Popular:
यजुर्वेद

Adhyaya 12

Yajurveda (यजुर्वेद)

यजुर्वेद • अध्याय 12

Adhyaya 12

30 Mantras Loaded
Mantra 12.1

दृ॒शा॒नो रु॒क्मऽउ॒र्व्या व्य॑द्यौद् दु॒र्मर्ष॒मायुः॑ श्रि॒ये रु॑चा॒नः । अ॒ग्निर॒मृतो॑ऽअभव॒द् वयो॑भि॒र्यदे॑नं॒ द्यौरज॑नयत् सु॒रेताः॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

सूर्य पूर्व दिशा में दृष्टिगोचर हो रहे हैं. उन की आज की दिनभर की आयु संघर्षपूर्ण है. वे शोभा के लिए प्रकाशित हो रहे हैं. यजमानों ने जब स्वर्गलोक से सूर्य को प्रकट किया तब इवि ग्रहण करने के लिए वे अग्निरूप में आ गए. (१)

EN English Translation

The sun is visible in the east direction. His day-to-day life is struggling. They are being published for Shobha. When the hosts appeared to the sun from heaven, they came in the form of agni to receive the eclipse. (1)

Mantra 12.2

नक्तो॒षासा॒ सम॑नसा॒ विरू॑पे धा॒पये॑ते॒ शिशु॒मेकं॑ꣳ समी॒ची । द्यावा॒क्षामा॑ रु॒क्मोऽअ॒न्तर्विभा॑ति दे॒वाऽअ॒ग्निं धा॑रयन् द्रविणो॒दाः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

सूर्य समान मन से सुवह और दिन की यात्रा करते हैं. एक दूसरे से बिलकुल अलग रूप वाले एक शिशु को ये देव उपयुक्त रीति से पोषित करते हैं. सूर्य स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक के बीच चमकते हैं. बैसे ही धनदाता देवगण अग्नि को धारते हैं. (२)

EN English Translation

The sun travels with the same mind and day. These gods suitably nourish a baby with a completely different form from each other. The sun shines between heaven and earth. That is why the wealth-giving devas hold the agni. (2)

Mantra 12.3

विश्वा॑ रू॒पाणि॒ प्रति॑मुञ्चते क॒विः प्रासा॑वीद् भ॒द्रं द्वि॒पदे॒ चतु॑ष्पदे । वि नाक॑मख्यत् सवि॒ता वरे॒ण्योऽनु॑ प्र॒याण॑मु॒षसो॒ विरा॑जति ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

सूर्य विश्व रूप व कवि हैं. वे दोपायों और चौपायों का कल्याण करते हैं. वे वरेण्य हैं. वे सभी को प्रेरित करते हैं. वे उषा देवी के जाने के बाद आकाश में शोभित होते हैं. (३)

EN English Translation

Sun is the world form and poet. They do the welfare of two-legs and chaupayas. They are varnya. They inspire everyone. They adorn the sky after Usha Devi leaves. (3)

Mantra 12.4

सु॒प॒र्णोऽसि ग॒रुत्माँ॑स्त्रि॒वृत्ते॒ शिरो॑ गाय॒त्रं चक्षु॑र्बृहद्रथन्त॒रे प॒क्षौ । स्तोम॑ऽआ॒त्मा छन्दा॒स्यङ्गा॑नि॒ यजू॑षि॒ नाम॑ । साम॑ ते त॒नूर्वा॑मदे॒व्यं य॑ज्ञाय॒ज्ञियं॒ पुच्छं॒ धिष्ण्याः॑ श॒फाः । सु॒प॒र्णोऽसि ग॒रुत्मा॒न् दिवं॑ गच्छ॒ स्वः पत ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सविता देव! आप गरुड़ स्वरूप हैं. त्रिवृत्‌ स्तोम आप का सिर है. गायत्री छंद आप के नेत्र हैं. बृहत्साम और रथंतर साम आप के दोनों पंख हैं. पंचदश स्तोम आप की आत्ता हैं. छंद आप के अंग हैं. सब यजु आप के नाम हैं. साम आप का शरीर है. यज्ञायज्ञिय साम आप की पूंछ हैं. धिष्णियों में निहित अग्नि आप के पंख हैं. आप शुभ गतिवान हैं. आप स्वर्गलोक में उड़ए. आप स्वेच्छा से उड़ान भरिए. (४)

EN English Translation

O Savita Dev! You are a garuda form. Trivrittom is your head. Gayatri verses are your eyes. Brihatsam and Rathantar Sam are both wings of yours. PanchdashTom is your own. Verses are part of you. All yaju are your names. It's your body. Yajnayagnya sam is your tail. The agni contained in the dhishnis is your wings. You are a good mover. You fly into heaven. You fly voluntarily. (4)

Mantra 12.5

विष्णोः॒ क्रमो॑ऽसि सपत्न॒हा गा॑य॒त्रं छन्द॒ऽआरो॑ह पृथि॒वीमनु॒ विक्र॑मस्व॒ विष्णोः॒ क्रमो॑ऽस्यभिमाति॒हा त्रैष्टु॑भं॒ छन्द॒ऽआरो॑हा॒न्तरि॑क्ष॒मनु॒ विक्र॑मस्व॒ विष्णोः॒ क्रमो॑ऽस्यरातीय॒तो ह॒न्ता जाग॑तं॒ छन्द॒ऽआरो॑ह॒ दिव॒मनु॒ विक्र॑मस्व॒ विष्णोः॒ क्रमो॑ऽसि शत्रूय॒तो ह॒न्तानु॑ष्टुभं॒ छन्द॒ऽआरो॑ह॒ दिशोऽनु॒ विक्र॑मस्व ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप विष्णु के पदन्यास व शत्रुनाशी हैं. आप गायत्री छंद पर आरूढ़ होने व पृथ्वी का अनुकरण करने की कृपा कीजिए. आप विष्णु देव का क्रम न्यास च शत्रु का अभिमान नष्ट करने वाले हैं. आप त्रिष्टुप्‌ छंद पर आरूढ़ होने तथा अंतरिक्ष का अनुकरण करने की कृपा कीजिए. आप विष्णु का पदन्यास और न करने योग्य आचरण करने वाले के नाशक हैं. आप जगती छंद पर आरूढ़ होने और स्वर्गलोक का अनुकरण करने की कृपा कीजिए. आप विष्णु का पदन्यास तथा शत्रुनाशक हैं. आप अनुष्टुप्‌ छंद पर आरूढ़ होने और सारी दिशाओं का अनुकरण करने की कृपा कीजिए. (५)

EN English Translation

O agni! You are vishnu's padmanyas and shatrunashi. Please stick to gayatri verses and imitate the earth. You are going to destroy the pride of vishnu dev and enemy. Please stick to the Trishtup verses and imitate the space. You are the destroyer of vishnu and the destroyer of those who do not behave. Please stick to the worldly verses and follow the heavens. You are vishnu's ascetic and enemy destroyer. Please stick to the verses and follow all directions. (5)

Mantra 12.6

अक्र॑न्दद॒ग्नि स्त॒नय॑न्निव॒ द्यौः क्षामा॒ रेरि॑हद् वी॒रुधः॑ सम॒ञ्जन् । स॒द्यो ज॑ज्ञा॒नो वि हीमि॒द्धोऽअख्य॒दा रोद॑सी भा॒नुना॑ भात्य॒न्तः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि बादल के समान गरजते हैं. स्वर्गलोक से वह पृथ्वी पर व्याप्त होते हैं. वे लताओं को घेर लेते हैं व शीघ्र जलते हैं. वे समिधावान और सब को प्रकाशित करते हैं. वे अपने प्रकाश से सब को प्रकाशित करते हैं. (६)

EN English Translation

Fire roars like a cloud. From heaven, they pervade the earth. They surround the vines and burn quickly. They enlighten everyone and all. They illuminate everything with their light. (6)

Mantra 12.7

अग्ने॑ऽभ्यावर्त्तिन्न॒भि मा॒ निव॑र्त्त॒स्वायु॑षा॒ वर्च॑सा प्र॒जया॒ धने॑न । स॒न्या मे॒धया॑ र॒य्या पोषे॑ण ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप हमारे सम्मुख पधारते हैं. आप आयु, वर्चस्व, संतान व धन के साथ हमारे पास पधारिए. आप बुद्धि, ऐश्वर्य व पोषण के साथ हमारे पास पधारिए. (७)

EN English Translation

O agni! You come before us. Come to us with age, dominance, children and wealth. Come to us with wisdom, opulence and nourishment. (7)

Mantra 12.8

अग्ने॑ऽअङ्गिरः श॒तं ते॑ सन्त्वा॒वृतः॑ सह॒स्रं॑ तऽउपा॒वृतः॑ । अधा॒ पोष॑स्य॒ पोषे॑ण॒ पुन॑र्नो न॒ष्टमाकृ॑धि॒ पुन॑र्नो र॒यिमाकृ॑धि ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप श्रेष्ठ अंग बाले हैं. हम आप की सैकड़ों, हजारों परिक्रमाएं करते हैं. आप हमें पोषकता देने बाला पोषण व नष्ट हुआ पशुधन और धन प्राप्त कराने की कृपा कीजिए. (८)

EN English Translation

O agni! You are the best part. We do hundreds, thousands of orbits of you. Please give us nutrition and get destroyed livestock and money. (8)

Mantra 12.9

पुन॑रू॒र्जा निव॑र्त्तस्व॒ पुन॑रग्नऽइ॒षायु॑षा । पुन॑र्नः पा॒ह्यꣳह॑सः ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप हमें ऊर्जस्वी बनाइए. आप हमें बारबार संपन्न व आयु संपन्न बनाने की कृपा कीजिए. आप बारबार पाप से बचाने की कृपा कीजिए. (९)

EN English Translation

O agni! You make us energetic. Please make us prosperous and prosperous again and again. Please save yourself from sin again and again. (9)

Mantra 12.10

स॒ह रय्या निव॑र्त्त॒स्वाग्ने॒ पिन्व॑स्व॒ धार॑या । वि॒श्वप्स्न्या॑ वि॒श्वत॒स्परि॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप धन के साथ पधारिए. आप पृथ्वी को जलधार से सींचिए. यह जलधार प्यास बुझाने वाली है. आप पूरे संसार को इस से सींचिए. (१०)

EN English Translation

O agni! You come with money. You irrigate the earth with water. This watershed is thirst quencher. You water the whole world with it. (10)

Mantra 12.11

आ त्वा॑हार्षम॒न्तर॑भूर्ध्रु॒वस्ति॒ष्ठावि॑चाचलिः । विश॑स्त्वा॒ सर्वा॑ वाञ्छन्तु॒ मा त्वद्रा॒ष्ट्रमधि॑भ्रशत् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! हम ने आप को आमंत्रित किया है. आप उखा के भीतर स्थित व ध्रुव (स्थिर) होइए. आप अविचल हो कर रहिए. सभी आप को चाहें. यज्ञ की कृपा से पूरा राष्ट भ्रष्ट (और कलंकित) होने से बचे. (११)

EN English Translation

O agni! We have invited you. You are situated within the ukha and be pole (fixed). You remain unflinching. Everyone wants you. By the grace of yajna, the entire nation should be saved from being corrupt (and tarnished). (11)

Mantra 12.12

उदु॑त्त॒मं व॑रुण॒ पाश॑म॒स्मदवा॑ध॒मं वि म॑ध्य॒मꣳ श्र॑थाय । अथा॑ व॒यमा॑दित्य व्र॒ते तवाना॑गसो॒ऽअदि॑तये स्याम ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वरुण! आप हमारे ऊपर, बीच व नीचे के बंधन दूर कीजिए. आप अदिति के पुत्र हैं. हम अदिति के प्रति अनागस हो जाएं. (१२)

EN English Translation

O Varuna! You remove the bondage above, between and below us. You are Aditi's son. Let us be anass towards Aditi. (12)

Mantra 12.13

अग्रे॑ बृ॒हन्नु॒षसा॑मू॒र्ध्वोऽअ॑स्थान्निर्जग॒न्वान् तम॑सो॒ ज्योति॒षागा॑त् । अ॒ग्निर्भा॒नुना॒ रुश॑ता॒ स्वङ्ग॒ऽआ जा॒तो विश्वा॒ सद्मा॑न्यप्राः ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि विशाल, प्रज्वलित, ऊषा के आगे स्थित और अंधकार से ज्योति की ओर जाते हैं. वे सूर्य के साथ सामने प्रकटे. वे अंधकार नाशक के साथ प्रकटे. उन्होंने उत्पन्न होते ही सभी लोकलोकांतरों को व्याप्त कर लिया. (१३)

EN English Translation

Fire is huge, ignited, situated ahead of Usha and goes from darkness to light. They appeared in front with the sun. They appeared with a destroyer of darkness. He pervaded all the folk folk differences as soon as he was born. (13)

Mantra 12.14

ह॒ꣳसः शु॑चि॒षद् वसु॑रन्तरिक्ष॒सद्धोता॑ वेदि॒षदति॑थिर्दुरोण॒सत् । नृ॒ष॑द् व॑र॒सदृ॑त॒सद् व्यो॑म॒सद॒ब्जा गो॒जाऽऋ॑त॒जाऽअ॑द्रि॒जाऽऋ॒तं बृ॒हत् ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि गमनशील, पवित्र स्थान में रहने वाले, धनवर्षक. वे सब को बसाने वाले च अंतरिक्ष में होने वाले हैं. वे देवों के आह्वाहक हैं. वे वेदी में स्थित रहने वाले, अतिथि, सर्वत्र पूज्य हैं. वे यज्ञगृह में रहने वाले हैं. वे मनुष्यों में प्राण के रूप में रहते हैं. वे व्योमवासी हैं और चिनगारी से उत्पन्न हैं. वे ऋत और पत्थर से उत्पन्न हैं. वे विशाल हैं. (१४)

EN English Translation

Fire gamblers, living in holy places, blessed. They are going to settle all in space. They are the worshippers of gods. They are the guests living in the altar, worshipped everywhere. They are going to live in the yagnagriha. They live as prana in humans. They are Vyomns and originated from Chingari. They are derived from mercury and stone. They are huge. (14)

Mantra 12.15

सीद॒ त्वं मा॒तुर॒स्याऽउ॒पस्थे॒ विश्वा॑न्यग्ने व॒युना॑नि वि॒द्वान् । मैनां॒ तप॑सा॒ मार्चिषा॒ऽभिशों॑चीर॒न्तर॑स्या शु॒क्रज्यो॑ति॒र्विभा॑हि ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! माता की गोद में बैठने की तरह आप इस आसन पर विराजिए. आप सर्वज्ञ और दिद्वान्‌ हैं. आप अपने ताप से इस मचया को मत तपाइए. आप अपनी भीतरी ज्योति से हमेशा चमकिए. (१५)

EN English Translation

O agni! Like sitting on the lap of the mother, you sit on this seat. You are omniscient and distwan. Don't heat this with your heat. Always shine with your inner light. (15)

Mantra 12.16

अ॒न्तर॑ग्ने रु॒चा त्वमु॒खायाः॒ सद॑ने॒ स्वे । तस्या॒स्त्वꣳ हर॑सा॒ तप॒ञ्जात॑वेदः शि॒वो भ॑व ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! यह उखा आप का घर है, इस में चमकिए. आप अपने ताप से इसे तपाइए. आप सर्वज्ञ हैं. आप कल्याणकारी होइए. (१६)

EN English Translation

O agni! This is your home, shine in it. You heat it with your heat. You are omniscient. You be a benefactor. (16)

Mantra 12.17

शि॒वो भू॒त्वा मह्य॑मग्ने॒ऽअथो॑ सीद शि॒वस्त्वम् । शि॒वाः कृ॒त्वा दिशः॒ सर्वाः॒ स्वं योनि॑मि॒हास॑दः ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप मेरे प्रति भी कल्याणमय हो कर इस उखे के घर में विराजिए. यहां भी कल्याणकारी हो कर ही रहिए. आप सभी दिशाओं को कल्याणकारी बनाइए. अग्नि! यह उखा आप का मूल स्थान है. आप इस में स्थित होने की कृपा कीजिए. (१७)

EN English Translation

O agni! You should also be kind to me and sit in this house. Stay here too, be a benefactor. You make all directions welfare. Fire! This is your native place. Please be located in this. (17)

Mantra 12.18

दि॒वस्परि॑ प्रथ॒मं ज॑ज्ञेऽअ॒ग्निर॒स्मद् द्वि॒तीयं॒ परि॑ जा॒तवे॑दाः । तृ॒तीय॑म॒प्सु नृ॒मणा॒ऽअज॑स्र॒मिन्धा॑नऽएनं जर॒ते स्वा॒धीः ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

सर्वप्रथम स्वर्गलोक में अग्नि का जन्म हुआ! दोबारा हमारे पास मनुष्यलोक में उन का जन्म हुआ. मेघ के रूप में उन का जन्म हुआ! तीसरी बार निरंतर प्रवाहित होने वाले जलों में उन का जन्म हुआ. वे निरंतर प्रबहमान हैं. (१८)

EN English Translation

Fire was first born in heaven! Again he was born in man's world near us. They were born as megh! For the third time, he was born in continuous flowing waters. They are constantly watching. (18)

Mantra 12.19

वि॒द्मा ते॑ऽअग्ने त्रे॒धा त्र॒याणि॑ वि॒द्मा ते॒ धाम॒ विभृ॑ता पुरु॒त्रा । वि॒द्मा ते॒ नाम॑ पर॒मं गुहा॒ यद्वि॒द्मा तमुत्सं॒ यत॑ऽआज॒गन्थ॑ ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! हम आप को तीन प्रकार से तीन रूपों में जानते हैं. आप रक्षक व सर्वत्र व्याप्त हैं. हम आप के परम गुप्त रूप को भी जानते हैं. हम आप के मूल उत्स (स्रोत) को भी जानते हैं, जहां आप इन रूपों में प्रकट हुए हैं. (१९)

EN English Translation

O agni! We know you in three ways in three ways. You are the protector and everywhere. We also know the ultimate secret form of you. We also know your original origin, where you have appeared in these forms. (19)

Mantra 12.20

स॒मु॒द्रे त्वा॑ नृ॒मणा॑ऽअ॒प्स्वन्तर्नृ॒चक्षा॑ऽईधे दि॒वो अ॑ग्न॒ऽऊध॑न् । तृ॒तीये॑ त्वा॒ रज॑सि तस्थि॒वास॑म॒पामु॒पस्थे॑ महि॒षाऽअ॑वर्धन् ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! प्रजापति देव सब के कल्याणकारक हैं. वे आप को ईधनमय बनाते हैं. परमात्मा सवंद्रष्टा हैं. बही आप को प्रज्वलित करते हैं. आप स्वर्गलोक के स्तन जैसे हैं. आप ही सब की बढ़ोतरी करते हैं. (२०)

EN English Translation

O agni! Prajapati Dev is the well-being of all. They make you rich. God is a savandrishta. Bookies ignite you. You are like the breast of paradise. You increase everything. (20)

Mantra 12.21

अक्र॑न्दद॒ग्नि स्त॒नय॑न्निव॒ द्यौः क्षामा॒ रेरि॑हद् वी॒रुधः॑ सम॒ञ्जन् । स॒द्यो ज॑ज्ञा॒नो वि हीमि॒द्धोऽअख्य॒दा रोद॑सी भा॒नुना॑ भात्य॒न्तः ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि के गरजने की आवाज मेघ के गरजने की आवाज के समान है. पृथ्वी को मेघ के समान ही भिगाते हैं. समिधावान अग्नि स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक को प्रकाशित व उन के मध्य चमकते हैं. (२१)

EN English Translation

The sound of agni thundering is like the sound of thundering of cloud. They soak the earth like a cloud. The rich agni illuminates heaven and earth and shines between them. (21)

Mantra 12.22

श्री॒णामु॑दा॒रो ध॒रुणो॑ रयी॒णां म॑नी॒षाणां॒ प्रार्प॑णः॒ सोम॑गोपाः । वसुः॑ सू॒नुः सह॑सोऽअ॒प्सु राजा॒ विभा॒त्यग्र॑ऽउ॒षसा॑मिधा॒नः ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि उदारता से धन देने वाले, धनधारी, मनुष्यों को स्वर्ग प्राप्त कराने वाले और सोम के पालक हैं. वे बल के पुत्र, जलों के राजा और प्रदीप्त होने बाले हैं. वे सब से आगे शोभित होने वाले हैं. (२२)

EN English Translation

Agni is the generous giver of wealth, the rich, the one who gives heaven to human beings and the guardian of Soma. He is the son of force, the king of waters and the light. They are going to be adorned ahead of everyone. (22)

Mantra 12.23

विश्व॑स्य के॒तुर्भुव॑नस्य॒ गर्भ॒ऽआ रोद॑सीऽअपृणा॒ज्जाय॑मानः । वी॒डुं चि॒दद्रि॑मभिनत् परा॒यञ्जना॒ यद॒ग्निमय॑जन्त॒ पञ्च॑ ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि संसार की पताका और उस का गर्भ हैं. उत्पन्न हो कर वे स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक को व्याप्त कर लेते हैं. इंद्र देव जैसे देवराज रूप में वे बड़े से बड़े पर्वत को भी भेद देते हैं. पांच व्यक्ति अग्नि की पूजा करते हैं. (२३)

EN English Translation

Fire is the flag of the world and its womb. By being born, they pervad the heavens and the earth. In the form of Devraj like Indra Dev, he also distinguishes the biggest mountain. Five people worship agni. (23)

Mantra 12.24

उ॒शिक् पा॑व॒को अ॑र॒तिः सु॑मे॒धा मर्त्ये॑ष्व॒ग्निर॒मृतो॒ नि धा॑यि । इय॑र्त्ति धू॒मम॑रु॒षं भरि॑भ्र॒दुच्छु॒क्रेण॑ शो॒चिषा॒ द्यामिन॑क्षन् ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि इच्छा करने योग्य, पवित्र, दुष्टों के प्रति प्रेमहीन और श्रेष्ठ बुद्धि बाले हैं. वे अमर व मनुष्यों के इच्छापूरक हैं. उन का धुआं ऊपर की ओर जाता है. वे चमकीले हैं. अग्नि अपनी शोभा स्वर्गलोक तक फैलाते हैं. (२४)

EN English Translation

Fire is willing, holy, loveless to the wicked and with superior intelligence. They are immortal and fulfilling the wishes of human beings. Their smoke goes upwards. They are bright. Fire spreads its beauty to heaven. (24)

Mantra 12.25

दृ॒शा॒नो रु॒क्मऽउ॒र्व्या व्य॑द्यौद् दु॒र्मर्ष॒मायुः॑ श्रि॒ये रु॑चा॒नः । अ॒ग्निर॒मृतो॑ऽअभव॒द् वयो॑भि॒र्यदे॑नं॒ द्यौरज॑नयत् सु॒रेताः॑ ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि दर्शनीय हैं व रुक्म जैसी आभावाले हैं. अग्नि अपनी आभा से पृथ्वी पर शोभित होते हैं. चमकते हैं. अमर हैं. श्रेष्ठ वीर्य बाले हैं. वे पृथ्वी और स्वर्ग दोनों लोकों के बीच शोभायमान हैं. (२५)

EN English Translation

Fire is visible and has a rukm-like aura. Fire adorns the earth with its aura. shine. are immortal. They are the best semen. He is adorned among both earth and heaven. (25)

Mantra 12.26

यस्ते॑ऽअ॒द्य कृ॒णव॑द् भद्रशोचेऽपू॒पं दे॑व घृ॒तव॑न्तमग्ने । प्र तं न॑य प्रत॒रं वस्यो॒ऽअच्छा॒भि सु॒म्नं दे॒वभ॑क्तं यविष्ठ ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप शोभादायक हैं. आज यजमान ने आप के लिए विधिविधान और पवित्रतापूर्वक भोग की सामग्री बनाई है. आप घी से युक्त उस सामग्री को ग्रहण करने और अपने यजमानों को स्वर्ग के सुख प्राप्त कराने की कृपा कीजिए. (२६)

EN English Translation

O agni! You are gracious. Today, the host has made the content of enjoyment for you lawfully and piously. Please take that material containing ghee and give your hosts the pleasures of heaven. (26)

Mantra 12.27

आ तं भ॑ज सौश्रव॒सेष्व॑ग्नऽउ॒क्थऽउ॑क्थ॒ऽआभ॑ज श॒स्यमा॑ने । प्रि॒यः सूर्ये॑ प्रि॒योऽअ॒ग्ना भ॑वा॒त्युज्जा॒तेन॑ भि॒नद॒दुज्जनि॑त्वैः ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप यजमान को श्रेष्ठ यशदायी कामों व शास्त्र के पठनपाठन में लगाने की कृपा कीजिए. सूर्यं और अग्नि प्रिय हैं. इन की कृपा से हम उन्नतिशील पुत्र और पौत्र प्राप्त करते हैं. इन की कृपा से हम अतीव अभ्युदय को प्राप्त करते हैं. (२७)

EN English Translation

O agni! Please put the host in the reading of the best successful works and scriptures. Sun and agni are dear. By his grace, we get a progressive son and grandson. By his grace, we attain extreme abhyudaya. (27)

Mantra 12.28

त्वाम॑ग्ने॒ यज॑माना॒ऽअनु॒ द्यून् विश्वा॒ वसु॑ दधिरे॒ वार्या॑णि । त्वया॑ स॒ह द्रवि॑णमि॒च्छमा॑ना व्र॒जं गोम॑न्तमु॒शिजो॒ विव॑व्रुः ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! हम यजमान प्रतिदिन आप का अनुसरण करते हैं. यजमान आप की कृपा से सभी प्रकार के धन प्राप्त करते हैं. आप के साथ हम सभी प्रकार के धन की इच्छा करते हुए उशिजों की तरह गायों के बाड़े में चले जाएं. (२८)

EN English Translation

O agni! We hosts follow you every day. Hosts get all kinds of money by your grace. With you, we should go to the enclosure of cows like ushijas, wishing for all kinds of money. (28)

Mantra 12.29

अस्ता॑व्य॒ग्निर्न॒राꣳ सु॒शेवो॑ वैश्वान॒रऽऋषि॑भिः॒ सोम॑गोपाः । अ॒द्वे॒षे द्यावा॑पृथि॒वी हु॑वेम॒ देवा॑ ध॒त्त र॒यिम॒स्मे सु॒वीर॑म् ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि यजमानों के द्वारा सेवन योग्य हैं. अग्नि विद्वानों के द्वारा स्तुति किए जाने योग्य हैं. अग्नि नायक और सोम पालक हैं. हम द्वेष रहित स्वर्गलोक व पृथ्वीलोक का आह्वान करते हैं. हे देव! आप हमें सुवीर बनाइए और हमारे लिए धन धारिए. (२९)

EN English Translation

Fire hosts are worth consuming. Fire is worthy of praise by scholars. Agni Nayak and Som are guardians. We call for a paradise and earth without malice. O God! You make us beautiful and have money for us. (29)

Mantra 12.30

स॒मिधा॒ग्निं दु॑वस्यत घृ॒तैर्बो॑धय॒ताति॑थिम् । आस्मि॑न् ह॒व्या जु॑होतन ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप समिधावान हैं. हम आप की परिक्रमा करते हैं. आप हमारे अतिथि हैं. हम घी से आप को जगाते हैं. आप इस में हवि होमने की कृपा कीजिए. (३०)

EN English Translation

O agni! You are inclusive. We circle you. You are our guest. We wake you up with ghee. Please be kind to be interested in this. (30)