Adhyaya 15
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 15
अग्ने॑ जा॒तान् प्र णु॑दा नः स॒पत्ना॒न् प्रत्यजा॑तान् नुद जातवेदः । अधि॑ नो ब्रूहि सु॒मना॒ऽअहे॑डँ॒स्तव॑ स्याम॒ शर्म॑ꣳस्त्रि॒वरू॑थऽउ॒द्भौ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप सर्वज्ञ हैं. आप हमारे जो भी विद्रोही उत्पन्न हो चुके हैं, उन का नाश कीजिए. आप अच्छे मन से हम से बोलिए. आप अच्छे मन से हमें सुख प्रदान कीजिए. आप की कृपा से हम सुखी हों. आप यज्ञवेदी में बने रहिए. हम आप ही की कृपा से यज्ञ कर सकें. (१)
EN English Translation
O agni! You are omniscient. You destroy all our rebels who have been born. You speak to us with a good heart. May you give us happiness with a good heart. May we be happy by your grace. You stay in the yagyavedi. We can perform yajna by your grace. (1)
सह॑सा जा॒तान् प्रणु॑दा नः स॒पत्ना॒न् प्रत्यजा॑तान् जातवेदो नुदस्व । अधि॑ नो ब्रूहि सुमन॒स्यमा॑नो व॒यꣳ स्या॑म॒ प्रणु॑दा नः स॒पत्ना॑न् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप सर्वज्ञ हैं. आप हमारे जो भी शत्रु उत्पन्न हो चुके हैं, उन का नाश कीजिए. आप अच्छे मन से हम से बोलिए. हम आप की कृपा से अच्छे मन बाले हो जाएं. हम शत्रुओं को नष्ट कर के सामर्थ्यशील बन जाएं. (२)
EN English Translation
O agni! You are omniscient. Destroy all our enemies that have been born. You speak to us with a good heart. Let us be well-hearted by your grace. Let us destroy enemies and become capable. (2)
षो॒ड॒शी स्तोम॒ऽओजो॒ द्रवि॑णं चतुश्चत्वारि॒ꣳश स्तोमो॒ वर्चो॒ द्रवि॑णम् । अ॒ग्नेः पुरी॑षम॒स्यप्सो॒ नाम॒ तां॑ त्वा॒ विश्वे॑ऽअ॒भिगृ॑णन्तु दे॒वाः । स्तोम॑पृष्ठा घृ॒तव॑ती॒ह सी॑द प्र॒जाव॑द॒स्मे द्रवि॒णायज॑स्व ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हम सोलह कलाओं बाले स्तोम से आप की स्थापना करते हैं. सोलह कलाओं. बाले स्तोम ओज पूर्ण व धनपूर्ण हैं. हम चवालीस शक्तियों बाले स्तोम से आप की स्थापना करते हैं. अग्नि पूर्णतादायी हैं. उन की इस पूर्णता की सभी देवता प्रशंसा करते हैं. हम आप को धीमी आहुति भेंट करते हैं. आप विराजिए और अपनी प्रजा को धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (३)
EN English Translation
We set you up sixteen arts from Bale Stom. Sixteen arts. Bale Stom Oz is completely wealthy. We set you up from forty-four powers Bale Stom. Fire is full- blown. All the gods praise this perfection of them. We offer you slow sacrifices. You sit down and please provide money to your people. (3)
एव॒श्छन्दो॒ वरि॑व॒श्छन्दः॑ श॒म्भूश्छन्दः॑ परि॒भूश्छन्द॑ऽआ॒च्छच्छन्दो॒ मन॒श्छन्दो॒ व्यच॒श्छन्दः॒॑ सिन्धु॒श्छन्दः॑ समु॒द्रश्छन्दः॑ सरिरं॒ छन्दः॑ क॒कुप् छन्द॑स्त्रिक॒कुप् छन्दः॑ का॒व्यं छन्दो॑ऽअङ्कु॒पं छन्दो॒ऽक्षर॑पङ्क्ति॒श्छन्दः॑ प॒दप॑ङ्क्ति॒श्छन्दो॑ विष्टा॒रप॑ङ्क्ति॒श्छन्दः क्षु॒रश्छन्दो॒ भ्रज॒श्छन्दः॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हम एव छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम वरिव छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम शंभू छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम परिभू छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम आच्छ छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम मन से आप की स्थापना करते हैं. हम व्यच से आप की स्थापना करते हैं. हम सिंधु से आप की स्थापना करते हैं. हम समुद्र से आप की स्थापना करते हैं. हम सरिर से आप की स्थापना करते हैं. हम ककुप् से आप की स्थापना करते हैं. हम त्रिक ककुप् से आप की स्थापना करते हैं. हम काव्य से आप की स्थापना करते हैं. हम अंकुप् से आप की स्थापना करते हैं. हम अक्षर से आप की स्थापना करते हैं. हम पंक्ति से आप की स्थापना करते हैं. हम पदपंक्ति से आप की स्थापना करते हैं. हम विष्टारपंक्ति से आप की स्थापना करते हैं. हम क्षुरोभ्रज से आप की स्थापना करते हैं. (४)
EN English Translation
We establish you with verses. We establish you with verses. We establish you with Shambhu verses. We establish you from paribhu verses. We establish you from the verses. We set up you with our mind. We set you up from The Watch. We establish you from Sindhu. We establish you from the sea. We set up you from Sarir. We set up you from Kakup. We set you up from the triad. We establish you from poetry. We set up you from Ankup. We set you up from the letter. We set you up from the line. We establish you by step. We establish you from the specific line. We establish you from the womb. (4)
आ॒च्छच्छन्दः॑ प्र॒च्छच्छन्दः॑ सं॒यच्छन्दो॑ वि॒यच्छन्दो॑ बृ॒हच्छन्दो॑ रथन्तर॒ञ्छन्दो॑ निका॒यश्छन्दो॑ विव॒धश्छन्दो॒ गिर॒श्छन्दो॒ भ्रज॒श्छन्दः॑ स॒ꣳस्तुप् छन्दो॑ऽनु॒ष्टुप् छन्द॒ऽएव॒श्छन्दो॒ वरि॑व॒श्छन्दो॒ वय॒श्छन्दो॑ वय॒स्कृच्छन्दो॒ विष्प॑र्द्धा॒श्छन्दो॑ विशा॒लं छन्द॑श्छ॒दिश्छन्दो॑ दूरोह॒णं छन्द॑स्त॒न्द्रं॒ छन्दो॑ऽअङ्का॒ङ्कं छन्दः॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हम आच्छ छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम प्रच्छ छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम संयच्छ छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम वियच्छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम बृहच्छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम रथंतर छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम निकाय छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम विवध छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम गिर छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम भ्रज छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम स्तुप छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम अनुष्टुप् छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम एव छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम बरिव छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम वय छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम वयस्कृत छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम विष्परद्ध छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम विशाल छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम छदि छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम दूरोहण छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम तंद्र छंद से आप की स्थापना करते हैं. हम अंकांक छंद से आप की स्थापना करते हैं. (५)
EN English Translation
We set you up from the obscure verses. We set you up from the hidden verses. We set you up from the brief verses. We dissect you from the installation. We set you up from Brihand. We establish you from the rathantar verses. We set you up from entity verses. We set you up from vivid verses. We set you up from fallen verses. We set you up from the delica verses. We set you up from stup verses. We set you up from the verses. We set you up from verses. We set you up from the bariva verses. We set you up from the verses. We set you up from adult verses. We establish you from unintelligible verses. We set you up from huge verses. We set you up from verse verses. We set you up from the farcent verses. We set you up from the drowsy verses. We set you up from the digit verses. (5)
र॒श्मिना॑ स॒त्याय॑ स॒त्यं जि॑न्व॒ प्रेति॑ना॒ ध॒र्म॑णा॒ धर्र्मं॑ जि॒न्वान्वि॑त्या दि॒वा दिवं॑ जिन्व स॒न्धिना॒न्तरि॑क्षेणा॒न्तरि॑क्षं जिन्व प्रति॒धिना॑ पृथि॒व्या पृ॑थि॒वीं जि॑न्व विष्ट॒म्भेन॒ वृष्ट्या॒ वृष्टिं॑ जिन्व प्र॒वयाऽह्नाह॑र्जिन्वानु॒या रात्र्या॒ रात्रीं॑ जिन्वो॒शिजा॒ वसु॑भ्यो॒ वसू॑ञ्जिन्व प्रके॒तेना॑दि॒त्येभ्य॑ऽआदि॒त्याञ्॑िजन्व॒ ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
सत्य के लिए रश्मियों का प्रचारप्रसार हो. सत्य की जीत हो. आचरण और धर्म से धर्म की प्रतिष्ठा हो. दिव्यता से दिव्यलोक को पाएं, संधि से अंतरिक्ष के लिए अंतरिक्ष को जीते. प्रतिधान के माध्यम से पृथ्वी के लिए पृथ्वी को जीतें. वृष्टि के लिए वर्षा को आनंदित करें. वसुओं के लिए वसुओं को आनंदित करों. प्रकाशवान आदित्यो के लिए आदित्यं को आनंदित करें. (६)
EN English Translation
Let there be a propaganda of the truth. Let truth prevail. Religion should be respected by conduct and religion. Find the divine realm with divinity, conquer space for space by pact. Conquer the earth for the earth through pratidhan. Enjoy the rain for rain. Make the vasus happy for the vasus. Make Adityas happy for the enlightened Adityas. (6)
तन्तु॑ना रा॒यस्पोषे॑ण रा॒यस्पोषं॑ जिन्व सꣳस॒र्पेण॑ श्रु॒ताय॑ श्रु॒तं जि॑न्वै॒डेनौष॑धीभि॒रोष॑धीर्जिन्वोत्त॒मेन॑ त॒नूभि॑स्त॒नूर्जि॑न्व वयो॒धसाधीं॑ते॒नाधी॑तं जिन्वाभि॒जिता॒ तेज॑सा॒ तेजो॑ जिन्व ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इष्टके! तंतुओं से धन को पोसें. धन के लिए धन को पोसें. श्रुतियों के लिए ्रुतियों से स्नेह रखें. ओषधियों के लिए ओषधियों को पुष्ट करें. उत्तम शरीर से शरीर को पुष्ट करें. तेजस्विता के लिए तेजस्वी बनें. (७)
EN English Translation
O god! Wipe the money with fibers. Nurture money for money. Have affection for shrutis. Strengthen the medicines for the drugs. Strengthen the body with the best body. Be stunning for Tejaswita. (7)
प्रति॒पद॑सि प्रति॒पदे॑ त्वानु॒पद॑स्यनु॒पदे॑ त्वा स॒म्पद॑सि स॒म्पदे॑ त्वा॒ तेजो॑ऽसि॒ तेज॑से त्वा ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इष्टके! आप जीवन के मूल आधार हैं. आप अनुपद के अनुपद हैं. आप संपत्ति की संपत्ति हैं. आप तेजोमय हैं. आप तेजों में तेज हैं. (८)
EN English Translation
O god! You are the basic foundation of life. You are the follower of the hypothetic. You are the property of property. You are radiant. You are sharp in the fasts. (8)
त्रि॒वृद॑सि त्रि॒वृते॑ त्वा प्र॒वृद॑सि प्र॒वृते॑ त्वा वि॒वृद॑सि वि॒वृते॑ त्वा स॒वृद॑सि स॒वृते॑ त्वाक्र॒मोऽस्याक्र॒माय॑ त्वा संक्र॒मोसि संक्र॒माय॑ त्वोत्क्र॒मोऽस्युत्क्र॒माय॒ त्वोत्क्रा॑न्तिर॒स्युत्क्रा॑न्त्यै॒ त्वाऽधिपतिनो॒र्जोर्जं॑ जिन्व ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इष्टके! आप त्रिवृत हैं. हम त्रिवृत के लिए आप को प्रवृत्त करते हैं. आप विवृत हैं. हम चरिवृत के लिए आप को प्रवृत्त करते हैं. आप संवृत हैं. हम संवृत के लिए आप को प्रवृत्त करते हैं. आप अक्रम हैं. हम अक्रम के लिए आप को प्रवृत्त करते हैं. आप संक्रम हैं. हम संक्रम के लिए आप को प्रवृत्त करते हैं. आप उत्क्रम हैं. हम उत्क्रम के लिए आप को प्रवृत्त करते हैं. आप उत्क्रांत हैं. हम उत्क्रांत के लिए आप को प्रवृत्त करते हैं. (९)
EN English Translation
O god! You are a trivia. We refer you to the Trivrit. You are open. We tend you to the character. You are closed. We prompt you to close. You are Akram. We tend you to akram. You are the infection. We prompt you to transition. You are reversed. We tend you to reverse. You are excited. We urge you to excel. (9)
राज्ञ्य॑सि॒ प्राची॒ दिग्वस॑वस्ते दे॒वाऽअधि॑पतयो॒ऽग्निर्हे॑ती॒नां प्र॑तिध॒र्त्ता त्रि॒वृत् त्वा॒ स्तोमः॑ पृथि॒व्याश्र॑य॒त्वाज्य॑मु॒क्थमव्य॑थायै स्तभ्नातु रथन्त॒रꣳसाम॒ प्रति॑ष्ठित्याऽअ॒न्तरि॑क्ष॒ऽऋष॑यस्त्वा प्रथम॒जा दे॒वेषु॑ दि॒वो मात्र॑या वरि॒म्णा प्र॑थन्तु विध॒र्त्ता चा॒यमधि॑पतिश्च॒ ते त्वा॒ सर्वे॑ संविदा॒ना नाक॑स्य पृ॒ष्ठे स्व॒र्गे लो॒के यज॑मानं च सादयन्तु ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इष्टके! आप पूर्व दिशा की रानी हैं. दिशाओं के स्वामी आप सब के पालनहार हैं. अग्नि सब के अधिपति हैं. आप त्रिवृत के प्रतिधारणकर्ता हैं. आप त्रिवृत स्तोम को पृथ्वी पर स्थापित करने की कृपा करें. आज्य और उक्थ आप को दृढ़ीभूत करने की कृपा करों. रथंतर साम आप को अंतरिक्षलोक में प्रतिष्ठित करने की कृपा करें. ऋषिगण प्रथम उत्पन्न देव को देवों में प्रतिष्ठित करने की कृपा कों. आप विशिष्ट धारणकर्ता व अधिपति हैं. अधिपति आप को विस्तृत करें. सभी देव यजमान को स्वर्गिक सुख उपलब्ध कराने की कृपा करें. (१०)
EN English Translation
O god! You are the queen of the east direction. The deva of directions is the sustainer of all of you. Fire is the ruler of all. You are the retainer of the trivate. Please establish trivrita stome on earth. Please be kind to strengthen you. Please revere to establish you in the land of space. The sages are pleased to establish the first born god among the gods. You are a special holder and ruler. Expand Overdeva you. Please provide heavenly happiness to all the gods and hosts. (10)
वि॒राड॑सि॒ दक्षि॑णा॒ दिग्रु॒द्रास्ते॑ दे॒वाऽअधि॑पतय॒ऽइन्द्रो॑ हेती॒नां प्र॑तिध॒र्त्ता प॑ञ्चद॒शस्त्वा॒ स्तोमः॑ पृथि॒व्या श्र॑यतु॒ प्रऽउ॑गमु॒क्थमव्य॑थायै स्तभ्नातु बृ॒हत्साम॒ प्रति॑ष्ठित्याऽअ॒न्तरि॑क्ष॒ऽऋष॑यस्त्वा प्रथम॒जा दे॒वेषु॑ दि॒वो मात्र॑या वरि॒म्णा प्र॑थन्तु विध॒र्त्ता चा॒यमधि॑पतिश्च॒ ते त्वा॒ सर्वे॑ संविदा॒ना नाक॑स्य पृ॒ष्ठे स्व॒र्गे लो॒के यज॑मानं च सादयन्तु ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इष्टके! आप विराट् हैं और दक्षिण दिशा स्वरूप हैं. रुद्र आप के देव व इंद्र देव अधिपति हैं. आप प्रतिधारणकर्ता हैं. पंचदश स्तोम आप को पृथ्वी पर प्रतिष्ठित करने की कृपा करें. प्रग उक्थ आप को स्थिर व सुदूढ़ करें. बृहत्साम आप को अंतरिक्ष में स्थापित करें. ऋषिगण दिव्यलोक में स्थापित करें. वे प्रथम उत्पन्न देव को सब देवों में स्थापित करों. वे दिव्यलोक में स्थापित करें. वे प्रथम उत्पन्न देव को सब देवों में स्थापित करें. (११)
EN English Translation
Oh my god! You are huge and in the south direction. Rudra is your god and Indra dev is the ruler. You are a retentionist. May The Panchadash Stoma bless you with the honor of earth. Make you strong and strong. Install brihatsam in space. Establish the sages in the divine world. They establish the first born God in all the gods. Install them in the divine realm. They should establish the first god in all the gods. (11)
स॒म्राड॑सि प्र॒तीची॒ दिगा॑दि॒त्यास्ते॑ दे॒वाऽअधि॑पतयो॒ वरु॑णो हेती॒नां प्र॑तिध॒र्त्ता स॑प्तद॒शस्त्वा॒ स्तोमः॑ पृथि॒व्याश्र॑यतु मरुत्व॒तीय॑मु॒क्थमव्य॑थायै स्तभ्नातु वैरू॒पꣳ साम॒ प्रति॑ष्ठित्याऽअ॒न्तरि॑क्ष॒ऽऋष॑यस्त्वा प्रथम॒जा दे॒वेषु॑ दि॒वो मात्र॑या वरि॒म्णा प्र॑थन्तु विध॒र्त्ता चा॒यमधि॑पतिश्च॒ ते त्वा॒ सर्वे॑ संविदा॒ना नाक॑स्य पृ॒ष्ठे स्व॒र्गे लो॒के यज॑मानं च सादयन्तु ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इष्टके! आप पश्चिम दिशा के सम्राट् हैं. आदित्य आप के देवता हैं. वरुण आप के अधिपति हैं. आप प्रतिधारणकर्ता हैं. सप्तदश स्तोम दिशा के सम्राट् हैं. मरुत् उक्थ दिशा के सम्राट् हैं. वैरूप साम दिशा के सम्राट् हैं. वह अंतरिक्ष में दूढ़ता हेतु आप को प्रतिष्ठित करें. सृष्टि क्रम में प्रथम जन्मे ऋषि आप को देवलोक में स्थित करें. इस तरह समस्त वसु आदि देवता याजकों को सुखसंपन्न स्वर्गलोक में ले जाएं. (१२)
EN English Translation
Oh my god! You are the emperor of the west direction. Aditya is your god. Varun is your boss. You are a retentionist. Saptadash is the emperor of the storm direction. Marut is the emperor of the ukth direction. Vairupa is the emperor of sama direction. May he distinguish you for the weakness in space. The first born sage in the order of creation should place you in Devlok. In this way, all the devas like Vasu etc. should take the priests to the heavenly paradise. (12)
स्व॒राड॒स्युदी॑ची॒ दिङ्म॒रुत॑स्ते दे॒वाऽअधि॑पतयः॒ सोमो॑ हेती॒नां प्र॑तिध॒र्त्तैक॑वि॒ꣳशस्त्वा॒ स्तोमः॑ पृथि॒व्या श्र॑यतु॒ निष्के॑वल्यमु॒क्थमव्य॑थायै स्तभ्नातु वैरा॒जꣳसाम॒ प्रति॑ष्ठित्याऽअ॒न्तरि॑क्ष॒ऽऋष॑यस्त्वा प्रथम॒जा दे॒वेषु॑ दि॒वो मात्र॑या वरि॒म्णा प्र॑थन्तु विध॒र्त्ता चा॒यमधि॑पतिश्च॒ ते त्वा॒ सर्वे॑ संविदा॒ना नाक॑स्य पृ॒ष्ठे स्व॒र्गे लो॒के यज॑मानं च सादयन्तु ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इष्टके! आप स्वयं प्रकाशमान हैं. आप उत्तर दिशा स्वरूप हैं. मरुद्गण दिकूपालक हैं. सोम अधिपति हैं. सोम प्रतिधारक हैं. एकविंश स्तोम आप को पृथ्वी पर प्रतिष्ठित करें. निष्केवल्य स्तोम आप को पृथ्वी पर प्रतिष्ठित करें. वैराज साम स्तोम आप को पृथ्वी पर प्रतिष्ठित करों. पहले प्रादुर्भूत ऋषिगण समस्त दिव्यलोक में श्रेष्ठ दैवी गुणों को प्रसारित करें. वांछित निष्पादक और ये प्रमुख उच्च स्वर्गलोक में यजमान को निस्संदेह स्थित करें. अधिपति भी आप को विस्तार दें. इस तरह वे समस्त बसु आदि देव याजकों को एक विचार होकर स्वर्ग में ले जाएं. (१३)
EN English Translation
Oh my god! You yourself are shining. You are a north direction format. Marudgans are dikupalaks. Som is the ruler. Som is a rival. Ekvinsh Stome establish you on earth. May the incomprehensible storm establish you on earth. Vairaj Sam Stom may you be revered on earth. First, let the sages spread the best divine qualities in the entire divine world. The desired performers and these heads undoubtedly place the host in the higher heavens. The boss should also give you an extension. In this way, they should take all the basu and other god priests to heaven with one thought. (13)
अधि॑पत्न्यसि बृह॒ती दिग्विश्वे॑ ते दे॒वाऽअधि॑पतयो॒ बृह॒स्पति॑र्हेती॒नां प्र॑तिध॒र्त्ता त्रि॑णवत्रयस्त्रि॒ꣳशौ त्वा॒ स्तोमौ॑ पृथि॒व्या श्र॑यतां वैश्वदेवाग्निमारु॒तेऽउ॒क्थेऽअव्य॑थायै स्तभ्नीता शाक्वररैव॒ते साम॑नी॒ प्रति॑ष्ठित्याऽअ॒न्तरि॑क्ष॒ऽऋष॑यस्त्वा प्रथम॒जा दे॒वेषु॑ दि॒वो मात्र॑या वरि॒म्णा प्र॑थन्तु विध॒र्त्ता चा॒यमधि॑पतिश्च॒ ते त्वा॒ सर्वे॑ संविदा॒ना नाक॑स्य पृ॒ष्ठे स्व॒र्गे लो॒के यज॑मानञ्च सादयन्तु ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इष्टके! आप अधिपत्नी, विशाल, दिशा रूप व सब देवों के अधिपति हैं. आप बृहस्पति देव के हेतु व प्रतिधारक हैं. हम त्रिणयव्यस्त्रिशत स्तोम से आप की प्रतिष्ठापना करते हैं. हम पृथ्वी पर आप की प्रतिष्ठापना करते हैं. वैश्वेदेव अग्निमरुत्देव उकथ स्तोत्र के लिए आप की स्थापना करते हैं. शाक्वर साम आप को अंतरिक्ष में प्रतिष्ठित करने की कृपा करें. रैवत साम आप को अंतरिक्ष में प्रतिष्ठित करने की कृपा करं. पूर्व जन्मे ऋषि दिव्यलोक में श्रेष्ठ दैवी गुणों को व्याप्त करें. वांछित कार्या के कर्ता मुख्य देव भी आप का विस्तार करें. इस तरह समस्त वसु आदि देव एक विचार से सुख संपन्न हां. (१४)
EN English Translation
O god! You are the ruler, the giant, the direction form and the ruler of all the gods. You are the protector and protector of Jupiter. We establish you from Trinyavyastrishat Stom. We establish you on earth. Vaishvedev agnimarut dev establishes you for the Ukatha Stotra. Please grace to distinguished you in space. Please ravte saam to establish you in space. May the previous born sages pervade the best divine qualities in the divine world. Expand you too, the main deity doing the desired task. In this way, all Vasu Adi Dev is happy with one idea. (14)
अ॒यं पु॒रो हरि॑केशः॒ सूर्य॑रश्मि॒स्तस्य॑ रथगृ॒त्सश्च॒ रथौ॑जाश्च सेनानीग्राम॒ण्यौ । पु॒ञ्जि॒क॒स्थ॒ला च॑ क्रतुस्थ॒ला चा॑प्स॒रसौ॑ द॒ङ्क्ष्णवः॑ प॒शवो॑ हे॒तिः पौरु॑षेयो व॒धः प्रहे॑ति॒स्तेभ्यो॒ नमो॑ऽअस्तु॒ ते नो॑ऽवन्तु॒ ते नो॑ मृडयन्तु॒ ते यं द्वि॒ष्मो यश्च॑ नो॒ द्वेष्टि॒ तमे॑षां॒ जम्भे॑ दध्मः ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
यह देव हरे केशों बाले हैं. सूर्य की किरणों की भांति हैं. आप रथज्ञान में निपुण हैं, अग्रणी, सेनानायक, ग्रामस्थलों के नायक, यज्ञस्थल के नायक हैं. आप अप्सराओं के नायक हैं. पशु आप के हथियार हैं. आप ताकतवर का भी वध करने में समर्थ हैं. हम सभी देवताओं के साथ अग्नि को नमन करते हैं. वे हमारी रक्षा करें. वे हमें सुख प्रदान करें. जो हम से द्वेष करते हैं और जिन से हम द्वेष करते हैं, उन सब को अग्नि अपने जबड़े में धारने की कृपा करें. (१५)
EN English Translation
This god has green hair. They are like the rays of the sun. You are adept at chariot knowledge, a pioneer, a general, a hero of villages, a hero of a yajna. You are the hero of nymphs. Animals are your weapon. You are capable of killing even the powerful. We bow to Agni along with all the gods. Let them protect us. May they give us happiness. Please hold agni in your jaws all those who hate us and those we hate. (15)
अ॒यं द॑क्षि॒णा वि॒श्वक॑र्मा॒ तस्य॑ रथस्व॒नश्च॒ रथे॑चित्रश्च सेनानीग्राम॒ण्यौ । मे॒न॒का च॑ सहज॒न्या चा॑प्स॒रसौ॑सि॒ प्रहे॑ति॒स्तेभ्यो॒ नमो॑ऽअस्तु॒ ते नो॑ऽवन्तु॒ ते नो॑ मृडयन्तु॒ ते यंयश्च॑ नो॒ द्वेष्टि॒ तमे॑षां जम्भे॑ दध्मः ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
दक्षिण दिशा में विश्वकर्मा देव को स्थापित किया गया है. विश्वकर्मा देव रथवान, सेनानी, ग्राम रक्षक, अग्रणी व मेनका तथा सहजन्य इन की अप्सराएं हैं. राक्षस इन के अस्त्रशस्त्र हैं. विश्वकर्मा देव हमारी रक्षा करें. अग्नि हमें सुख प्रदान करें. जो हम से द्वेष करते हैं और जिन से हम द्वेष करते हैं, उन सब को अग्नि अपने जबड़े में धारने की कृपा करें. (१६)
EN English Translation
Vishwakarma Dev has been installed in the south direction. Vishwakarma Dev Rathwan, senani, gram rakshak, leading and Maneka and Sahajanya are his apsaras. Monsters are their weapons. May Vishwakarma Dev protect us. May agni give us happiness. May the agni hold in your jaws to all those who hate us and those whom we hate. (16)
अ॒यं प॒श्चाद् वि॒श्वव्य॑चा॒स्तस्य॒ रथ॑प्रोत॒श्चास॑मरथश्च सेनानीग्राम॒ण्यौ । प्र॒म्लोच॑न्ती चानु॒म्लोच॑न्ती चाप्स॒रसौ॑ व्या॒घ्रा हे॒तिः स॒र्पाः प्रहे॑ति॒स्तेभ्यो॒ नमो॑ऽअस्तु॒ ते नो॑ऽवन्तु॒ ते नो॑ मृडयन्तु॒ ते यं द्वि॒ष्मो यश्च॑ नो॒ द्वेष्टि॒ तमे॑षां॒ जम्भे॑ दध्मः ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
आदित्य देव सब को प्रकाशित करते हैं. आदित्य देव को पश्चिम दिशा में स्थापित करते हैं. आदित्य देव रथवान, सेनानी, ग्राम रक्षक व अग्रणी हैं. प्रम्लोचन तथा अनुलोचनी इन की दो अप्सराएं हैं. व्याघ्र पशु इन के आयुध हैं. सांप आदि तीखे शस्त्र हैं. आदित्य देव को नमन करते हैं. अग्नि हमारी रक्षा करें. अग्नि हमें सुख प्रदान करें. जो हम से द्वेष करते हैं और जिन से हम द्वेष करते हैं, उन सब को अग्नि अपने जबड़े में धारने की कृपा करें. (१७)
EN English Translation
Aditya Dev publishes everyone. Aditya sets Dev in the west direction. Aditya Dev Rathwan is a fighter, village guard and pioneer. Pramlochana and Anulochani are the two nymphs of these. Tiger animals are their weapons. Snakes etc. are sharp weapons. Aditya bows to Dev. Let agni protect us. May agni give us happiness. May the agni hold in your jaws to all those who hate us and those whom we hate. (17)
अ॒यमु॑त्त॒रात् सं॒यद्व॑सु॒स्तस्य॒ तार्क्ष्य॒श्चारि॑ष्टनेमिश्च सेनानीग्राम॒ण्यौ । वि॒श्वाची॑ च घृ॒ताची॑ चाप्स॒रसा॒वापो॑ हे॒तिर्वातः॒ प्रहे॑ति॒स्तेभ्यो॒ नमो॑ऽअस्तु॒ ते नो॑ऽवन्तु॒ ते नो॑ मृडयन्तु॒ ते यं द्वि॒ष्मो यश्च॑ नो॒ द्वेष्टि॒ तमे॑षां जम्भे॑ दध्मः ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
यह इष्टका देव उत्तर दिशा में प्रतिष्ठित, धन स्वरूप व यज्ञ स्वरूप हैं. इन के हथियार तीक्ष्ण व शत्रुनाशक व अन्त्रशस्त्र विस्तारक हैं. वे अपराजित हैं. वे विश्वपालक व ग्राम पालक हैं. अग्रणी इन की विश्वाची तथा घृताची नामक दो अप्सराएं हैं. जल इन के आयुध हैं. वायु इन के तीक्ष्ण हथियार हैं. अग्नि हमें सुख प्रदान करें. जो हम से द्वेष करते हैं और जिन से हम द्वेष करते हैं, उन सब को अग्नि अपने जबड़े में धारने की कृपा करें. (१८)
EN English Translation
This ishtaka dev is revered in the north direction, in the form of wealth and sacrifice. Their weapons are sharp and anti-enemy and anti-weapons and explosive. They are undefeated. They are world keepers and village keepers. The pioneer of them is two nymphs named Vishwachi and Ghritachi. Water is the weapon of these. Air is their sharp weapon. May agni give us happiness. Please hold agni in your jaws all those who hate us and those we hate. (18)
अ॒यमु॒पर्य॒र्वाग्व॑सु॒स्तस्य॑ सेन॒जिच्च॑ सु॒षेण॑श्च सेनानीग्राम॒ण्यौ । उ॒र्वशी॑ च पू॒र्वचि॑त्तिश्चाप्स॒रसा॑वव॒स्फूर्ज॑न् हे॒तिर्वि॒द्यु॒त्प्रहे॑ति॒स्तेभ्यो॒ नमो॑ऽअस्तु॒ ते नो॑ऽवन्तु॒ ते नो॑ मृडयन्तु॒ ते यं द्वि॒ष्मो यश्च॑ नो॒ द्वेष्टि॒ तमे॑षां जम्भे॑ दध्मः ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
यह ऊपर मध्य दिशा में बादल देव हैं. यह देव विजेता, अच्छी सेना वाले, सेनानी, ग्राम प्रमुख व अग्रणी हैं. उर्वशी तथा पूर्वचिति इन की दो अप्सराएं हैं. गर्जना इन के शस्त्र हैं. बिजली इन का तीक्ष्ण आयुध है. अग्नि हमें सुख प्रदान करें. जो हम से द्वेष करते हैं और जिन से हम द्वेष करते हैं, उन सब को अग्नि अपने जबड़े में धारने की कृपा करें. (१९)
EN English Translation
It is the cloud god in the middle direction above. This Dev is a winner, a good army, a fighter, a village head and a pioneer. Urvashi and Purposchit are his two nymphs. Roars are their weapons. Electricity is the sharp armament of these. May agni give us happiness. May the agni hold in your jaws to all those who hate us and those whom we hate. (19)
अ॒ग्निर्मू॒र्द्धा दि॒वः क॒कुत्पतिः॑ पृथि॒व्याऽअ॒यम् । अ॒पा रेता॑सि जिन्वति ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि मूर्धन्य और स्वर्गलोक के स्वामी हैं. पृथ्वी रक्षक हैं. अग्नि जल के रस को पोषित करते हैं. (२०)
EN English Translation
Agni is the deva of the world of foolishness and heaven. Are earth protectors. They nourish the juice of agni water. (20)
अ॒यम॒ग्निः स॑ह॒स्रिणो॒ वाज॑स्य श॒तिन॒स्पतिः॑ । मू॒र्धा क॒वी र॑यी॒णाम् ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि हजारों के लिए सुखदायी हैं व सैकड़ों संपदाओं से युक्त हैं. चे अन्नाधिपति, मूर्धन्य, कवि व धनपति हैं. (२१)
EN English Translation
Fire is pleasing to thousands and is full of hundreds of wealth. Che is annadhipati, moordhanya, poet and wealthy. (21)
त्वाम॑ग्ने॒ पुष्क॑रा॒दध्यथ॑र्वा॒ निर॑मन्थत । मू॒र्ध्नो विश्व॑स्य वा॒घतः॑ ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! अथर्वा ऋषि ने अरणि मंथन से आप को प्रकट किया. आप मूर्धन्य और विश्ववाहक हैं. (२२)
EN English Translation
O agni! Atharva Rishi revealed you with Arani Manthan. You are a great and world-bearer. (22)
भुवो॑ य॒ज्ञस्य॒ रज॑सश्च ने॒ता यत्रा॑ नि॒युद्भिः॒ सच॑से शि॒वाभिः॑ । दि॒वि मू॒र्धानं॑ दधिषे स्व॒र्षां जि॒ह्वाम॑ग्ने चकृषे हव्य॒वाह॑म् ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप भुवनलोक में यज्ञ के राजा व नेता हैं. आप सब के कल्याण के लिए अपने घोड़े जोतते हैं. आप स्वर्गलोक में मूर्धन्य स्थान पर विराजमान आदित्य की शोभा धारते हैं. आप हवि वाहक व लपटीली जिहवा बाले हैं. (२३)
EN English Translation
O agni! You are the king and leader of yajna in Bhuvanlok. You plough your horses for the welfare of all. You adorn Aditya sitting in a murdhanaya place in heaven. You are a carrier and a fiery tongue. (23)
अबो॑ध्य॒ग्निः स॒मिधा॒ जना॑नां॒ प्रति॑ धे॒नुमिवाय॒तीमु॒षास॑म् । य॒ह्वाऽइ॑व॒ प्र व॒यामु॒ज्जिहा॑नाः॒ प्र भा॒नवः॑ सिस्रते॒ नाक॒मच्छ॑ ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप समिधा से प्रबोधित होते हैं. आप लोगों की ओर उसी प्रकार उन्मुख होते हैं, जैसे दूध पीने के लिए बछड़ा गाय की ओर उन्मुख होता है. उषा काल में प्राणियों के चैतन्य होने की भांति आप चैतन्य होते हैं. जैसे पक्षी आकाश में जाते हैं, वैसे ही आप स्वर्ग की ओर जाते हैं. (२४)
EN English Translation
O agni! You are enlightened with samidha. You are oriented towards people in the same way as a calf is oriented towards a cow to drink milk. In the Usha period, you are conscious like being the consciousness of beings. Just as birds go to the sky, so you go to heaven. (24)
अवो॑चाम क॒वये॒ मेध्या॑य॒ वचो॑ व॒न्दारु॑ वृष॒भाय॒ वृष्णे॑ । गवि॑ष्ठिरो॒ नम॑सा॒ स्तोम॑म॒ग्नौ दि॒वीव रु॒क्ममु॑रु॒व्यञ्च॑मश्रेत् ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि कवि, मेधावी, शक्तिमान व धनवान हैं. हम वचनों से उन की बंदना करते हैं. हम अग्नि की वैसे ही उपासना करते हैं. हम उन की महिमायुक््त उपासना करते हैं. हम स्वर्ग को प्रकाशित करने वाले अग्नि के लिए उपासना करते हैं. (२५)
EN English Translation
Agni is a poet, meritorious, powerful and rich. We worship them with words. That's how we worship agni. We worship them with glory. We worship for the agni that illuminates heaven. (25)
अ॒यमि॒ह प्र॑थ॒मो धा॑यि धा॒तृभि॒र्होता॒ यजि॑ष्ठोऽअध्व॒रेष्वीड्यः॑ । यमप्न॑वानो॒ भृग॑वो विरुरु॒चुर्वने॑षु चि॒त्रं वि॒भ्वं वि॒शेवि॑शे ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि प्रथम वंदनीय, धारक, होता व यजिष्ठ (यज्ञ करने योग्य) हैं. यज्ञ के लिए इन्हें यज्ञ बेदी पर स्थापित किया गया है. भृगु आदि ऋषियों ने यजमानों के कल्याण के लिए बारबार विलक्षण अग्नि को वनों में प्रज्वलित किया. (२६)
EN English Translation
Agni is the first venerable, holder, hota and yajistha (yagya worthy). They have been installed on the Yagya Bedi for yajna. Sages like Bhrigu repeatedly ignited the extraordinary agni in the forests for the welfare of the hosts. (26)
जन॑स्य गो॒पाऽअ॑जनिष्ट॒ जागृ॑विर॒ग्निः सु॒दक्षः॑ सुवि॒ताय॒ नव्य॑से । घृ॒तप्र॑तीको बृह॒ता दि॑वि॒स्पृशा॑ द्यु॒मद्विभा॑ति भर॒तेभ्यः॒ शुचिः॑ ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि मनुष्यों के संरक्षक, चेतनामय, जाग्रत व सुदक्ष हैं. वे अपनी ज्चालाओं से हवि वहन करते हैं. वे स्वर्गलोक का स्पर्श करते हैं. वे दयुमान व चमकने वाले हैं. भरणपोषण कर्ता व पवित्र हैं और घृत से विशाल होते हैं. (२७)
EN English Translation
Fire is the protector, conscious, awake and subtle of human beings. They carry the power with their flames. They touch heaven. They are dahuman and shining. They are pure and pure and are vast by disgust. (27)
त्वाम॑ग्ने॒ऽअङ्गि॑रसो॒ गुहा॑ हि॒तमन्व॑विन्दञ्छिश्रिया॒णं वने॑वने । स जा॑यसे म॒थ्यमा॑नः॒ सहो॑ म॒हत् त्वामा॑हुः॒ सह॑सस्पु॒त्रम॑ङ्गिरः ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप को अंगिरा ऋषि ने प्रकट किया. छिपे हुए आप को वनवन में खोजा और प्रकट किया. अरणि मंथन से आप उत्पन्न होते हैं. आप को सभी महत्ता वाला बताते हैं. आप शक्तिमान व अंगिरा के पुत्र हैं. (२८)
EN English Translation
O agni! You were revealed by Sage Angira. Hidden you discovered and revealed in Forest forest. You are born from arani manthan. They tell you to be of all importance. You are the son of Shaktimaan and Angira. (28)
सखा॑यः॒ सं वः॑ स॒म्यञ्च॒मिष॒ꣳस्तोमं॑ चा॒ग्नये॑ । वर्षि॑ष्ठाय क्षिती॒नामू॒र्जो नप्त्रे॒ सह॑स्वते ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि हमारे सखा हैं. वे हमें जल से सींचते हैं. हम उन के लिए स्तोत्र गाते हैं. चे ज्येष्ठ हैं और पृथ्वी को ऊर्जस्वी बनाते हैं. (२९)
EN English Translation
Fire is our friend. They water us with water. We sing hymns to them. They are superior and make the earth energetic. (29)
सꣳस॒मिद्यु॑वसे वृष॒न्नग्ने॒ विश्वा॑न्य॒र्य्यऽआ । इ॒डस्प॒दे समि॑ध्यसे॒ स नो॒ वसू॒न्याभ॑र ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि समिधा से प्रज्वलित किए जाते हैं. वे शक्तिमान, सब के स्वामी व सुख देने वाले हैं. आप यज्ञवेदी में भलीभांति प्रज्वलित होइए. आप हमें भरपूर धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (३०)
EN English Translation
Fire is ignited with a mixture. He is powerful, the master of all and the giver of happiness. You light the yajna altar well. Please give us plenty of money. (30)