैं. (३)
EN English Translation
O Indra! O agni! The host worships you. The sings of your songs are the same. We also invite you for food money. (3)
इन्द्रमिद्देवतातय इन्द्रं प्रयत्यध्वरे । इन्द्रँ समीके वनिनो हवामह इन्द्रं धनस्य सातये ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम यज्ञ में व वीर भक्तगण संग्राम में आप को आमंत्रित करते हैं. हम धन हेतु आप का आह्वान करते हैं. (३)
EN English Translation
O Indra! We invite you to the yagna and the brave devotees to the struggle. We call on you for money. (3)
उप नः सूनवो गिरः शृण्वन्त्वमृतस्य ये । सुमृडीका भवन्तु नः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मरुद्गण! आप प्रजापति के पुत्र हैं. आप अमर हैं. आप हमें सुखी बनाने की कृपा कीजिए. आप स्तुतियां सुनने की कृपा कीजिए. (३)
EN English Translation
O Desertion! You are Prajapati's son. You are immortal. Please make us happy. Please listen to the praises. (3)
इमा उ त्वा पुरूवसो गिरो वर्धन्तु या मम । पावकवर्णाः शुचयो विपश्चितोऽभि स्तोमैरनूषत ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हमारी स्तुतियां आप का यशवर्धन करें. हमारी स्तुतियां श्रेष्ठ ज्ञानमय हैं. ज्ञानी और तेजस्वी यजमान आप की स्तुति करते हैं. (३)
EN English Translation
O Indra! May our praises bring you laurels. Our praises are of great knowledge. The wise and bright host praises you. (3)
इन्द्राग्नी नवतिं पुरो दासपत्नीरधूनुतम् । साकमेकेन कर्मणा ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हे अग्नि! आप ने एक ही बार एक साथ नब्बे नगरों को कंपकंपा दिया. (४)
EN English Translation
O Indra! O agni! You shivered ninety cities at once. (4)
इन्द्रो मह्ना रोदसी पप्रथच्छव इन्द्रः सूर्यमरोचयत् । इन्द्रे ह विश्वा भुवनानि येमिर इन्द्रे सुवानास इन्दवः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप महान हैं. आप ने स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक का फैलाव किया. आप ने सूर्य को प्रकाश से चमकाया. आप ने सकल भुवनों को शरण दी. हम आप के लिए सोमरस भेंट करते हैं. (४)
EN English Translation
O Indra! You are great. You spread paradise and earth. You made the sun shine with light. You gave shelter to the sakal bhuvanas. We present somers to you. (4)
प्र वां महि द्यवी अभ्युपस्तुतिं भरामहे । शुची उप प्रशस्तये ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्वर्गलोक! हे पृथ्वीलोक! हम स्तुतियों से आप के समीप पहुंचते हैं. हम आप दोनों लोकों के लिए भरपूर स्तुतियां उचारते हैं. (४)
EN English Translation
O paradise! O earth! We come close to you by praise. We offer a lot of praise to both of you. (4)
अयँ सहस्रमृषिभिः सहस्कृतः समुद्र इव पप्रथे । सत्यः सो अस्य महिमा गृणे शवो यज्ञेषु विप्रराज्ये ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप समुद्र की भांति विस्तृत हैं. आप हजारों ऋषियों जैसे बलवान हैं. आप सत्यवान व शक्तिमान हैं. ब्रह्मज्ञानी लोगों के निर्देशन में आप की स्तुतियां गाई जाती हैं. (४)
EN English Translation
O Indra! You are as wide as the sea. You are as strong as thousands of sages. You are truthful and powerful. Praises of you are sung under the direction of brahmagyani people. (4)
इन्द्राग्नी अपसस्पर्युप प्र यन्ति धीतयः । ऋतस्य पथ्याऽऽ३ अनु ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हे अग्नि! यज्ञ के होता आदि पुरोहित सत्य के मार्ग से हमारे यज्ञ के पास उपस्थित होते हैं. (५)
EN English Translation
O Indra! O agni! The priests present near our yajna through the path of truth. (5)
विश्वकर्मन्हविषा वावृधानः स्वयं यजस्व तन्वा३ँ स्वा हि ते । मुह्यन्त्वन्ये अभितो जनास इहास्माकं मघवा सूरिरस्तु ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप हवि से बढ़ोतरी पाते हैं. आप सभी कर्म साधते हैं. हम संसार के कल्याण के लिए अपने को न्योछावर करते हैं. यज्ञ से विरोध रखने वाले लोगों का मनोबल टूटे. इंद्र हमारे हो जाएं. बुद्धिजीवी लोग हमारे हो जाएं. (५)
EN English Translation
O Indra! You get an increase from the havi. You do all the deeds. We sacrifice ourselves for the welfare of the world. The morale of the people who are opposed to the yajna was broken. Indra become ours. Intellectuals should become ours. (5)
पुनाने तन्वा मिथः स्वेन दक्षेण राजथः । ऊह्याथे सनादृतम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवी! आप स्वर्गलोक व पृथ्वीलोक को पवित्र करती हैं. आप प्रकाशवती हैं. आप यज्ञ की परिपाटियों का निर्वाह करती हैं. (५)
EN English Translation
O Goddess! You sanctify heaven and earth. You are prakashvati. You follow the practices of yajna. (5)
यस्यायं विश्व आर्यो दासः शेवधिपा अरिः । तिरश्चिदर्ये रुशमे पवीरवि तुभ्येत्सो अज्यते रयिः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! यह सारा विश्व आप का है. आर्य दास की भांति आप की सेवा करते हैं. आप शन्रुओं के अधीश हैं. रश्म और पवि शक्तिमान हो कर भी आप की पूजा करते हैं. (५)
EN English Translation
O Indra! This whole world belongs to you. Arya serves you like a slave. You are the abbot of the saints. Rashmi and Pavi worship you even by being powerful. (5)
इन्द्राग्नी तविषाणी वाँ सधस्थानि प्रयाँसि च । युवोरप्तूर्यँ हितम् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हे अग्नि! आप हित साधने वाले हैं. आप के प्रयास सदैव शुभ कार्यो की ओर लगे रहते हैं. (६)
EN English Translation
O Indra! O agni! You are an interest seeker. Your efforts are always engaged towards auspicious works. (6)
अया रुचा हरिण्या पुनानो विश्वा द्वेषाँसि तरति सयुग्वभिः सूरो न सयुग्वभिः । धारा पृष्ठस्य रोचते पुनानो अरुषो हरिः । विश्वा यद्रूपा परियास्यृक्वभिः सप्तास्येभिरृक्वभिः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप का रस रुचिपूर्ण है व हरित आभा वाला है. आप उस से द्वेषियों का वैसे ही संहार करते हैं, जैसे सूर्य अपनी किरणों से अंधेरे का संहार करते हैं. आप का रस प्रकाशमान है. छलनी पर आप की धारा प्रकाशमान है. आगेपीछे सब ओर आप की धारा शोभित होती है. आप अपने सात मुखों से निकलने वाली सात किरणों से कहीं ज्यादा प्रकाशमान व उत्तम हैं. (६)
EN English Translation
O Mon! Your juice is interesting and has a green aura. You kill haters like the sun kills darkness with its rays. Your juice is shining. The stream of you on the sieve is illuminating. Your stream is adorned all over the back. You are brighter and better than the seven rays emanating from your seven mouths. (6)
मही मित्रस्य साधथस्तरन्ती पिप्रती ऋतम् । परि यज्ञं नि षेदथुः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवियो! हे अंतरिक्षलोक! यजमान आप के सखा हैं. आप यजमान की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. आप यज्ञ को पूर्ण कराते हैं. आप यज्ञ को पूरा सहयोग देते हैं. (६)
EN English Translation
O ladies! O spaceland! The host is your friend. You fulfill the wishes of the host. You complete the yajna. You give full support to the yajna. (6)
तुरण्यवो मधुमन्तं घृतश्चतं विप्रासो अर्कमानृचुः । अस्मे रयिः पप्रथे वृष्ण्यं शवोऽस्मे स्वानास इन्दवः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम आप की अर्चना करते हैं. यजमान ब्राह्मण यज्ञ करते हैं. वे यज्ञ में शहद और ची से भरी हुई आहुतियां व हम हवि रूपी धन देते हैं. सोम प्रसिद्धि प्राप्त करें. (६)
EN English Translation
O Indra! We worship you. The host Brahmins perform yajna. They offer sacrifices filled with honey and chi in the yagna and we give money in the form of havi. Get som fame. (6)
शग्ध्यू३ षु शचीपत इन्द्र विश्वाभिरूतिभिः । भगं न हि त्वा यशसं वसुविदमनु शूर चरामसि ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप शचीपति, शक्तिमान, धनवान, सौभाग्यवान और यशस्वी हैं. हम आप का अनुगमन करते हैं. (७)
EN English Translation
O Indra! You are a saturn, powerful, rich, fortunate and successful. We follow you. (7)
प्राचीमनु प्रदिशं पाति चेकितत्सँ रश्मिभिर्यतते दर्शतो रथो दैव्यो दर्शतो रथः । अग्मन्नुक्थानि पौँस्येन्द्रं जैत्राय हर्षयत । वज्रश्च यद्भवथो अनपच्युता समत्स्वनपच्युता ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप पूर्व दिशा में प्रस्थान करते हैं. तब आप का रथ बहुत चमकता है. आप का रथ दिव्य व दर्शनीय है. यजमान मंत्र गागा कर अपनी स्तुतियां आप और इंद्र तक पहुंचाते हैं. यजमान विजय पाने की इच्छा से आप को प्रसन्न करते हैं. वे आप से वज्ज प्राप्त करते हैं. आप दोनों मिल कर किसी भी युद्ध में यजमान को हारने नहीं देते हैं. (७)
EN English Translation
O Mon! You depart in the east direction. Then your chariot shines a lot. Your chariot is divine and visible. The host conveys his praises to you and Indra by singing the mantra. The host pleases you with the desire to win. They get a joke from you. You both do not let the host lose in any war together. (7)
अयमु ते समतसि कपोत इव गर्भधिम् । वचस्तच्चिन्न ओहसे ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हमारी स्तुतियां स्नेह से आप के पास उसी तरह पहुंचती हैं, जैसे कबूतर प्रेम से कबूतरी के पास पहुंचता है. (७)
EN English Translation
O Indra! Our praises reach you with affection in the same way as a pigeon reaches the pigeon with love. (7)
गोमन्न इन्दो अश्ववत्सुतः सुदक्ष धनिव । शुचिं च वर्णमधि गोषु धार्य ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप हमें गोवान व अश्ववान बनाइए. आप गाय के दूध में मिल कर पवित्र सफेद रंग प्राप्त करते हैं. (७)
EN English Translation
O Mon! You make us Goans and Horses. You get a holy white color by mixing it in cow's milk. (7)
पौरो अश्वस्य पुरुकृद्गवामस्युत्सो देव हिरण्ययः । न किर्हि दानं परि मर्धिषत्वे यद्यद्यामि तदा भर ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप अश्व, गौ आदि पशुओं का पालन करते हैं. स्वर्णमयी मुद्रा से जैसे प्रसन्नता होती है, वैसे ही आप को देख कर प्रसन्नता होती है. कोई भी आप के दान को भूल नहीं सकता. आप हमें भरपूर धन दीजिए. (८)
EN English Translation
O Indra! You rear animals like horses, cows etc. Just as it is happy to see you with the golden posture, it is happy to see you. No one can forget your donation. You give us plenty of money. (8)
त्वं ह त्यत्पणीनां विदो वसु सं मातृभिर्मर्जयसि स्व आ दम ऋतस्य धीतिभिर्दमे । परावतो न साम तद्यत्रा रणन्ति धीतयः । त्रिधातुभिररुषीभिर्वयो दधे रोचमानो वयो दधे ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप ने व्यापारियों से धन पाया. आप मातृ जल से पवित्र किए जाते हैं. आप के लिए गाए जाने वाले सामगान यज्ञ स्थान से बहुत दूर दूर तक गूंजते हैं. आप स्वर्गलोक, अंतरिक्षलोक एवं पृथ्वीलोक तीनों ही जगह सुशोभित होते हैं. आप हमें दीर्घायु कीजिए. (८)
EN English Translation
O Mon! You got money from traders. You are sanctified with mother water. The songs sung for you resonate far away from the yajna place. You are adorned in all three places heaven, space world and earth. You make us long. (8)