Chapter / Prapathak 7 • Dashati / Sukta 4
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 7 • Dashati / Sukta 4
अभि त्वा शूर नोनुमोऽदुग्धा इव धेनवः । ईशानमस्य जगतः स्वर्दृशमीशानमिन्द्र तस्थुषः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप शक्तिमान, सर्वज्ञाता व जगत् के स्वामी हैं. जैसे बिना दुही हुई गाएं रंभाती हुई अपने बछड़ों की ओर भागती हैं, वैसे ही हम आप के दर्शन और कृपा के लिए लालायित हैं. (१)
EN English Translation
O Indra! You are powerful, omniscient and the master of the world. Just as undoing cows run towards their calves, so we yearn for your vision and grace. (1)
न त्वावाँ अन्यो दिव्यो न पार्थिवो न जातो न जनिष्यते । अश्वायन्तो मघवन्निन्द्र वाजिनो गव्यन्तस्त्वा हवामहे ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप धनवान हैं. आप जैसा न कोई स्वर्गलोक और न इस पृथ्वीलोक में हुआ है और न होगा. हम गोधन व धनधान्य के लिए आप की स्तुति करते हैं. (२)
EN English Translation
O Indra! You are rich. No one like you has happened in heaven or earth, nor will it be. We praise you for godhan and wealth. (2)
कया नश्चित्र आ भुवदूती सदावृधः सखा । कया शचिष्ठया वृता ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र सदैव बढ़ने वाले हैं. वे विलक्षण, अत्यंत शक्तिमान व हमारे सखा हैं. हम किस बुद्धि और किन संतुष्टिदायी पदार्थो से आप की उपासना करें? किनकिन शक्तियों से आप हमारे सहयोगी होंगे? (३)
EN English Translation
Indra is always going to grow. He is extraordinary, very powerful and our friend. With what wisdom and what satisfying substances should we worship you? By what powers will you be our ally? (3)
कस्त्वा सत्यो मदानां मँहिष्ठो मत्सदन्धसः । दृढा चिदारुजे वसु ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम आदरणीय व सत्यनिष्ठों के लिए आनंददायी हैं. उन्हें आनंद देने में वे सब से आगे हैं. सोम बलवान शत्रुओं के धन को नष्ट करने के लिए इंद्र को उत्साह और सामर्थ्य प्रदान करते हैं. (४)
EN English Translation
Som is a delight for the respected and sincere. They are ahead of everyone in giving them pleasure. Soma gives indra enthusiasm and strength to destroy the wealth of strong enemies. (4)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप हमारे मित्र व यजमानों के संरक्षक हैं. आप हमारी सैकड़ों प्रकार से रक्षा करने के लिए अच्छी तैयारी कर लीजिए. (५)
EN English Translation
O Indra! You are our friend and guardian of the hosts. You make good preparations to protect us in hundreds of ways. (5)
तं वो दस्ममृतीषहं वसोर्मन्दानमन्धसः । अभि वत्सं न स्वसरेषु धेनव इन्द्रं गीर्भिर्नवामहे ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
गोशाला में गाएं जैसे बछड़ों के लिए लालायित हो कर रंभाती हैं, वैसे ही हम इंद्र की स्तुति के लिए लालायित हो कर प्रार्थना करते हैं. वे शत्रुओं से रक्षा करते हैं. वे प्रकाशमान व सोमरस से संतुष्ट होने वाले हैं. (६)
EN English Translation
Just as cows in the cowshed crave for calves, we pray longing for the praise of Indra. They protect against enemies. They are going to be satisfied with Prakashman and Someras. (6)
द्युक्षँ सुदानुं तविषीभिरावृतं गिरिं न पुरुभोजसम् । क्षुमन्तं वाजँ शतिनँ सहस्रिणं मक्षू गोमन्तमीमहे ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप स्वर्गलोकवासी हैं. आप उत्तम दान के दाता, बहुत क्षमतावान व पालनहार हैं. हम सैकड़ोंहजारों की संख्या में गोधन आप से चाहते हैं. हम प्रचुर अन्न, धन आप से चाहते हैं. (७)
EN English Translation
O Indra! You are a resident of heaven. You are the giver of good charity, very capable and sustainer. We want hundreds of thousands of godhan from you. We want abundant food, wealth from you. (7)
तरोभिर्वो विदद्वसुमिन्द्रँ सबाध ऊतये । बृहद्गायन्तः सुतसोमे अध्वरे हुवे भरं न कारिणम् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
बच्चे अपनी सहायता के लिए जैसे अपने भरणपोषण करने वालों को पुकारत हैं, वैसे ही हम यजमान अपनी सहायता के लिए इंद्र को पुकारते हैं. इंद्र वेगवान घोड़ों वाले व वैभवशाली हैं. हे याजको! आप सोमयज्ञ में अपनी रक्षा के लिए बृहत्साम का गायन करते हुए उन की उपासना कीजिए. (८)
EN English Translation
Just as children call out to those who feed us for their help, we hosts call indra for our help. Indra is fast-paced and glorious. Hey Yazko! You worship him while singing Brihatsam to protect yourself in Somyagya. (8)
न यं दुध्रा वरन्ते न स्थिरा मुरो मदेषु शिप्रमन्धसः । य आदृत्या शशमानाय सुन्वते दाता जरित्र उक्थ्यम् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र सुंदर ठुड्डी वाले हैं. शक्तिशाली राक्षस व मरणधर्मा मनुष्य (कितने ही शक्तिशाली हों) भी उन्हें नहीं हरा सकते. वे सोमरस के आनंद में सोम यज्ञ करने वालों को प्रचुर यशदायी धन देते हैं. हम मन से उन की स्तुति करते हैं. (९)
EN English Translation
Indra is beautiful chin. Even powerful demons and mortal humans (however powerful) cannot defeat them. They give abundant wealth to those who perform Soma Yagya in the joy of Somras. We praise them wholeheartedly. (9)