Adhyaya 11
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 11
यु॒ञ्जा॒नः प्र॑थ॒मं मन॑स्त॒त्त्वाय॑ सवि॒ता धियः॑ । अ॒ग्नेर्ज्योति॑र्नि॒चाय्य॑ पृथि॒व्याऽअध्याभ॑रत् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
सविता देव सर्वप्रथम मन और बुद्धि को जोड़ते हैं. अग्नि में प्रकाश जगाते हैं. उस प्रकाश से पृथ्वी मंडल को पूरी तरह भर देते हैं. (१)
EN English Translation
Savita Dev first connects mind and intellect. Light awakens in the agni. With that light, the earth completely fills the system. (1)
यु॒क्तेन॒ मन॑सा व॒यं दे॒वस्य॑ सवि॒तुः स॒वे । स्व॒र्ग्याय॒ शक्त्या॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हम सविता देव के साथ मन से जुड़ सकें. हम उन से स्वर्ग के योग्य शक्ति प्राप्त कर सकें. (२)
EN English Translation
May we connect with Savita Dev. May we get the power worthy of heaven from them. (2)
यु॒क्त्वाय॑ सवि॒ता दे॒वान्त्स्व॑र्य॒तो धि॒या दिव॑म् । बृ॒हज्ज्योतिः॑ करिष्य॒तः स॑वि॒ता प्रसु॑वाति॒ तान् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
सविता देव सभी को प्रकाशित करने बाले हैं. वे बुद्धि और स्वर्गलोक को प्रकाशित करते हैं. वे अपनी विशाल ज्योति को पूरी तरह विस्तार देते हैं. (३)
EN English Translation
Savita Dev is the one who publishes everyone. They illuminate the intellect and heaven. They completely expand their vast light. (3)
यु॒ञ्जते॒ मन॑ऽउ॒त यु॑ञ्जते॒ धियो॒ विप्रा॒ विप्र॑स्य बृह॒तो वि॑प॒श्चितः॑ । वि होत्रा॑ दधे वयुना॒विदेक॒ऽइन्म॒ही दे॒वस्य॑ सवि॒तुः परि॑ष्टुतिः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
विशेष रूप से ज्ञानी ऋत्विज् यजमान के विशाल यज्ञ को सफल बनाने के लिए मन और बुद्धि को जोड़ते हैं. वह होता सभी विज्ञानों को जानने वाला है. वही उन्हें धारण भी करता है. सविता देव की स्तुति महिमामयी व संतोषदायी है. (४)
EN English Translation
Especially the wise people combine the mind and intellect to make the huge yajna of the Ritwijjaman a success. He knows all sciences. He also holds them. The praise of Savita Dev is glorious and satisfying. (4)
यु॒जे वां॒ ब्रह्म॑ पू॒र्व्यं नमो॑भि॒र्वि श्लोक॑ऽएतु प॒थ्येव सू॒रेः । शृ॒ण्वन्तु॒ विश्वे॑ऽअ॒मृत॑स्य पु॒त्राऽआ ये धामा॑नि दि॒व्यानि॑ त॒स्थुः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमान दंपती! हम परम शक्ति को नमस्कार करते हुए यज्ञ शुरू करते हैं. हम विशिष्ट श्लोकों से यह यज्ञ संपन्न करते हैं. हमारी यह उपासना सविता देव के पथ में पहुंचने की कृपा करे. अमरता के पुत्र दिव्य धाम में बैठे हुए देवगण हमारी इन स्तुतियों को सुनने की कृपा करें. (५)
EN English Translation
O host couple! We start the yajna by saluting the supreme power. We perform this yajna with specific verses. Please this worship of ours to reach the path of Savita Dev. May the gods sitting in the divine abode, the sons of immortality, please listen to these praises of ours. (5)
यस्य॑ प्र॒याण॒मन्व॒न्यऽइद्य॒युर्दे॒वा दे॒वस्य॑ महि॒मान॒मोज॑सा । यः पार्थि॑वानि विम॒मे सऽएत॑शो॒ रजा॑सि दे॒वः स॑वि॒ता म॑हित्व॒ना ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस सविता देव के प्रयाण (गमन) महिमा और ओज का अन्य देवता गण अनुकरण करते हैं, वह सविता देव अपनी महिमा से सर्वत्र व्यापक हैं. (६)
EN English Translation
Savita Dev, whose glory and glory is emulated by other deities, is widespread everywhere by her glory. (6)
देव॑ सवितः॒ प्रसु॑व य॒ज्ञं प्रसु॑व य॒ज्ञप॑तिं॒ भगा॑य । दि॒व्यो ग॑न्ध॒र्वः के॑त॒पूः केत॑न्नः पुनातु वा॒चस्पति॒र्वाचं॑ नः स्वदतु ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सबिता देव! आप सभी को यज्ञ के लिए प्रेरित करने की कृपा करें. यज्ञपति को सौभाग्यशाली बनाने की कृपा कीजिए. आप दिव्य और पवित्रकारी हैं. वाणी के स्वामी हैं. हमारी वाणी को मधुरता से संचारित करने की कृपा करें. (७)
EN English Translation
O Sabita Dev! Please motivate all of you for yajna. Please make yajnapati lucky. You are divine and holy. He is the master of speech. Please communicate our speech sweetly. (7)
इ॒मं नो॑ देव सवितर्य॒ज्ञं प्रण॑य देवा॒व्यꣳ सखि॒विद॑ꣳ सत्रा॒जितं॑ धन॒जित॑ꣳ स्व॒र्जित॑म् । ऋ॒चा स्तोम॒ꣳ सम॑र्धय गाय॒त्रेण॑ रथन्त॒रं बृ॒हद् गा॑य॒त्रव॑र्त्तनि॒ स्वाहा॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सविता देव! आप यज्ञ को और अधिक ऊर्जामय बनाते हैं. आप मित्रता को जानने वाले और धन जीतने बाले हैं. आप हमारे यज्ञ को बढ़ाइए. हम वैदिक मंत्रों से आप की स्तुति करते हैं. गायत्र साम से रथंतर और बृहत्साम को परिपुष्ट करने की कृपा कीजिए. सविता देव के लिए स्वाहा. (८)
EN English Translation
O Savita Dev! You make the yajna more energetic. You are the one who knows friendship and wins money. You increase our yajna. We praise you with Vedic mantras. Please confirm Rathantar and Brihatsam from Gaitra Sama. Swaha for Savita Dev. (8)
दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्याम् । आद॑दे गाय॒त्रेण॒ छन्द॑साङ्गिर॒स्वत् पृ॑थि॒व्याः स॒धस्था॑द॒ग्निं पु॑री॒ष्यमङ्गिर॒स्वदाभ॑र॒ त्रैष्टु॑भेन॒ छन्द॑साङ्गिर॒स्वत् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
सविता देव सिरजनहार हैं. हम अश्विनीकुमार की बाहु और पूषा देव के हाथों से गायत्री छंद के प्रभाव से सविता देव को ग्रहण करते हैं. हम सबिता देव को अंगिरा ऋषि की भांति ग्रहण करते है. त्रिष्टुप् छंद की प्रेरणा से आप अंगिरा ऋषि की भांति पृथ्वी को ऊर्जामय बनाने की कृपा करें. (९)
EN English Translation
Savita Dev is the Creator. We receive Savita Dev with the influence of Gayatri verses from ashwinikumar's bahu and pusha dev's hands. We accept Sabita Dev as Angira Rishi. With the inspiration of Trishtup verse, please make the earth energetic like Angira Rishi. (9)
अभ्रि॑रसि॒ नार्य॑सि॒ त्वया॑ व॒यम॒ग्निꣳ श॑केम॒ खनि॑तुꣳ स॒धस्थ॒ आ । जाग॑तेन॒ छन्द॑साङ्गिर॒स्वत् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
आप अभ्रि (मिट्टी खोदने का साधन) हैं. आप नारी हैं. हम आप की कृपा से जगती छंद के प्रभाव से अंगिरा ऋषि की भांति पृथ्वी पर अग्नि को धारण करने की सामर्थ्य पा सकें. (१०)
EN English Translation
You are mabhri (means of digging soil). You are a woman. By your grace, we could get the power to hold agni on earth like Angira Rishi with the influence of Jagati verses. (10)
हस्त॑ऽआ॒धाय॑ सवि॒ता बिभ्र॒दभ्रि॑ꣳ हिर॒ण्ययी॑म् । अ॒ग्नेर्ज्योति॑र्नि॒चाय्य॑ पृथि॒व्याऽअध्याभ॑र॒दानु॑ष्टुभेन॒ छन्द॑साङ्गिर॒स्वत् ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
सविता देव हाथ में स्वर्णमयी अभ्रि (मिट्टी खोदने का साधन) धारण करते हैं. अंगिरा ऋषि के समान अग्नि को यज्ञ वेदी पर स्थापित करते हैं. अनुष्टुप् छंद में पढ़े गए मंत्र से उसे भलीभांति पोषित करने की कृपा करें. (११)
EN English Translation
Savita Dev holds a golden abhri (means of digging soil) in her hand. Like Angira Rishi, agni is installed on the yagna altar. Please nourish him well with the mantra recited in the anushtupa verse. (11)
प्रतू॑र्त्तं वाजि॒न्नाद्र॑व॒ वरि॑ष्ठा॒मनु॑ सं॒वत॑म् । दि॒वि ते॒ जन्म॑ पर॒मम॒न्तरि॑क्षे॒ तव॒ नाभिः॑ पृथि॒व्यामधि॒ योनि॒रित् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि देव! आप अत्यंत त्वरणशील (शीघ्र कार्य करने वाले) हैं. आप धनवान वरिष्ठ हैं. स्वर्गलोक में आप का जन्म हुआ है. अंतरिक्ष में आप का नाभि स्थल है. पृथ्वीलोक आप की योनि है. आप पृथ्वीलोक पर अधिष्ठित होने की कृपा कीजिए. (१२)
EN English Translation
O God of Fire! You are extremely acceleration. You are a wealthy senior. You were born in heaven. Space is your navel site. Earth is your vagina. Please be installed on earth. (12)
यु॒ञ्जाथा॒ रास॑भं यु॒वम॒स्मिन् यामे॑ वृषण्वसू । अ॒ग्निं भर॑न्तमस्म॒युम् ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
आप दोनों (पुरोहित और यजमान) पर लाभकारी धन बरसे. आप अग्नि को प्रज्वलित करने में समर्थ हैं. आप रासभ (प्रज्वलित अग्नि और मंत्र) को यज्ञ कार्य में जोड़ने की कृपा कीजिए. (१३)
EN English Translation
Beneficial money poured on both of you (priest and host). You are capable of igniting agni. Please add Rasabh (ignited agni and mantra) to the yajna work. (13)
योगे॑योगे त॒वस्त॑रं॒ वाजे॑वाजे हवामहे । सखा॑य॒ऽइन्द्र॑मू॒तये॑ ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र देव हमारे सखा हैं. हम अपनी रक्षा के लिए बारबार उन का आह्वान करते हैं. (१४)
EN English Translation
Indra Dev is our friend. We call upon them again and again to protect us. (14)
प्र॒तूर्व॒न्नेह्य॑व॒क्राम॒न्नश॑स्ती रु॒द्रस्य॒ गाण॑पत्यं मयो॒भूरेहि॑ । उ॒र्वन्तरि॑क्षं॒ वीहि स्व॒स्तिग॑व्यूति॒रभ॑यानि कृ॒ण्वन् पू॒ष्णा स॒युजा॑ स॒ह ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप हम पर दया कीजिए. आप तीब्र गतिशील हैं. आप दुष्टों को रुलाने बाले देव के गणपति का पद पाएंगे. आप हमारे यहां यज्ञ में पधारिए. आप यजमानों की राह को सुगम बनाइए. आप पृथ्वी से अंतरिक्ष तक कल्याणकारी हैं. आप हमारी राह निर्भय बनाइए. आप अन्न जल बाले मार्ग तक व्याप्त होइए. (१५)
EN English Translation
O agni! You have mercy on us. You are dynamic. You will find the position of Ganapati of God to make the wicked cry. You come to our place in the yagna. You make the path of the hosts easier. You are a benefactor from earth to space. You make our path fearless. You spread food to the water path. (15)
पृ॒थि॒व्याः स॒धस्था॑द॒ग्निं पु॑री॒ष्यमङ्गिर॒स्वदाभ॑रा॒ग्निं पु॑री॒ष्यमङ्गिर॒स्वदच्छे॑मो॒ऽग्निं पु॑री॒ष्यमङ्गिर॒स्वद्भ॑रिष्यामः ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अभ्रि (यज्ञ से संबंधित सामग्री)! आप पृथ्वी के पालनहार हैं. आप सामर्थ्यवान हैं. आप तेजोमय हैं. आप अग्रगण्य हैं. आप अग्नि को यहां लाने की कृपा कीजिए. अग्नि पोषण करने बाले हैं. वे सामर्थ्यवान और नायक हैं. हम यज्ञ स्थल पर अग्नि की प्रतिष्ठा (स्थापना) करते हैं. (१६)
EN English Translation
O Abhri (material related to yajna)! You are the sustainer of the earth. You are powerful. You are brilliant. You are the forerunner. Please bring agni here. Fire is the nurturer. They are powerful and heroes. We install agni at the yagna site. (16)
अन्व॒ग्निरु॒षसा॒मग्र॑मख्य॒दन्वहा॑नि प्रथ॒मो जा॒तवे॑दाः । अनु॒ सूर्य॑स्य पुरु॒त्रा च॑ र॒श्मीननु॒ द्यावा॑पृथि॒वीऽआत॑तन्थ ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि पहले से ही मौजूद हैं. वे उघाकाल से पूर्व ही दिन को प्रकाशित कर देते हैं. वे सूर्य की बहुत सी किरणों को प्रकाशित करते हैं. अग्नि लोक की सृष्टि करने बाले हैं. हम अग्नि को स्वर्गलोक च पृथ्वीलोक में घूमता हुआ देखते हैं. (१७)
EN English Translation
Fire already exists. They publish the day before dawn. They illuminate many rays of the sun. They are the creators of the agni world. We see agni moving in heaven and earth. (17)
आ॒गत्य॑ वा॒ज्यध्वा॑न॒ꣳ सर्वा॒ मृधो॒ विधू॑नुते । अ॒ग्निꣳ स॒धस्थे॑ मह॒ति चक्षु॑षा॒ निचि॑कीषते ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि यज्ञ को अन्नमय बनाते हैं. वे सभी मार्ग को कंपाते हुए जाते हैं. वे सधे हुए हैं. वे अपने विशाल चक्षु से यज्ञ का निरीक्षण करते हैं. (१८)
EN English Translation
Fire makes yajna annamaya. They all go along the road. They are rotten. They observe the yajna with their huge eyes. (18)
आ॒क्रम्य॑ वाजिन् पृथि॒वीम॒ग्निमि॑च्छ रु॒चा त्वम् । भूम्या॑ वृ॒त्वाय॑ नो ब्रूहि॒ यतः॒ खने॑म॒ तं व॒यम् ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बाजिन (चेतनायुक्त ऊर्जा)! आप पृथ्वी पर तेजी से विचरते हैं. आप अग्नि की चाह न कीजिए (इच्छा न करिए). आप प्रकाशित होने और भूमि को खोद कर हमें बताने की कृपा कीजिए. ताकि हम भी उसे खोद कर (ऊर्जस्वी पदार्थो को) प्राप्त कर सकें. (१९)
EN English Translation
O Bajin (consciousness energy)! You roam the earth fast. You don't want agni (don't wish). Please let us know by you to be published and dig up the land. So that we can also dig it (energy materials). (19)
द्यौस्ते॑ पृ॒ष्ठं पृ॑थि॒वी स॒धस्थ॑मा॒त्मान्तरि॑क्षꣳ समु॒द्रो योनिः॑ । वि॒ख्याय॒ चक्षु॑षा॒ त्वम॒भि ति॑ष्ठ पृतन्य॒तः ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे वाजिन! स्वर्गलोक में आप का आधार (पृष्ठ) भाग है. पृथ्वी पर आप सधे हुए हैं. अंतरिक्ष में आप की आत्मा है तथा समुद्र योनि है. आप आंखों से व्याख्या करते हैं. आप राक्षसों पर आक्रमण कर के उन का विनाश कीजिए. (२०)
EN English Translation
O Wajin! Heaven is your base (page) part in the world. On earth you are standing up. In space is your soul and the sea is the vagina. You interpret with the eyes. You attack the demons and destroy them. (20)
उत्क्रा॑म मह॒ते सौभ॑गाया॒स्मादा॒स्थाना॑द् द्रविणो॒दा वा॑जिन् । व॒यꣳ स्या॑म सुम॒तौ पृ॑थि॒व्याऽअ॒ग्निं खन॑न्तऽउ॒पस्थे॑ऽअस्याः ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे वाजिन! आप धनदाता हैं. आप सौभाग्य दान करने के लिए ऊपर उठने की कृपा कीजिए. हम आप की कृपा से अच्छी मति वाले हो जाएं. हम पृथ्वी को खोदें. अग्नि को स्थापित करने की कृपा कीजिए. (२१)
EN English Translation
O Wajin! You are a money giver. Please rise up to donate good luck. May we be well-minded by your grace. Let's dig the earth. Please install the agni. (21)
उद॑क्रमीद् द्रविणो॒दा वा॒ज्यर्वाकः॒ सुलो॒कꣳ सुकृ॑तं पृथि॒व्याम् । ततः॑ खनेम सु॒प्रती॑कम॒ग्निꣳ स्वो॒ रुहा॑णा॒ऽअधि॒ नाक॑मुत्त॒मम् ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
यह घोड़ा चंचल और धनदाता है. पृथ्वी का उत्क्रमण कर के आया है. पृथ्वी पर अच्छे लोक रचे हैं. उन्हें अच्छी कृति का रूप दिया है. हम अग्नि को उत्तम सुख के लिए खोदते हैं (जगाते हैं). हम अच्छे सुखों के लिए उत्तम लोक का आरोहण करते हैं. (२२)
EN English Translation
This horse is playful and wealthy. The earth has come upside down. Good people have been created on earth. He has given the form of a good work. We dig the agni for the best happiness. We ascend the best world for good pleasures. (22)
आ त्वा॑ जिघर्मि॒ मन॑सा घृ॒तेन॑ प्रतिक्षि॒यन्तं॒ भुव॑नानि॒ विश्वा॑ । पृ॒थुं ति॑र॒श्चा वय॑सा बृ॒हन्तं॒ व्यचि॑ष्ठ॒मन्नै॑ रभ॒सं दृशा॑नम् ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप आइए, पधारिए. आप अखिल विश्व में व्यापिए. हम मन से, घी से आप के प्रज्वलित होने की प्रतीक्षा करते हैं. आप तिरछी वय से सब ओर व्यापते हैं. आप दर्शनीय व सधे हुए मन वाले हैं. (२३)
EN English Translation
O agni! Come on, come. You travel all over the world. We sincerely wait for you to ignite with ghee. You are everywhere with a slanted age. You are visible and have a strong mind. (23)
आ वि॒श्वतः॑ प्र॒त्यञ्चं॑ जिघर्म्यर॒क्षसा॒ मन॑सा॒ तज्जु॑षेत । मर्य्य॑श्री स्पृह॒यद्व॑र्णोऽअ॒ग्निर्नाभि॒मृशे॑ त॒न्वा जर्भु॑राणः ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप आइए, आप सर्वत्र व्यापक हैं. हम मन से, घी से आप को प्रज्चलित करते हैं. आप स्पृहणीय (प्यारे) वर्ण वाले व सुनहरी शोभा बाले हैं. आप बारबार चाहे जाते हैं. आप हितकारी और सर्वथा ग्रहण करने योग्य देव हैं. (२४)
EN English Translation
O agni! You come, you are widespread everywhere. We light you with mind, ghee. You are a lovely and golden beauty. You go again and again. You are a beneficial and totally acceptable God. (24)
परि॒ वाज॑पतिः क॒विर॒ग्निर्ह॒व्यान्य॑क्रमीत् । दध॒द् रत्ना॑नि दा॒शुषे॑ ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि अन्नदाता, कवि और हविदाता को धन देने वाले हैं. आप यजमान को देने के लिए रत्न धारण करते हैं. (२५)
EN English Translation
Agni is the giver of wealth to annadata, poet and havidata. You wear gems to give to the host. (25)
परि॑ त्वाग्ने॒ पुरं॑ व॒यं विप्र॑ꣳ सहस्य धीमहि । धृ॒षद्व॑र्णं दि॒वेदि॑वे ह॒न्तारं॑ भङ्गु॒राव॑ताम् ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हम ब्राहाण आप के सम्मुख आप की उपासना करते हैं. हम आप से बुद्धि पाने की इच्छा करते हैं. आप गुणधारक हैं. आप प्रतिदिन दुष्टों का नाश करते हैं. हम बारबार आप का वंदन करते हैं. (२६)
EN English Translation
O agni! We Brahmins worship you in front of you. We wish to get wisdom from you. You are a propertyholder. You destroy the wicked every day. We salute you again and again. (26)
त्वम॑ग्ने॒ द्युभि॒स्त्वमा॑शुशु॒क्षणि॒स्त्वम॒द्भ्यस्त्वमश्म॑न॒स्परि॑ । त्वं वने॑भ्य॒स्त्वमोष॑धीभ्य॒स्त्वं नृ॒णां नृ॑पते जायसे॒ शुचिः॑ ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप सभी के रक्षक, स्वर्गिक गुणों वाले, अंधकार को शीघ्र ही दूर करने वाले और प्रतिदिन ही प्रज्चलित होते हैं. आप वन व ओषधियों में उत्पन्न होते हैं. आप मनुष्यों के यहां उत्पन्न होते हैं. आप पवित्र हैं. (२७)
EN English Translation
O agni! You are the protector of all, with heavenly qualities, who removes darkness quickly and is ignited every day. You are born in forests and medicines. You are born here of humans. You are holy. (27)
दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑सवेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्याम् । पृ॒थि॒व्याः स॒धस्था॑द॒ग्निं पु॑री॒ष्यमङ्गिर॒स्वत् ख॑नामि । ज्योति॑ष्मन्तं त्वाग्ने सु॒प्रती॑क॒मज॑स्रेण भा॒नुना॒ दीद्य॑तम् । शि॒वं प्र॒जाभ्योऽहि॑ꣳसन्तं पृथि॒व्याः स॒धस्था॑द॒ग्निं पु॑री॒ष्यमङ्गिर॒स्वत् ख॑नामः ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि सविता देव से उत्पन्न हैं. अग्नि को अश्विनी देव बाहुओं से पुकारते हैं. अग्नि को पूषा देव हाथों से पुकारते हैं. अग्नि को पृथ्वी पर साधा जाता है. अग्नि आप को पृथ्वी को खोद कर (जाग्रत कर के) पुकारते हैं. आप ज्योतिमान हैं. आप शोभावान हैं. आप लगातार सूर्य से प्रदीप्त होते हैं. आप प्रजाजनों का कल्याण चाहते हैं. आप पृथ्वी पर सधे हुए हैं. अंगिरस पृथ्वी को खोद कर (जगा कर) आप को पुकारते हैं. (२८)
EN English Translation
Agni is born from Savita Dev. Ashwini Dev calls Agni from the arms. Pusha Dev calls agni with his hands. Fire is mounted on the earth. Fire calls you by digging the earth. You are a shining light. You are gracious. You are constantly illuminated by the sun. You want the welfare of the people. You are on earth. Angiras call out to you by digging the earth. (28)
अ॒पां पृ॒ष्ठम॑सि॒ योनि॑र॒ग्नेः स॑मु॒द्रम॒भितः॒ पिन्व॑मानम् । वर्ध॑मानो म॒हाँ२ऽआ च॒ पुष्क॑रे दि॒वो मात्र॑या वरि॒म्णा प्र॑थस्व ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
आप जल के आधार और अग्नि की योनि हैं. आप समुद्र की बढ़ोतरी करते हैं. आप महान् व कमल की भांति स्वर्गिक हैं. आप पृथ्वी के परिणाम जितने विस्तृत होने की कृपा कीजिए. (२९)
EN English Translation
You are the base of water and the vagina of agni. You hike the sea. You are heavenly like the great lotus. Please be as detailed as the results of the earth. (29)
शर्म॑ च॒ स्थो वर्म॑ च॒ स्थोऽछि॑द्रे बहु॒लेऽउ॒भे । व्यच॑स्वती॒ संव॑साथां भृ॒तम॒ग्निं पु॑री॒ष्यम् ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
आप सुखदायी व स्थायी हैं. आप कवच के समान सुरक्षा करने बाले हैं. आप दोनों हितेच्छु हैं. आप चमकीले, भरणपोषण करने बाले व अग्नि की बढ़ोतरी करने बाले हैं. (३०)
EN English Translation
You are happy and permanent. You are protecting like armor. Both of you are well-wishers. You are bright, sustenance and increase agni. (30)