Adhyaya 1
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 1
इ॒षे त्वो॒र्जे त्वा॑ वा॒यव॑ स्थ दे॒वो वः॑ सवि॒ता प्रार्प॑यतु॒ श्रेष्ठ॑तमाय॒ कर्म॑ण॒ऽआप्या॑यध्वमघ्न्या॒ऽइन्द्रा॑य भा॒गं प्र॒जाव॑तीरनमी॒वाऽअ॑य॒क्ष्मा मा व॑ स्ते॒नऽई॑शत॒ माघश॑ꣳसो ध्रु॒वाऽअ॒स्मिन् गोप॑तौ स्यात ब॒ह्वीर्यज॑मानस्य प॒शून् पा॑हि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! सविता देव आप को ऊर्जस्वी बनाने की कृपा करें. वायु आप को स्वस्थ बनाने की कृपा करें. आप सभी श्रेष्ठता को प्राप्त कीजिए. आप सभी कर्म की ओर प्रेरित होइए. आप अपना यज्ञ भाग इंद्र देव को भेंट कीजिए. ईश्वर आप को श्रेष्ठ संतान प्रदान करें. आप ईश्वर की कृपा से निरोगी हों. आप यक्ष्मा (क्षय) जैसे घातक रोगों से दूर हों. दुष्ट और चोर लोग आप के भाग्य विधाता (निर्णायक) न बन जाएं. आप को श्रेष्ठ संरक्षण मिले. आप दुष्टों से दूर रहें. आप परमेश्वर की छत्रछाया में रहें. आप गोपति हों. सज्जन यजमानों की बढ़ोतरी हो. आप के पशु धन की रक्षा हो. (१)
EN English Translation
O men! Savita Dev, please make you energetic. Please air to make you healthy. You achieve all the superiority. All of you get inspired towards karma. You offer your yajna part to Indra Dev. May God give you children. May you be healthy by the grace of God. You should get away from deadly diseases like tuberculosis. The wicked and the thieves should not become your fortune makers. May you get the best protection. Stay away from the wicked. You live under God's shadow. You are a gopati. May the gentleman hosts increase. Protect your livestock. (1)
वसोः॑ प॒वित्र॑मसि॒ द्यौर॑सि पृथि॒व्यसि मात॒रिश्व॑नो घ॒र्मोऽसि वि॒श्वधा॑ऽअसि । प॒र॒मेण॒ धाम्ना॒ दृꣳह॑स्व॒ मा ह्वा॒र्मा ते॑ य॒ज्ञप॑तिर्ह्वार्षीत् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! आप वस्तुओं को पवित्र करने के माध्यम (बनाने वाले) हों. आप स्वर्गलोक, पृथ्वी, पालक, ऊष्मा व विश्वधारक हैं. आप अपने परम तेज से दृढ़ बनिए. आप के यज्ञपति (यज्ञ में मददगार) भी कठोर न हों. (२)
EN English Translation
O men! You are the medium of sanctifying things. You are heaven, earth, spinach, heat and world holder. Be firm with your ultimate brilliance. Your yajnapati (helper in yajna) should also not be harsh. (2)
वसोः॑ प॒वित्र॑मसि श॒तधा॑रं॒ वसोः॑ प॒वित्र॑मसि स॒हस्र॑धारम् । दे॒वस्त्वा॑ सवि॒ता पु॑नातु॒ वसोः॑ प॒वित्रे॑ण श॒तधा॑रेण सु॒प्वा काम॑धुक्षः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
आप पवित्र बसु, सैकड़ों, हजार धाराओं वाले व पवित्र करने वाले हैं. हे मनुष्यो! सविता देव पवित्र करने बाले हैं. वे अपनी सैकड़ों धाराओं से आप को पवित्र बनाने की कृपा करें. आप इस के बाद और किस कामधेनु को दुहना चाहते हैं? अर्थात् उन की इतनी कृपा हो जाने के बाद और किस कामना की पूर्ति बाकी रह जाती है. (३)
EN English Translation
You are the holy Basu, the one of hundreds, thousands of streams and the one who purifies. O men! Savita Dev is a purifying child. Please make you holy with their hundreds of streams. Which other kamdhenu do you want to milk after this? That is, after they are so pleased, what other wish remains to be fulfilled. (3)
सा वि॒श्वायुः॒ सा वि॒श्वक॑र्मा॒ सा वि॒श्वधा॑याः । इन्द्र॑स्य त्वा भा॒गꣳ सोमे॒नात॑नच्मि॒ विष्णो॑ ह॒व्यꣳर॑क्ष ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! वह (सविता देव की कृपा) पूर्ण आयु देने वाली है. सभी कर्म करने में समर्थ है. सभी को धारण करने की शक्ति रखती है. इंद्र के भाग में सोमरस मिला कर हवि तैयार करते हैं. विष्णु हवि की रक्षा करने की कृपा करें. (४)
EN English Translation
O human beings! She (Savita Dev\'s grace) is going to give full life. Capable of doing all actions. Has the power to hold everyone. Prepare havi by mixing somras in Indra\'s part. May Vishnu bless you to protect Havi. (4)
अग्ने॑ व्रतपते व्र॒तं च॑रिष्यामि॒ तच्छ॑केयं॒ तन्मे॑ राध्यताम् । इ॒दम॒हमनृ॑तात् स॒त्यमुपै॑मि ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप संकल्पशील हैं. आप हमें भी ब्रतशील बनाने की कृपा कीजिए. आप की कृपा से हम यह धन (ब्रत रूपी) और असत्य से सत्य को पा सकें. (५)
EN English Translation
O agni! You are determined. Please make us bratsheel too. By your grace, we can get this wealth (in the form of Brat) and the truth from untruth. (5)
कस्त्वा॑ युनक्ति॒ स त्वा॑ युनक्ति॒ कस्मै॑ त्वा युनक्ति॒ तस्मै॑ त्वा युनक्ति । कर्म॑णे वां॒ वेषा॑य वाम् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! किस ने आप को नियुक्त किया है? किसलिए आप को नियुक्त किया गया है? परमेश्वर ने आप को नियुक्त किया है. श्रेष्ठ कर्म में नियुक्त किया है. (६)
EN English Translation
O men! Who appointed you? Why have you been appointed? God has appointed you. Appointed in the best karma. (6)
प्रत्यु॑ष्ट॒ꣳरक्षः॒ प्रत्यु॑ष्टा॒ऽअरा॑तयो॒ निष्ट॑प्त॒ꣳरक्षो॒ निष्ट॑प्ता॒ऽअरा॑तयः । उ॒र्वन्तरि॑क्ष॒मन्वे॑मि ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! आप यज्ञ और उस के साधनों की रक्षा कीजिए. निकृष्ट राक्षस नष्ट हो गए हैं. अन्य विकार भी समाप्त हो गए हैं. अब हवि आदि अंतरिक्ष में पहुंचने वाली वस्तुएं (बिना बाधा के) अंतरिक्ष में जाने की कृपा करें. (७)
EN English Translation
O men! You protect the yajna and its means. The evil demons have been destroyed. Other disorders are also eliminated. Now please go to space (without hindrance) the objects reaching space etc. (7)
धूर॑सि॒ धूर्व॒ धूर्व॑न्तं॒ धूर्व॒ तं यो॒ऽस्मान् धूर्व॑ति॒ तं धू॑र्व॒ यं व॒यं धूर्वा॑मः । दे॒वाना॑मसि॒ वह्नि॑तम॒ꣳ सस्नि॑तमं॒ पप्रि॑तमं॒ जुष्ट॑तमं देव॒हूत॑मम् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे परमेश्वर! आप सामर्थ्यवान हैं. आप अपनी सामर्थ्य से धूतो का नाश कीजिए. जो हम सभी को दुःख पहुंचाते हैं. आप उन पापियों और दुष्टात्माओं का नाश कीजिए जिन का सभी नाश करना चाहते हैं. आप देवों में सर्वाधिक तेजस्वी, शक्तिदाता, पूर्णतादायी और देवताओं को आमंत्रित करने बाले हैं. (८)
EN English Translation
O God! You are powerful. Destroy the smoke with your power. Which hurts all of us. Destroy the sinners and demons that everyone wants to destroy. You are the most brilliant, powerful, complete and inviting gods among the gods. (8)
अह्रु॑तमसि हवि॒र्धानं॒ दृꣳह॑स्व॒ मा ह्वा॒र्मा ते॑ य॒ज्ञप॑तिर्ह्वार्षीत् । विष्णु॑स्त्वा क्रमतामु॒रु वाता॒याप॑हत॒ꣳरक्षो॒ यच्छ॑न्तां॒ पञ्च॑ ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! आप देव शक्ति धारण कर सकते हैं. आप हवि धारण करते हैं. आप दृढ़ हैं. आप और आप के यज्ञ के सहयोगी किसी के प्रति कठोर न बनें. विष्णु व विशाल वायुमंडल (पर्यावरण) आप पर कृपा करें. आप की पंचेंद्रियां श्रेष्ठ कार्यो में लगें. (९)
EN English Translation
O men! You can hold god power. You wear havi. You are firm. You and your yajna colleagues should not be harsh on anyone. Vishnu and the vast atmosphere (environment) bless you. Your five senses should be engaged in the best works. (9)
दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्याम् । अ॒ग्नये॒ जुष्टं॑ गृह्णाम्य॒ग्नीषोमा॑भ्यां॒ जुष्टं॑ गृह्णामि ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे परमेश्वर! आप ने सबरिता देव और अन्य देवों को जना है. अश्विनी देव बाहु से हवि ग्रहण करते हैं. पूषा देव हाथों से हवि ग्रहण करते हैं. अध्वर्यु (पुरोहित) अग्नि की (को भेंट करने के लिए) प्रिय हवि ग्रहण करते हैं. पुरोहित अग्नि और सोम को भेंट करने के लिए उन्हें प्रिय लगने वाले पदार्थ ही ग्रहण करते हैं. (१०)
EN English Translation
O God! You have given birth to Sabarita Dev and other gods. Ashwini Dev receives havi from Bahu. Pusha Dev takes havi with hands. Adhwaryu (priest) receives the beloved havi of agni (to offer). Priests take only the substance they like to offer to Agni and Soma. (10)
भू॒ताय॑ त्वा॒ नारा॑तये॒ स्वरभि॒विख्ये॑षं॒ दृꣳह॑न्तां॒ दुर्याः॑ पृथि॒व्यामु॒र्वन्तरि॑क्ष॒मन्वे॑मि । पृ॒थि॒व्यास्त्वा॒ नाभौ॑ सादया॒म्यदि॑त्याऽउ॒पस्थेऽग्ने॑ ह॒व्यꣳ र॑क्ष ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप अदिति के पुत्र हैं. यज्ञकुंड पृथ्वी (माता) की नाभि है. उस में हम ने हवि स्थापित की है. आप उस हवि की रक्षा करने की कृपा कीजिए. आप को मनुष्य के कल्याण के लिए स्थापित किया गया है. हमें अपने में व्याख्यायित (उपस्थित) परम शक्ति का अनुभव हो. दुष्टों का विनाश हो. हम अंतरिक्ष और पृथ्वी पर बिना किसी बाधा के घूमफिर (विचर) सकें. (११)
EN English Translation
O agni! You are Aditi's son. Yajnakund is the navel of the earth (mother). In that we have established Havi. Please protect that Havi. You have been established for the welfare of human beings. Let us experience the ultimate power explained in us. Let the wicked be destroyed. We can roam in space and earth without any hindrance. (11)
प॒वित्रे॑ स्थो वैष्ण॒व्यौ सवि॒तुर्वः॑ प्रस॒व उत्पु॑ना॒म्यच्छि॑द्रेण प॒वित्रे॑ण॒ सूर्य्य॑स्य रश्मिभिः॑ । देवी॑रापोऽअग्रेगुवोऽअग्रेपु॒वोऽग्र॑ऽइ॒मम॒द्य य॒ज्ञं न॑य॒ताग्रे॑ य॒ज्ञप॑तिꣳ सु॒धातुं॑ य॒ज्ञप॑तिं देव॒युव॑म् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे जल देव! इंदर ने वृत्र का नाश करने के लिए (सहयोग हेतु) आप को चुना. आप ने वृत्रासुर के नाश में इंद्र का वरण किया. आप ने वृत्रासुर के नाश में इंद्र का सहयोग किया. आप अग्नि के प्रिय हैं. हम अग्नि के लिए आप को परिष्कृत (शुद्ध) करते हैं. आप सोम के प्रिय हैं. हम सोम के लिए आप को परिष्कृत करते हैं. हम देवताओं से संबंधित कार्यो के लिए आप को शुद्ध करते हैं. (१२)
EN English Translation
O God of Water! Inder chose you (for cooperation) to destroy the tree. You chose Indra in the destruction of Vritrasura. You helped Indra in the destruction of Vritrasura. You are the beloved of agni. We refine you for agni. You are dear to Mon. We refine you for Mon. We purify you for actions related to the gods. (12)
यु॒ष्माऽइन्द्रो॑ऽवृणीत वृत्र॒तूर्य्ये॑ यू॒यमिन्द्र॑मवृणीध्वं वृत्र॒तूर्ये॒ प्रोक्षि॑ता स्थ । अ॒ग्नये॑ त्वा॒ जुष्टं॒ प्रोक्षा॑म्य॒ग्नीषोमा॑भ्यां त्वा॒ जुष्टं॒ प्रोक्षा॑मि । दैव्या॑य॒ कर्म॑णे शुन्धध्वं देवय॒ज्यायै॒ यद्वोऽशु॑द्धाः पराज॒घ्नुरि॒दं व॒स्तच्छु॑न्धामि ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे जल देव! हम देव संबंधी यज्ञ कार्यो के लिए आप को शुद्ध करते हैं. यज्ञ के अशुद्ध उपकरण भी ग्रहण करने योग्य नहीं होते. अशुद्ध जल भी यज्ञ में ग्रहण नहीं किया जाता. (१३)
EN English Translation
O God of Water! We purify you for the yajna works related to God. The impure instruments of yajna are also not acceptable. Impure water is also not taken in the yajna. (13)
शर्मा॒स्यव॑धूत॒ꣳ रक्षोऽव॑धूता॒ऽअरा॑त॒योऽदि॑त्या॒स्त्वग॑सि॒ प्रति॒ त्वादि॑तिर्वेत्तु । अद्रि॑रसि वानस्प॒त्यो ग्रावा॑सि पृ॒थुबु॑ध्नः॒ प्रति॒ त्वादि॑त्या॒स्त्वग्वे॑त्तु ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
सुख के आसन से राक्षसों, दुष्टों व दैत्यों को दूर कर दिया गया है. आसन पृथ्वी पर आवरण है. पृथ्वी माता उस आसन को स्वीकार करने की कृपा करें. आप पत्थर की तरह मजबूत हैं. आप का आधार भी पत्थर की तरह मजबूत है. आप वनस्पति से निर्मित हैं. पृथ्वी माता आप को धारण करने की कृपा करें. (१४)
EN English Translation
Demons, evil and demons have been removed from the seat of happiness. The seat is the covering on the earth. May Mother Earth please accept that asana. You are as strong as a stone. Your base is also as strong as a stone. You are made from vegetation. May Mother Earth bless you with the blessings. (14)
अ॒ग्नेस्त॒नूर॑सि वा॒चो वि॒सर्ज॑नं दे॒ववी॑तये त्वा गृह्णामि बृ॒हद् ग्रा॑वासि वानस्प॒त्यः सऽइ॒दं दे॒वेभ्यो॑ ह॒विः श॑मीष्व सु॒शमि॑ शमीष्व । हवि॑ष्कृ॒देहि॒ हवि॑ष्कृ॒देहि॑ ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! हवि को मंत्रों के साथ (अग्नि में) देवताओं के लिए विसर्जित किया जाता है. हे हवि! आप अग्नि देव का शरीर हो. हवि को तैयार करने वाला ओखल और मूसल विशाल (बड़े) पत्थर और वनस्पति से तैयार किया जाता है. इन से देवताओं के लिए हवि तैयार की जाती है. देवताओं को हवि भेंट करने के लिए मूसल ग्रहण किया जाता है. मूसल श्रेष्ठ हवि तैयार कर के देवताओं को सुख प्रदान करें. हे मूसल! आप हवि तैयार करने के लिए आइए (पधारिए). (१५)
EN English Translation
O men! Havi is immersed for the gods (in the agni) with mantras. Oh yes! You are the body of agni dev. The oak and pestle that prepare the havi are prepared from huge (large) stone and vegetation. From these, havi is prepared for the gods. Pestle is taken to offer havi to the gods. Prepare the best havi and give happiness to the gods. O pestle! You come (come to prepare the havi). (15)
कु॒क्कु॒टोऽसि॒ मधु॑जिह्व॒ऽइष॒मूर्ज॒माव॑द॒ त्वया॑ व॒यꣳ स॑ङ्घा॒तꣳ स॑ङ्घातं जेष्म व॒र्षवृ॑द्धमसि॒ प्रति॑ त्वा व॒र्षवृ॑द्धं वेत्तु॒ परा॑पूत॒ꣳ रक्षः॒ परा॑पूता॒ अरा॑त॒योऽप॑हत॒ꣳ रक्षो॑ वा॒युर्वो॒ विवि॑नक्तु दे॒वो वः॑ सवि॒ता हिर॑ण्यपाणिः॒ प्रति॑गृभ्णा॒त्वच्छि॑द्रेण पा॒णिना॑ ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शम्य (यज्ञ में काम आने वाला साधन)! आप कुक्कुट हैं यानी मुरगे की तरह जागरूक रहने बाले हैं. आप मधुर जीभ वाले (मीठा बोलने वाले) हैं. आप हमें ऊर्जस्वी बनाने और बल प्रदान करने की कृपा कीजिए. आप की कृपा से हम संघातों (संघर्षो) में दृढ़ता व संघातों में विजय प्राप्त करें. हे सूप! हे हवि! आप प्रतिवर्ष बरसात से बढ़ोतरी पाते हैं. यज्ञ बरसात की बढ़ोतरी करते हैं. यज्ञ देव आप को स्वीकार करने की कृपा करें. आप को पूरी तरह पवित्र बना लिया गया है. अशुद्धियों से आप की रक्षा कर ली गई है. शत्रुओं को दूर कर दिया गया है. वायु आप की रक्षा करें. वे आप के माध्यम से हवि को शुद्ध (फटकने) करने की कृपा करें. सविता देव अपने सोने के बिना छेद वाले हाथों से आप को ग्रहण करने की कृपा करें. (१६)
EN English Translation
O Shamya (means used in yajna)! You are a poultry, that is, you are aware like a rooster. You are a sweet-tongued (sweet speaker). Please energize and strengthen us. By your grace, may we attain firmness in conflicts and victory in conflicts. Hey soup! Oh my god! You get an increase from rain every year. Yajna increases the rain. May Yajna Dev please accept you. You have been made completely holy. You have been protected from impurities. Enemies have been removed. Air protect you. May they please purify havi through you. Savita Dev please accept you with your gold-less pierced hands. (16)
धृष्टि॑र॒स्यपा॑ऽग्नेऽअ॒ग्निमा॒मादं॑ जहि॒ निष्क्र॒व्याद॑ꣳ से॒धा दे॑व॒यजं॑ वह । ध्रु॒वम॑सि पृथि॒वीं दृ॑ꣳह ब्रह्म॒वनि॑ त्वा क्षत्र॒वनि॑ सजात॒वन्युप॑दधामि॒ भ्रातृ॑व्यस्य व॒धाय॑ ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे उपवेष देव (यज्ञ में काठ का पात्र जो अग्नि धारण करता है)! आप धैर्यवान हैं. आप देवताओं के लिए किए जाने वाले यज्ञ (अग्नि) को वहन करने की कृपा कीजिए. आप कच्ची चीजों और मांस को पकाने वाली अग्नि छोड़ दीजिए अर्थात् आप इन दोनों अग्नियों को धारण मत कीजिए. आप यज्ञ-अग्नि (गार्हपत्य) को धारण करने की कृपा कीजिए. आप ध्रुव (स्थिर) हैं. आप पृथ्वी पर द्रढ़ता से बने रहने की कृपा कीजिए. आप ब्राहाणों, क्षत्रियों व श्रेष्ठ जाति वालों को धारण करते हैं. हम शत्रुओं के वध के लिए आप को धारण करते हैं. (१७)
EN English Translation
O Upvesha Deva (The wooden vessel who holds fire in the sacrifice)! You are patient. Please bear the Yagya (agni) to be performed for the deities. You leave the fire that cooks raw things and meat, that is, do not wear these two fires. Please wear Yagya-agni (Garhapatya). You are Dhruva (steady). You please stay in firmness on earth. You wear Brahmins, Kshatriyas and superior varna people. We wear you to kill our enemies. (17)
अग्ने॒ ब्रह्म॑ गृभ्णीष्व ध॒रुण॑मस्य॒न्तरि॑क्षं दृꣳह ब्रह्म॒वनि॑ त्वा क्षत्र॒वनि॑ सजात॒वन्युप॑दधामि॒ भ्रातृ॑व्यस्य व॒धाय॑ । ध॒र्त्रम॑सि॒ दिवं॑ दृꣳह ब्रह्म॒वनि॑ त्वा क्षत्र॒वनि॑ सजात॒वन्युप॑दधामि॒ भ्रातृ॑व्यस्य व॒धाय॑ । विश्वा॑भ्य॒स्त्वाशा॑भ्य॒ऽउप॑दधामि॒ चित॑ स्थोर्ध्व॒चितो॒ भृगू॑णा॒मङ्गि॑रसां॒ तप॑सा तप्यध्वम् ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप ब्राह्मणों को धारण करते हैं. आप अंतरिक्ष को दृढ़ बनाते हैं. आप ब्राह्ाणों,क्षत्रियों व श्रेष्ठ जाति वालों को धारण करते हैं. हम शत्रुओं का वध करने के लिए आप को धारण करते हैं. आप सभी को चेतना देते हैं. आप हमें ऊर्ध्वगामी, स्थिरचित्त तथा भृगु और अंगिरस ऋषि के तप की तरह तेजस्वी बनाने की कृपा कीजिए. (१८)
EN English Translation
O agni! You wear Brahmins. You make space firm. You wear Brahmins, Kshatriyas and superior varnas. We hold you to kill enemies. You give consciousness to everyone. Please make us upward, stable and as bright as the tenacity of Bhrigu and Angiras Rishi. (18)
शर्मा॒स्यव॑धूत॒ꣳ रक्षोऽव॑धूता॒ऽअरा॑त॒योऽदि॑त्या॒स्त्वग॑सि॒ प्रति॒ त्वादि॑तिर्वेतु । धि॒षणा॑सि पर्व॒ती प्रति॒ त्वादि॑त्या॒स्त्वग्वे॑त्तु दि॒वः स्क॑म्भ॒नीर॑सि धि॒षणा॑सि पार्वते॒यी प्रति॑ त्वा पर्व॒ती वे॑त्तु ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ का आसन सुखदायी है. इस आसन से राक्षसों व दुष्टों को हटाया गया है. यह पृथ्वी का आवरण है. इसलिए पृथ्वी इसे अपना जाने. हे सिल (पत्थर)! आप पर्वत से उत्पन्न कर्मशकिति हैं. इसलिए पृथ्वी आप को अपना जाने. हे शय्ये! आप स्वर्गलोक की रोक हैं. हे लोढ़े! आप घर्षण (रगड़) करने वाले हैं. आप सिल की पुत्री के समान हैं. इसलिए सिल आप को अपना जाने (१९).
EN English Translation
The seat of yajna is pleasant. Demons and evil have been removed from this seat. It is the cover of the earth. So let the earth adopt it. O sil (stone)! You are karmashakiti originating from the mountain. So let the earth adopt you. Oh my son! You are the stop of heaven. Oh greedy! You are going to rub. You are like Sil's daughter. So sil you go your own (19).
धा॒न्यमसि धिनु॒हि दे॒वान् प्रा॒णाय॑ त्वोदा॒नाय॑ त्वा व्या॒नाय॑ त्वा । दी॒र्घामनु॒ प्रसि॑ति॒मायु॑षे धां दे॒वो वः॑ सवि॒ता हिर॑ण्यपाणिः॒ प्रति॑गृभ्णा॒त्वच्छि॑द्रेण पा॒णिना॒ चक्षु॑षे त्वा म॒हीनां॒ पयो॑ऽसि ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे हविधान्य! आप देवताओं को तृप्त कीजिए. आप प्राण, उदान (प्राणवायु) व्यान (शरीर में रहने वाली एक वायु) को धारण करते हैं. आप दीर्घायु देत हैं. पृथ्वी आप को धारण करती है. आप दूध रूप में अमृत हैं. सविता देव छिद्र रहित सोने के हाथों से आप को धारण करने की कृपा करें. (२०)
EN English Translation
O beautiful! You satisfy the gods. You wear prana, udan (pranavayu) vyana (an air that resides in the body). You give longevity. The earth holds you. You are nectar in milk form. Please savita dev to wear you with sleeping hands without holes. (20)
दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्याम् । सं व॑पामि॒ समाप॒ऽओष॑धीभिः॒ समोष॑धयो॒ रसे॑न । सꣳ रे॒वती॒र्जग॑तीभिः पृच्यन्ता॒ सं मधु॑मती॒र्मधु॑मतीभिः पृच्यन्ताम् ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
सविता देव! आप प्रकाश पैदा करते हैं. उस प्रकाश में अश्विनी देव ओषधियों को अपने बाहुओं से बढ़ाते हैं. पूषा देव अपने हाथों से ओषधियों को बढ़ाते हैं. ओषधियां ओषधियों के रस से सिंच जाएं, वे संसार को अपने रस से सींचें और मधुरता प्राप्त करें. वे मधुरतायुक्त जल प्रवाहों से सिंच जाएं. (२१)
EN English Translation
Savita Dev! You create light. In that light, Ashwini Dev increases medicines with his arms. Pusha Dev increases medicines with his hands. Medicines should be irrigated with the juice of medicines, they irrigate the world with their juice and get sweetness. They should be irrigated by sweet water flows. (21)
जन॑यत्यै त्वा॒ संयौ॑मी॒दम॒ग्नेरि॒दम॒ग्नीषोम॑योरि॒षे त्वा॑ घ॒र्मोऽसि वि॒श्वायु॑रु॒रुप्र॑थाऽउ॒रु प्र॑थस्वो॒रु ते॑ य॒ज्ञप॑तिः प्रथताम॒ग्निष्टे॒ त्वचं॒ मा हि॑ꣳसीद् दे॒वस्त्वा॑ सवि॒ता श्र॑पयतु॒ वर्षि॒ष्ठेऽधि॒ नाके॑ ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
पानी और पिसे हुए चावल को मिलाया जाता है. फिर उसे अग्नि में पकाया जाता है. इस क्रिया से पुरोडाश (यज्ञ में आहुति देने के लिए पकाई गई टिकिया) बनाया जाता है. पुरोडाश यजमान को दीघांयु व ऊर्जस्वी बनाता है. वह यजमान के यश को और फैलाता है. उसे अग्नि और सोम के लिए तैयार किया जाता है. सविता देव स्वर्गलोक की अग्नि से पुरोडाश पकाने की कृपा करें. (२२)
EN English Translation
Water and ground rice are mixed. Then it is cooked in the agni. Purodash (tikia cooked to sacrifice in the yajna) is made from this action. Purodash makes the host bright and energetic. He further spreads the glory of the host. He is prepared for Agni and Som. Please savita dev cook purodash with the agni of heaven. (22)
मा भे॒र्मा॒ संवि॑क्था॒ऽअत॑मेरुर्य॒ज्ञोऽत॑मेरु॒र्यज॑मानस्य प्र॒जा भू॑यात् त्रि॒ताय॑ त्वा द्वि॒ताय॑ त्वैक॒ताय॑ त्वा ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! डरो मत. पीछे मत हटो. यज्ञ कार्य यजमान को संकट मुक्त करने बाला होता है. एक गुनी, दो गुनी और तीन गुनी कितनी ही प्रजा हो सभी को संकट मुक्त करने वाला होता है. (२३)
EN English Translation
O men! Don't be afraid. Don't back down. The yajna work is to free the host from distress. One guni, two times and three times how many subjects are there, it is going to make everyone crisis-free. (23)
दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्याम् । आद॑देऽध्वर॒कृतं॑ दे॒वेभ्य॒ऽइन्द्र॑स्य बा॒हुर॑सि॒ दक्षि॑णः स॒हस्र॑भृष्टिः श॒तते॑जा वा॒युर॑सि ति॒ग्मते॑जा द्विष॒तो व॒धः ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सबिता! आप दुनिया के लिए प्रकाश फैलाते हैं. हम अश्विनी देव की बाहुओं और पूषा देव के हाथों से आप को धारण करते हैं. हम देवताओं की तृप्ति के लिए यज्ञ करते हैं. आप इंद्र देव की दाहिनी भुजा हैं. आप अपने तेज से हजारों विकारों को जला देने वाले वायु हैं. आप अत्यंत प्रकाश युक्त व तीक्ष्ण तेजवान हैं. आप दोषियों का नाश करने की सामर्थ्य रखते हैं. (२४)
EN English Translation
O Sabita! You spread light to the world. We wear you with the arms of Ashwini Dev and the hands of Pusha Dev. We perform yajna for the satisfaction of the gods. You are the right arm of Indra Dev. You are the air that burns thousands of disorders with your speed. You are very bright with light. You have the power to destroy the culprits. (24)
पृथि॑वि देवयज॒न्योष॑ध्यास्ते॒ मूलं॒ मा हि॑ꣳसिषं व्र॒जं ग॑च्छ गो॒ष्ठानं वर्ष॑तु ते॒ द्यौर्ब॑धा॒न दे॑व सवितः पर॒मस्यां॑ पृथि॒व्या श॒तेन॒ पाशै॒र्योऽस्मान्द्वेष्टि॒ यं च॑ व॒यं द्वि॒ष्मस्तमतो॒ मा मौ॑क् ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पृथ्वी माता (देव)! आप में उपजने वाली ओषधियों को हमारे कारण नुकसान न पहुंचे. देवताओं के लिए हवन किया जा रहा है. उस के लिए (खोद कर) मिट्टी हटाई गई है. हे मिट्टी! आप गायों के बाड़े में जाइए. स्वर्गलोक आप पर अपनी कृपा बरसाए. हे सविता! आप पृथ्ब्री पालक हैं. आप हम से द्वेष करने बालों को अपने सैकड़ों पाशों से बांध दीजिए व उन्हें मुक्त मत कीजिए. (२५)
EN English Translation
O Mother Earth (God)! The medicines produced in you should not be harmed because of us. Havan is being performed for the gods. The soil has been removed (by digging) for that. O soil! You go to the enclosure of cows. May heaven shower his grace on you. O Savita! You are a earthy foster. You tie the hair to hundreds of your loops to hate us and do not free them. (25)
अपा॒ररुं॑ पृथि॒व्यै दे॑व॒यज॑नाद्वध्यासं व्र॒जं ग॑च्छ गो॒ष्ठानं॒ वर्ष॑तु ते॒ द्यौर्ब॑धा॒न दे॑व सवितः पर॒मस्यां॑ पृथि॒व्या श॒तेन॒ पाशै॒र्योऽस्मान्द्वेष्टि॒ यं च॑ व॒यं द्विष्मस्तमतो॒ मा मौ॑क् । अर॑रो॒ दिवं॒ मा प॑प्तो द्र॒प्सस्ते॒ द्यां मा स्क॑न् व्र॒जं ग॑च्छ गो॒ष्ठानं॒ वर्ष॑तु ते॒ द्यौर्ब॑धा॒न दे॑व सवितः पर॒मस्यां॑ पृथि॒व्या श॒तेन॒ पाशै॒र्योऽस्मान्द्वेष्टि॒ यं च॑ व॒यं द्वि॒ष्मस्तमतो॒ मा मौ॑क् ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
हम ने दुष्ट अररु नामक शत्रु को पृथ्वी से दूर कर दिया है. मिदटी को निकाल कर जगह साफ कर दी है. अब उस मिट्टी से निवेदन करते हैं कि वह गायों के बाड़े में जाए. स्वर्गलोक पृथ्वी पर पर्याप्त बरसात करने की कृपा करे. सविता सिरजनहार हैं. वे हम से द्वेष करने वालों को सैकड़ों बंधनों से बांध दें और उन्हें कभी मुक्त न करें. (२६)
EN English Translation
We have removed the evil enemy named Arru from the earth. The place has been cleared by removing the midti. Now we request that soil to go to the cows' enclosure. May heaven bless the earth with enough rain. Savita is the creator. Let them bind those who hate us with hundreds of bonds and never set them free. (26)
गा॒य॒त्रेण त्वा॒ छन्द॑सा॒ परि॑गृह्णामि॒ त्रैष्टु॑भेन त्वा॒ छन्द॑सा॒ परि॑गृह्णामि॒ जाग॑तेन त्वा॒ छन्द॑सा॒ परि॑गृह्णामि॒ । सु॒क्ष्मा चासि॑ शि॒वा चा॑सि स्यो॒ना चासि॑ सु॒षदा॑ चा॒स्यू॑र्ज॑स्वती॒ चासि॒ पय॑स्वती च ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! हम यज्ञवेदिका को गायत्री, त्रिष्टुप् और जगती छंदों बाली प्रार्थनाओं से रचते हैं. यज्ञवेदिका दर्शनीय, कल्याणकारिणी, ऊर्जस्विनी व अमृतवती है. (२७)
EN English Translation
O men! We compose yajnaveda with Gayatri, Trishtup and Jagati verses Bali prayers. Yajnavedika is visible, Kalyankarini, Urjaswini and Amritvati. (27)
पुरा क्रूरस्य विसृपो विरप्शिन्नुदादाय पृथिवीञ्जीवदानुम् । यामैरयँश्चन्द्रमसि स्वधाभिस्तामु धीरासोऽअनुदिश्य यजन्ते । प्रोक्षणीरा सादय द्विषतो बधो सि ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे परमेश्वर! आप वीरों के और क्रूर युद्धों में बीर यजमानों के सर्वस्व हैं. आप पृथ्वी पर जीवन दान व दानअनुदान की कृपा कीजिए. धीर पृथ्वी को चंद्रमा की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वधा (यज्ञ में दी जाने वाली आहुति) के द्वारा यज्ञ करते हैं. हे याजको! आप यज्ञ में काम आने वाले साधनों को अपने पास ले कर बैठिए. ईश्वर हम से द्वेष करने वालों का वध करने की कृपा करें. (२८)
EN English Translation
O God! You are the all of heroes and bir hosts in brutal wars. Please give life and charity on earth. Dhir performs yajna through swadha (sacrifice made in yajna) with the aim of motivating the earth towards the moon. Hey Yazko! You sit with the means used in the yajna. May God bless us to kill those who hate us. (28)
प्रत्यु॑ष्ट॒ꣳ रक्षः॒ प्रत्यु॑ष्टा॒ऽअरा॑तयो॒ निष्ट॑प्त॒ꣳ रक्षो॒ निष्ट॑प्ता॒ऽअरा॑तयः । अनि॑शितोऽसि सपत्न॒क्षिद्वा॒जिनं॑ त्वा वाजे॒ध्यायै॒ सम्मा॑र्ज्मि । प्रत्यु॑ष्ट॒ꣳ रक्षः॒ प्रत्यु॑ष्टा॒ऽअरा॑तयो॒ निष्ट॑प्त॒ꣳ रक्षो॒ निष्ट॑प्ता॒ऽअरा॑तयः । अनि॑शितासि सपत्न॒क्षिद्वा॒जिनीं॑ त्वा वाजे॒ध्यायै॒ सम्मा॑र्ज्मि ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
राक्षसों व शत्रुओं को नष्ट कर दिया गया है. हम पूर्णतया रक्षित हैं. अब हमें पत्नी सहित यज्ञ करने के लिए प्रवृत्त होना चाहिए. हमारे साधन भले ही उतने पैने नहीं हैं, परंतु उन्होंने राक्षसों और शत्रुओं को नष्ट कर दिया है. हमें पूरी तरह सुरक्षित बना लिया है. हम पत्नी सहित अन्न व बल की प्राप्ति के लिए यज्ञ करते हैं. हम अन्न व बल का ध्यान करते हुए आप को सम्मार्जित करते हैं. (२९)
EN English Translation
Demons and enemies have been destroyed. We are completely protected. Now we should be inclined to perform yajna along with our wife. Our resources may not be as sharp, but they have destroyed demons and enemies. We have been made completely safe. We perform yajna to get food and strength along with our wife. We respect you by meditating on food and strength. (29)
अदि॑त्यै॒ रास्ना॑सि॒ विष्णो॑र्वे॒ष्पोस्यू॒र्ज्जे त्वाऽद॑ब्धेन॒ त्वा॒ चक्षु॒षाव॑पश्यामि । अ॒ग्नेर्जि॒ह्वासि॑ सु॒हूर्दे॒वेभ्यो॒ धाम्ने॑ धाम्ने मे भव॒ यजु॑षे यजुषे ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अदिति देव! आप रसमय, विष्णु के वास स्थल व ऊर्जस्वी हैं. हम कमल जैसे नेत्रों से बारबार आप को देखते हैं. आप अग्नि की जीभ, देवताओं के निवास स्थल व संत्र व्यापक हैं. हे यजमानो! आप धामधाम पर ऐसे देव को पुकारें व आमंत्रित करें. (३०)
EN English Translation
O Aditi Dev! You are energetic as rasamaya, the abode of Vishnu. We see you again and again with eyes like lotus. You are the tongue of agni, the abode of the gods and the plant wide. O hosts! You call and invite such a god at Dhamdham. (30)