Chapter / Prapathak 24
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 24
पन्यंपन्यमित्सोतार आ धावत मद्याय । सोमं वीराय शूराय ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! आप सोमरस तैयार करने में लगे हुए हो. आप शूरवीर इंद्र को सोमरस भेंट कीजिए. सोमरस मददायी है. आप जल्दीजल्दी दौड़ कर वह सोमरस इंद्र को भेंट कीजिए. (१)
EN English Translation
O hosts! You are engaged in preparing somers. You present someras to the knight Indra. Someras is intoxicating. You run quickly and present it to Someras Indra. (1)
इदं विष्णुर्वि चक्रमे त्रेधा नि दधे पदम् । समूढमस्य पाँसुले ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
विष्णु ने अपने पैरों को तीन प्रकार से रखा. उन पैरों की पदधूलि में ही सारा संसार समा गया. (१)
EN English Translation
Vishnu kept his feet in three ways. The whole world was absorbed in the footsteps of those feet. (1)
एदु मधोर्मदिन्तरँ सिञ्चाध्वर्यो अन्धसः । एवा हि वीर स्तवते सदावृधः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! सोमरस मधुर, सुखदायी व इंद्र के लिए आनंददायी है. आप इंद्र की स्तुति कीजिए. वे ही स्तुति के योग्य हैं. आप सोमरस भी उन्हीं की सेवा में समर्पित कीजिए. (१)
EN English Translation
O hosts! Someras is sweet, pleasant and enjoyable for Indra. You praise Indra. They are the ones who deserve praise. You also dedicate Somers to his service. (1)
पवमाना असृक्षत सोमाः शुक्रास इन्दवः । अभि विश्वानि काव्या ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप का रस पवित्र व चमकीला है. उसे सभी काव्यों (वेद मंत्रों) के साथ संस्कारित किया जाता है. (१)
EN English Translation
O Mon! Your juice is pure and bright. He is cultured with all the poems (Veda mantras). (1)
एह हरी ब्रह्मयुजा शग्मा वक्षतः सखायम् । इन्द्रं गीर्भिर्गिर्वणसम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र के घोड़े वाणी के संकेत से ही रथ में जुत जाते हैं. इंद्र हमारे सखा व वाणी से उपास्य हैं. इंद्र के घोड़े उन्हें ले कर यज्ञ में आने की कृपा करें. (२)
EN English Translation
Indra's horses are tied in the chariot only by the sign of speech. Indra is worshipable by our friend and speech. Please take Indra's horses and come to the yagna. (2)
त्रीणि पदा वि चक्रमे विष्णुर्गोपा अदाभ्यः । अतो धर्माणि धारयन् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
विष्णु अपने तीन पैरों में धर्म को धारण करते हुए संसार को संचालित करते हैं. वे सर्वत्र व्याप्त हैं. (२)
EN English Translation
Vishnu conducts the world by wearing dharma in his three legs. They are everywhere. (2)
इन्द्र स्थातर्हरीणां न किष्टे पूर्व्यस्तुतिम् । उदानँश शवसा न भन्दना ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप अश्वपति हैं. ऋषियों ने आप के लिए प्रार्थनाएं रची हैं. उन प्रार्थनाओं को (आप द्वारा दी गई) सामर्थ्य के अलावा और किसी तरह नहीं प्राप्त किया जा सकता है. (२)
EN English Translation
O Indra! You are ashwapati. Sages have made prayers for you. Those prayers cannot be received in any way other than the power (given by you). (2)
पवमाना दिवस्पर्यन्तरिक्षादसृक्षत । पृथिव्या अधि सानवि ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप का रस पवित्र और वह स्वर्गलोक से धरती के उच्च शिखर को स्पर्श करता हुआ बहता है. (२)
EN English Translation
O Mon! Your juice is pure and it flows from heaven touching the high peak of the earth. (2)
पाता वृत्रहा सुतमा घा गमन्नारे अस्मत् । नि यमते शतमूतिः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप वृत्रासुर हंता व सोमपायी हैं. आप दुश्मनों को दूर भगाने व हमारे यज्ञ में अवश्य पधारने की कृपा कीजिए. (३)
EN English Translation
O Indra! You are Vritrasur Hanta and Sompayi. Please drive away the enemies and definitely come to our yagna. (3)
विष्णोः कर्माणि पश्यत यतो व्रतानि पस्पशे । इन्द्रस्य युज्यः सखा ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! आप विष्णु के कमो को देखने की कृपा कीजिए. उन कर्मों के वे प्रेरक और इंद्र के योग्य मित्र हैं. (३)
EN English Translation
O hosts! Please see the kamo of Vishnu. He is the motivator of those deeds and a worthy friend of Indra. (3)
तं वो वाजानां पतिमहूमहि श्रवस्यवः । अप्रायुभिर्ज्ञेभिर्वावृधेन्यम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप वैभवशाली, धनपति व फुर्तीले हैं. यजमान जो यज्ञ करते हैं, उन यज्ञों से आप बढ़ोतरी प्राप्त करते हैं. हम आप का आह्वान करते हैं. (३)
EN English Translation
O Indra! You are glorious, wealthy and agile. You get increase from the yajnas that the host performs. We call upon you. (3)
पवमानास आशवः शुभ्रा असृग्रमिन्दवः । घ्नन्तो विश्वा अप द्विषः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप का रस पवित्र और चमकीला है. वह (स्वास्थ्य संबंधी) सभी गड़बड़ियों का नाश करता है. आप जल्दी द्रोणकलश में पधारते हैं. (३)
EN English Translation
O Mon! Your juice is pure and bright. He destroys all (health) disturbances. You get to Dronalash quickly. (3)
आ त्वा विशन्त्विन्दवः समुद्रमिव सिन्धवः । न त्वामिन्द्राति रिच्यते ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप के अतिरिक्त और कोई देव श्रेष्ठ नहीं हैं. आप को सोमरस वैसे ही प्राप्त हो, जैसे समुद्र को नदियां प्राप्त होती हैं. (४)
EN English Translation
O Indra! There is no god superior to you. May you receive somers just as the sea receives rivers. (4)
तद्विष्णोः परमं पदँ सदा पश्यन्ति सूरयः । दिवीव चक्षुराततम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
स्वर्गलोक में स्थित सूर्य को जैसे साधारण आंखों से आसानी से देख सकते हैं, वैसे ही बुद्धिमान यजमान विष्णु के परमपद को देख लेते हैं. (४)
EN English Translation
Just as you can easily see the sun in heaven with ordinary eyes, so the wise host sees the supreme position of Vishnu. (4)
तं गूर्धया स्वर्णरं देवासो देवमरतिं दधन्विरे । देवत्रा हव्यमूहिषे ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! यज्ञ देवलोक का प्रतिनिधित्व करते हैं. आप इन यज्ञों की पूजा कीजिए. इन यज्ञों के माध्यम से यजमान दिव्य विभूतियां पाते हैँ और धारण करते हैं. अग्नि हमारी हवियों को देवताओं तक पहुंचाने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाते हैं. (४)
EN English Translation
O hosts! Yajna represents Devlok. You worship these sacrifices. Through these yajnas, the hosts receive and hold divine personalities. Agni plays the role of mediator to bring our wives to the gods. (4)
तोशा वृत्रहणा हुवे सजित्वानापराजिता । इन्द्राग्नी वाजसातमा ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हे अग्नि! आप वृत्रनाश से संतोष करते हैं. आप को कोई पराजित नहीं कर सकता. आप उपासकों को प्रचुर धन देते हैं. हम आप की उपासना करते हैं. (४)
EN English Translation
O Indra! O agni! You are satisfied with vritranash. No one can defeat you. You give abundant wealth to worshippers. We worship you. (4)
विव्यक्थ महिना वृषन्भक्षँ सोमस्य जागृवे । य इन्द्र जठरेषु ते ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप जाग्रत व शक्तिमान हैं. सोम के कारण आप की ख्याति बहुत व्यापक है. आप के जठर (पेट) में पहुंचा हुआ सोम भी प्रशंसा प्राप्त करता है. (५)
EN English Translation
O Indra! You are awake and powerful. Due to Mon, your reputation is very wide. The SOM reached in your stomach also receives praise. (5)
तद्विप्रासो विपन्युवो जागृवाँसः समिन्धते । विष्णोर्यत्परमं पदम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
जाग्रत यजमान अपने श्रेष्ठ यज्ञ कर्मो से विष्णु के श्रेष्ठ पद को प्राप्त करते हैं. (५)
EN English Translation
The awakened host attains the best position of Vishnu through his best yajna karma. (5)
विभूतरातिं विप्र चित्रशोचिषमग्निमीडिष्व यन्तुरम् । अस्य मेधस्य सोम्यस्य सोभरे प्रेमध्वराय पूर्व्यम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ब्राह्मणो! आप अग्नि की उपासना कीजिए. यज्ञ की सफलता के लिए आप को यह उपासना करनी है. वे अतिशय वैभवदाता, प्रकाशमान, श्रेष्ठ और यज्ञ के प्रमुख हैं. (५)
EN English Translation
O Brahmins! You worship agni. For the success of yajna, you have to do this worship. He is the great splendor, the shining, the superior and the head of the yajna. (5)
प्र वामर्चन्त्युक्थिनो नीथाविदो जरितारः । इन्द्राग्नी इष आ वृणे ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हे अग्नि! हम मनोकामना पूर्ति के लिए आप का वरण करते हैं. हम वैदिक मंत्रों से व साम गागा कर आप की उपासना करते हैं. (५)
EN English Translation
O Indra! O agni! We choose you to fulfill your wishes. We worship you with Vedic mantras and singing. (5)
अरं त इन्द्र कुक्षये सोमो भवतु वृत्रहन् । अरं धामभ्य इन्दवः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप ने वृत्रासुर का हनन किया. हम ने आप को जो सोमरस भेंट किया, वह आप के लिए भरपूर हो. वह सोमरस अन्य देवताओं के लिए भी भरपूर हो. (६)
EN English Translation
O Indra! You violated Vritrasura. May the somerus we have presented to you be abundant for you. May that Someras be plentiful to other gods too. (6)
अतो देवा अवन्तु नो यतो विष्णुर्विचक्रमे । पृथिव्या अधि सानवि ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
विष्णु ईश्वर हैं. उन्होंने पृथ्वी के सब से ऊंचे स्थान से अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की है. उस श्रेष्ठ लोक से देवता हमारी रक्षा करने की कृपा करें. (६)
EN English Translation
Vishnu is God. He has established his reputation from the highest position on earth. May the gods please protect us from that elevated world. (6)
आ सोम सवानो अद्रिभिस्तिरो वाराण्यव्यया । जनो न पुरि चम्वोर्विशद्धरिः सदो वनेषु दध्रिषे ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! पत्थरों से कूट कर आप का रस निकाला गया है, छान कर उस रस को पवित्र किया गया है. हरा सोमरस वन की लकड़ी के बने पात्र में उसी तरह प्रवेश कर रहा है, जैसे शूरवीर अपनी वीरता से नगर में प्रवेश करने जाता है. (६)
EN English Translation
O Mon! Your juice has been extracted by crushing with stones, filtered and that juice has been purified. The green someras is entering the wooden vessel of the forest in the same way as the knight goes to enter the city with his bravery. (6)
इन्द्राग्नी नवतिं पुरो दासपत्नीरधूनुतम् । साकमेकेन कर्मणा ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हे अग्नि! दासों और उन की पत्नियों के नगर आप ने एक साथ एक कार्य (युद्ध) से ही कंपकंपा कर नष्ट कर दिए. हम आप दोनों की स्तुति करते हैं. (६)
EN English Translation
O Indra! O agni! The cities of slaves and their wives were destroyed by shivering from one act (war) together. We praise both of you. (6)
जराबोध तद्विविड्ढि विशेविशे यज्ञियाय । स्तोमँ रुद्राय दृशीकम् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप को प्रार्थनाओं से प्रज्वलित किया जाता है. आप बारबार यजमानों के कल्याण के लिए यज्ञ मंडप में प्रकट होने की कृपा कीजिए. यजमान रुद्र के लिए अच्छे स्तोत्र बोले. (७)
EN English Translation
O agni! You are ignited by prayers. Please again and again appear in the Yagya Mandap for the welfare of the hosts. The host spoke good hymns for Rudra. (7)
मो षु त्वा वाघतश्च नारे अस्मन्नि रीरमन् । आरात्ताद्व सधमादं न आ गहीह वा सन्नुप श्रुधि ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप हम से बहुत दूर हैं. फिर भी हमारे यज्ञ में पधारने की कृपा कीजिए. हमारे मन की भावनाओं से हुई प्रार्थनाओं पर ध्यान देने की कृपा कीजिए. विद्वानों का ज्ञान भी आप को हम से दूर न कर सके. हमारा आप से यही अनुरोध है. (७)
EN English Translation
O Indra! You are far away from us. Still, please come to our yajna. Please pay attention to the prayers made from the feelings of our mind. Even the knowledge of scholars cannot take you away from us. That's our request to you. (7)
स मामृजे तिरो अण्वानि मेष्यो मीड्वान्त्सप्तिर्न वाजयुः । अनुमाद्यः पवमानो मनीषिभिः सोमो विप्रेभिरृक्वभिः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
ब्राह्मण ऋत्विज् सोमरस को पवित्र कर रहे हैं. स्तोत्रों से वे इस की प्रशंसा कर हहे हैं. वे भेड़ के बाल से बनी छलनी से इसे छान रहे हैं. इसे छानने वाले ऋत्विज् शक्तिमान, हृष्टपुष्ट और घोड़े जैसे बलवान हैं. (७)
EN English Translation
Brahmins are sanctifying Ritvij Someras. They are praising it from the psalms. They are filtering it with a sieve made of sheep's hair. The Ritvijas who filter it are powerful, strong and strong like horses. (7)
उप त्वा रण्वसन्दृशं प्रयस्वन्तः सहस्कृत । अग्ने ससृज्महे गिरः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप (अरणियों में) रगड़ से पैदा होते हैं. आप दर्शनीय हैं. हम वाणी से आप की स्तुति करते हैं. हम आप की समीपता चाहते हैं. हम आप की उपासना करते हैं. (७)
EN English Translation
O agni! You are born by rubbing (in the arrays). You are visible. We praise you with speech. We want your proximity. We worship you. (7)
स नो महाँ अनिमानो धूमकेतुः पुरुश्चन्द्रः । धिये वाजाय हिन्वतु ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप की ध्वजा बहुत ही धूम्रमय (धुएं वाली) है. आप महान व आनंददायी हैं. आप हमें बौद्धिक वैभव प्रदान करने की कृपा कीजिए. (८)
EN English Translation
O agni! Your flag is very smokey. You are great and enjoyable. Please give us intellectual splendour. (8)
इमे हि ते ब्रह्मकृतः सुते सचा मधौ न मक्ष आसते । इन्द्रे कामं जरितारो वसूयवो रथे न पादमा दधुः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम आप के लिए सोमरस तैयार कर के उसी तरह बैठे हुए हैं, जिस तरह शहद पर मधुमक्खियां बैठती हैं. वीर जैसे धन की इच्छा से रथ पर पैर रखता है, वैसे ही हम भी धन की इच्छा से आप पर अपनी आशाएं केंद्रित कर रहे हैं. (८)
EN English Translation
O Indra! We are sitting for you by preparing somers, just as bees sit on honey. Just as Veer sets foot on the chariot with the desire for wealth, we are also focusing our hopes on you with the desire for wealth. (8)