Adhyaya 18
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 18
वाज॑श्च मे प्रस॒वश्च॑ मे॒ प्रय॑तिश्च मे॒ प्रसि॑तिश्च मे धी॒तिश्च॑ मे॒ क्रतु॑श्च मे॒ स्व॑रश्च मे॒ श्लोक॑श्च मे॒ श्र॒वश्च॑ मे॒ श्रुति॑श्च मे॒ ज्योति॑श्च मे॒ स्वश्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
यह यज्ञ हमारे लिए अन्नदाता हो. यह यज्ञ हमारे लिए ऐश्वर्यदाता हो. यह यज्ञ हमारे लिए पौरुष हो. यह यज्ञ हमारे लिए प्रबंधकौशल हो. यह यज्ञ हमारे लिए बुद्धि हो. यह यज्ञ हमारे लिए निर्णय क्षमता हो. यह यज्ञ हमारे लिए करने की शक्ति हो. यह यज्ञ हमारे लिए श्लोक हो. यह यज्ञ हमारे लिए श्रवणक्षमता हो. यह यज्ञ हमारे लिए तेजदाता हो. सर्वविधि फलीभूत हो. (१)
EN English Translation
May this yajna be the food provider for us. May this yajna be a opulence giver to us. May this yajna be virility for us. This yajna should be a management skill for us. May this yajna be wisdom for us. May this yajna be a decision-making ability for us. May this yajna be the power to do for us. May this yajna be a verse for us. May this yajna be an adjunction for us. May this yajna be a sharp-minded person for us. The whole method is fruitful. (1)
प्रा॒णश्च॑ मेऽपा॒नश्च॑ मे व्या॒नश्च॒ मेऽसु॑श्च मे चि॒त्तं च॑ म॒ऽआधी॑तं च मे॒ वाक् च॑ मे॒ मन॑श्च मे॒ चक्षु॑श्च मे॒ श्रोत्रं॑ च मे॒ दक्ष॑श्च मे॒ बलं॑ च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
यह यज्ञ हमें प्राण दे. यह यज्ञ हमें अपान दे. यह यज्ञ हमें व्यान दे. यह यज्ञ हमें मुख्य प्राण दे. यह यज्ञ हमें चिंतन दे. यह यज्ञ हमें बाणी दे. यह यज्ञ हमें नेत्र दे. यह यज्ञ हमें कान दे. यह यज्ञ हमें दक्षता दे. यह यज्ञ हमें बल दे. यह यज्ञ सर्वविध फलीभूत हो. (२)
EN English Translation
May this yajna give us life. May this yajna give us a sacrifice. May this yajna give us wisdom. May this yajna give us the main life. May this yajna give us contemplation. May this yajna make us bani. May this yajna give us eyes. May this yajna give us ears. May this yajna give us efficiency. May this yajna give us strength. May this yajna be all-fruitful. (2)
ओज॑श्च मे॒ सह॑श्च मऽआ॒त्मा च॑ मे त॒नूश्च॑ मे॒ शर्म॑ च मे॒ वर्म॑ च॒ मेऽङ्गा॑नि च॒ मेऽस्थी॑नि च मे॒ परू॑षि च मे॒ शरी॑राणि च म॒ऽआयु॑श्च मे ज॒रा च॑ मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
इस यज्ञ से हमारा ओज फलीभूत हो. इस यज्ञ से हमारी सहिष्णुता फलीभूत हो. इस यज्ञ से हमारा आत्मबल फलीभूत हो. इस यज्ञ से हमारा दैहिकबल फलीभूत हो. इस यज्ञ से हमारा सुख फलीभूत हो. इस यज्ञ से हमारा कवच फलीभूत हो. इस यज्ञ से हमारी अस्थियों की दृढ़ता फलीभूत हो. इस यज्ञ से हमारी संधियों की दृढ़ता फलीभूत हो. इस यज्ञ से हमारी निरोगता फलीभूत हो. इस यज्ञ से हमारी आयु फलीभूत हो. इस यज्ञ से हमारी परिपक्वता फलीभूत हो. (३)
EN English Translation
May our oj come to fruition with this yajna. May our tolerance come to fruition with this yajna. May our self-confidence be fruitful with this yajna. May our physical strength come to fruition from this yajna. May our happiness be fruitful with this yajna. May our armor come to fruition with this yajna. May the perseverance of our ashes come to fruition from this yajna. May the firmness of our treaties come to fruition with this yajna. May our well-being be fruitful with this yajna. May our life come to fruition with this yajna. May our maturity come to fruition with this yajna. (3)
ज्यैष्ठ्यं॑ च म॒ऽआधि॑पत्यं च मे म॒न्युश्च॑ मे॒ भाम॑श्च॒ मेऽम॑श्च॒ मेऽम्भ॑श्च मे जे॒मा च॑ मे महि॒मा च॑ मे वरि॒मा च॑ मे प्रथि॒मा च॑ मे वर्षि॒मा च॑ मे द्राधि॒मा च॑ मे वृ॒द्धं च॑ मे॒ वृद्धि॑श्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ हमें फलीभूत हो. ज्येष्ठता हमारे आधिपत्य में रहे. अनीति हमारे नियंत्रण में रहे. क्रोध हम से दूर रहे. दुष्टों का हम प्रतिकार कर सकें. हमारी परिपक्वता में बढ़ोतरी हो. हमारी गरिमा में बढ़ोतरी हो. हमारी वरिष्ठता में बढ़ोतरी हो. हम सर्वत्र प्रथम (श्रेष्ठ) साबित हों. हमारी व्यापकता में बढ़ोतरी हो. हमारी आयु में बढ़ोतरी हो. हमारे बड़प्पन में बढ़ोतरी हो. हमारे वंश में बढ़ोतरी हो. हमारी उत्कृष्टता में बढ़ोतरी हो. यज्ञ हमें (सर्वविध) फलीभूत हो. (४)
EN English Translation
Yajna brings us to fruition. Seniority remained under our control. The immorality remained under our control. Stay away from anger from us. We can resist the wicked. Let our maturity increase. Let our dignity increase. Our seniority will increase. Let us prove to be the first (best) everywhere. Let our reach increase. Let our age increase. May our nobility increase. Let our dynasty grow. May our excellence increase. May yajna bring us (all the means) to fruition. (4)
स॒त्यं च॑ मे श्र॒द्धा च॑ मे॒ जग॑च्च मे॒ धनं॑ च मे॒ विश्वं॑ च मे॒ मह॑श्च मे क्री॒डा च॑ मे॒ मोद॑श्च मे जा॒तं च॑ मे जनि॒ष्यमा॑णं च मे सू॒क्तं च॑ मे सुकृ॒तं च॑ मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ फलीभूत हो. सत्य की बढ़ोतरी हो. श्रद्धा की बढ़ोतरी हो. धन की बढ़ोतरी हो. विशव में स्तर की बढ़ोतरी हो. मनोविनोद की बढ़ोतरी हो. हर्ष स्तर की बढ़ोतरी हो. संतान की बढ़ोतरी हो. सूक्तों में स्तर की बढ़ोतरी हो. यज्ञ सर्वविध फलीभूत हो. (५)
EN English Translation
May the yajna come to fruition. Increase the truth. Increase faith. Increase in wealth. There should be an increase in the level in the world. Increase in mood. Increase the level of happiness. Increase children. Increase the level in suktas. May the yajna be fruitful in all. (5)
ऋ॒तं च॑ मे॒ऽमृतं॑ च मेऽय॒क्ष्मं च॒ मेऽना॑मयच्च मे जी॒वातु॑श्च मे दीर्घायु॒त्वं च॑ मेऽनमि॒त्रं च॒ मेऽभ॑यं च मे सु॒खं च॑ मे॒ शय॑नं च मे सू॒षाश्च॑ मे सु॒दिनं॑ च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ से हमारे ऋत को बढ़ोतरी मिले. यज्ञ से हमारे अमृत को बढ़ोतरी मिले. यज्ञ से हमारे यक्ष्मा में कमी हो. यज्ञ से हमारे आरोग्य में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से हमारे जीने की क्षमता में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से हमारी आयु में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से हमारे शत्रुओं का अभाव हो. यज्ञ से हमारे अभय में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से हमारे सुख में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से हमारे शयन में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से हमारे संध्याकर्म में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से हमारे सुदिन में बढ़ोतरी हो. यज्ञ हमें सर्वविध फलीभूत हो. (६)
EN English Translation
May our faith increase from yajna. May yajna increase our nectar. Yajna reduces our tuberculosis. May yajna increase our health. May yajna increase our ability to live. May yajna increase our age. There is a lack of our enemies from yajna. May yajna increase our abhaya. May yajna increase our happiness. May yajna increase our sleep. May yajna increase our evening work. May yajna increase our sudin. May yajna give us all the fruits. (6)
य॒न्ता च॑ मे ध॒र्त्ता च॑ मे॒ क्षेम॑श्च मे॒ धृति॑श्च मे॒ विश्वं॑ च मे॒ मह॑श्च मे सं॒विच्च॑ मे॒ ज्ञात्रं॑ च मे॒ सूश्च॑ मे प्र॒सूश्च॑ मे॒ सीरं॑ च मे॒ लय॑श्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ से हम धारक हो जाएं. धैर्य की क्षमता बढ़े. यज्ञ से हमें संसार की सारी महानता प्राप्त हो. यज्ञ से हमें संपूर्ण सामर्थ्य प्राप्त हो. यज्ञ से हमें ज्ञान प्राप्त हो. यज्ञ से उत्पादन की क्षमता में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से खेती के साधनों की क्षमता में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से कष्टों में कमी हो. यज्ञ सर्वविध फलीभूत हो. (७)
EN English Translation
We become holders by yajna. Increase the ability to patience. May we get all the greatness of the world by yajna. May we get full strength from yajna. We get knowledge through yajna. Yajna should increase the capacity of production. Yajna should increase the capacity of farming means. Yajna reduces sufferings. May the yajna be fruitful in all. (7)
शं च॑ मे॒ मय॑श्च मे प्रि॒यं च॑ मेऽनुका॒मश्च॑ मे॒ काम॑श्च मे सौमन॒सश्च॑ मे॒ भग॑श्च मे॒ द्रवि॑णं च मे भ॒द्रं च॑ मे॒ श्रेय॑श्च मे॒ वसी॑यश्च मे॒ यश॑श्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ से सब सुखों में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से सब आनंद में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से सब प्रकार के आमोदप्रमोद में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से सब अनुकूल कामनाओं में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से सब सौमनस्य कामनाओं में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से सब सौभाग्य में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से सब वैभव में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से सब भद्रता में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से सब श्रेय में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से सब वास सुख में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से सब यश में बढ़ोतरी हो. यज्ञ हमें सर्वविध फलीभूत हो. (८)
EN English Translation
May yajna increase all happiness. May yajna increase all the joy. Yajna should increase all kinds of enthusiasm. May all favorable wishes increase with yajna. May yajna increase all harmony and desires. May yajna increase all good fortune. May yajna increase all the glory. May yajna increase all gentleness. May yajna increase all credit. May yajna increase all the happiness of the house. May yajna increase all success. May yajna bring us to fruition in all its ways. (8)
ऊर्क् च॑ मे सू॒नृता॑ च मे॒ पय॑श्च मे॒ रस॑श्च मे घृ॒तं च॑ मे॒ मधु॑ च मे॒ सग्धि॑श्च मे॒ सपी॑तिश्च मे कृ॒षिश्च॑ मे॒ वृष्टि॑श्च मे॒ जैत्रं॑ च म॒ऽऔद्भि॑द्यं च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ हमें फली भूत हो. यज्ञ से अन्न की प्राप्ति हो. यज्ञ से अच्छी वाणी की प्राप्ति हो. यज्ञ से पेय की प्राप्ति हो. यज्ञ से रस की प्राप्ति हो. यज्ञ से घी की प्राप्ति हो. यज्ञ से मधु की प्राप्ति हो. हम संबंधियों के साथ भोजन करें. हम संबंधियों के साथ पीएं. वर्षा हमारी कृषि को फलीभूत व बढ़ोतरी करे. हम शत्रुओं का भेदन करें. यज्ञ हमें सर्वविध फलीभूत हो. (९)
EN English Translation
Yajna let us be pod ghosts. Food should be obtained from yajna. Good speech should be attained by yajna. Get drinks from yajna. Get juice from yajna. Get ghee from yajna. Get honey from yajna. We eat with relatives. We drink with relatives. May the rains bring our agriculture to fruition and increase. Let us penetrate the enemies. May yajna give us all the fruits. (9)
र॒यिश्च॑ मे॒ राय॑श्च मे पु॒ष्टं च॑ मे॒ पुष्टि॑श्च मे वि॒भु च॑ मे प्र॒भु च॑ मे पू॒र्णं च॑ मे पू॒र्णत॑रं च मे॒ कुय॑वं च॒ मेऽक्षि॑तं च॒ मेऽन्नं॑ च॒ मेऽक्षु॑च्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
ज्ञ से हमारे धन में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से हमारी संपत्ति में बढ़ोतरी हो. हम धन से पुष्ट हों. हम वैभव से पुष्ट हों. हम प्रभु से पुष्ट हों. हम पूर्ण से पुष्ट हों. हम पूर्णतर से पुष्ट हों. हमारे यहां पशुओं के खाद्य में बढ़ोतरी हो. हमारे यहां अक्षय अन्न में व हमारी भूख में भी बढ़ोतरी हो. यज्ञ हमारे लिए सर्वविध फलीभूत हो. (१०)
EN English Translation
Let our wealth increase with k. May yajna increase our wealth. Let us be strengthened by money. Let us be strong with splendour. Let us be strengthened by the Lord. Let us be fully confirmed. Let us be fully confirmed. We should increase the food of animals here. Let us increase in renewable food and our hunger. May yajna be all-fruitful for us. (10)
वि॒त्तं च॑ मे॒ वेद्यं॑ च मे भू॒तं च॑ मे भवि॒ष्यच्च॑ मे सु॒गं च॑ मे सुप॒थ्यं च मऽऋ॒द्धं च॑ म॒ऽऋद्धि॑श्च म क्लृ॒प्तं च॑ मे॒ क्लृप्ति॑श्च मे मति॒श्च मे सुम॒तिश्च॑ मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ से हमारे वित्त, ज्ञान, अतीत, भविष्य व अच्छे धन को बढ़ोतरी मिले. यज्ञ से हमारे पथ सुगम हों. यज्ञ से हमारे पथ के रोड़े समाप्त हों. यज्ञ से हमारे अच्छे कर्म, सामर्थ्य, सत्य, बुद्द्धि व सद्बुद्द्धि में बढ़ोतरी हो. यज्ञ हमारे लिए सर्वविध फलीभूत हो. (११)
EN English Translation
Yajna increases our finances, knowledge, past, future and good wealth. May our paths be easier with yajna. May the obstacles of our path end with yajna. May yajna increase our good deeds, strength, truth, intellect and good sense. May yajna be all-fruitful for us. (11)
व्री॒हय॑श्च मे॒ यवा॑श्च मे॒ माषा॑श्च मे॒ तिला॑श्च मे मु॒द्गाश्च॑ मे॒ खल्वा॑श्च मे प्रि॒यङ्ग॑वश्च॒ मेऽण॑वश्च मे श्या॒माक॑ाश्च मे नी॒वारा॑श्च मे गो॒धूमा॑श्च मे म॒सूरा॑श्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ से हमारे धान, जौ, उड़द, तिल, मूंग, चना, प्रियंग (राई), छोटे चावलों में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से हमारे सावां चावल, नीवार, गेहूं, मसूर में बढ़ोतरी हो. यज्ञ हमें सर्वविध फलीभूत हो. (१२)
EN English Translation
May the yajna increase our paddy, barley, urad, sesame, moong, gram, priyang (rye), small rice. May yajna increase our sawan rice, nivar, wheat, lentils. May yajna give us all the fruits. (12)
अश्मा॑ च मे॒ मृत्ति॑का च मे गि॒रय॑श्च मे॒ पर्व॑ताश्च मे॒ सिक॑ताश्च मे॒ वन॒स्पत॑यश्च मे॒ हिर॑ण्यं च॒ मेऽय॑श्च मे श्या॒मं च॑ मे लो॒हं च॑ मे॒ सीसं॑ च मे॒ त्रपु॑ च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ कर्म से खनिज, मिट्टी, पहाड़ों, पर्वतों, रेत, बनस्पतियों में बढ़ोतरी हो. यज्ञ कर्म से सोने, लोहे, कांसे, सीसे व टिन में बढ़ोतरी हो. यज्ञ हमारे लिए सर्वविध फलीभूत हो. (१३)
EN English Translation
Yajna karma should increase minerals, soil, mountains, mountains, sand, banspatis. Increase in gold, iron, bronze, lead and tin through yajna karma. May yajna come to fruition for us. (13)
अ॒ग्निश्च॑ म॒ऽआप॑श्च मे वी॒रुध॑श्च म॒ऽओष॑धयश्च मे कृष्टप॒च्याश्च॑ मेऽकृष्टप॒च्याश्च॑ मे ग्रा॒म्याश्च॑ मे प॒शव॑ऽआर॒ण्याश्च॑ मे वि॒त्तञ्च॑ मे॒ वित्ति॑श्च मे भू॒तञ्च॑ मे॒ भूति॑श्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
इस यज्ञ से अग्नि, जल, पौधे, ओषधियां, कष्ट से पचने वाली ओषधियां हमारे अनुकूल होने की कृपा करें. इस यज्ञ से आसानी से पचने वाली ओषधियां, गांव के पशु, जंगल के पशु, वित्त, संपत्ति, अतीत व भविष्य की बढ़ोतरी हो. यज्ञ हमें सर्वविध फलीभूत हों. (१४)
EN English Translation
Please be kind to our friendly agni, water, plants, medicines, medicines digested with pain from this yajna. This yajna will increase the easily digestible medicines, village animals, forest animals, finances, property, past and future. May yajna give us all the fruits. (14)
वसु॑ चे मे वस॒तिश्च॑ मे॒ कर्म॑ च मे॒ शक्ति॑श्च॒ मेऽर्थ॑श्च म॒ऽएम॑श्च मऽइ॒त्या च॑ मे॒ गति॑श्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
य॒ज्ञ से देवगण हमें धन, संपत्ति, कर्म सामर्थ्य, अर्थ, इष्ट साधन व गति प्रदान करें. यह यज्ञ सर्वविध हमारे लिए फलीभूत हो. (१५)
EN English Translation
May the gods give us wealth, wealth, karma power, meaning, desired means and speed. May this yajna be fruitful for us. (15)
अ॒ग्निश्च॑ म॒ऽइन्द्र॑श्च मे॒ सोम॑श्च म॒ऽइ॒न्द्र॑श्च मे सवि॒ता च॑ म॒ऽइन्द्र॑श्च मे॒ सर॑स्वती च म॒ऽइन्द्र॑श्च मे पू॒षा च॑ म॒ऽइन्द्र॑श्च मे॒ बृह॒स्पति॑श्च म॒ऽइन्द्र॑श्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ से अग्नि, इंद्र देव, सोम और इंद्र देव, सविता देव और इंद्र देव, सरस्वती देवी और इंद्र देव व पूषा देव और इंद्र देव की अनुकंपा में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से बृहस्पति देव और इंद्र देव की अनुकंपा में बढ़ोतरी हो. यज्ञ हमारे लिए सर्वविध फलीभूत हो. (१६)
EN English Translation
The yajna should increase the compassion of Agni, Indra Dev, Som and Indra Dev, Savita Dev and Indra Dev, Saraswati Devi and Indra Dev and Pusha Dev and Indra Dev. Yajna increases the compassion of Jupiter Dev and Indra Dev. May yajna be all-fruitful for us. (16)
मि॒त्रश्च॑ म॒ऽइन्द्र॑श्च मे॒ वरु॑णश्च म॒ऽइन्द्र॑श्च मे धा॒ता च॑ म॒ऽइन्द्र॑श्च मे॒ त्वष्टा॑ च म॒ऽइन्द्र॑श्च मे म॒रुत॑श्च म॒ऽइन्द्र॑श्च मे विश्वे॑ च मे दे॒वाऽइन्द्र॑श्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
ज्ञ से मित्र देव और इंद्र देव, वरुण देव और इंद्र देव, धाता देव और इंद्र देव, त्वष्टा और इंद्र देव व मरुत् और इंद्र देव की अनुकंपा में बढ़ोतरी हो. यज्ञ से विशव देव और इंद्र देव की अनुकंपा में बढ़ोतरी हो. यह यज्ञ हमारे लिए सर्वविध फलीभूत हो. (१७)
EN English Translation
May the compassion of Friends Dev and Indra Dev, Varun Dev and Indra Dev, Dhata Dev and Indra Dev, Tvashta and Indra Dev and Indra Dev and Indra Dev increase. May the yajna increase the compassion of Vishva Dev and Indra Dev. May this yajna be all-fruitful for us. (17)
पृ॒थि॒वी च॑ म॒ऽइन्द्र॑श्च मे॒ऽन्तरि॑क्षं च म॒ऽइन्द्र॑श्च मे॒ द्यौश्च॑ म॒ऽइन्द्र॑श्च मे॒ समा॑श्च म॒ऽइन्द्र॑श्च मे॒ नक्ष॑त्राणि च म॒ऽइन्द्र॑श्च मे॒ दिश॑श्च म॒ऽइन्द्र॑श्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
इस यज्ञ से हमारे लिए पृथ्वी देव इंद्र, अंतरिक्ष देव इंद्र, स्वर्गलोक के देव, वृष्टि देव इंद्र, नक्षत्र देव इंद्र व दिशा देव इंद्र की अनुकंपा में बढ़ोतरी हो. यह यज्ञ सर्वविध हमारे लिए फलीभूत हो. (१८)
EN English Translation
With this yajna, the compassion of earth god Indra, space god Indra, heavenly god Indra, vrishti dev Indra, nakshatra dev Indra and disha dev Indra should increase for us. May this yajna come to fruition for us. (18)
अ॒ꣳशुश्च॑ मे र॒श्मिश्च॒ मेऽदा॑भ्यश्च॒ मेऽधि॑पतिश्च मऽउपा॒शुश्च॑ मेऽन्तर्या॒मश्च॑ मऽऐन्द्रवाय॒वश्च॑ मे मैत्रावरु॒णश्च॑ मऽआश्वि॒नश्च॑ मे प्रतिप्र॒स्थान॑श्च मे शु॒क्रश्च॑ मे म॒न्थी च॑ मे य॒ज्ञेन॑ कल्पताम् ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
इस यज्ञ से अंशुग्रह, रश्मिग्रह, अदाभ्यग्रह, उपांशुग्रह, अंतर्याम, इंद्र देव और वायु, मित्र देव और वरुण देव, आश््विनग्रह व प्रतिस्थानग्रह अधिपति होने की कृपा करें. इस यज्ञ से शुक्रग्रह अधिपति होने की कृपा करें. इस यज्ञ से मंथीग्रह अधिपति होने की कृपा करें. यह यज्ञ हमारे लिए सर्वविध फलीभूत हो. (१९)
EN English Translation
With this yajna, grace to be Anshugraha, Rashmigraha, Adaabhyagraha, Upanshugraha, Antriyam, Indra Dev and Vayu, Mitra Dev and Varun Dev, Ashwingraha and Pratisthangraha. Please be the deva of Venus with this yajna. Please be the master of manthigraha from this yajna. May this yajna be all-fruitful for us. (19)
आ॒ग्र॒य॒णश्च॑ मे वैश्वदे॒वश्च॑ मे ध्रु॒वश्च॑ मे वैश्वान॒रश्च॑ मऽऐन्द्रा॒ग्नश्च॑ मे म॒हावै॑श्वदेवश्च मे मरुत्व॒तीया॑श्च मे॒ निष्के॑वल्यश्च मे सावि॒त्रश्च॑ मे सारस्व॒तश्च॑ मे पात्नीव॒तश्च॑ मे हारियोज॒नश्च॑ मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
इस यज्ञ से आग्रयण, विश्व, रुव देव, वैश्वानर, इंद्र देव और अग्नि, महावैश्व देव, मरुत्वतीय देव, निष्केवल्य देव, सावित्र देव, सारस्वत देव हमारे अनुकूल होने की कृपा करें. इस यज्ञ से पात्नीवत व हारियोजन हमारे अनुकूल होने की कृपा करें. यज्ञ सर्वविध हमारे लिए फलीभूत हो. (२०)
EN English Translation
From this yajna, grace the agrayan, vishwa, ruv dev, vaishvanar, indra dev and agni, mahavaishva dev, maruttvaiya dev, nishkevalya dev, savitra dev, saraswat dev to be favorable to us. Please be kind to be favorable to us with this yajna. May yajna all come to fruition for us. (20)
स्रुच॑श्च मे चम॒साश्च॑ मे वाय॒व्यानि च मे द्रोणकल॒शश्च॑ मे॒ ग्रावा॑णश्च मेऽधि॒षव॑णे च मे पू॒त॒भृच्च॑ मऽआधव॒नीय॑श्च मे॒ वेदि॑श्च मे ब॒र्हिश्च॑ मेऽवभृ॒थश्च॑ मे स्वगाका॒रश्च॑ मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ से खरक (घी डालने का पात्र), चमस, वायव्य, द्रोणकलश, पत्थर, अधिषवण (सोम कूटने वाला पत्थर) हमारे अनुकूल हो. यज्ञ से पूतभृत (सोम रखने का पात्र) आह्वनीय पात्र, वेदिका, कुशा, अवभूथ स्नान व शम्युवाक हमारे अनुकूल हो. यज्ञ सर्वविध फलीभूत होने की कृपा करे. (२१)
EN English Translation
Kharak (ghee pot), Chamas, Vayavya, Dronakalash, Stone, Adhishavan (soma crushing stone) from yajna should suit us. From yajna, putabhrit (soma keeping vessel), calling vessel, vedika, kusha, avbhuth bath and shamyuvak should be favorable to us. Please may the yajna be completely fruitful. (21)
अ॒ग्निश्च॑ मे घ॒र्मश्च॑ मे॒ऽर्कश्च॑ मे॒ सूर्य॑श्च मे प्रा॒णश्च॑ मेऽश्वमे॒धश्च॑ मे पृथि॒वी च॒ मेऽदि॑तिश्च मे॒ दिति॑श्च मे॒ द्यौश्च॑ मे॒ऽङ्गुल॑यः॒ शक्व॑रयो॒ दिश॑श्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ से अग्नि, गरमी, अर्क, सूर्य, प्राण, अश्वमेध, पृथ्वी, अदिति व दिति हमारे अनुकूल होने की कृपा करे. यज्ञ से स्वर्गलोक विराट् पुरुष की अंगुलियां, शक्ति व दिशाएं हमारे अनुकूल होने की कृपा करें. यह यज्ञ सर्वविध फलीभूत होने की कृपा करे. (२२)
EN English Translation
May agni, garam, arka, sun, prana, ashwamedha, prithvi, aditi and diti be pleased to be compatible with us. May the fingers, power and directions of the great man in heaven be favorable to us with yajna. May this yajna be fully fruitful. (22)
व्र॒तं च॑ मऽऋ॒तव॑श्च मे॒ तप॑श्च मे संवत्स॒रश्च॑ मेऽहोरा॒त्रेऽऊ॑र्वष्ठी॒वे बृ॑हद्रथन्त॒रे च॑ मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
ज्ञ से ब्रत, तप, वर्षा, दिनरात व यज्ञ से ऊर्वष्ठि हमारे अनुकूल होने की कृपा करे. यज्ञ से बृहद्रथंतर हमारे अनुकूल होने की कृपा करों. यह यज्ञ सर्वविध फलीभूत होने की कृपा करे. (२३)
EN English Translation
May the sacrifices of brat, penance, rain, day and night and sacrifice be pleased with us. Please bless us with the sacrifice. May this yajna be fully fruitful. (23)
एका॑ च मे ति॒स्रश्च॑ मे ति॒स्रश्च॑ मे॒ पञ्च॑ च मे॒ पञ्च॑ च मे स॒प्त च॑ मे स॒प्त च॑ मे॒ नव॑ च मे॒ नव॑ च म॒ऽएका॑दश च म॒ऽएका॑दश च मे॒ त्रयो॑दश च मे॒ त्रयो॑दश च मे॒ पञ्च॑दश च मे॒ पञ्च॑दश॒ च मे स॒प्तद॑श च मे स॒प्तद॑श च मे॒ नव॑दश च मे॒ नव॑दश च मऽएक॑विꣳशतिश्च म॒ऽएक॑विꣳशतिश्च मे॒ त्रयो॑विꣳशतिश्च मे त्रयो॑विꣳशतिश्च मे॒ पञ्च॑विꣳशतिश्च मे॒ पञ्च॑विꣳशतिश्च मे स॒प्तवि॑ꣳशतिश्च मे स॒प्तवि॑ꣳशतिश्च मे॒ नव॑विꣳशतिश्च मे॒ नव॑विꣳशतिश्च म॒ऽएक॑त्रिꣳशच्च म॒ऽएक॑त्रिꣳशच्च मे॒ त्रय॑स्त्रिꣳशच्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ से हम एक, तीन, पांच, पांच और सात, सात और नौ, नौ और ग्यारह, ग्यारह और तेरह, तेरह और पंद्रह, पंद्रह और सत्रह, उन्नीस और इक्कीस, तेईस और पच्चीस स्तोम इच्छा को फलीभूत करें. यज्ञ से हम पच्चीस और सत्ताईस, सत्ताईस और उनतीस, उनतीस और इकतीस, इकतीस और तैंतीस स्तोम इच्छा को फलीभूत करें. यज्ञ सर्वविध फलीभूत होने की कृपा करे. (२४)
EN English Translation
Let us bring to fruition one, three, five, five and seven, seven and nine, nine and eleven, eleven and thirteen, thirteen and fifteen, fifteen and seventeen, nineteen and twenty-one, twenty-three and twenty-five stom will. Let us bring twenty-five and twenty-seven, twenty-seven and twenty-nine, twenty-nine and thirty-one, thirty-one and thirty-three Stoms' wills to fruition from the yajna. Please may the yajna be completely fruitful. (24)
चत॑स्रश्च मे॒ऽष्टौ च॑ मे॒ऽष्टौ च॑ मे॒ द्वाद॑श च मे॒ द्वाद॑श च मे॒ षोड॑श च मे॒ षोड॑श च मे विꣳश॒तिश्च॑ मे विꣳश॒तिश्च॑ मे॒ चतु॑र्विꣳशतिश्च मे॒ चतु॑र्विꣳशतिश्च मे॒ऽष्टावि॑ꣳशतिश्च मे॒ऽष्टावि॑ꣳशतिश्च मे॒ द्वात्रि॑ꣳशच्च मे॒ द्वात्रि॑ꣳशच्च मे॒ षट्त्रि॑ꣳशच्च मे॒ षट्त्रि॑ꣳशच्च मे चत्वारि॒ꣳशच्च॑ मे चत्वारि॒ꣳशच्च मे॒ चतु॑श्चत्वारिꣳशच्च मे॒ चतु॑श्चत्वारिꣳशच्च मेऽष्टाच॑त्वारिꣳशच्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ से चार और आठ, आठ और बारह, बारह और सोलह, सोलह और बीस, बीस और चौबीस, चौबीस और अट्ठाईस स्तोम अभीष्ट प्राप्ति की कृपा करें. यज्ञ से अट्ठाईस और बत्तीस स्तोम, बत्तीस और छत्तीस, छत्तीस और चालीस, चालीस और चवालीस व चवालीस और अड़तालीस स्तोम अभीष्ट प्राप्ति की कृपा करें. यज्ञ सर्वविध हमारे लिए फलीभूत हो. (२५)
EN English Translation
Please get four and eight, eight and twelve, twelve and sixteen, sixteen and twenty, twenty and twenty-four, twenty-four and twenty-eight stoms from the yajna. Please get twenty-eight and thirty-two stoms, thirty-six and thirty-six, thirty-six and forty-four, forty-four and forty-four and forty-eight stoms from the yajna. May yajna all come to fruition for us. (25)
त्र्यवि॑श्च मे त्र्य॒वी च॑ मे दित्य॒वाट् च॑ मे दित्यौ॒ही च॑ मे॒ पञ्चा॑विश्च मे पञ्चा॒वी च॑ मे त्रिव॒त्सश्च॑ मे त्रिव॒त्सा च॑ मे तुर्य॒वाट् च॑ मे तुर्यौ॒ही च॑ मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ से तीन से आधे वर्ष का बछड़ा, तीन वर्ष की बछिया, दो वर्ष का बछड़ा, बछिया, ढाई वर्ष का बछड़ा व बछिया. यज्ञ से तीन वर्ष का बैल व गाय सहायक हो. यज्ञ से साढ़े तीन वर्ष का बैल व गाय सहायक हो. यज्ञ सर्वविध हमारे लिए फलीभूत हो. (२६)
EN English Translation
Three to half year old calf, three-year-old heifer, two-year-old calf, heifer, two-and-a-half-year-old calf and heifer from the yajna. Three-year-old bull and cow should be helpful from the yajna. Three and a half years old bull and cow should be helpful from the yajna. May yajna all come to fruition for us. (26)
प॒ष्ठ॒वाट् च॑ मे पष्ठौ॒ही च॑ मऽउ॒क्षा च॑ मे व॒शा च॑ मऽऋष॒भश्च॑ मे वे॒हच्च॑ मेऽन॒ड्वाँश्च॑ मे धेनु॒श्च॑ मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम् ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
ज्ञ से चार वर्ष का बैल और गाय सहायक हो. यज्ञ से सेचन समर्थ बैल और बंध्या गाय सहायक हो, यज्ञ से तंदुरुस्त बैल गर्भ घातिनी गाय सहायक हो. गाड़ी खींचने वाले बैल और हाल ही में ब्याई गाय हमें प्राप्त हो. अभिप्राय यह है कि हमें सब प्रकार का पशु धन मिले. (२७)
EN English Translation
Four-year-old bull and cow should be helpful. The cow should be able to be saved by the yajna and the bonded cow should be helpful, the cow should be healthy with the sacrifice. We have received a bull pulling the cart and a recently married cow. The meaning is that we get all kinds of animal wealth. (27)
वाजा॑य॒ स्वाहा॑ प्रस॒वाय॒ स्वाहा॑पि॒जाय॒ स्वाहा॒ क्रत॑वे॒ स्वाहा॒ वस॑वे॒ स्वाहा॑ह॒र्पत॑ये॒ स्वाहाह्ने॑ मु॒ग्धाय॒ स्वाहा॑ मु॒ग्धाय॒ वैनꣳशि॒नाय॒ स्वाहा॑ विन॒ꣳशिन॑ऽआन्त्याय॒नाय॒ स्वाहान्त्या॑य भौव॒नाय॒ स्वाहा॒ भुव॑नस्य॒ पत॑ये॒ स्वाहाधि॑पतये॒ स्वाहा॑ प्र॒जाप॑तये॒ स्वाहा॑ । इ॒यं ते॒ राण्मि॒त्राय॑ य॒न्तासि॒ यम॑नऽऊ॒र्जे त्वा॒ वृष्ट्यै॑ त्वा प्र॒जानां॒ त्वाधि॑पत्याय ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
यह आहुति अन्न रूप चैत्र मास के लिए समर्पित है. यह आहुति प्रसव रूप वैशाख, मास के लिए समर्पित है. यह आहुति जलक्रीड़ा आदि में आनंददायक ज्येष्ठ मास के लिए है. यह आहुति क्रतु रूप आषाढ़ मास के लिए है. यह आहुति चातुर्मास में यात्रा निषेधक वसु रूप श्रावण मास के लिए है. यह आहुति भाद्र मास के लिए है. यह आहुति मनमोहक आश्विन मास के लिए है. यह आहुति कार्तिक मास के लिए है. यह आहुति विष्णु रूप मार्गशीर्ष मास के लिए है. यह आहुति पौष मास के लिए है. यह आहुति माघ मास के लिए है. यह आहुति ऋतुराज रूप फाल्गुन मास के लिए है. हे प्रजापति! आप हमारे मित्र के समान हितैषी हैं. आप यज्ञ आदि के बनाने वाले हैं. ऊर्जा और प्रजा की बढ़ोतरी के लिए हम आप को प्रेमपूर्वक प्रणाम करते हैं. (२८)
EN English Translation
This ahuti anna form is dedicated to chaitra month. This sacrifice is dedicated to the delivery form Vaishakh, Mas. This sacrifice is for the enjoyable Jyeshtha month in water sports etc. This Ahuti Kratu form is for the month of Ashadha. This ahuti is for the month of Shravan, the vasu form prohibiting travel in Chaturmas. This sacrifice is for Bhadra month. This sacrifice is for the enchanting Ashwin month. This sacrifice is for Kartik month. This ahuti is for the month of Margashirsha, the form of Vishnu. This sacrifice is for Paush month. This sacrifice is for Magh month. This sacrifice is for the month of Phalgun. O Prajapati! You are as friendly as our friend. You are the maker of yajna etc. We lovingly salute you for the growth of energy and people. (28)
आयु॑र्य॒ज्ञेन॑ कल्पतां प्रा॒णो य॒ज्ञेन॑ कल्पतां॒ चक्षु॑र्य॒ज्ञेन॑ कल्पता॒ श्रोत्रं॑ य॒ज्ञेन॑ कल्पतां॒ वाग्य॒ज्ञेन॑ कल्पतां॒ मनो॑ य॒ज्ञेन॑ कल्पतामा॒त्मा य॒ज्ञेन॑ कल्पतां ब्र॒ह्मा य॒ज्ञेन॑ कल्पतां॒ ज्योति॑र्य॒ज्ञेन॑ कल्पता॒ स्वर्य॒ज्ञेन॑ कल्पतां पृ॒ष्ठं य॒ज्ञेन॑ कल्पतां य॒ज्ञो य॒ज्ञेन॑ कल्पताम् । स्तोम॑श्च॒ यजु॑श्च॒ऽऋक् च॒ साम॑ च बृ॒हच्च॑ रथन्त॒रञ्च॑ । स्व॑र्देवाऽअगन्मा॒मृता॑ऽअभूम प्र॒जाप॑तेः प्र॒जाऽअ॑भूम॒ वेट् स्वाहा॑ ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
ज्ञ से हमारी उमर बढ़े. प्राणों में तेज और बल बढ़े. नेत्र और कान श्रेष्ठ हों. वाणी उत्कृष्ट हो. आत्मा आनंदमय हो. वेदों के ज्ञाता ब्रह्मा संतोषी हों. यज्ञ से ज्योतिष्मान परम तत्त्व मिले, यज्ञ से स्वर्ग अर्थात् सुख मिले. यज्ञ और स्तुति के मंत्र इमें अभीष्ट फल दें. सभी देव हमें देवत्व प्रदान करों. अर्थात् सुख दें. हम भी प्रजापति परमात्मा के रूप में सुख भोगें. इसी लिए यह आहुति समर्पित है. (२९)
EN English Translation
Our age increased with gy. Increased strength and strength in life. Eyes and ears should be superior. The speech is excellent. May the soul be blissful. Brahma, the knower of the Vedas, should be content. Yajna gives jyotishman the supreme principle, yajna gives heaven i.e. happiness. The mantras of yajna and praise give the desired results. May all gods give us divinity. That is, give happiness. May we also enjoy happiness in the form of Prajapati Parmatma. That is why this sacrifice is dedicated. (29)
वाज॑स्य॒ नु प्र॑स॒वे मा॒तरं॑ म॒हीमदि॑तिं॒ नाम॒ वच॑सा करामहे । यस्या॑मि॒दं विश्वं॒ भुव॑नमावि॒वेश॒ तस्यां॑ नो दे॒वः स॑वि॒ता धर्म॑ साविषत् ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
पृथ्वी माता अन्न पैदा करती हैं. हम पृथ्वी माता की महिमा को वाणी से गागा कर व्यक्त करते हैं. उस में सारा विशव और लोक समाए हुए हैं. सविता देव इस पृथ्वी पर हमारी स्थिति को दूढ़तर करने की कृपा करें. (३०)
EN English Translation
Mother Earth produces food. We express the glory of Mother Earth by singing with speech. All the world and folk are included in it. May Savita Dev be pleased to reverse our position on this earth. (30)