Adhyaya 17
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 17
अश्म॒न्नूर्जं॒ पर्व॑ते शिश्रिया॒णाम॒द्भ्यऽओष॑धीभ्यो॒ वन॒स्पति॑भ्यो॒ऽअधि॒ सम्भृ॑तं॒ पयः॑ । तां न॒ऽइष॒मूर्जं॑ धत्त मरुतः सꣳररा॒णाऽअश्म॑ꣳस्ते॒ क्षुन् मयि॑ त॒ऽऊर्ग्यं॑ द्वि॒ष्मस्तं ते॒ शुगृ॑च्छतु ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मरुद्गण! आप हमें अन से ऊर्जस्वी बनाने की कृपा करें. आप पत्थरों, ओषधियों, जलों व बनस्पतियों का बल धारिए. उन्हें और अधिक रसपूर्ण बनाइए. आप अन्न धारिए. आप की क्षुधा शांत हो. आप का क्रोध उन लोगों पर हो, जो हम से द्वेष रखते हैं. (१)
EN English Translation
O Desertion! Please make us energetic from un. You should hold the strength of stones, medicines, waters and plants. Make them more juicy. You eat food. You're cool apps. Your anger should be on those who hate us. (1)
इ॒मा मे॑ऽअग्न॒ऽइष्ट॑का धे॒नवः॑ स॒न्त्वेका॑ च॒ दश॑ च॒ दश॑ च श॒तं च॑ श॒तं च॑ स॒हस्रं॑ च स॒हस्रं॑ चा॒युतं॑ चा॒युतं॑ च नि॒युतं॑ च नि॒युतं॑ च प्र॒युतं॒ चार्बु॑दं च॒ न्यर्बुदं च समु॒द्रश्च॒ मध्यं॒ चान्त॑श्च परा॒र्द्धश्चै॒ता मे॑ऽअग्न॒ऽइष्ट॑का धे॒नवः॑ सन्त्व॒मु॒त्रा॒मुष्मिँ॑ल्लो॒के ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! ये इष्टकाएं (हवि का सूक्ष्म भाग) हमारे लिए मनोरथपूरक कामधेनु की तरह हो जाएं. ये इष्टकाएं दस गुनी हो जाएं. दस से दस गुनी हो जाएं. सौ की दस गुनी हजार हो जाएं. हजार की दस गुनी हो कर दस हजार हो जाएं. अयुत (दस हजार) की गुनी हो कर नियुत (लाख) हो जाएं. नियुत की दस गुनी हो कर प्रयुत (दस लाख) हो जाएं. प्रयुत की दस गुनी हो कर करोड़ हो जाएं. करोड़ की दस गुनी हो कर दस करोड़ हो जाएं. दस करोड़ की दस गुनी हो कर अरब हो जाएं. समुद्रसमुद्र की दस गुनी मध्य (शंख पदम), मध्य की दस गुनी अंत. अंत की दस गुनी हो कर परार्ध संख्या तक बढ़ती जाएं. हे अग्नि! इष्टकाएं इस लोक और परलोक में हमारा कल्याण करें. ये इष्टकाएं हमारे लिए कामधेनु की तरह हो जाएं. (२)
EN English Translation
O agni! Let these presiding deities (the subtle part of the havi) become like a manor-fulfilling kamdhenu for us. These favors become ten times. Ten to ten times. Ten times a hundred becomes a thousand. Become ten times a thousand and become ten thousand. Become a yut (ten thousand) and become niyut (lakh). Become ten times the appointed (ten lakh). Ten times the value should be crores. Ten times the crore to ten crores. Ten times ten crores and become arabs. Ten times the middle (shankh padam) of the sea sea, ten times the end of the middle. Increase the end ten times to a greater number. O agni! May the presiding deity be done to us in this world and the hereafter. Let these favors become like Kamdhenu for us. (2)
ऋ॒तव॑ स्थऽऋता॒वृध॑ऽऋतु॒ष्ठा स्थ॑ऽऋता॒वृधः॑ । घृ॒त॒श्च्युतो॑ मधु॒श्च्युतो॑ वि॒राजो॒ नाम॑ काम॒दुघा॒ऽअक्षी॑यमाणाः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
इष्टकाएं सत्य को स्थिर रखती हैं, सत्य की बढ़ोतरी करती हैं, इष्टका सत्य में स्थित रहती हैं. इष्टकाएं सत्य में बढ़ोतरी करती हैं. ये घी व मधु चुआएं. ये शोभित और कामनापूरक हों. कभी क्षीण न हों. (३)
EN English Translation
The presiding deity holds the truth stable, the truth increases, the presiding one is situated in the truth. The gods increase the truth. These ghee and honey bees. They should be graceful and wishful. Never be weak. (3)
स॒मु॒द्रस्य॒ त्वाव॑क॒याग्ने॒ परि॑व्ययामसि । पा॒व॒कोऽअ॒स्मभ्य॑ꣳ शि॒वो भ॑व ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हम आप को समुद्र के कवक से चारों ओर से घेर कर रखते हैं. आप हमें पवित्र बनाने वाले हैं. आप हमारे प्रति कल्याणकारी होइए. (४)
EN English Translation
O agni! We surround you with the fungi of the sea. You are going to make us holy. You be welfare towards us. (4)
हि॒मस्य॑ त्वा ज॒रायु॒णाग्ने॒ परि॑व्ययामसि । पा॒व॒कोऽअ॒स्मभ्य॑ꣳ शि॒वो भ॑व ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हम भ्रूण को लपेटने की तरह आप को हिम के आवरण से चारों ओर से घेर लेते हैं. आप हमें पवित्र बनाने वाले हैं. आप हमारे प्रति कल्याणकारी होइए. (५)
EN English Translation
O agni! We surround you with a snow cover like wrapping the embryo. You are going to make us holy. You be welfare towards us. (5)
उप॒ ज्मन्नुप॑ वेत॒सेऽव॑तर न॒दीष्वा । अग्ने॑ पि॒त्तम॒पाम॑सि॒ मण्डू॑कि॒ ताभि॒राग॑हि॒ सेमं नो॑ य॒ज्ञं पा॑व॒कव॑र्णꣳ शि॒वं कृ॑धि ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप हमारे समीप पधारिए. हे अग्नि! आप बड़वाग्नि के साथ नदी में बहते हैं. हे अग्नि! आप जल के पित्त हैं. मंडूकि को अग्नि का अनुसरण करना चाहिए. आप पृथ्वी से बाहर निकलिए. जल में प्रवेश कीजिए. आप हमारे इस यज्ञ को पवित्र व कल्याणकारी बनाइए. (६)
EN English Translation
O agni! You come close to us. O agni! You flow in the river with badvagni. O agni! You are the bile of water. Mandukki should follow agni. You get out of the earth. Enter the water. You make this yajna of ours sacred and welfare. (6)
अ॒पामि॒दं न्यय॑नꣳ समु॒द्रस्य॑ नि॒वेश॑नम् । अ॒न्याँस्ते॑ऽअ॒स्मत्त॑पन्तु हे॒तयः॑ पाव॒कोऽअ॒स्मभ्य॑ꣳ शि॒वो भ॑व ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
यह अग्नि जल के आश्रय समुद्र के घर में रहते हैं. आप हमारे शत्रुओं को तपाइए. आप हमारे इस यज्ञ को पवित्र व कल्याणकारी बनाइए. (७)
EN English Translation
It lives in the shelter of agni water in the house of the sea. You tap our enemies. You make this yajna of ours sacred and welfare. (7)
अग्ने॑ पावक रो॒चिषा॑ म॒न्द्रया॑ देव जि॒ह्वया॑ । आ दे॒वान् व॑क्षि॒ यक्षि॑ च ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप पवित्र करने वाले और चमकने वाले हैं. आप देवों को जिह्वा से बुलाइए. आप यज्ञ कराइए. (८)
EN English Translation
O agni! You are the sanctifier and the one who shines. You call the gods from your tongue. You perform yajna. (8)
स नः॑ पावक दीदि॒वोऽग्ने दे॒वाँ२ऽइ॒हा व॑ह । उप॑ य॒ज्ञꣳ ह॒विश्च॑ नः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप पवित्र बनाने वाले हैं. स्वर्गलोक को दीप्तिमय बनाते हैं. आप यहां देवों का आह्वान कीजिए. यज्ञ के समीप विराजने व उन के पास इस हवि को पहुंचाने की कृपा कीजिए. (९)
EN English Translation
O agni! You are going to make you holy. Make heaven bright. You invoke the gods here. Please take this havi to the yajna and bring it to them. (9)
पा॒व॒कया॒ यश्चि॒तय॑न्त्या कृ॒पा क्षाम॑न् रुरु॒चऽउ॒षसो॒ न भा॒नुना॑ । तूर्व॒न् न याम॒न्नेत॑शस्य॒ नू रण॒ऽआ यो घृ॒णे न त॑तृषा॒णोऽअ॒जरः॑ ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप पवित्र करने वाली ज्वालाओं से प्रदीप्त होते हैं. जैसे उघा काल में किरणों से घिरा हुआ सूर्य शोभता है, वैसे ही आप ज्चालाओं से शोभते हैं. जैसे वेगवान घोड़े पर बैठा हुआ सैनिक शोभा देता है, उसी प्रकार आप अपने वेग (तेज) से शोभा पाते हैं. (१०)
EN English Translation
O agni! You are illuminated by the consecrated flames. Just as the sun adorns with rays in the high time, so you are adorned with the rays. Just as a soldier sitting on a fast horse adorns, so you are adorned with your velocity (fast). (10)
नम॑स्ते॒ हर॑से शो॒चिषे॒ नम॑स्तेऽअस्त्व॒र्चिषे॑ । अ॒न्याँस्ते॑ अ॒स्मत्त॑पन्तु हे॒तयः॑ पाव॒कोऽअ॒स्मभ्य॑ꣳ शि॒वो भ॑व ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप को नमस्कार. आप की ज्चालाएं चमकीली हैं. आप को नमस्कार. हम आप की अर्चना करते हैं. आप पवित्र करने वाले हैं. जो हमारे द्वेषी हैं, आप उन्हें संतप्त कीजिए. आप हमारे प्रति कल्याणकारी होइए. (११)
EN English Translation
O agni! Hello to you. Your moves are bright. Hello to you. We worship you. You are going to sanctify. Those who are our haters, you punish them. You be welfare towards us. (11)
नृ॒षदे॒ वेड॑प्सु॒षदे॒ वेड् ब॑र्हि॒षदे॒ वेड् व॑न॒सदे॒ वेट् स्व॒र्विदे॒ वेट् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
मनुष्यों में स्थित अग्नि (जठराग्नि) हेतु आहुति अर्पित है. जलों में स्थित अग्नि (बड़वाग्नि) हेतु आहुति अर्पित है. कुश में स्थित अग्नि हेतु आहुति अर्पित है. (१२)
EN English Translation
Sacrifice is offered for agni (gastritis) located in humans. Offerings are offered for the agni (badvagni) located in the waters. Sacrifice is offered for the agni located in Kush. (12)
ये दे॒वा दे॒वानां॑ य॒ज्ञिया॑ य॒ज्ञिया॑ना संवत्स॒रीण॒मुप॑ भा॒गमास॑ते । अ॒हु॒तादो॑ ह॒विषो॑ य॒ज्ञेऽअ॒स्मिन्त्स्व॒यं पि॑बन्तु॒ मधु॑नो घृ॒तस्य॑ ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
जो देव देवताओं के यज्ञ में यज्ञीय आहुति ग्रहण करते हैं, वे इस यज्ञ में यज्ञ के भाग हवि को ग्रहण करें. देवगण यज्ञ में बिना बुलाए ही मधु और घी की आहुति को स्वयं ही पीने की कृपा करें. (१३)
EN English Translation
The gods who take the sacrificial sacrifice in the yajna of the gods, they should take part of the yajna in this yajna. Please drink the sacrifice of honey and ghee yourself without calling in the Devgan Yagya. (13)
ये दे॒वा दे॒वेष्वधि॑ देव॒त्वमाय॒न् ये ब्रह्म॑णः पुरऽए॒तारो॑ऽअ॒स्य । येभ्यो॒ नऽऋ॒ते पव॑ते॒ धाम॒ किञ्च॒न न ते दि॒वो न पृ॑थि॒व्याऽअधि॒ स्नुषु॑ ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
जिन देवताओं ने देवाधिदेव की तरह देवत्व का अधिकार पाया, जो ब्राहमण के सामने विचरते हैं, जिन के बिना शरीर किंचित् (जरा) भी पवित्र नहीं होता वे न स्वर्गलोक में हैं, न पृथ्वी में हैं, बल्कि हर एक में विद्यमान हैं. (१४)
EN English Translation
The gods who got the right to divinity like Devadhidev, who wander in front of the Brahmins, without whom the body is not pure at all, they are neither in heaven, nor in the earth, but are present in everyone. (14)
प्रा॒ण॒दाऽअ॑पान॒दा व्या॑न॒दा व॑र्चो॒दा व॑रिवो॒दाः । अन्याँ॒स्ते॑ऽअ॒स्मत्त॑पन्तु हे॒तयः॑ पाव॒कोऽअ॒स्मभ्य॑ꣳ शि॒वो भ॑व ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप प्राणदाता, अपानदाता, व्यानदाता व वर्चस्वदाता हैं. हे अग्नि! आप वायुदाता व शक्तिदाता हैं. आप के आयुध हमारे शत्रुओं पर पड़ें. आप पवित्र करने वाले हैं. आप हमारे प्रति कल्याणकारी होइए. (१५)
EN English Translation
O agni! You are a provider, a donor, a giver and a dominator. O agni! You are an air giver or a power giver. May your weapons fall on our enemies. You are going to sanctify. You be welfare towards us. (15)
अ॒ग्निस्ति॒ग्मेन॑ शो॒चिषा॒ यास॒द्विश्वं॒ न्यत्रिण॑म् । अ॒ग्निर्नो॑ वनते र॒यिम् ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप की ज्चालाएं शुचिपूर्ण (पवित्र) हैं. हे अग्नि! आप को ज्चालाएं सारे विशव का कल्याण करने वाली हैं. अग्नि हमें धन प्रदान करने की कृपा करें. (१६)
EN English Translation
O agni! Your actions are pure. O agni! You are going to benefit all the worlds. May Agni give us wealth. (16)
यऽइ॒मा विश्वा॒ भुव॑नानि॒ जुह्व॒दृषि॒र्होता॒ न्यसी॑दत् पि॒ता नः॑ । सऽआ॒शिषा॒ द्रवि॑णमि॒च्छमा॑नः प्रथम॒च्छदव॑राँ॒२ऽआवि॑वेश ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
जो परम शक्ति इस पूरे विशव का पालनपोषण और संहार करती है, हम उन से धन की इच्छा करते हुए पहले ही उन्हें भी अपने बश में रखते हैं और हम भी उन के वश में रहते हैं. (१७)
EN English Translation
The Supreme Power that nurtures and destroys this whole world, we desire wealth from them and already keep them in our arms and we also remain under their control. (17)
किस्वि॑दासीदधि॒ष्ठान॑मा॒रम्भ॑णं कत॒मत् स्वि॑त् क॒थासी॑त् । यतो॒ भूमिं॑ ज॒नय॑न् वि॒श्वक॑र्मा॒ वि द्यामौर्णोन्महि॒ना वि॒श्वच॑क्षाः ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
परमात्मा किस अधिष्ठान पर आरंभ में अधिष्ठित थे ? इन की उत्पत्ति की क्या कथा है? वह उत्पादक द्रव्य कैसा था? वह भूमि पर उत्पन्न हुआ. विश्वकर्मा सारे विश्व का द्रष्टा है. स्वर्गलोक तक व्याप्त है. (१८)
EN English Translation
On which foundation was God initially established? What is the story of their origin? What was that productive material like? He originated on land. Vishwakarma is the seer of the whole world. It is spread all over heaven. (18)
वि॒श्वत॑श्चक्षुरु॒त वि॒श्वतो॑मुखो वि॒श्वतो॑बाहुरु॒त वि॒श्वत॑स्पात् । सं बा॒हुभ्यां॒ धम॑ति॒ सं पत॑त्रै॒र्द्यावा॒भूमी॑ ज॒नय॑न् दे॒वऽएकः॑ ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
वह परम शक्ति संपूर्ण विशव पर आंख रखने वाली है. वह परम शक्ति सब ओर मुंह वाली है. वह परम शक्ति सब ओर बाहु वाली है. वह परम शक्ति सब ओर सामर्थ्य बाली है. उस परम शक्ति ने अपने बाहुबल की क्षमता से स्वर्ग को बिना आधार के उत्पन्न किया. परमात्मा एक है. (१९)
EN English Translation
That supreme power is going to keep an eye on the whole world. That supreme power is everywhere. That supreme power is everywhere. That supreme power is everywhere. That supreme power created heaven without a basis by the ability of its power. God is one. (19)
किस्वि॒द्वनं॒ कऽउ॒ स वृ॒क्षऽआ॑स॒ यतो॒ द्यावा॑पृथि॒वी नि॑ष्टत॒क्षुः । मनी॑षिणो॒ मन॑सा पृ॒च्छतेदु॒ तद्यद॒ध्यति॑ष्ठ॒द् भुव॑नानि धा॒रय॑न् ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
चह वन कौन सा है, वह वृक्ष कौन सा है, जिस से ईश्वर ने स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक को रचा. आप मनीषियों के मन से पूछिए कि सभी भुवनों को धारते हुए चे स्वयं किस स्थान पर अधिष्ठित हैं. (२०)
EN English Translation
Which is the chest forest, which is the tree from which God created heaven and earth. Ask the minds of the mystics where che himself is installed, holding all the bhuvanas. (20)
या ते॒ धामा॑नि पर॒माणि॒ याऽव॒मा या म॑ध्य॒मा वि॑श्वकर्मन्नु॒तेमा । शिक्षा॒ सखि॑भ्यो ह॒विषि॑ स्वधावः स्व॒यं य॑जस्व त॒न्वं वृधा॒नः ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस ने ये परमधाम रचे; जो उन्नत, निम्न और मध्य धाम का रचयिता है; उस सर्जक के प्रति हम अपना सखा भाव प्रकट करते हैं. हम आप के लिए हवि धारते हैं. हम आप के लिए स्वयं यज्ञ करते हैं और आप के तन की बढ़ोतरी करते हैं. (२१)
EN English Translation
Who created these supreme abodes; Who is the creator of the advanced, low and middle dham; We express our strong attitude towards that creator. We hold for you. We perform yajna for you ourselves and increase your body. (21)
विश्व॑कर्मन् ह॒विषा॑ वावृधा॒नः स्व॒यं य॑जस्व पृथि॒वीमु॒त द्याम् । मुह्य॑न्त्व॒न्येऽअ॒भितः॑ स॒पत्ना॑ऽइ॒हास्माकं॑ म॒घवा॑ सू॒रिर॑स्तु ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे विश्वकर्मा! हम हवि से आप की बढ़ोतरी करते हैं. आप स्वयं यज्ञ कीजिए. आप पृथ्वी के हित के लिए यज्ञ कीजिए. आप हमारे शत्रुओं को मोहित कीजिए. आप यहां ज्ञानवान सूर्य स्वरूप हैं. (२२)
EN English Translation
O Vishwakarma! We will increase your growth. You perform the yajna yourself. You perform yajna for the benefit of the earth. You fascinate our enemies. You are the knowledgeable sun form here. (22)
वा॒चस्पतिं॑ वि॒श्वक॑र्माणमू॒तये॑ मनो॒जुवं॒ वाजे॑ऽअ॒द्या हु॑वेम । स नो॒ विश्वा॑नि॒ हव॑नानि जोषद् वि॒श्वश॑म्भू॒रव॑से सा॒धुक॑र्मा ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
हम आज अपनी रक्षा के लिए वाचस्पति व विश्वकर्मा को आमंत्रित करते हैं. हम आज अपनी रक्षा के लिए मन जैसे वेगवान को आमंत्रित करते हैं. आप सत्कर्म करने बाले हैं. आप हमारे यज्ञ में हमारे द्वारा भेंट की गई हवि का प्रेम से भोग लगाइए. (२३)
EN English Translation
We invite Vachaspati and Vishwakarma to protect us today. Today, we invite a person as fast as the mind to protect ourselves. You are a good person. Enjoy with love the havi offered by us in our yagna. (23)
विश्व॑कर्मन् ह॒विषा॒ वर्द्ध॑नेन त्रा॒तार॒मिन्द्र॑मकृणोरव॒ध्यम् । तस्मै॒ विशः॒ सम॑नमन्त पू॒र्वीर॒यमु॒ग्रो वि॒हव्यो॒ यथास॑त् ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
आप विशव के रचयिता हैं. आप ने हवियों से इंद्र देव की बढ़ोतरी की. आप ने इंद्र देव को संसार का रक्षक बनाया. आप ने इंद्र देव को अवध्य बनाया. इंद्र देव को मन से नमस्कार करते हैं. हम उन्हें नम कर (झुक कर) नमस्कार करते है. इंद्र देव अपूर्व, उग्र और सर्वसमर्थ हैं. (२४)
EN English Translation
You are the creator of the world. You increased Indra Dev from the hives. You made Indra Dev a period. Indra greets Dev with his heart. We greet them by moistening them. Indra Dev is unique, fierce and all-powerful. (24)
चक्षु॑षः पि॒ता मन॑सा॒ हि धीरो॑ घृ॒तमे॑नेऽअजन॒न्नम्न॑माने । य॒देदन्ता॒ऽअद॑दृहन्त॒ पूर्व॒ऽआदिद् द्यावा॑पृथि॒वीऽअ॑प्रथेताम् ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
हमारे पिता (पूर्वजों) ने सृष्टि के आरंभ में स्वर्गलोक तथा पृथ्वीलोक को सुदूढ़ बनाया. सृष्टि के आरंभ में उन का विस्तार किया. पिता ने चक्षु (आंख) आदि सभी इंद्रियों का पालन किया. पिता ने धीर हो कर पृथ्वी को घी से सींचा. (२५)
EN English Translation
Our father (ancestors) made heaven and earth beautiful at the beginning of creation. At the beginning of creation they expanded. The father followed all the senses like eye. The father patiently watered the earth with ghee. (25)
वि॒श्वक॑र्म्मा॒ विम॑ना॒ऽआद्विहा॑या धा॒ता वि॑धा॒ता प॑र॒मोत स॒न्दृक् । तेषा॑मि॒ष्टानि॒ समि॒षा म॑दन्ति॒ यत्रा॑ सप्तऽऋ॒षीन् प॒रऽएक॑मा॒हुः ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
जग की रचना में सृष्टि रचयिता के साथ सात ऋषियों ने अद्वितीय सहयोग किया. वह परम शक्ति एक है. धाता है. विधाता है. पोषक है. सर्वश्रेष्ठ है. उन की कृपा से सभी इष्ट कार्य पूर्ण होते हैं. वे हवि से प्रसन्न होते हैं. (२६)
EN English Translation
In the creation of the world, the seven sages had a unique collaboration with the creator of the universe. That ultimate power is one. It is dhaata. is the creator. is nutritious. The best. By his grace, all the favored works are completed. They are pleased with Havi. (26)
यो नः॑ पि॒ता ज॑नि॒ता यो वि॑धा॒ता धामा॑नि॒ वेद॒ भुव॑नानि॒ विश्वा॑ । यो दे॒वानां॑ नाम॒धाऽएक॑ऽए॒व तꣳ स॑म्प्र॒श्नं भुव॑ना यन्त्य॒न्या ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
जो परमेश्वर हमारे पिता हैं, जो सब के जनक हैं, जो विधाता हैं, सब वेदों के धाम हैं, सब विशव के भुवनों के ज्ञाता हैं, जो देवताओं के नाम धारण करते हैं, भले ही चे एक ही हैं, समस्त भुवन (लोकों) के प्राणी अंततः उन्हीं के लोक में प्राप्त होते हैं. (२७)
EN English Translation
The God who is our Father, who is the father of all, who is the creator, the abode of all the Vedas, the knower of the bhuvanas of all the worlds, who bear the names of the gods, even though the disciples are the same, the creatures of all bhuvans (worlds) are finally found in their world. (27)
तऽआय॑जन्त॒ द्रवि॑ण॒ꣳ सम॑स्मा॒ऽऋष॑यः॒ पूर्वे॑ जरि॒तारो॒ न भू॒ना । अ॒सूर्त्ते॒ सूर्त्ते॒ रज॑सि निष॒त्ते ये भू॒तानि॑ स॒मकृ॒॑ण्वन्नि॒मानि॑ ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
उस परमेश्वर ने सब को जना, सभी धनों को उपजाया. समस्त ऋषिगण जिस की उपासना करते हैं. यज्ञ में संपूर्ण वैभव जिसे समर्पित करते हैं, वह परमेश्वर अप्रत्यक्ष रूप से सब में निवास करता है. (२८)
EN English Translation
That God made everyone aware, he created all the riches. Whom all the sages worship. The God to whom we dedicate all the splendor in the yajna indirectly resides in all. (28)
प॒रो दि॒वा प॒रऽए॒ना पृ॑थि॒व्या प॒रो दे॒वेभि॒रसु॑रै॒र्यदस्ति॑ । कꣳस्वि॒द् गर्भं॑ प्रथ॒मं द॑ध्र॒ऽआपो॒ यत्र॑ दे॒वाः स॒मप॑श्यन्त॒ पूर्वे॑ ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
वह परम तत्त्व स्वर्गलोक से परे है. वह परम तत्त्व पृथ्वीलोक व देवताओं से परे है. वह परम तत्त्व असुरों से परे है. जलों ने पहले गर्भ में किसे धारण किया? जहां देवगण पहले उन्हें देखते हैं. (२९)
EN English Translation
That supreme principle is beyond heaven. That supreme principle is beyond the earth and the gods. That supreme principle is beyond the asuras. Who did the waters first wear in the womb? Where Devgan sees them first. (29)
तमिद् गर्भं॑ प्रथ॒मं द॑ध्र॒ऽआपो॒ यत्र॑ दे॒वाः स॒मग॑च्छन्त॒ विश्वे॑ । अ॒जस्य॒ नाभा॒वध्येक॒मर्पि॑तं॒ यस्मि॒न् विश्वा॑नि॒ भुव॑नानि त॒स्थुः ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
वह परम तत्त्व सभी देवताओं का आश्रय है. सभी उस परम तत्त्व को प्राप्त होते हैं. उस परम तच्च ने सर्वप्रथम जल को अपने गर्भ में धारण किया. परमतत्त्व के नाभि में एक ही परम तत्त्व अधिष्ठित है, जिस में सारे भुवन स्थिर होते हैं. (३०)
EN English Translation
That supreme principle is the shelter of all gods. Everyone attains that supreme principle. That supreme body first wore water in his womb. In the navel of the Supreme Being, there is only one Supreme Element, in which all the bhuvanas are stable. (30)