Chapter / Prapathak 7 • Dashati / Sukta 2
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 7 • Dashati / Sukta 2
अग्न आ याहि वीतये गृणानो हव्यदातये । नि होता सत्सि बर्हिषि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हम आप की स्तुति करते हैं. देवताओं को हवि पहुंचाने के लिए हम आप का आह्वान करते हैं. आप यज्ञ में कुश के आसन पर विराजिए. (१)
EN English Translation
O agni! We praise you. We call upon you to convey the gods. You sit on the seat of Kush in the yajna. (1)
तं त्वा समिद्भिरङ्गिरो घृतेन वर्धयामसि । बृहच्छोचा यविष्ठ्य ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप सुंदर व तरुण (युवा) हैं. हम समिधा और घी से आप को प्रज्वलित करते हैं. आप प्रज्वलित होइए. (२)
EN English Translation
O agni! You are beautiful and young (young). We ignite you with samidha and ghee. You ignite. (2)
स नः पृथु श्रवाय्यमच्छा देव विवाससि । बृहदग्ने सुवीर्यम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप हमें यश और यशदायी क्षमता दोनों ही प्रदान कीजिए. लोग उस यश के बारे में सुनने (जानने) के लिए इच्छुक रहें. (३)
EN English Translation
O agni! You give us both fame and successful ability. People should be interested to hear (know) about that fame. (3)
आ नो मित्रावरुणा घृतैर्गव्यूतिमुक्षतम् । मध्वा रजाँसि सुक्रतू ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मित्र और वरुण! आप श्रेष्ठ कर्म करने वाले हैं. आप हमारे गौ स्थानों को घी, दूध से सींचने की कृपा कीजिए. आप हमारे लिए परलोक के निवास स्थानों को भी श्रेष्ठ, मधुर रसों से सींचने की कृपा कीजिए. (४)
EN English Translation
Hey friend and Varun! You are going to do the best deeds. Please irrigate our cow places with ghee, milk. Please water for us the abodes of the hereafter with the best, sweet juices. (4)
उरुशँसा नमोवृधा मह्ना दक्षस्य राजथः । द्राघिष्ठाभिः शुचिव्रता ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मित्रावरुण! आप पवित्र कार्य करने वाले हैं. आप अनेक लोगों से प्रशंसित हैं. हवि के अन्न से आप बढ़ते हैं. आप अपनी शक्ति से सुशोभित होते हैं. (५)
EN English Translation
This friend! You are going to do holy work. You are admired by many people. You grow with the food of Havi. You are adorned with your power. (5)
गृणाना जमदग्निना योनावृतस्य सीदतम् । पातँ सोममृतावृधा ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मित्रावरुण! जमदग्नि ऋषि आप की स्तुति करते हैं. आप यज्ञ स्थान में पधारिए, विराजिए. आप हमारे द्वारा तैयार किए गए सोमरस को ग्रहण कीजिए. आप हमारे यज्ञ के कर्मफल को बढ़ाने की कृपा कीजिए. (६)
EN English Translation
This friend! Sage Jamdagni praises you. You come to the place of sacrifice, sit down. You accept the somers we have prepared. Please increase the karma fruit of our yajna. (6)
आ याहि सुषुमा हि त इन्द्र सोमं पिबा इमम् । एदं बर्हिः सदो मम ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप हमारे यज्ञ में पधारिए. हम ने आप के लिए स्वच्छ सोमरस तैयार किया है. आप इस सोमरस को पीजिए. आप इस कुश के आसन पर विराजमान होइए. (७)
EN English Translation
O Indra! You come to our yajna. We have prepared clean somers for you. You drink this somers. You sit on the seat of this Kush. (7)
आ त्वा ब्रह्मयुजा हरी वहतामिन्द्र केशिना । उप ब्रह्माणि नः शृणु ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप के केश वाले मनोहर घोड़े मंत्र सुनते ही वाहन में जुत जाते हैं. आप के घोड़े आप को यज्ञ में लाने का कष्ट करें. आप हमारे पास यज्ञ में पधार कर भलीभांति हमारी प्रार्थनाओं को सुनने की कृपा कीजिए. (८)
EN English Translation
O Indra! The beautiful horses with your hair go into the vehicle as soon as they hear the mantra. May your horses bother to bring you to the yagna. Please come to us in the yajna and listen to our prayers well. (8)
ब्रह्माणस्त्वा युजा वयँ सोमपामिन्द्र सोमिनः । सुतावन्तो हवामहे ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! यजमान सोमयज्ञ (कर्ता) करने वाले हैं. सोमरस तैयार करने वाले यजमान ब्राह्मण हैं. हम आप के योग्य प्रार्थनाओं से सोमरस पीने वाले आप को आमंत्रित करते हैं. (९)
EN English Translation
O Indra! The host is going to perform somayagya (doer). The hosts who prepare Someras are Brahmins. We invite you to drink Somerus from prayers worthy of you. (9)
इन्द्राग्नी आ गतँ सुतं गीर्भिर्नभो वरेण्यम् । अस्य पातं धियेषिता ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हे इंद्र! सोमरस को हम ने अपनी स्तुतियों से पवित्र बनाया है. सोम स्वर्ग से आए हैं. इन्होंने हमारे भक्ति भाव को स्वीकार किया है. आप इस सोमरस को स्वीकार करने की कृपा कीजिए. (१०)
EN English Translation
O agni! O Indra! We have made Someras holy with our praises. Som has come from heaven. They have accepted our devotion. Please accept this somerasa. (10)
इन्द्राग्नी जरितुः सचा यज्ञो जिगाति चेतनः । अया पातमिमँ सुतम् ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हे इंद्र! आप यजमान पर कृपा कीजिए. आप उन की मदद कीजिए. सोमरस चेतनादायी है. उस से हम यज्ञ करते हैं. आप उस सोमरस को ग्रहण करने की कृपा कीजिए. (११)
EN English Translation
O agni! O Indra! Please please host. You help them. Somerus is enlightening. From that we perform yajna. Please accept that someras. (11)
इन्द्रमग्निं कविच्छदा यज्ञस्य जूत्या वृणे । ता सोमस्येह तृम्पताम् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हे इंद्र! सोम यज्ञ के प्रमुख साधन हैं. हम उन की प्रेरणा से प्रेरित होते हैं. आप दोनों देवता यजमान के लिए उपयुक्त फलदाता हैं. आप सोमरस पी कर तृप्त होइए और हमें यज्ञफल प्रदान करने की कृपा कीजिए. (१२)
EN English Translation
O agni! O Indra! Soma is the main instrument of yajna. We are inspired by their inspiration. Both of you gods are suitable fruit givers for the host. Please be satisfied by drinking someras and please give us the fruits of yajna. (12)