Chapter / Prapathak 24 • Dashati / Sukta 2
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 24 • Dashati / Sukta 2
इदं विष्णुर्वि चक्रमे त्रेधा नि दधे पदम् । समूढमस्य पाँसुले ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
विष्णु ने अपने पैरों को तीन प्रकार से रखा. उन पैरों की पदधूलि में ही सारा संसार समा गया. (१)
EN English Translation
Vishnu kept his feet in three ways. The whole world was absorbed in the footsteps of those feet. (1)
त्रीणि पदा वि चक्रमे विष्णुर्गोपा अदाभ्यः । अतो धर्माणि धारयन् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
विष्णु अपने तीन पैरों में धर्म को धारण करते हुए संसार को संचालित करते हैं. वे सर्वत्र व्याप्त हैं. (२)
EN English Translation
Vishnu conducts the world by wearing dharma in his three legs. They are everywhere. (2)
विष्णोः कर्माणि पश्यत यतो व्रतानि पस्पशे । इन्द्रस्य युज्यः सखा ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! आप विष्णु के कमो को देखने की कृपा कीजिए. उन कर्मों के वे प्रेरक और इंद्र के योग्य मित्र हैं. (३)
EN English Translation
O hosts! Please see the kamo of Vishnu. He is the motivator of those deeds and a worthy friend of Indra. (3)
तद्विष्णोः परमं पदँ सदा पश्यन्ति सूरयः । दिवीव चक्षुराततम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
स्वर्गलोक में स्थित सूर्य को जैसे साधारण आंखों से आसानी से देख सकते हैं, वैसे ही बुद्धिमान यजमान विष्णु के परमपद को देख लेते हैं. (४)
EN English Translation
Just as you can easily see the sun in heaven with ordinary eyes, so the wise host sees the supreme position of Vishnu. (4)
तद्विप्रासो विपन्युवो जागृवाँसः समिन्धते । विष्णोर्यत्परमं पदम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
जाग्रत यजमान अपने श्रेष्ठ यज्ञ कर्मो से विष्णु के श्रेष्ठ पद को प्राप्त करते हैं. (५)
EN English Translation
The awakened host attains the best position of Vishnu through his best yajna karma. (5)
अतो देवा अवन्तु नो यतो विष्णुर्विचक्रमे । पृथिव्या अधि सानवि ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
विष्णु ईश्वर हैं. उन्होंने पृथ्वी के सब से ऊंचे स्थान से अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की है. उस श्रेष्ठ लोक से देवता हमारी रक्षा करने की कृपा करें. (६)
EN English Translation
Vishnu is God. He has established his reputation from the highest position on earth. May the gods please protect us from that elevated world. (6)
मो षु त्वा वाघतश्च नारे अस्मन्नि रीरमन् । आरात्ताद्व सधमादं न आ गहीह वा सन्नुप श्रुधि ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप हम से बहुत दूर हैं. फिर भी हमारे यज्ञ में पधारने की कृपा कीजिए. हमारे मन की भावनाओं से हुई प्रार्थनाओं पर ध्यान देने की कृपा कीजिए. विद्वानों का ज्ञान भी आप को हम से दूर न कर सके. हमारा आप से यही अनुरोध है. (७)
EN English Translation
O Indra! You are far away from us. Still, please come to our yajna. Please pay attention to the prayers made from the feelings of our mind. Even the knowledge of scholars cannot take you away from us. That's our request to you. (7)
इमे हि ते ब्रह्मकृतः सुते सचा मधौ न मक्ष आसते । इन्द्रे कामं जरितारो वसूयवो रथे न पादमा दधुः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम आप के लिए सोमरस तैयार कर के उसी तरह बैठे हुए हैं, जिस तरह शहद पर मधुमक्खियां बैठती हैं. वीर जैसे धन की इच्छा से रथ पर पैर रखता है, वैसे ही हम भी धन की इच्छा से आप पर अपनी आशाएं केंद्रित कर रहे हैं. (८)
EN English Translation
O Indra! We are sitting for you by preparing somers, just as bees sit on honey. Just as Veer sets foot on the chariot with the desire for wealth, we are also focusing our hopes on you with the desire for wealth. (8)
अस्तावि मन्म पूर्व्यं ब्रह्मेन्द्राय वोचत । पूर्वीरृतस्य बृहतीरनूषत स्तोतुर्मेधा असृक्षत ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! आप इंद्र के लिए प्रार्थनाएं याद कीजिए, उन प्रार्थनाओं को गाइए. पहले य॒ज्ञों में हम ने बृहती छंद में साम गाए. इस से यजमानो में बुद्धि उपजती है और वह बुद्धि मंजती है. (९)
EN English Translation
O hosts! You remember the prayers for Indra, sing those prayers. In the first yajnas, we sang saam in great verses. This produces wisdom in the hosts and they acquire wisdom. (9)
समिन्द्रो रायो बृहतीरधूनुत सं क्षोणी समु सूर्यम् । सँ शुक्रासः शुचयः सं गवाशिरः सोमा इन्द्रममन्दिषुः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! गाय के दूध में मिला हुआ सोमरस आप के लिए समर्पित है. यह मददायी है. आप इस से तृप्त होइए. आप हमें सूर्य जैसी प्रकाश वाली गाएं और धन प्रदान कीजिए. (१०)
EN English Translation
O Indra! Somers mixed in cow's milk is dedicated to you. It is itemising. You be satisfied with this. You sing us with sunlight and give us money. (10)
इन्द्राय सोम पातवे वृत्रघ्ने परि षिच्यसे । नरे च दक्षिणावते देवाय सदनासदे ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप ने वृत्रासुर का नाश किया. आप दक्षिणा दाता हैं. आप को मद देने के लिए द्रोणकलश में स्थिर किया जाता है. यजमानों की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सोमरस को सत्पात्र में रखा जाता है. (११)
EN English Translation
O Indra! You destroyed Vritrasura. You are a dakshina donor. You are fixed in Dronakalsh to give the item. Someras is kept in satpatra to fulfill the wishes of the hosts. (11)
तँ सखायः पुरूरुचं यूयं वयं च सूरयः । अश्याम वाजगन्ध्यँ सनेम वाजपस्त्यम् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! तुम सब और हम सब सोमरस को प्राप्त करें. वह सोमरस दूधिया (सफेद), पराक्रमी, स्फूर्तिदायी, सुगंधमय और क्षमताशाली है. (१२)
EN English Translation
O hosts! All of you and all of us get to Somerus. He is somerus milky (white), mighty, invigorating, fragrant and capable. (12)
परि त्यँ हर्यतँ हरिं बभ्रुं पुनन्ति वारेण । यो देवान्विश्वाँ इत्परि मदेन सह गच्छति ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
सोमरस हरा, भूरा व मनोहर है. वह सभी देवताओं की प्रसन्नता के साथ द्रोणकलश में जाता है. (१३)
EN English Translation
Somers is green, brown and beautiful. He goes to Dronakalash with the pleasure of all the gods. (13)
कस्तमिन्द्र त्वावसो मर्त्यो दधर्षति । श्रद्धा इत्तेमघवन् पार्ये दिवि वाजी वाजं सिषासति ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! किस में इतनी सामर्थ्य है जो आप का तिरस्कार कर दे. आप ऐश्वर्यशाली हैं. आप के भक्त आप के प्रति श्रद्धा के कारण ही दुर्दिन में आप से शक्ति और सामर्थ्य प्राप्त करते हैं. (१४)
EN English Translation
O Indra! Who has the power to despise you? You are opulent. Your devotees get power and strength from you in bad days only because of their reverence for you. (14)
मघोनः स्म वृत्रहत्येषु चोदय ये ददति प्रिया वसु । तव प्रणीती हर्यश्व सूरिभिर्विश्वा तरेम दुरिता ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप ऐश्वर्यशाली और अश्ववान हैं. आप वृत्रासुर जैसे अत्याचारियों को नष्ट करने की शक्ति दीजिए. यजमानों को देने के लिए आप प्रिय धनों को प्रेरित कीजिए. शूरवीर और ज्ञानी आप की कृपा से पापों से छुटकारा पाएं. (१५)
EN English Translation
O Indra! You are opulent and equestrian. You give power to destroy tyrants like Vritrasura. Inspire your beloved money to give to the hosts. Knight and wise, get rid of sins by the grace of you. (15)