Adhyaya 2
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 2
कृष्णो॑ऽस्याखरे॒ष्ठोऽग्नये॑ त्वा॒ जुष्टं॒ प्रोक्षा॑मि॒ वेदि॑रसि ब॒र्हिषे॑ त्वा॒ जुष्टां॒ प्रोक्षा॑मि ब॒र्हिर॑सि स्रु॒ग्भ्यस्त्वा॒ जुष्टं॒ प्रोक्षा॒मि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे समिधा! हम यज्ञ में इष्ट होने के कारण आप को पवित्र करते हैं. हे वेदिका! यज्ञ के लिए आप भी आवश्यक हैं. आप को भी (प्रक्षालित कर के) पवित्र करते हैं. हे कुशा (यज्ञ में प्रयोग आने वाली घास)! आप को भी हम (प्रक्षालित कर के) पवित्र करते हैं. (१)
EN English Translation
O Samidha! We sanctify you by being favored in the yajna. O Vedika! You are also necessary for yajna. They also sanctify you (by bleaching). O Kusha (grass used in yajna)! We also sanctify you (by bleaching). (1)
अदि॑त्यै॒ व्युन्द॑नमसि॒ विष्णो॑ स्तु॒पोऽस्यूर्ण॑म्रदसं त्वा स्तृणामि स्वास॒स्थां दे॒वेभ्यो॒ भुव॑पतये॒ स्वाहा॒ भुवन॑पतये॒ स्वाहा॑ भू॒तानां॒ पत॑ये॒ स्वाहा॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यज्ञजल! आप अदिति (पृथ्वी) को सींचते हैं. आप ओषधियों को सांचे हैं. हे स्तूप के आकार वाले कुशो! देवताओं के लिए नरम (कोमल) आसन के रूप में आप को फैलाया जाता है. हे यजमानो! आप देवताओं, पृथ्वीपति, पृथ्वीपालक और प्राणियों आदि के लिए आहुति अर्पित कीजिए. (२)
EN English Translation
O yajnajal! You water Aditi (Prithvi). You mould the medicines. O stupa-shaped kusho! Soft (gentle) postures to the gods as you are stretched. O hosts! Offer sacrifices to deities, earth keepers, earth keepers and creatures etc. (2)
ग॒न्ध॒र्वस्त्वा॑ वि॒श्वाव॑सुः॒ परि॑दधातु॒ विश्व॒स्यारि॑ष्ट्यै॒ यज॑मानस्य परि॒धिर॑स्य॒ग्निरि॒डऽई॑डि॒तः । इन्द्र॑स्य बा॒हुर॑सि॒ दक्षि॑णो॒ विश्व॒स्यारि॑ष्ट्यै॒ यज॑मानस्य परि॒धिर॑स्य॒ग्निरि॒डऽई॑डि॒तः । मि॒त्रावरु॑णौ त्वोत्तर॒तः परि॑धत्तां ध्रु॒वेण॒ धर्म॑णा॒ विश्व॒स्यारि॑ष्ट्यै॒ यज॑मानस्य परि॒धिर॑स्य॒ग्निरि॒डऽई॑डि॒तः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
विश्वावसु गंधर्व यज्ञ की परिधियों (घेरों) की रक्षा करने की कृपा करों. यजमान के सभी प्रकार के अनिष्ट (अमंगल) के निवारण के लिए अग्नि और यज्ञ की परिधियों की उपासना करते हैं. यज्ञपरिधि इंद्र की दाई भुजा है. यजमान को संरक्षण देने वाली है. यजमान के सब प्रकार के अनिष्ट (अमंगल) निवारण के लिए अग्नि और यज्ञ की परिधि की उपासना करते हैं. मित्र और वरुण उत्तर से धर्म के साथ यज्ञ की परिधि को धारण करने की कृपा करें. हम यजमान के सभी प्रकार के अनिष्ट (अमंगल) का निवारण करने के लिए अग्नि और यज्ञ की परिधि की उपासना करते हैं. (३)
EN English Translation
Please protect the peripheries (enclosures) of vishwavasu gandharva yajna. For the prevention of all types of evil (inauspicious) of the host, they worship the peripheries of agni and yajna. Yajnaparidhi is the right arm of Indra. It is going to protect the host. They worship the periphery of agni and yajna for the prevention of all kinds of evil (inauspicious) of the host. Friends and Varuna should be pleased to wear the periphery of the yajna with religion from the north. We worship the periphery of agni and yajna to remove all kinds of evil (amangal) of the host. (3)
वी॒तिहो॑त्रं त्वा कवे द्यु॒मन्त॒ꣳ समि॑धीमहि । अग्ने॑ बृ॒हन्त॑मध्व॒रे ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप यज्ञ में प्रमुख हैं. आप विशाल, तेजस्वी, कवि व भूत और भविष्य को जानने वाले हैं. हम समिधा से आप को प्रज्वलित करते हैं. (४)
EN English Translation
O agni! You are prominent in the yajna. You are huge, stunning, poet and know the past and the future. We ignite you with samidha. (4)
स॒मिद॑सि॒ सूर्य्य॑स्त्वा पु॒रस्ता॑त् पातु॒ कस्या॑श्चिद॒भिश॑स्त्यै । स॒वि॒तुर्बा॒हू स्थ॒ऽऊर्ण॑म्रदसं त्वा स्तृणामि स्वास॒स्थं दे॒वेभ्य॒ऽआ त्वा॒ वस॑वो रु॒द्राऽआ॑दि॒त्याः स॑दन्तु ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे समिधा! सूर्य आप की रक्षा करने की कृपा करे. हे कुश! सूर्य आप की रक्षा करने की कृपा करे. समिधा और कुश दोनों ही सविता देव की दोनों भुजाएं हो जाएं, हम यजमान भेड़ के बालों से बने आसन को बिछा रहे हैं. ये आसन हम देवताओं के लिए बिछाते हैं ताकि देवता सुखपूर्वक विराज सकें. वसु, रुद्र व आदित्य पधार कर आसन पर विराजने की कृपा करें. (५)
EN English Translation
O Samidha! May the sun be pleased to protect you. O Kush! May the sun be pleased to protect you. Let both Samidha and Kush be both arms of Savita Dev, we are laying the seat made of the hair of the host sheep. We lay these asanas for the gods so that the gods can sit happily. Please come and sit on the seat by coming to Vasu, Rudra and Aditya. (5)
घृ॒ताच्य॑सि जु॒हूर्नाम्ना॒ सेदं प्रि॒येण॒ धाम्ना॑ प्रि॒यꣳ सद॒ऽआसी॑द घृ॒ताच्य॑स्युप॒भृन्नाम्ना॒ सेदं प्रि॒येण॒ धाम्ना॑ प्रि॒यꣳ सद॒ऽआसी॑द घृ॒ताच्य॑सि ध्रु॒वा नाम्ना॒ सेदं प्रि॒येण॒ धाम्ना॑ प्रि॒यꣳ सद॒ऽआसी॑द प्रि॒येण॒ धाम्ना॑ प्रि॒यꣳ सदऽआसी॑द । ध्रु॒वाऽअ॑सदन्नृ॒तस्य॒ योनौ॒ ता वि॑ष्णो पाहि पा॒हि य॒ज्ञं पा॒हि य॒ज्ञप॑तिं पा॒हि मां य॑ज्ञ॒न्यम् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
जुहू नामक यज्ञ साधन को घी प्रिय है. (घी) घृत-सिंचन के बाद वह प्रिय धाम (यज्ञस्थान) पर पधारने की कृपा करें. वह यजमानों को घृत देने की कृपा करें. उपभृत नामक यज्ञ साधन को (घी) घृत-सिंचन के बाद वह प्रिय धाम (यज्ञस्थान) पर पधारने की कृपा करें. रुव नामक यज्ञ साधन को घी प्रिय है. घृत-सिंचन के बाद वह अपने प्रिय धाम (यज्ञस्थान) पर पधारने की कृपा करें. हे विष्णु! आप यज्ञस्थान पर पधारने व विराजने की कृपा कीजिए. आप यज्ञ, साधनों, उसे करने वालों और उस के सहायकों की रक्षा कीजिए. (६)
EN English Translation
Ghee is dear to a yajna instrument called Juhu. (Ghee) After the bathing, please reach the beloved dham (yagyasthan). Please give insult to the hosts. Please reach the beloved dham (yajna sthan) after the burning of the yajna instrument (ghee) called Upabhrit. Ghee is dear to a yajna instrument called Ruva. After the bath, please visit his beloved dham (yagyasthan). O Vishnu! Please come to the place of sacrifice and worship. Protect the sacrifice, the means, the doers and its helpers. (6)
अग्ने॑ वाजजि॒द् वाजं॑ त्वा सरि॒ष्यन्तं॑ वाज॒जित॒ꣳ सम्मा॑र्ज्मि । नमो॑ दे॒वेभ्यः॑ स्व॒धा पि॒तृभ्यः॑ सु॒यमे॑ मे भूयास्तम् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप अन्नदाता हैं. शक्तिमान लोग अन्न की प्राप्ति हेतु आप को सम्मार्जित (शुद्ध) करते हैं. हम आहुति के साथ देवताओं व पितरों को नमस्कार करते हैं. आप हमारे लिए कल्याणकारी होने की कृपा कीजिए. (७)
EN English Translation
O agni! You are the food provider. Powerful people honor you to get food. We greet the gods and ancestors with sacrifice. Please be a benefactor for us. (7)
अस्क॑न्नम॒द्य दे॒वेभ्य॒ऽआज्य॒ꣳ संभ्रि॑यास॒मङ्घ्रि॑णा विष्णो॒ मा त्वाव॑क्रमिषं॒ वसु॑मतीमग्ने ते छा॒यामुप॑स्थेषं॒ विष्णो॒ स्थान॑मसी॒तऽइन्द्रो॑ वी॒र्य्यमकृणोदू॒र्ध्वोऽध्व॒रऽआस्था॑त् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हम देवताओं को अर्पित करने के लिए पवित्र (शुद्ध) घी ले कर आए हैं. हे अग्नि! इंद्र ने अपने बल से यज्ञ की प्रतिष्ठा बढ़ाई. चरिष्णु ने अपने बल से यज्ञ को उन्नति दी. आप अन्नदाता हैं. आप यज्ञ स्थल पर विराजमान हैं. हम आप की छत्रच्छाया में रहना चाहते हैं. हम सदैव यज्ञस्थल की पवित्रता को बनाए रखेंगे.(८)
EN English Translation
O agni! We have brought pure ghee to offer to the gods. O agni! Indra increased the prestige of yajna with his strength. Charishnu promoted yajna with his strength. You are the food provider. You are sitting at the yagna site. We want to live under your umbrella. We will always maintain the sanctity of the yagna site. (8)
अग्ने॒ वेर्हो॒त्रं वेर्दू॒त्यमव॑तां॒ त्वां द्यावा॑पृथि॒वीऽअव॒ त्वं द्यावा॑पृथि॒वी स्वि॑ष्ट॒कृद्दे॒वेभ्य॒ऽइन्द्र॒ऽआज्ज्ये॑न ह॒विषा॑ भू॒त्स्वाहा॒ सं ज्योति॑षा॒ ज्योतिः॑ ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप यज्ञ की व्यवस्था और विधान को अच्छी तरह जानते हैं. आप देवताओं के दूत हैं. आप पृथ्वीलोक से स्वर्गलोक तक आहुति पहुंचाने की कृपा करते हैं. आप पृथ्वीलोक व स्वर्गलोक की रक्षा करने की कृपा कीजिए. इंद्र अन्य देवताओं सहित घी की हवि से तृप्त व ज्योति से ज्योति में एकाकार होने की कृपा करें. (९)
EN English Translation
O agni! You know the system and legislation of yajna very well. You are the messenger of the gods. You are pleased to make sacrifices from earth to heaven. Please protect the earth and heaven. Please indra along with other gods to be united in the light with the light satisfied with the ghee. (9)
मयी॒दमिन्द्र॑ऽइन्द्रि॒यं द॑धात्व॒स्मान् रायो॑ म॒घवा॑नः सचन्ताम् । अ॒स्माक॑ꣳ सन्त्वा॒शिषः॑ स॒त्या नः॑ सन्त्वा॒शिष॒ऽउप॑हूता पृथि॒वी मा॒तोप॒ मां पृ॑थि॒वी मा॒ता ह्व॑यताम॒ग्निराग्नी॑ध्रा॒त् स्वाहा॑ ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप हमें इंद्रमय बनाने की कृपा कीजिए. आप हमारे लिए धन धारण करने, हमें धनवान बनाने, आशीर्वाद प्रदान करने व हमारी आशाएं फलीभूत करने की कृपा कीजिए. आप हमें आशीवाद दीजिए, पृथ्वी माता के समान है. हम ने पृथ्वी माता की उपासना की है. हम यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित करते हैं. आप हमें अपने जैसा तेजोमय बनाएं, हम आप को लोकहित के लिए आहुति समर्पित करते हैं. (१०)
EN English Translation
O Indra! Please make us Indramay. Please hold wealth for us, make us rich, bless us and make our hopes come to fruition. You bless us, earth is like mother. We have worshipped Mother Earth. We ignite the agni of yajna. You make us as bright as yourself, we dedicate sacrifices to you for the public interest. (10)
उप॑हूतो॒ द्यौष्पि॒तोप॒ मां द्यौष्पि॒ता ह्व॑यताम॒ग्निराग्नी॑ध्रा॒त् स्वाहा॑ । दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्याम् । प्रति॑ गृह्णाम्य॒ग्नेष्ट्वा॒स्येन॒ प्राश्ना॑मि ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! हम ने स्वर्गलोक के पिता को अपने समीप (पास) आमंत्रित किया है. हम ने उस के पिता की उपासना की है. हम अग्नि का आह्वान करते हैं. आहुति हमारा कल्याण करने की कृपा करे. सविता देव ने आहुति उपजाई है. अश्विनीकुमार अपनी भुजाओं से इस हवि को ग्रहण करते हैं. पूषा देव दोनों हाथों से यज्ञ के इस अन्न को ग्रहण करते हैं. सभी देव अग्नि के मुख से अन्न ग्रहण करने (खाने) की कृपा करें. (११)
EN English Translation
O hosts! We have invited the Father of paradise to us. We have worshiped his father. We call for agni. Please sacrifice us. Savita Dev has sacrificed. Ashwinikumar accepts this havi with his arms. Pusha Dev takes this food of yajna with both hands. All gods should be pleased to take food from the mouth of agni. (11)
ए॒तं ते॑ देव सवितर्य॒ज्ञं प्राहु॒र्बृह॒स्पत॑ये ब्र॒ह्मणे॑ । तेन॑ य॒ज्ञम॑व॒ तेन॑ य॒ज्ञप॑तिं॒ तेन॒ माम॑व ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सविता! हम आप के लिए इस विशाल यज्ञ का अनुष्ठान करते हैं. आप यज्ञपति हैं. आप इस यज्ञ की व हमारी रक्षा करने की कृपा करें. (१२)
EN English Translation
O Savita! We perform the ritual of this huge yajna for you. You are a yajnapati. Please protect this yajna and us. (12)
मनो॑ जू॒तिर्जु॑षता॒माज्य॑स्य॒ बृह॒स्पति॑र्य॒ज्ञमि॒मं त॑नो॒त्वरि॑ष्टं य॒ज्ञꣳ समि॒मं द॑धातु । विश्वे॑ दे॒वास॑ऽइ॒ह मा॑दयन्ता॒मो३म्प्रति॑ष्ठ ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सविता! आप अपने वेगवान मन से घी का सेवन कीजिए, बृहस्पति देव इस यज्ञ का विस्तार करने व इस को धारण करने की कृपा करें.यह यज्ञ सभी देवताओं को आनंदित करने की कृपा करे. दोनों देव हमें प्रतिष्ठित करने की कृपा करें. (१३)
EN English Translation
O Savita! You should consume ghee with your fast mind, Jupiter Dev should be pleased to expand this yajna and wear it. May both gods please establish us. (13)
ए॒षा ते॑ऽअग्ने स॒मित्तया॒ वर्ध॑स्व॒ चा च प्यायस्व । व॒र्धि॒षी॒महि॑ च व॒यमा च॑ प्यासिषीमहि । अग्ने॑ वाजजि॒द् वाजं॑ त्वा संसृ॒वासं॑ वाज॒जित॒ꣳ सम्मा॑र्ज्मि ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! यह आप की बढ़ोतरी के लिए समिधा है. आप अपनी बढ़ोतरी के साथ हमारी भी बढ़ोतरी करने की कृपा कीजिए. हम आप की बढ़ोतरी करते हैं. हम अपनी बढ़ोतरी पाते हैं. अग्नि अन्न उपजाते हैं. हम आप का सम्मार्जन करते हैं अर्थात् आप को जल से सीचते हैं. (१४)
EN English Translation
O agni! This is the same for your growth. Please increase us with your increase. We will increase yours. We find our growth. Fire produces food. We salute you, that is, we clean you with water. (14)
अ॒ग्नीषोम॑यो॒रुज्जि॑ति॒मनूज्जे॑षं॒ वाज॑स्य मा प्रस॒वेन॒ प्रोहा॑मि । अ॒ग्नीषोमौ॒ तमप॑नुदतां॒ योऽस्मान् द्वेष्टि॒ यं च॑ व॒यं द्वि॒ष्मो वाज॑स्यैनं प्रस॒वेनापो॑हामि । इ॒न्द्रा॒ग्न्योरुज्जि॑ति॒मनूज्जे॑षं॒ वाज॑स्य मा प्रस॒वेन॒ प्रोहा॑मि । इ॒न्द्रा॒ग्नी तमप॑नुदतां॒ योऽस्मान् द्वेष्टि॒ यं च॑ व॒यं द्वि॒ष्मो वाज॑स्यैनं प्रस॒वेनापो॑हामि ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हम वैसी ही विजयश्री पाना चाहते हैं, जैसी विजय सोम और अग्नि ने प्राप्त की है. अग्नि और सोम उन को दूर हटा दें जो हम से द्वेष करते हैं. वे उन को दूर हटा दें जिन से हम द्वेष करते हैं. हम अन्न से उस विजय के लिए प्रेरणा पाते हैं. (१५)
EN English Translation
O agni! We want to get the same Vijayshree as Vijay Som and Agni have achieved. Remove those who hate us away from Agni and Soma. They should remove those we hate. We get inspiration for that victory from food. (15)
वसु॑भ्यस्त्वा रु॒द्रेभ्य॑स्त्वादि॒त्येभ्य॑स्त्वा॒ संजा॑नाथां द्यावापृथिवी मि॒त्रावरु॑णौ त्वा॒ वृष्ट्या॑वताम् । व्यन्तु॒ वयो॒क्तꣳ रिहा॑णा म॒रुतां॒ पृष॑तीर्गच्छ व॒शा पृश्नि॑र्भू॒त्वा दिवं॑ गच्छ॒ ततो॑ नो॒ वृष्टि॒माव॑ह । च॒क्षु॒ष्पाऽअ॑ग्नेऽसि॒ चक्षु॑र्मे पाहि ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
बसुगणों, रुद्रगणों और आदित्यगणों को ये तीन परिधियां अर्पित की जाती हैं. मित्रगण और वरुण स्वर्गलोक एवं पृथ्वीलोक की वर्षा से उन की रक्षा करने की कृपा करें. पक्षी घी वाली हवि को खा कर मरुद्गणों का अनुकरण करने की कृपा करें. किरणों की तरह स्वर्गलोक में पहुंचने का अनुकरण करने की कृपा करें. अग्नि हमारे यज्ञ व हमारे नेत्रों के रक्षक हैं. वे हमारे यज्ञ व हमारे नेत्रों की रक्षा करें. (१६)
EN English Translation
These three paridhis are offered to the Basuganas, Rudraganas and Adityaganas. Friends and Varuna should be pleased to protect them from the rain of heaven and earthland. Please eat the havi with bird ghee and follow the deserts. Please imitate the reach of heaven like rays. Fire is the protector of our yajna and our eyes. May they protect our eyes by sacrificing our yajna. (16)
य प॑रि॒धिं प॒र्य्यध॑त्था॒ऽअग्ने॑ देवप॒णिभि॑र्गु॒ह्यमा॑नः । तं त॑ऽए॒तमनु॒ जोषं॑ भराम्ये॒ष मेत्त्वद॑पचे॒तया॑ताऽअ॒ग्नेः प्रि॒यं पाथो॑ऽपी॑तम् ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! प्राणियों से बचाव के लिए आप के चारों ओर परिधि बनाई जाती है. वह परिधि आप के अनुरूप है. वह परिधि गुप्त है. अग्नि इस परिधि को भरनेपूरने की कृपा करें. अग्नि के लिए प्रिय पाथेय समर्पित किया गया है. वे उन्हें स्वीकार करने की कृपा करें. (१७)
EN English Translation
O agni! Perimeter is built around you to protect yourself from animals. That perimeter suits you. That perimeter is secret. May the agni fill this circumference. The beloved pathehas been dedicated to agni. Please accept them. (17)
स॒ꣳस्र॒वभा॑गा स्थे॒षा बृ॒हन्तः॑ प्रस्तरे॒ष्ठाः प॑रि॒धेया॑श्च दे॒वाः । इ॒मां वाच॑म॒भि विश्वे॑ गृ॒णन्त॑ऽआ॒सद्या॒स्मिन् ब॒र्हिषि॑ मादयध्व॒ꣳ स्वाहा॒ वाट् ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवगण! आप अपने आश्रम व अपनी परिधि (मर्यादा) में रहने की कृपा करें. हम आप सब की वाणी से वंदना करते हैं. आप कुश के आसन पर विराजिए और आनंदित होइए. आप सभी के लिए स्वाहा. (१८)
EN English Translation
O Gods! Please stay in your ashram and your periphery (maryada). We worship you all with your voice. You sit on the seat of Kush and be happy. Swaha to all of you. (18)
घृ॒ताची॑ स्थो॒ धुर्यौ॑ पातꣳ सु॒म्ने स्थः॑ सु॒म्ने मा॑ धत्तम् । य॒ज्ञ नम॑श्च त॒ऽउप॑ च य॒ज्ञस्य॑ शि॒वे सन्ति॑ष्ठस्व॒ स्विष्टे॒ मे॒ संति॑ष्ठस्व ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे दो देव (जुहू और उपभृत)! आप दोनों घी से पूर्ण होइए. आप दोनों अच्छे मन वाले हो कर स्थित रहिए. आप हम लोगों के लिए अच्छा मन धारण करने की कृपा कीजिए. यज्ञ व उस के देव उपभृत को नमस्कार. आप हमारा कल्याण करने की भी कृपा कीजिए. आप हमारे इष्ट देव हैं. आप प्रतिष्ठित होने और हमें सुख प्रदान करने की कृपा कीजिए. (१९)
EN English Translation
O two gods (Juhu and Ayphrut)! You both be full of ghee. Both of you should be well-minded. Please have a good mind for us. Yajna B. Salutations to his God Subabhrit. Please also do our welfare. You are our presiding deity. Please be dignified and give us happiness. (19)
अग्ने॑ऽदब्धायोऽशीतम पा॒हि मा॑ दि॒द्योः पा॒हि प्रसि॑त्यै पा॒हि दुरि॑ष्ट्यै पा॒हि दुर॑द्म॒न्याऽअ॑वि॒षं नः॑ पि॒तुं कृ॑णु । सु॒षदा॒ योनौ॒ स्वाहा॒ वाड॒ग्नये॑ संवे॒शप॑तये॒ स्वाहा॒ सर॑स्वत्यै यशोभ॒गिन्यै॒ स्वाहा॑ ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप हमें शत्रुओं, शस्त्रों व दूषित (विषैले) भोजन से बचाइए. आप भोजन के उन विषैले तत्त्वों को दूर करने की कृपा कीजिए. आप का मूल स्थान सुखद हो. आप के लिए स्वाहा. आप के संरक्षण में रहने वालों, देवी तथा यश की बहन सरस्वती के लिए स्वाहा. (२०)
EN English Translation
O agni! You protect us from enemies, weapons and contaminated food. Please remove those toxic elements of food. Your native place is pleasant. Swaha for you. Swaha to those who live under your protection, Goddess and Saraswati, the sister of Yash. (20)
वे॒दोऽसि॒ येन॒ त्वं दे॑व वेद दे॒वेभ्यो॑ वे॒दोऽभ॑व॒स्तेन॒ मह्यं॑ वे॒दो भूयाः॑ । देवा॑ गातुविदो गा॒तुं वि॒त्त्वा गा॒तुमि॑त । मन॑सस्पतऽइ॒मं दे॑व य॒ज्ञꣳ स्वाहा॒ वाते॑ धाः ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवगण! आप ज्ञानमय हैं. आप हमें भी ज्ञानवान बनाने की कृपा कीजिए. आप हमारे लिए ज्ञान स्वरूप होइए. हम आप के गुण गाते हैं. आप मन के पालक हैं. यह यज्ञ देवों को समर्पित है. आप के लिए स्वाहा. वायु इस यज्ञ को धारण कर के इस का विस्तार करने की कृपा करें. (२१)
EN English Translation
O Gods! You are knowledgeable. Please make us knowledgeable too. You be a form of knowledge for us. We sing the virtues of you. You are the guardian of the mind. This yajna is dedicated to the gods. Swaha for you. Please wear this yajna and expand it. (21)
सं ब॒र्हिर॑ङ्क्ता ह॒विषा॑ घृ॒तेन॒ समा॑दि॒त्यैर्वसु॑भिः॒ सम्म॒रुद्भिः । समिन्द्रो॑ वि॒श्वदे॑वेभिरङ्क्तां दि॒व्यं नभो॑ गच्छतु॒ यत् स्वाहा॑ ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! कुश के समूह को घी युक्त करते हैं. कुश के समूह को घी युक्त कर के समर्पित करते हैं. कुश के समूह विशव के साथ दिव्य नभ, अरिष्यगण व वसुगणों के साथ दिव्य नभ तक जाएं. उन के लिए स्वाहा. (२२)
EN English Translation
O Indra! Add ghee to the group of Kush. Kush's group is dedicated with ghee. Go to the divine navel with the group of Kush, along with the arishyagans and vasuganas. For them. (22)
कस्त्वा॒ विमु॑ञ्चति॒ स त्वा॒ विमु॑ञ्चति॒ कस्मै॑ त्वा॒ विमु॑ञ्चति॒ तस्मै॑ त्वा॒ विमु॑ञ्चति॒ । पोषा॑य॒ रक्ष॑सां भा॒गोऽसि ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
कौन आप को छोड़ता है? किसलिए आप को छोड़ता है? वह आप को अन्य (याजकों और उन के परिजनों) के लिए छोड़ता है. जो भाग अवशिष्ट है, वह राक्षसों के पोषण के लिए है. (२३)
EN English Translation
Who leaves you? Why does he leave you? He leaves you to others (priests and their kin). The part that is residual is for nurturing demons. (23)
सं वर्च॑सा॒ पय॑सा॒ सं त॒नूभि॒रग॑न्महि॒ मन॑सा॒ सꣳ शि॒वेन॑ । त्वष्टा॑ सु॒दत्रो॒ विद॑धातु॒ रायोऽनु॑मार्ष्टु त॒न्वो यद्विलि॑ष्टम् ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
हम वर्चस्वी हों. हम दूध से अपने तन को पोषित करें. हमारे मन कल्याणमयी भावनाओं से युक्त हों. हमारे लिए धन धारण करने की कृपा करें. हमारे शरीर में जो भी कमी हो, वह पूरी करने की कृपा करें. (२४)
EN English Translation
Let us be dominant. Let us nourish our body with milk. May our minds be filled with feelings of well-being. Please hold money for us. Whatever is lacking in our body, please fulfill it. (24)
दि॒वि विष्णु॒र्व्यक्रꣳस्त॒ जाग॑तेन॒ च्छन्द॑सा॒ ततो॒ निर्भ॑क्तो॒ योऽस्मान् द्वेष्टि॒ यं च॑ व॒यं द्वि॒ष्मोऽन्तरि॑क्षे॒ विष्णु॒र्व्यक्रꣳस्त॒ त्रैष्टु॑भेन॒ च्छन्द॑सा॒ ततो॒ निर्भ॑क्तो॒ योऽस्मान् द्वेष्टि॒ यं च॑ व॒यं द्वि॒ष्मः । पृ॑थि॒व्यां विष्णु॒र्व्यक्रꣳस्त गाय॒त्रेण॒ च्छन्द॑सा॒ ततो॒ निर्भ॑क्तो॒ योऽस्मान् द्वेष्टि॒ यं च॑ व॒यं द्वि॒ष्मोऽस्मादन्ना॑द॒स्यै प्र॑ति॒ष्ठाया॒ऽअग॑न्म॒ स्वः] सं ज्योति॑षाभूम ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
विष्णु ने जगती छंद से स्वर्गलोक में पूरा भ्रमण किया है. उन्होंने जो हम से द्वेष करते हैं और जिन से हम द्वेष करते हैं, उन का नाश कर दिया है. उन्होने त्रिष्टुप् का नाश कर दिया है. वे गायत्री छंद पृथ्वी से समाप्त करने की कृपा करें. अन से ऐसे शत्रुओं को हटा दिया गया है. हम स्वर्गलोक को पाएं तथा ज्योति संपन्न हो जाएं. (२५)
EN English Translation
Vishnu has made a full tour of heaven with jagati verses. They have destroyed those who hate us and those we hate. They have destroyed trishtup. Please finish those Gayatri verses from the earth. Such enemies have been removed from them. May we find heaven and may the light be full. (25)
स्व॒यं॒भूर॑सि॒ श्रेष्ठो॑ र॒श्मिर्व॑र्चो॒दाऽअ॑सि॒ वर्चो॑ मे देहि । सूर्य॑स्या॒वृत॒मन्वाव॑र्ते ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
आप स्वयं भू, श्रेष्ठ भू, किरणमय भू व वर्चस्वी भू हैं. हम सूर्य की परिक्रमा के अनुसार ही परिक्रमा करते हैं. (२६)
EN English Translation
You are the land itself, the superior land, the ray land and the dominating land. We orbit according to the orbit of the sun. (26)
अग्ने॑ गृहपते सुगृहप॒तिस्त्वया॑ऽग्ने॒ऽहं गृ॒हप॑तिना भूयासꣳ सुगृहप॒तिस्त्वं मया॑ऽग्ने गृ॒हप॑तिना भूयाः । अ॒स्थू॒रि णौ॒ गार्ह॑पत्यानि सन्तु श॒तꣳ हिमाः॒ सूर्य्य॑स्या॒वृत॒मन्वाव॑र्ते ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप घर के च अच्छे के स्वामी हैं. आप की कृपा से हम भी गृहपति व अच्छे गृहपति बनें. आप की कृपा से हम भी बारंबार अच्छे गृहपति बनें. हम अच्छे गृहस्थ हों. हम सौ वर्षों तक यज्ञ कर्म करें. हम सूर्य की परिक्रमा के अनुरूप अनुशासन का पालन करें. (२७)
EN English Translation
O agni! You are the master of the good of the house. By your grace, we should also become good housewives. By your grace, we should also become good housewives again and again. We are good householders. Let us perform yajna karma for a hundred years. We follow discipline consistent with the orbit of the Sun. (27)
अग्ने॑ व्रतपते व्र॒तम॑चारिषं॒ तद॑शकं॒ तन्मे॑ऽराधी॒दम॒हं यऽए॒वाऽस्मि॒ सोऽस्मि ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप व्रतपति हैं. हम भी आप के ब्रतों के अनुसार चल कर सामर्थ्यवान बनते हैं. आप ने हमारी आकांक्षाएं फलीभूत की हैं. हम जैसे यज्ञ करते समय थे (यज्ञफल प्राप्त हो जाने पर भी) हम वैसे ही हैं. (२८)
EN English Translation
O agni! You are a devotee. We also become powerful by following your words. You have fulfilled our aspirations. We are the same as we were when we performed yajna (even after receiving the yagna fruit). (28)
अ॒ग्नये॑ कव्य॒वाह॑नाय॒ स्वाहा॒ सोमा॑य पितृ॒मते॒ स्वाहा॑ । अप॑हता॒ऽअसु॑रा॒ रक्षा॑सि वेदि॒षदः॑ ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
पितरों के लिए आहुति पहुंचाने वाले अग्नि के लिए स्वाहा. पितरों के साथी सोम के लिए स्वाहा. यज्ञ की वेदी से असुर और राक्षसगण दूर हो गए हैं. (२९)
EN English Translation
Swaha for the agni that makes sacrifices for the ancestors. Swaha for Mon, the companion of the ancestors. Asuras and demons have been removed from the altar of yajna. (29)
ये रू॒पाणि॑ प्रतिमु॒ञ्चमा॑ना॒ऽअसु॑राः॒ सन्तः॑ स्व॒धया॒ चर॑न्ति । प॒रा॒पुरो॑ नि॒पुरो॒ ये भर॑न्त्य॒ग्निष्टाँल्लो॒कात् प्रणु॑दात्य॒स्मात् ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
जो असुर रूप बदल कर या अन्य रूप में आ कर पितरों के लिए अर्पित आहुति को खा जाते हैं, आप इस तरह अपना भरणपोषण करने वाले नीच कार्य करने वाले राक्षसों को लोक से दूर करने की कृपा कीजिए. (३०)
EN English Translation
Those who change the asura form or come in other forms and eat the sacrifices offered to the ancestors, please remove the lowly working demons who feed themselves in this way from the world. (30)