Popular:
यजुर्वेद

Adhyaya 14

Yajurveda (यजुर्वेद)

यजुर्वेद • अध्याय 14

Adhyaya 14

30 Mantras Loaded
Mantra 14.1

ध्रु॒वक्षि॑तिर्ध्रु॒वयो॑निर्ध्रु॒वासि॑ ध्रु॒वं योनि॒मासी॑द साधु॒या । उख्य॑स्य के॒तुं प्र॑थ॒मं जु॑षा॒णाऽ अ॒श्विना॑ऽध्व॒र्यू सा॑दयतामि॒ह त्वा॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टके! आप ध्रुव, स्थिर स्वभाव वाली, स्थिर मूल स्थान वाली और ध्रुव स्वभाव वाली हैं. आप उखा की पताका का सेवन और उसे स्थिर कीजिए. आप स्थिर श्रेष्ठ स्थान को प्राप्त होइए. अश्विनी देव और देवों के अध्वर्यु आप को इस उत्तम स्थल में प्रतिष्ठित करें. (१)

EN English Translation

Oh my god! You are pole, stable in nature, stable original position and pole nature. You can consume and stabilize the bark. You get the stable best position. May ashwini dev and devs establish you in this excellent place. (1)

Mantra 14.2

कु॒ला॒यिनी॑ घृ॒तव॑ती॒ पुर॑न्धिः स्यो॒ने सी॑द॒ सद॑ने पृथि॒व्याः । अ॒भि त्वा॑ रु॒द्रा वस॑वो गृणन्त्वि॒मा ब्रह्म॑ पीपिहि॒ सौभ॑गाया॒श्विना॑ध्व॒र्यू सा॑दयतामि॒ह त्वा॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टके! आप कुलवान व घी से युक्त हैं. आप निवास योग्य पृथ्वी के घर में निवास कीजिए, रुद्रगण और बसुगण आप की उपासना करते हैं. आप गणनीय है. आप अपने सौभाग्य की बढ़ोतरी हेतु सुरक्षित करें. दोनों अश्विनीकुमार अध्वर्यु के रूप में आप को इस यज्ञ स्थल पर विराजमान कराएं. (२)

EN English Translation

O god! You are full of kulwan and ghee. You live in the house of habitable earth, Rudraganas and Basus worship you. You are countable. You should secure your good fortune to increase. Both of them should sit on this yajna site in the form of Ashwinikumar Adhwaryu. (2)

Mantra 14.3

स्वैर्दक्षै॒र्दक्ष॑पिते॒ह सी॑द दे॒वाना॑सु॒म्ने बृ॑ह॒ते रणा॑य । पि॒तेवै॑धि सू॒नव॒ऽआ सु॒शेवा॑ स्वावे॒शा त॒न्वा संवि॑शस्वा॒श्विना॑ध्व॒र्यू सा॑दयतामि॒ह त्वा॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टके! आप शक्ति की रक्षा करती हैं. आप देवताओं के अच्छे मन के लिए रण में प्रतिष्ठित होइए. आप जैसे पिता पुत्र के सुखी जीवन की कामना करते हैं, प्रयास करते हैं, वैसे ही आप हमारे लिए कीजिए, दोनों अश्विनीकुमार देवों के दोनों अध्वर्यु आप को यहां प्रतिष्ठित करते हैं. (३)

EN English Translation

O god! You protect power. You be distinguished in the battle for the good mind of the gods. Just as you wish for a happy life of father and son, you try for us, so do it for us, both the acharyas of both Ashwinikumar Devas establish you here. (3)

Mantra 14.4

पृ॒थि॒व्याः पुरी॑षम॒स्यप्सो॒ नाम॒ तां त्वा॒ विश्वे॑ऽअ॒भिगृ॑णन्तु दे॒वाः । स्तोम॑पृष्ठा घृ॒तव॑ती॒ह सी॑द प्र॒जाव॑द॒स्मे द्रवि॒णाय॑जस्वा॒श्विना॑ध्व॒र्यू सा॑दयतामि॒ह त्वा॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

आप पृथ्वी की नाथ और जल से उत्पन्न हुई हैं. सब देव सब ओर से आप की स्तुति करें. घी की हवि से आनंदित हो कर यहां विराजिए. आप हमें पीढ़ियों सहित धन दीजिए. देवताओं के दोनों अध्वर्यु दोनों अश्विनीकुमार आप को यहां प्रतिष्ठित करते हैं. (४)

EN English Translation

You are born from the earth's land and water. May all gods praise you from all sides. Be happy with the taste of ghee and sit here. You give us money along with generations. Both the deities, Both Ashwinikumar, establish you here. (4)

Mantra 14.5

अदि॑त्यास्त्वा पृ॒ष्ठे सा॑दयाम्य॒न्तरि॑क्षस्य ध॒र्त्री वि॒ष्टम्भ॑नीं दि॒शामधि॑पत्नीं॒ भुव॑नानाम् । ऊ॒र्मिर्द्र॒प्सोऽअ॒पाम॑सि वि॒श्वक॑र्मा त॒ऽऋषि॑रश्विना॑ध्व॒र्यू सा॑दयतामि॒ह त्वा॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हम इस इष्टका को आदित्य देव की पीठ पर स्थापित करते हैं. इष्टका अंतरिक्ष को धारण करती है. आप सभी दिशाओं को स्थिरता प्रदान करती हैं. आप भुवनों की पत्नी और जल की तरंगों की तरह हैं. आप के द्रष्टा ऋषि विश्वकर्मा हैं. अश्विनीकुमार देवताओं के पुरोहित (अध्वर्यु) हैं. दोनों अश्विनीकुमार आप को इस स्थान पर प्रतिष्ठित करने की कृपा करें. (५)

EN English Translation

We install this presiding deity on aditya dev's back. The presiding deity occupies space. You provide stability to all directions. You are like the wife of bhuvanas and waves of water. Your seer is Sage Vishwakarma. Ashwinikumar is the priest (Adhwaryu) of the gods. Both Ashwinikumars please to revere you at this place. (5)

Mantra 14.6

शु॒क्रश्च॒ शुचि॑श्च॒ ग्रैष्मा॑वृ॒तूऽ अ॒ग्नेर॑न्तःश्लेषोऽसि॒ कल्पे॑तां॒ द्यावा॑पृथि॒वी कल्प॑न्ता॒माप॒ऽ ओष॑धयः॒ कल्प॑न्ताम॒ग्नयः॒ पृथ॒ङ् मम॒ ज्यैष्ठ्या॑य॒ सव्र॑ताः । येऽअ॒ग्नयः॒ सम॑नसोऽन्त॒रा द्यावा॑पृथि॒वीऽइ॒मे । ग्रैष्मा॑वृ॒तूऽ अ॑भि॒कल्प॑माना॒ऽइन्द्र॑मिव दे॒वाऽअ॑भि॒संवि॑शन्तु॒ तया॑ दे॒वत॑याङ्गिर॒स्वद् ध्रु॒वे सी॑दतम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टकाओ! आप चमकीली, पवित्र, ग्रीष्म ऋतु जैसी और अग्नि के भीतर जुड़ी हुई हैं. आप स्वर्गलोक तक विस्तार पाएं. आप पृथ्वीलोक तक कल्पित होने की कृपा करें. जल और ओषधियां फल वाली हों. ब्रत सहित अग्नियां ज्येष्ठता (बड़प्पन) के लिए प्रेरित करने की कृपा करें. जो अग्नियां हम समान मन वालों के भीतर हैं, वे स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक को शोभित करने की कृपा करें. ग्रीष्म ऋतु को दोनों ओर से फलीभूत करती हुई इंद्र देव के समान देवताओं में शोभित हों. अपनी दिव्यता से अंगिरा की भांति स्थिरतापूर्वक विराजने की कृपा करें. (६)

EN English Translation

O god! You are bright, holy, like summer and connected within agni. You can extend to heaven. Please imagine you to the land of earth. Water and medicines should be fruity. Please inspire the agnis including Brat to jyeshtha (nobility). May the agnis that are within us with the same mind be pleased to adorn heaven and earth. While bringing the summer season to fruition from both sides, be adorned in the gods like Indra Dev. Please sit still like an angira with your divinity. (6)

Mantra 14.7

स॒जूर्ऋ॒तुभिः॑ स॒जूर्वि॒धाभिः॑ स॒जूर्दे॒वैः स॒जूर्दे॒वैर्व॑योना॒धैर॒ग्नये॑ त्वा वैश्वान॒राया॒श्विना॑ध्व॒र्यू सा॑दयतामि॒ह त्वा॑ स॒जूर्ऋ॒तुभिः॑ स॒जूर्वि॒धाभिः॑ स॒जूर्वसु॑भिः स॒जूर्दे॒वैर्व॑योना॒धैर॒ग्नये॑ त्वा वैश्वान॒राया॒श्विना॑ऽध्व॒र्यू सा॑दयतामि॒ह त्वा॑ स॒जूर्ऋ॒तुभिः॑ स॒जूर्वि॒धाभिः॑ स॒जू रु॒द्रैः स॒जूर्दे॒वैर्व॑योना॒धैर॒ग्नये॑ त्वा वैश्वान॒राया॒श्विना॑ध्व॒र्यू सा॑दयतामि॒ह त्वा॑ स॒जूर्ऋ॒तुभिः॑ स॒जूर्वि॒धाभिः॑ स॒जूरा॑दि॒त्यैः स॒जूर्दे॒वैर्व॑योना॒धैर॒ग्नये॑ त्वा वैश्वान॒राया॒श्विना॑ध्व॒र्यू सा॑दयतामि॒ह त्वा॑ स॒जूर्ऋ॒तुभिः॑ स॒जूर्वि॒धाभिः॑ स॒जूर्वि॒श्वै॑र्दे॒वैः स॒जूर्दे॒वैर्व॑योना॒धैर॒ग्नये॑ त्वा वैश्वान॒राया॒श्विना॑ध्व॒र्यू सा॑दयतामि॒ह त्वा॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टकाओ! आप ऋतुओं के साथ प्रेममय हैं. आप जलों के साथ प्रेममय हैं. आप देवों के साथ प्रेममय हैं. आयु देने वाले देवों के साथ प्रेममय हैं. आप इंद्रादि देवों के साथ प्रेममय हैं. हम अग्नि की प्रसन्नता के लिए आप को ग्रहण करते हैं. वैश्वानर की प्रसन्नता के लिए अध्वयुं अश्विनीकुमार आप को यहां प्रतिष्ठित करते हैं. ऋतुओं सहित वसुगणों के साथ आप को अग्नि की प्रसन्नता के लिए प्रतिष्ठित किया जाता है. जल सहित आप ऋतुओं के साथ प्रेममय हैं. देवताओं सहित आप ऋतुओं के साथ प्रेममय हैं. देवताओं के अध्वर्यु आप को यहां प्रतिष्ठित करने की कृपा करें. आप ऋतुओं के प्रिय हैं. आप जलों के प्रिय हैं. आप आदित्यों के प्रिय हैं. आप प्राणों से प्रिय हैं. आप ऋतुओं के साथ प्रेममय हैं. आप जलों के साथ प्रेममय हैं. आप रुद्रों के साथ प्रेममय हैं. आप देवताओं के साथ प्रेममय हैं. आप को संसार के कल्याणकारी अग्नि के लिए ग्रहण करते हैं. अध्वर्यु अश्विनीकुमार आप को यहां प्रतिष्ठित करने की कृपा करें. (७)

EN English Translation

Oh my god! You are in love with the seasons. You are in love with water. You are in love with the gods. They are in love with the age-giving gods. You are in love with indradi devas. We accept you for the pleasure of agni. For the happiness of Vaishnavar, Adhvayu Ashwini Kumar distinguishes you here. Along with the seasons, you are distinguished for the happiness of agni. With water, you are in love with the seasons. You are in love with the seasons, including the gods. May the deva of the gods bless you here. You are dear to the seasons. You are dear to water. You are dear to adityas. You are dear to life. You are in love with the seasons. You are in love with water. You are in love with Rudras. You are in love with the gods. We accept you for the welfare agni of the world. Adhwaryu Ashwini kumar please establish you here. (7)

Mantra 14.8

प्रा॒णम्मे॑ पाह्यपा॒नम्मे॑ पाहि व्या॒नम्मे॑ पाहि॒ चक्षु॑र्मऽउ॒र्व्या विभा॑हि॒ श्रोत्र॑म्मे श्लोकय । अ॒पः पि॒न्वौष॑धीर्जिन्व द्वि॒पाद॑व॒ चतु॑ष्पात् पाहि दि॒वो वृष्टि॒मेर॑य ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

आप हमारे प्राण की रक्षा कीजिए. आप हमारे अपान की रक्षा कीजिए. आप हमारे व्यान की रक्षा कीजिए. आप हमारे नेत्रों की रक्षा कीजिए. आप हमें व्यापक दृष्टि प्रदान कीजिए. आप हमारे कानों को पूर्ण रूप से सामर्थ्यशाली बनाइए. आप उर्वी (पृथ्वी) पर कृपालु होइए. आप पृथ्वी को जल से सींचिए. आप पृथ्वी को ओषधियों से साँचिए. आप दोपायों की रक्षा कीजिए. आप चौपायों की रक्षा कीजिए. आप स्वर्गलोक से हम पर कृपा की बरसात कीजिए. (८)

EN English Translation

You protect our lives. You protect our loved ones. You protect our knowledge. You protect our eyes. You give us a comprehensive vision. You make our ears fully powerful. You be gracious to Urvi (earth). You irrigate the earth with water. You mould the earth with medicines. You protect the couplets. You protect the four-legged. You shower grace on us from heaven. (8)

Mantra 14.9

मू॒र्धा वयः॑ प्र॒जाप॑ति॒श्छन्दः॑ क्ष॒त्रं वयो॒ मय॑न्दं॒ छन्दो॑ विष्ट॒म्भो वयोऽधि॑पति॒श्छन्दो॑ वि॒श्वक॑र्मा॒ वयः॑ परमे॒ष्ठी छन्दो॑ ब॒स्तो वयो॑ विब॒लं छन्दो॒ वृष्णि॒र्वयो॑ विशा॒लं छन्दः॒ पु॑रुषो॒ वय॑स्त॒न्द्रं छन्दो॑ व्या॒घ्रो वयोऽना॑धृष्टं॒ छन्दः॑ सि॒ꣳहो वय॑श्छ॒दिश्छन्दः॑ पष्ठ॒वाड् वयो॑ बृह॒ती छन्द॑ऽ उ॒क्षा वयः॑ क॒कुप् छन्द॑ऽ ऋष॒भो वयः॑ स॒तोबृ॑ह॒ती छन्दः॑ ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

प्रजापति ने गायत्री छंद से मूर्धन्य ब्राह्मणों को उत्पन्न किया. प्रजापति ने वय छंद से संरक्षणशील क्षत्रियो को उत्पन्न किया. आयु अधिपति ने विष्टंभ छंद से वैश्य को उत्पन्न किया. विश्वकर्मा ने परमेष्ठ छंद से शूद्र को उत्पन्न किया. प्रजापति ने एक पद छंद से भेड़ को उत्पन्न किया. उन्होंने एक पंक्ति पद छंद से मनुष्य को उत्पन्न किया. उन्होंने विराट्‌ छंद से व्याघ्र को उत्पन्न किया. उन्होंने अतिजगती छंद से सिंह को उत्पन्न किया. उन्होंने बृहती छंद से भारवाही पशु को उत्पन्न किया. उन्होंने ककुप्‌ छंद से उक्षा जाति को उत्पन्न किया. उन्होंने सतोबृहती छंद से ऋषभ (भालू) को उत्पन्न किया. (९)

EN English Translation

Prajapati created the famous Brahmins from Gayatri verses. Prajapati created protected Kshatriyas from the verse of age. The Ayyu overdeva created the Vaishya from the verse Vishtamba. Vishwakarma created shudras from the supreme verse. Prajapati produced sheep from a verse verse. He originated man from a line verse verse. He created the tiger from the great verse. He originated singh from hyper-advanced verses. He created a heavy animal from the great verse. He created the Uksha varna from the Kakup verse. He created Rishabh (bear) from satobrihati verses. (9)

Mantra 14.10

अ॒न॒ड्वान् वयः॑ प॒ङ्क्तिश्छन्दो॑ धे॒नुर्वयो॒ जग॑ती॒ छन्द॒स्त्र्यवि॒र्वय॑स्त्रि॒ष्टुप् छन्दो॑ दित्य॒वाड् वयो॑ वि॒राट् छन्दः॒ पञ्चा॑वि॒र्वयो॑ गाय॒त्री छन्द॑स्त्रिव॒त्सो वय॑ऽउ॒ष्णिक् छन्द॑स्तुर्य्य॒वाड् वयो॑ऽनु॒ष्टुप् छन्दः॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

प्रजापति ने पंक्ति छंद से सांड़ को उत्पन्न किया. उन्होंने जगती छंद से गाय को उत्पन्न किया. उन्होने त्रिष्टुप्‌ छंद से त््यवि जाति को उत्पन्न किया. प्रजापति ने विराटू से भारवाहक पशुओं को उत्पन्न किया. उन्होंने उष्णिक्‌ से तीन वत्स वाले पशुओं को उत्पन्न किया. उन्होंने अनुष्टुप्‌ से तुर्यबाट जाति को उत्पन्न किया. इष्टका इस लोक की रक्षा करने की कृपा करे. हम इंद्र देव से इस लोक की रक्षा करने की कृपा करने का अनुरोध करते हैं. (१०)

EN English Translation

Prajapati created the bull from the line verses. He created the cow from jagati verses. He created the Tyavi varna from trishtupanda. Prajapati produced load-bearing animals from Viratu. They produced three-watt animals from heat. He created the Turyabat varna from Anushtup. May God bless you to protect this world. We request Indra Dev to be kind to protect this world. (10)

Mantra 14.11

इन्द्रा॑ग्नी॒ऽ अव्य॑थमाना॒मिष्ट॑कां दृꣳहतं यु॒वम् । पृ॒ष्ठेन॒ द्यावा॑पृथि॒वीऽ अ॒न्तरि॑क्षं च॒ विबा॑धसे ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र देव! हे अग्नि! आप पीड़ाहीन हो कर इष्टका को स्थापित करने की कृपा कीजिए. इष्टका अपने पृष्ठ भाग से स्वर्गलोक, पृथ्वीलोक व अंतरिक्षलोक को व्याप्त करती है. (११)

EN English Translation

O Indra Dev! O agni! Please be painless and establish the presiding deity. The presiding deity pervades heaven, earth and space from its surface. (11)

Mantra 14.12

वि॒श्वक॑र्मा त्वा सादयत्व॒न्तरि॑क्षस्य पृ॒ष्ठे व्यच॑स्वतीं॒ प्रथ॑स्वतीम॒न्तरि॑क्षं यच्छा॒न्तरि॑क्षं दृꣳहा॒न्तरि॑क्षं॒ मा हि॑ꣳसीः । विश्व॑स्मै प्रा॒णाया॑ऽपा॒नाय॑ व्या॒नायो॑दा॒नाय॑ प्रति॒ष्ठायै॑ च॒रित्राय॑ । वा॒युष्ट्वा॒भिपा॑तु म॒ह्या स्व॒स्त्या छ॒र्दिषा॒ शन्त॑मेन॒ तया॑ दे॒वत॑याङ्गिर॒स्वद् ध्रु॒वा सी॑द ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टका! विश्वकर्मा आप को पृथ्वी के पृष्ठ भाग पर अधिष्ठित करने की कृपा करें. आप प्रथम अंतरिक्ष को धारण कीजिए. आप अंतरिक्ष का विस्तार कीजिए. आप अंतरिक्ष के प्रति हिंसा मत कीजिए. आप सब के प्राण, अपान, व्यान, उदान की रक्षा व चरित्र की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए अंतरिक्ष को धारण कीजिए. (१२)

EN English Translation

O god! Vishwakarma, please install you on the surface of the earth. You hold the first space. You expand the space. Don't do violence against space. Wear space to protect the life, apana, vyana, udan and character's reputation of all of you. (12)

Mantra 14.13

राज्ञ्य॑सि॒ प्राची॒ दिग्वि॒राड॑सि॒ दक्षि॑णा॒ दिक् स॒म्राड॑सि प्र॒तीची॒ दिक् स्व॒राड॒स्युदी॑ची॒ दिगधि॑पत्न्यसि बृह॒ती दिक् ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टका! आप रानी हैं. आप पूर्व दिशा में सुशोभित होती हैं. आप विराट्‌ हैं. आप दक्षिण दिशा स्वरूप हैं. आप सम्राट्‌ हैं. आप पश्चिम दिशा स्वरूप हैं. आप स्वयं प्रकाशित हैं. आप उत्तर दिशा स्वरूप हैं. आप सभी विशाल दिशाओं की अधिष्ठाता व पत्नी हैं. (१३)

EN English Translation

O god! You are the queen. You are adorned in the east direction. You are Virat. You are the south direction format. You are the emperor. You are the west direction format. You are self-published. You are the north direction format. You are the presiding deity and wife of all the vast directions. (13)

Mantra 14.14

वि॒श्वक॑र्मा त्वा सादयत्व॒न्तरि॑क्षस्य पृ॒ष्ठे ज्योति॑ष्मतीम् । विश्व॑स्मै प्रा॒णाया॑ऽपा॒नाय॑ व्या॒नाय॒ विश्वं॒ ज्योति॑र्यच्छ । वा॒युष्टेऽधि॑पति॒स्तया॑ दे॒वत॑याङ्गिर॒स्वद् ध्रु॒वा सी॑द ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टका! विश्‍वकर्मा आप को अंतरिक्ष के पृष्ठभाग पर विराजमान कराएं. आप ज्योतिष्मती हैं. आप सब के प्राण, अपान व व्यान की रक्षा के लिए ज्योति प्रदान कराएं. बायु आप के इष्ट अधिपति हैं. उन की दिव्यता से आप अंगिरा की भांति स्थिर हो कर विराजने की कृपा करें. (१४)

EN English Translation

Oh my god! Vishwakarma, make you sit on the surface of space. You are an astrologer. Give light to protect the life, soul and soul of all of you. Bayu is your preferred boss. With their divinity, please be as stable as Angira and be able to live. (14)

Mantra 14.15

नभ॑श्च नभ॒स्यश्च॒ वार्षि॑कावृ॒तूऽ अ॒ग्नेर॑न्तःश्लेषोऽसि॒ कल्पे॑तां॒ द्यावा॑पृथि॒वी कल्प॑न्ता॒माप॒ऽ ओष॑धयः॒ कल्प॑न्ताम॒ग्नयः॒ पृथ॒ङ् मम॒ ज्यैष्ठ्या॑य॒ सव्रताः । येऽअ॒ग्नयः॒ सम॑नसोऽन्त॒रा द्यावा॑पृथि॒वीऽ इ॒मे । वार्षि॑कावृ॒तूऽ अ॑भि॒कल्प॑माना॒ऽ इन्द्र॑मिव दे॒वाऽ अ॑भि॒संवि॑शन्तु॒ तया॑ दे॒वत॑याङ्गिर॒स्वद् ध्रु॒वे सी॑दतम् ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

सावन और भादों दोनों महीने वर्षा ऋतु से संबंधित हैं. आप अग्नि के भीतर जुड़े हए हैं. हमारे लिए स्वर्गलोक फलीभूत हों. हमारे लिए पृथ्वीलोक फली भूत हों. हमारे लिए जल फलीभूत हों. हमारे लिए ओषधियां फलीभूत हों. हे इष्टकाओ! आप चमकीली, पवित्र, ग्रीष्म ऋतु जैसी व अग्नि के भीतर जुड़ी हुई हैं. आप स्वर्गलोक तक विस्तार पाएं. आप पृथ्वीलोक तक कल्पित होने की कृपा करों. ओषधियां फलीभूत हों. जल अग्नियां फलीभूत हों. ब्रत सहित अग्नियां ज्येष्ठता (बड्प्पन) के लिए प्रेरित करने की कृपा करें. जो अग्नियां हम समान मन वालों के भीतर हैं, वे स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक को शोभित करने की कृपा करें. ग्रीष्म ऋतु को दोनों ओर से फलीभूत करती हुई इंद्र देव के समान देवताओं में शोभित हों. अपनी दिव्यता से अंगिरा की भांति स्थिरतापूर्वक विराजने की कृपा करें. (१५)

EN English Translation

Both sawan and bhadon months are related to the rainy season. You are connected within the agni. May heaven come to fruition for us. For us, let the earth be a pod ghost. May water come to fruition for us. Let the medicines come to fruition for us. O god! You are bright, holy, summer-like and connected within the agni. You can extend to heaven. Please imagine you to the land of earth. The medicines should come to fruition. Let the agnis of water come to fruition. Please inspire the agnis including Brat to jyeshtha (Badappan). May the agnis that are within us with the same mind be pleased to adorn heaven and earth. While bringing the summer season to fruition from both sides, be adorned in the gods like Indra Dev. Please sit still like an angira with your divinity. (15)

Mantra 14.16

इ॒षश्चो॒र्जश्च॑ शार॒दावृ॒तूऽ अ॒ग्नेर॑न्तःश्लेषोऽसि॒ कल्पे॑तां॒ द्यावा॑पृथि॒वी कल्प॑न्ता॒माप॒ऽ ओष॑धयः॒ कल्प॑न्ताम॒ग्नयः॒ पृथ॒ङ् मम॒ ज्यैष्ठ्या॑य॒ सव्र॑ताः । येऽ अ॒ग्नयः॒ सम॑नसोऽन्त॒रा द्यावा॑पृथि॒वीऽ इ॒मे । शा॒र॒दावृ॒तूऽ अ॑भि॒कल्प॑माना॒ऽ इन्द्र॑मिव दे॒वाऽ अ॑भि॒संवि॑शन्तु॒ तया॑ दे॒वत॑याङ्गिर॒स्वद् ध्रु॒वे सी॑दतम् ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

शरद ऋतु के आश्विन और कार्तिक ये दो महीने हैं. सावन और भादों ये दोनों मास वर्षा ऋतु से संबंधित हैं. हे ऋतुरूप इष्टकाओ! आप अग्नि के भीतर जुड़े हुए हैं. हमारे लिए स्वर्गलोक फलीभूत हों. हमारे लिए पृथ्वीलोक फलीभूत हों. हमारे लिए जल फलीभूत हों. हमारे लिए ओषधियां फलीभूत हों. हे इष्टकाओ! आप चमकीली, पवित्र, गीष्म ऋतु जैसी व अग्नि के भीतर जुड़ी हुई हैं. आप स्वर्गलोक तक विस्तार पाएं. आप पृथ्वीलोक तक कल्पित होने की कृपा करें. ओषधियां फलीभूत हों. जल व अग्नियां फलीभूत हों. व्रत सहित अग्नियां ज्येष्ठता (बड़प्पन) के लिए प्रेरित करने की कृपा करें. जो अग्नियां हम समान मन वालों के भीतर हैं, वे स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक को शोभित करने की कृपा करें. ग्रीष्म ऋतु को दोनों ओर से फलीभूत करती हुई इंद्र देव के समान देवताओं में शोभित हों. अपनी दिव्यता से अंगिरा की भांति स्थिरतापूर्वक विराजने की कृपा करें. (१६)

EN English Translation

Ashwin and Kartik are the two months of autumn. Both these months of Sawan and Bhadon are related to the rainy season. O god of season! You are connected within the agni. May heaven come to fruition for us. May the earth come to fruition for us. May water come to fruition for us. Let the medicines come to fruition for us. O god! You are bright, holy, like a wheat season and connected within the agni. You can extend to heaven. Please imagine you to the land of earth. The medicines should come to fruition. Let water and agni come to fruition. Please inspire the agnis with fasting for jyeshtha (nobility). May the agnis that are within us with the same mind be pleased to adorn heaven and earth. While bringing the summer season to fruition from both sides, be adorned in the gods like Indra Dev. Please sit still like an angira with your divinity. (16)

Mantra 14.17

आयु॑र्मे पाहि प्रा॒णं मे॑ पाह्यपा॒नं मे॑ पाहि व्या॒नं मे॑ पाहि॒ चक्षु॑र्मे पाहि॒ श्रोत्रं॑ मे पाहि॒ वाचं॑ मे पिन्व॒ मनो॑ मे जिन्वा॒त्मानं॑ मे पाहि॒ ज्योति॑र्मे यच्छ ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

आप हमारी आयु की रक्षा कीजिए. आप हमारे प्राण की रक्षा कीजिए. आप हमारे अपान की रक्षा कीजिए. आप हमारे व्यान की रक्षा कीजिए. आप हमारे नेत्रों की रक्षा कीजिए. आप हमारे कान की रक्षा कीजिए. आप हमारी वाणी को मधुर बनाइए. आप हमारे मन को जिताइए. आत्मा का योग कीजिए. ज्योति प्रदान कीजिए. (१७)

EN English Translation

You protect our age. You protect our lives. You protect our people. You protect our business. You protect our eyes. You protect our ears. You make our speech sweet. You make our minds win. Yoga the soul. Provide light. (17)

Mantra 14.18

मा छन्दः॑ प्र॒मा छन्दः॑ प्रति॒मा छन्दो॑ऽ अस्री॒वय॒श्छन्दः॑ प॒ङ्क्तिश्छन्द॑ऽ उ॒ष्णिक् छन्दो॑ बृह॒ती छन्दो॑ऽनु॒ष्टुप् छन्दो॑ वि॒राट् छन्दो॑ गाय॒त्री छन्द॑स्त्रि॒ष्टुप् छन्दो॒ जग॑ती॒ छन्दः॑ ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हम मन, छंद, प्रमा छंद, प्रतिमा, अस्त्रीवय, पंक्ति, उष्णिक्‌, बृहती, अनुष्टुप्‌, बिराद्‌, गायत्री, त्रिष्टुप्‌ और जगती से इष्टका की स्थापना करते हैं. (१८)

EN English Translation

We establish ishtaka from mind, verse, prama verse, statue, astrivaya, row, yoshik, brihati, anushtup, birad, gayatri, trishtup and jagati. (18)

Mantra 14.19

पृ॒थि॒वी छन्दो॒ऽन्तरि॑क्षं॒ छन्दो॒ द्यौश्छन्दः॒ समा॒श्छन्दो॒ नक्ष॑त्राणि॒ छन्दो॒ वाक् छन्दो॒ मन॒श्छन्दः॑ कृ॒षिश्छन्दो॒ हिर॑ण्यं॒ छन्दो॒ गौश्छन्दो॒ऽजाच्छन्दोऽश्व॒श्छन्दः॑ ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टका! हम पृथ्वी, अंतरिक्ष, नक्षत्र, वाकूमन, कृषि, हिरण्य, गौ, अजा, अश्व से संबंधित छंद का मनन करते हैं. (१९)

EN English Translation

O god! We meditate on verses related to earth, space, constellation, wakuman, agriculture, hiranya, cow, aja, horse. (19)

Mantra 14.20

अ॒ग्निर्दे॒वता॒ वातो॑ दे॒वता॒ सूर्यो॑ दे॒वता॑ च॒न्द्रमा॑ दे॒वता॒ वस॑वो दे॒वता॑ रु॒द्रा दे॒वता॑ऽऽदि॒त्या दे॒वता॑ म॒रुतो॑ दे॒वता॒ विश्वे॑ दे॒वा दे॒वता॒ बृह॒स्पति॑र्दे॒वतेन्द्रो॑ दे॒वता॒ वरु॑णो दे॒वता॑ ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हम अग्नि, वायु, सूर्य, चंद्र, वसु, रुद्र, आदित्य, मरुत्‌, विश्वे देवा, बृहस्पति, इद्र देव व हम वरुण देव को स्मरण कर के इष्टका की स्थापना करते हैं. (२०)

EN English Translation

We establish the presiding deity by remembering Agni, Vayu, Sun, Moon, Vasu, Rudra, Aditya, Marut, Vishwe Deva, Brihaspati, Idra Dev and Varun Dev. (20)

Mantra 14.21

मू॒र्द्धासि॒ राड् ध्रु॒वासि॑ ध॒रुणा॑ ध॒र्त्र्यसि॒ धर॑णी । आयु॑षे त्वा॒ वर्च॑से त्वा कृ॒ष्यै त्वा॒ क्षेमा॑य त्वा ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टका! आप मूर्धन्य स्थिर व धारिका हैं. हम आयु, वर्चस्व, कृषि व कुशलक्षेम के लिए आप की स्थापना करते हैं. (२१)

EN English Translation

O god! You are a beautiful constant and a streak. We establish you for age, supremacy, agriculture and well-being. (21)

Mantra 14.22

यन्त्री॒ राड् य॒न्त्र्यसि॒ यम॑नी ध्रु॒वासि॒ धरि॑त्री । इ॒षे त्वो॒र्जे त्वा॑ र॒य्यै त्वा॒ पोषा॑य त्वा ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

इष्टका धरा के समान स्थिर व यांत्रिक रूप से गतिशील है. आप नियम पालक हैं. हम ऊर्जा, धन, पोषण के लिए आप की उपासना करते हैं. इंद्र देव इस लोक का रक्षण करने की कृपा करें. (२२)

EN English Translation

The presiding deity is static and mechanically moving like a ground. You are the rule keeper. We worship you for energy, wealth, nutrition. Indra Dev should be pleased to protect this world. (22)

Mantra 14.23

आ॒शुस्त्रि॒वृद्भा॒न्तः प॑ञ्चद॒शो व्यो॑मा सप्तद॒शो ध॒रुण॑ऽ एकवि॒ꣳशः प्रतू॑र्त्तिरष्टाद॒शस्तपो॑ नवद॒शोऽभीव॒र्त्तः स॑वि॒ꣳशो वर्चो॑ द्वावि॒ꣳशः स॒म्भर॑णस्त्रयोवि॒ꣳशो योनि॑श्चतुर्वि॒ꣳशो गर्भाः॑ पञ्चवि॒ꣳशऽ ओज॑स्त्रिण॒वः क्रतु॑रेकत्रि॒ꣳशः प्र॑ति॒ष्ठा त्र॑यस्त्रि॒ꣳशो ब्र॒ध्नस्य॑ वि॒ष्टपं॑ चतुस्त्रि॒ꣳशो नाकः॑ षट्त्रि॒ꣳशो वि॑व॒र्तोऽष्टाचत्वारि॒ꣳशो ध॒र्त्रं च॑तुष्टो॒मः ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टका! हम आप को त्रिवृत स्तोम से व्याप्त स्थान पर अधिष्ठित करते हैं. हम पंद्रह दिन वाली चंद्रमा की ज्योति का मनन कर के आप की स्थापना करते हैं. हम सप्तदश स्तोम स्वरूप प्रजापति का ध्यान कर के आप की स्थापना करते हैं. हम इक्कीस स्तोम स्वरूप का मनन कर के आप की स्थापना करते हैं. हम अठारह स्तोम यानी बारह महीने, पांच ऋतु, एक वर्ष रूप अंगों से आप की स्थापना करते हैं. तप स्वरूप उन्नीस स्तोम से देवताओं की स्थापना करते हैं. बारह महीने, सात ऋतु, संबत्सर रूप बीस संख्या वाले देवता का मनन कर के संवत्सर रूप बीस संख्या वाले हम द्वाविंश स्तोम वाले वर्च देवता का ध्यान कर के उस की स्थापना करते हैं. तेस स्तोम वाले संभरण देवता का ध्यान कर के उस की स्थापना करते हैं. प्रजा को चौबीस स्तोम उपजाते हैं. हम योनि देव का ध्यान कर के आप की स्थापना करते हैं. त्रिणव ओजस्वी देव का ध्यान कर के आप की स्थापना करते हैं. यज्ञ हेतु उपयोगी इकतीस स्तोम का ध्यान कर के आप की स्थापना करते हैं. यज्ञ देवता का ध्यान कर के आप की स्थापना करते हैं. तैंतीस प्रतिष्ठा स्वरूप देव की स्थापना करते हैं. सूर्य वास वाले चौंतीस देव का ध्यान कर के आप की स्थापना करते हैं. ब्रह्म विष्टप पैंतीस देव का स्मरण कर के आप की स्थापना करते हैं. (२३)

EN English Translation

Oh my god! We place you in a space occupied by a triple stom. We establish you by meditating on the light of the fifteen-day moon. We establish you by meditating on Saptadash Stom Swaroop Prajapati. We establish you by meditating on the twenty-one storm form. We establish you with eighteen stems i.e. twelve months, five seasons, one year. Asceticism establishes the deities with nineteen hymns. Twelve months, seven seasons, samvatsar form, after meditating on the twenty number deity, we meditate on the 20-number varcha deity with the samvatsar form and establish it. They meditate on the sambharan deity and establish it. People grow twenty-four stems. We set you up by meditating on the vagina god. Trinava establishes you by meditating on ojasvi deva. You establish yourself by meditating on thirty-one hymns useful for yajna. By meditating on the yagna deity, you establish it. Thirty-three establish god as a form of prestige. By meditating on the thirty-four gods who reside in the sun, they establish you. Brahma Vishtap establishes you by remembering thirty-five gods. (23)

Mantra 14.24

अ॒ग्नेर्भा॒गोऽसि दी॒क्षाया॒ऽ आधि॑पत्यं॒ ब्रह्म॑ स्पृ॒तं त्रि॒वृत्स्तोम॑ऽ इन्द्र॑स्य भा॒गोऽसि॒ विष्णो॒राधि॑पत्यं क्ष॒त्रꣳ स्पृ॒तं प॑ञ्चद॒श स्तोमो॑ नृ॒चक्ष॑सां भा॒गोऽसि धा॒तुराधि॑पत्यं ज॒नित्र॑ꣳ स्पृ॒तꣳ स॑प्तद॒श स्तोमो॑ मि॒त्रस्य॑ भा॒गोऽसि॒ वरु॑ण॒स्याधि॑पत्यं दि॒वो वृष्टि॒र्वात॑ स्पृ॒तऽ ए॑कवि॒ꣳश स्तोमः॑ ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

इष्टका अग्नि देव का भाग है. आप दीक्षा के आधिपत्य में हैं. ब्राह्माण त्रिवृत स्तोम से मृत्यु से बचे त्रिवृत स्तोम से आप की स्थापना करते हैं. इंद्र देव के भाग हैं. विष्णु के आधिपत्य में हैं. क्षत्रियों की मृत्यु से रक्षा पंचदश स्तोम से हुई. हम पंचदश स्तोम से आप की स्थापना करते हैं. आप मनुष्यों के निरीक्षक देव का भाग हैं. आप धाता के आधिपत्य में हैं. वैश्य सप्तदश स्तोम द्वारा मृत्यु से बचें. हम सप्तदश स्तोम से आप की स्थापना करते हैं. आप मित्र देव का भाग हैं. आप वरुण देव के आधिपत्य में हैं. एकविंश स्तोम से स्वर्गलोक से संबंधित वर्षा की रक्षा हुई एकविंश स्तोम से स्वर्गलोक से संबंधित वायु की रक्षा हुई. एकविंश स्तोम से आप की स्थापना करते हैं. (२४)

EN English Translation

The presiding deity is part of the agni god. You are in the hegemony of initiation. Brahmins establish you from trivrita stome left over from death from trivrita stome. Indra is part of Dev. They are under the possession of Vishnu. The Kshatriyas were protected from the death of Panchdas Stoma. We set you up from Panchadash Stom. You are part of the inspector god of human beings. You are in the hegemony of dhata. Avoid death by Vaishya Saptadash Stoma. We establish you from Saptadash Stom. You are part of friend Dev. You are under the suzerainty of Varun Dev. The rain related to heaven was protected from Ekvinsh Stom, the air related to heaven was protected from Ekvinsh Stom. Let's set you up from OneVinsh Stom. (24)

Mantra 14.25

वसू॑नां भा॒गोऽसि रु॒द्राणा॒माधि॑पत्यं॒ चतु॑ष्पात् स्पृ॒तं च॑तुर्वि॒ꣳश स्तोम॑ऽ आ॒दि॒त्यानां॑ भा॒गोऽसि म॒रुता॒माधि॑पत्यं॒ गर्भा॑ स्पृ॒ताः पं॑चवि॒ꣳश स्तोमो॑ऽदि॑त्यै भा॒गोऽसि॒ पू॒ष्णऽ आधि॑पत्य॒मोज॑ स्पृ॒तं त्रि॑ण॒व स्तोमो॑ दे॒वस्य॑ सवि॒तुर्भा॒गोऽसि॒ बृह॒स्पते॒राधि॑पत्यꣳ स॒मीची॒र्दिश॑ स्पृ॒ताश्च॑तुष्टो॒म स्तोमः॑ ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टके! आप बसुगणों के भाग हैं. इसलिए आप पर रुद्रों का अधिकार है. आप ने चौबीसवें स्तोम द्वारा पशुओं का संरक्षण किया है. हम आप को यहां स्थापित करते हैं. आप आदित्यगण के भाग हैं. इसलिए मरुद्गणों का आप पर अधिकार है. पच्चीसवें स्तोम द्वारा गर्भस्थ भ्रूणों की रक्षा हुई. हम आप को यहां स्थापित करते हैं. हे इष्टके! आप अदिति के भाग हैं. अतः पूषा देव का आप पर अधिकार है. आप ने त्रिणव स्तोम से प्रजाओं के ओज की रक्षा की है. हम उन स्तोम का ध्यान करते हुए आप को यहां स्थापित करते हैं. हे इष्टके! आप सभी के प्रेरक सविता देव के भाग हैं. आप पर बृहस्पति देव का अधिकार है. आप ने चतुष्टोम स्तोम से सभी दिशाओं की रक्षा की है हम उस स्तोम का ध्यान करते हुए आप की स्थापना करते हैं. (२५)

EN English Translation

Oh my god! You are part of the audience. That is why Rudras have a right over you. You have protected animals through the 24th storm. We set you up here. You are part of Adityagan. That is why the deserts have a right over you. The fetuses were protected by the twenty-fifth storm. We set you up here. Oh my god! You are part of Aditi. Therefore, Pusha Dev has a right over you. You have protected the people's oz from Trinava Stoma. We set you up here by meditating on those stamps. Oh my god! You are all part of the inspiration Savita Dev. You have the right of Jupiter. You have protected all directions from chatushtom stom, we establish you by meditating on that stom. (25)

Mantra 14.26

यवा॑नां भा॒गोऽस्यय॑वाना॒माधि॑पत्यं प्र॒जा स्पृ॒ताश्च॑तुश्चत्वारि॒ꣳश स्तोम॑ऽ ऋभू॒णां भा॒गोऽसि॒ विश्वे॑षां दे॒वाना॒माधि॑पत्यं भू॒तꣳ स्पृ॒तं त्र॑यस्त्रि॒ꣳश स्तोमः॑ ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इष्टके! आप शुक्लपक्ष की तिथियों के भाग हैं. आप पर कृष्णपक्ष की तिथियों का अधिकार है. आप ने चत्वारिंशत स्तोम से प्रजा की रक्षा की. अतः उस का ध्यान धारण करते हुए हम आप को यहां स्थापित करते हैं. हे इष्टके! आप ऋतुओं के भाग हैं. आप पर देवों का अधिकार है. त्रयस्त्रिंशत स्तोम से आप ने प्राणियों की रक्षा की. अतः हम उस का ध्यान करते हुए आप की यहां स्थापना करते हैं. (२६)

EN English Translation

O god! You are part of shukla paksha dates. You have the right to the dates of Krishna Paksha. You protected the people from the fourth stom, so taking care of that, we establish you here. O god! You are part of the seasons. You have the right of gods. You protected the creatures from triassinshat stom, so we set you up here by meditating on it. (26)

Mantra 14.27

सह॑श्च सह॒स्यश्च॒ हैम॑न्तिकावृ॒तूऽ अ॒ग्नेर॑न्तःश्ले॒षोऽसि॒ कल्पे॑तां॒ द्यावा॑पृथि॒वी कल्प॑न्ता॒माप॒ऽ ओष॑धयः॒ कल्प॑न्ताम॒ग्नयः॒ पृथ॒ङ् मम॒ ज्यैष्ठ्या॑य॒ सव्र॑ताः । येऽ अ॒ग्नयः॒ सम॑नसोऽन्त॒रा द्यावा॑पृथि॒वीऽ इ॒मे । हैम॑न्तिकावृ॒तूऽ अ॑भि॒कल्प॑माना॒ऽ इन्द्र॑मिव दे॒वाऽ अ॑भि॒संवि॑शन्तु॒ तया॑ दे॒वत॑याङ्गिर॒स्वद् ध्रु॒वे सी॑दतम् ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

मार्गशीर्ष और पौष हेमंत ऋतु के भाग हैं. सावन और भादों ये दोनों मास वर्षा ऋतु से संबंधित हैं. आप अग्नि के भीतर जुड़े हुए हैं. हमारे लिए स्वर्गलोक फलीभूत हों. हमारे लिए पृथ्वीलोक फलीभूत हों. हमारे लिए जल फलीभूत हों. हमारे लिए ओषधियां फलीभूत हों. हे इष्टकाओ! आप चमकीली, पवित्र, ग्रीष्म ऋतु जैसी और अग्नि के भीतर जुड़ी हुई हैं. आप स्वर्गलोक तक विस्तार पाएं. आप पृथ्वीलोक तक कल्पित होने की कृपा करें. ओषधियां फलीभूत हों. जल और अग्नियां फलीभूत हों. ब्रतसहित अग्नियां ज्येष्ठता (बड़प्पन) के लिए प्रेरित करने की कृपा करें. जो अग्नियां हम समान मन वालों के भीतर हैं, वे स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक को शोभित करने की कृपा करों. ग्रीष्म ऋतु को दोनों ओर से फलीभूत करती हुई इंद्र देव के समान देवताओं में शोभित हों. अपनी दिव्यता से अंगिरा की भांति स्थिरतापूर्वक विराजने की कृपा करें. (२७)

EN English Translation

Margashirsha and Paush hemant are part of the season. Both these months of Sawan and Bhadon are related to the rainy season. You are connected within the agni. May heaven come to fruition for us. May the earth come to fruition for us. May water come to fruition for us. Let the medicines come to fruition for us. O god! You are bright, holy, like summer and connected within agni. You can extend to heaven. Please imagine you to the land of earth. The medicines should come to fruition. Let water and agni come to fruition. Please inspire the agnis, including the Brat, to jyeshtha (nobility). The agnis that are within us with the same mind, please grace the heaven and the earth. While bringing the summer season to fruition from both sides, be adorned in the gods like Indra Dev. Please sit still like an angira with your divinity. (27)

Mantra 14.28

एक॑यास्तुवत प्र॒जाऽ अ॑धीयन्त प्र॒जाप॑ति॒रधि॑पतिरासीत् । ति॒सृभि॑रस्तुवत॒ ब्रह्मा॑सृज्यत॒ ब्रह्म॑ण॒स्पति॒रधि॑पतिरासीत् । प॒ञ्चभि॑रस्तुवत भू॒तान्य॑सृज्यन्त भू॒तानां॒ पति॒रधि॑पतिरासीत् । स॒प्तभि॑रस्तुवत सप्तऽ ऋ॒षयो॑ऽसृज्यन्त धा॒ताधि॑पतिरासीत् ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

प्रजापति ने वाणी से एक स्तुति की. उस से प्रजापति ने प्रजा उत्पन्न की. वे सब के अधिपति हुए. उन्होंने तीनों (प्राण, अपान, व्यान) से एक स्तुति की. उन्होंने ब्रह्मा को उपजाया. ब्रह्मणस्पति को उस का अधिपति बनाया. उन्होंने पांचों प्राणों से स्तुति की. उन्होंने पंचभूतों को सिरजा. पंचभूतों के स्वामी उस के अधिपति हुए. उन्होंने सातों से स्तुति की. उन्होंने सप्त ऋषियों को सिरजा. जगत्धारक परमात्मा उस के अधिपति हुए. (२८)

EN English Translation

Prajapati gave a praise with his voice, from which Prajapati created the people. He became the ruler of all. He gave a praise to all three (Prana, Apan, Vyan). Brahmanaspati was made the ruler of him. He praised the five souls. The masters of the Panchabhutas became his masters. He praised the seven sages. God, the creator of the universe, became his ruler. (28)

Mantra 14.29

न॒वभि॑रस्तुवत पि॒तरो॑ऽसृज्य॒न्तादि॑ति॒रधि॑पत्न्यासीत् । एकाद॒शभि॑रस्तुवतऽ ऋ॒तवो॑ऽसृज्यन्तार्त्त॒वाऽ अधि॑पतयऽआसन् । त्रयोद॒शभि॑रस्तुवत॒ मासा॑ऽ असृज्यन्त संवत्स॒रोऽधि॑पतिरासीत् । पञ्चद॒शभि॑रस्तुवत क्ष॒त्रम॑सृज्य॒तेन्द्रोऽधि॑पतिरासीत् । सप्तद॒शभि॑रस्तुवत ग्रा॒म्याः प॒शवो॑ऽसृज्यन्त॒ बृह॒स्पति॒रधि॑पतिरासीत् ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

परमपिता परमेश्वर ने पितरों को सिरजा. देवताओं की माता अदिति उन की स्वामिनी हैं. देवताओं की माता अदिति की नौ प्राणों से स्तुति की जाती है. नौ प्राणों से ऋतुएं सिरजीं. ऋतुओं के गुण अपनेअपने विषय के अधिपति हैं. उन अधिपतियों की दस प्राणों से स्तुति की गई. परमपिता ने महीनों को सिरजा. वर्ष को उन का अधिपति बनाया. उन को पंद्रह प्राणों से स्तुति की गई. क्षत्रियों को सिरजने वाले की भी प्राणों से स्तुति की गई. इंद्र देव उन के अधिपति हुए. जिस ने गांवों को सिरजा, जिस ने पशुओं को सिरजा, उन की सत्रह प्राणों से स्तुति की गई. बृहस्पति देव को उन का अधिपति बनाया. (२९)

EN English Translation

God the Father gave heads to the fathers. Aditi, the mother of the gods, is their owner. Aditi, the mother of the gods, is praised with nine lives. The seasons are from nine souls. The qualities of seasons are the ruler of their own subject. Those overdevas were praised with ten lives. The Father spent months. made the year their overdeva. He was praised with fifteen lives. Those who adorned the Kshatriyas were also praised with their lives. Indra Dev became their overdeva. He who killed the villages, who killed the animals, was praised with seventeen lives. He made Jupiter the deva of them. (29)

Mantra 14.30

न॒व॒द॒शभि॑रस्तुवत शूद्रा॒र्य्याव॑सृज्येतामहोरा॒त्रेऽ अधि॑पत्नीऽ आस्ता॒म् । एक॑विꣳशत्यास्तुव॒तैक॑शफाः प॒शवो॑ऽसृज्यन्त॒ वरु॒णोऽधि॑पतिरासी॒त् । त्रयो॑विꣳशत्यास्तुवत क्षु॒द्राः प॒शवो॑ऽसृज्यन्त पू॒षाधि॑पतिरासी॒त् । पञ्च॑विꣳशत्यास्तुवताऽऽर॒ण्याः प॒शवो॑ऽसृज्यन्त वा॒युरधि॑पतिरासीत् । स॒प्तवि॑ꣳशत्यास्तुवत॒ द्यावा॑पृथि॒वी व्यै॑तां॒ वस॑वो रु॒द्रोऽ आ॑दि॒त्याऽ अ॑नु॒व्यायँ॒स्तऽ ए॒वाधि॑पतयऽ आसन् ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

दस और नौ अर्थात्‌ उन्नीस आंतरिक और बाहरी अंगों की तरह ही शूद्रों और आर्यों को सिरजा अर्थात्‌ उत्पन्न किया. दिन और रात उन के स्वामी हुए. इक्कीस अंगों से प्रजापति की स्तुति की गई. अंगों से ही छोटेछोटे पशुओं को सिरजा. वरुण देव उन के स्वामी हुए. तेईस अंगों से उन की स्तुति की गई. उन अंगों से और छोटेछोटे जीवजंतु (पशु) सिरजे. पूषा देव उन के अधिपति हुए. पच्चीस अंगों से उन की स्तुति की गई. उन अंगों से जंगली पशुओं को सिरजा. वायु उन के स्वामी हुए. सत्ताईस अंगों से उन की स्तुति की गई. इन से ही स्वर्गलोक व्याप्त है. इन से ही पृथ्वीलोक व्याप्त हैं. उन में ही आठ वसु, ग्यारह रूद्र व बारह मास वास करते हैं. आदित्य देव उन के स्वामी हुए. (३०)

EN English Translation

Just like ten and nine i.e. nineteen internal and external organs, Shudras and Aryas were created. Day and night were the masters of them. Prajapati was praised with twenty-one hymns. Small animals also appeared from those hymns. Varun Dev became the swami of them. He was praised with twenty-three hymns. From those hymns and small animal appeared. Pusha Dev became their deva. He was praised by twenty-five hymns. Wild animals appeared from those hymns. Vayu became the deva of them. He was praised by twenty-seven hymns. It is from them that the world of heaven is pervaded. It is from these that the earth is widespread. In them, eight Vasus, eleven Rudras and twelve months reside. Aditya Dev became the master of them. (30)